Bible

Philippians 3 - DBY (Hindi)

1 For the rest, my brethren, rejoice in [the] Lord: to write the same things to you, to me [is] not irksome, and for you safe.निदान, हे मेरे भाइयो, प्रभु में आनन्दित रहो: वे ही बातें तुम को बार बार लिखने में मुझे तो कोई कष्ट नहीं होता, और इस में तुम्हारी कुशलता है।

2 See to dogs, see to evil workmen, see to the concision.कुत्तों से चौकस रहो, उन बुरे काम करने वालों से चौकस रहो, उन काट कूट करने वालों से चौकस रहो।

3 For *we* are the circumcision, who worship by [the] Spirit of God, and boast in Christ Jesus, and do not trust in flesh.क्योंकि खतना वाले तो हम ही हैं जो परमेश्वर के आत्मा की अगुवाई से उपासना करते हैं, और मसीह यीशु पर घमण्ड करते हैं और शरीर पर भरोसा नहीं रखते।

4 Though *I* have [my] trust even in flesh; if any other think to trust in flesh, *I* rather:पर मैं तो शरीर पर भी भरोसा रख सकता हूं यदि किसी और को शरीर पर भरोसा रखने का विचार हो, तो मैं उस से भी बढ़कर रख सकता हूं।

5 as to circumcision, [I received it] the eighth day; of [the] race of Israel, of [the] tribe of Benjamin, Hebrew of Hebrews; as to [the] law, a Pharisee;आठवें दिन मेरा खतना हुआ, इस्त्राएल के वंश, और बिन्यामीन के गोत्र का हूं; इब्रानियों का इब्रानी हूं; व्यवस्था के विषय में यदि कहो तो फरीसी हूं।

6 as to zeal, persecuting the assembly; as to righteousness which [is] in [the] law, found blameless;उत्साह के विषय में यदि कहो तो कलीसिया का सताने वाला; और व्यवस्था की धामिर्कता के विषय में यदि कहो तो निर्दोष था।

7 but what things were gain to me these I counted, on account of Christ, loss.परन्तु जो जो बातें मेरे लाभ की थीं, उन्हीं को मैं ने मसीह के कारण हानि समझ लिया है।

8 But surely I count also all things to be loss on account of the excellency of the knowledge of Christ Jesus my Lord, on account of whom I have suffered the loss of all, and count them to be filth, that I may gain Christ;वरन मैं अपने प्रभु मसीह यीशु की पहिचान की उत्तमता के कारण सब बातों को हानि समझता हूं: जिस के कारण मैं ने सब वस्तुओं की हानि उठाई, और उन्हें कूड़ा समझता हूं, जिस से मैं मसीह को प्राप्त करूं।

9 and that I may be found in him, not having my righteousness, which [would be] on the principle of law, but that which is by faith of Christ, the righteousness which [is] of God through faith,और उस में पाया जाऊं; न कि अपनी उस धामिर्कता के साथ, जो व्यवस्था से है, वरन उस धामिर्कता के साथ जो मसीह पर विश्वास करने के कारण है, और परमेश्वर की ओर से विश्वास करने पर मिलती है।

10 to know him, and the power of his resurrection, and the fellowship of his sufferings, being conformed to his death,और मैं उस को और उसके मृत्युंजय की सामर्थ को, और उसके साथ दुखों में सहभागी हाने के मर्म को जानूँ, और उस की मृत्यु की समानता को प्राप्त करूं।

11 if any way I arrive at the resurrection from among [the] dead.ताकि मैं किसी भी रीति से मरे हुओं में से जी उठने के पद तक पहुंचूं।

12 Not that I have already obtained [the prize], or am already perfected; but I pursue, if also I may get possession [of it], seeing that also I have been taken possession of by Christ [Jesus].यह मतलब नहीं, कि मैं पा चुका हूं, या सिद्ध हो चुका हूं: पर उस पदार्थ को पकड़ने के लिये दौड़ा चला जाता हूं, जिस के लिये मसीह यीशु ने मुझे पकड़ा था।

13 Brethren, *I* do not count to have got possession myself; but one thing -- forgetting the things behind, and stretching out to the things before,हे भाइयों, मेरी भावना यह नहीं कि मैं पकड़ चुका हूं: परन्तु केवल यह एक काम करता हूं, कि जो बातें पीछे रह गई हैं उन को भूल कर, आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ।

14 I pursue, [looking] towards [the] goal, for the prize of the calling on high of God in Christ Jesus.निशाने की ओर दौड़ा चला जाता हूं, ताकि वह इनाम पाऊं, जिस के लिये परमेश्वर ने मुझे मसीह यीशु में ऊपर बुलाया है।

15 As many therefore as [are] perfect, let us be thus minded; and if ye are any otherwise minded, this also God shall reveal to you.सो हम में से जितने सिद्ध हैं, यही विचार रखें, और यदि किसी बात में तुम्हारा और ही विचार हो तो परमेश्वर उसे भी तुम पर प्रगट कर देगा।

16 But whereto we have attained, [let us] walk in the same steps.सो जहां तक हम पहुंचे हैं, उसी के अनुसार चलें॥

17 Be imitators [all] together of me, brethren, and fix your eyes on those walking thus as you have us for a model;हे भाइयो, तुम सब मिलकर मेरी सी चाल चलो, और उन्हें पहिचान रखो, जो इस रीति पर चलते हैं जिस का उदाहरण तुम हम में पाते हो।

18 (for many walk of whom I have told you often, and now tell you even weeping, that they [are] the enemies of the cross of Christ:क्योंकि बहुतेरे ऐसी चाल चलते हैं, जिन की चर्चा मैं ने तुम से बार बार किया है और अब भी रो रोकर कहता हूं, कि वे अपनी चालचलन से मसीह के क्रूस के बैरी हैं।

19 whose end [is] destruction, whose god [is] the belly, and [their] glory in their shame, who mind earthly things:)उन का अन्त विनाश है, उन का ईश्वर पेट है, वे अपनी लज्ज़ा की बातों पर घमण्ड करते हैं, और पृथ्वी की वस्तुओं पर मन लगाए रहते हैं।

20 for *our* commonwealth has its existence in [the] heavens, from which also we await the Lord Jesus Christ [as] Saviour,पर हमारा स्वदेश स्वर्ग पर है; और हम एक उद्धारकर्ता प्रभु यीशु मसीह के वहां से आने ही बाट जोह रहे हैं।

21 who shall transform our body of humiliation into conformity to his body of glory, according to the working of [the] power which he has even to subdue all things to himself.वह अपनी शक्ति के उस प्रभाव के अनुसार जिस के द्वारा वह सब वस्तुओं को अपने वश में कर सकता है, हमारी दीन-हीन देह का रूप बदलकर, अपनी महिमा की देह के अनुकूल बना देगा॥

Hindi Bible