John 13:8 पतरस ने उस से कहा, तू मेरे पांव कभी न धोने पाएगा: यह सुनकर यीशु ने उस से कहा, यदि मैं तुझे न धोऊं, तो मेरे साथ तेरा कुछ भी साझा नहीं।
John 13:8 in Other Translations
King James Version (KJV) Peter saith unto him, Thou shalt never wash my feet. Jesus answered him, If I wash thee not, thou hast no part with me.
American Standard Version (ASV) Peter saith unto him, Thou shalt never wash my feet. Jesus answered him, If I wash thee not, thou hast no part with me.
Bible in Basic English (BBE) Peter said, I will never let my feet be washed by you, never. Jesus said in answer, If I do not make you clean you have no part with me.
Darby English Bible (DBY) Peter says to him, Thou shalt never wash my feet. Jesus answered him, Unless I wash thee, thou hast not part with me.
World English Bible (WEB) Peter said to him, "You will never wash my feet!" Jesus answered him, "If I don't wash you, you have no part with me."
Young's Literal Translation (YLT) Peter saith to him, `Thou mayest not wash my feet -- to the age.' Jesus answered him, `If I may not wash thee, thou hast no part with me;'
saith
λέγει
legō
LAY-goh
unto him,
αὐτῷ
autos
af-TOSE
Peter
Πέτρος
petros
PAY-trose
Οὐ
ou
oo
μὴ
mē
may
Thou shalt wash
νίψῃς
niptō
NEE-ptoh
τοὺς
ho
oh
feet.
πόδας
pous
poos
my
μου
mou
moo
never
εἰς
eis
ees
τὸν
ho
oh
αἰῶνα
aiōn
ay-ONE
answered
ἀπεκρίθη
apokrinomai
ah-poh-KREE-noh-may
him,
αὐτῷ
autos
af-TOSE
ὁ
ho
oh
Jesus
Ἰησοῦς
iēsous
ee-ay-SOOS
If
Ἐὰν
ean
ay-AN
not,
μὴ
mē
may
I wash
νίψω
niptō
NEE-ptoh
thee
σε
se
say
no
οὐκ
ou
oo
thou hast
ἔχεις
echō
A-hoh
part
μέρος
meros
MAY-rose
with
μετ'
meta
may-TA
me.
ἐμοῦ
emou
ay-MOO
Read Full Chapter :
John 13
Cross Reference
1 कुरिन्थियों 6:11
और तुम में से कितने ऐसे ही थे, परन्तु तुम प्रभु यीशु मसीह के नाम से और हमारे परमेश्वर के आत्मा से धोए गए, और पवित्र हुए और धर्मी ठहरे॥
तीतुस 3:5
तो उस ने हमारा उद्धार किया: और यह धर्म के कामों के कारण नहीं, जो हम ने आप किए, पर अपनी दया के अनुसार, नए जन्म के स्नान, और पवित्र आत्मा के हमें नया बनाने के द्वारा हुआ।
इब्रानियों 10:22
तो आओ; हम सच्चे मन, और पूरे विश्वास के साथ, और विवेक को दोष दूर करने के लिये हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलवा कर परमेश्वर के समीप जाएं।
इफिसियों 5:26
कि उस को वचन के द्वारा जल के स्नान से शुद्ध करके पवित्र बनाए।
यहेजकेल 36:25
मैं तुम पर शुद्ध जल छिड़कूंगा, और तुम शुद्ध हो जाओगे; और मैं तुम को तुम्हारी सारी अशुद्धता और मूरतों से शुद्ध करूंगा।
कुलुस्सियों 2:18
कोई मनुष्य दीनता और स्वर्गदूतों की पूजा करके तुम्हें दौड़ के प्रतिफल से वंचित न करे। ऐसा मनुष्य देखी हुई बातों में लगा रहता है और अपनी शारीरिक समझ पर व्यर्थ फूलता है।
मत्ती 16:22
इस पर पतरस उसे अलग ले जाकर झिड़कने लगा कि हे प्रभु, परमेश्वर न करे; तुझ पर ऐसा कभी न होगा।
प्रेरितों के काम 22:16
अब क्यों देर करता है? उठ, बपतिस्मा ले, और उसका नाम लेकर अपने पापों को धो डाल।
यूहन्ना 13:6
जब वह शमौन पतरस के पास आया: तब उस ने उस से कहा, हे प्रभु,
कुलुस्सियों 2:23
इन विधियों में अपनी इच्छा के अनुसार गढ़ी हुई भक्ति की रीति, और दीनता, और शारीरिक योगाभ्यास के भाव से ज्ञान का नाम तो है, परन्तु शारीरिक लालसाओं को रोकने में इन से कुछ भी लाभ नहीं होता॥
इब्रानियों 9:22
और व्यवस्था के अनुसार प्राय: सब वस्तुएं लोहू के द्वारा शुद्ध की जाती हैं; और बिना लोहू बहाए क्षमा नहीं होती॥
उत्पत्ति 42:38
उसने कहा, मेरा पुत्र तुम्हारे संग न जाएगा; क्योंकि उसका भाई मर गया है, और वह अब अकेला रह गया: इसलिये जिस मार्ग से तुम जाओगे, उस में यदि उस पर कोई विपत्ति आ पड़े, तब तो तुम्हारे कारण मैं इस बुढ़ापे की अवस्था में शोक के साथ अधोलोक में उतर जाऊंगा॥
प्रकाशित वाक्य 1:5
और यीशु मसीह की ओर से, जो विश्वासयोग्य साक्षी और मरे हुओं में से जी उठने वालों में पहिलौठा, और पृथ्वी के राजाओं का हाकिम है, तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे: जो हम से प्रेम रखता है, और जिस ने अपने लोहू के द्वारा हमें पापों से छुड़ाया है।
प्रकाशित वाक्य 7:14
मैं ने उस से कहा; हे स्वामी, तू ही जानता है: उस ने मुझ से कहा; ये वे हैं, जो उस बड़े क्लेश में से निकल कर आए हैं; इन्होंने अपने अपने वस्त्र मेम्ने के लोहू में धो कर श्वेत किए हैं।
इब्रानियों 10:4
क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लोहू पापों को दूर करे।
यशायाह 4:4
यह तब होगा, जब प्रभु न्याय करने वाली और भस्म करने वाली आत्मा के द्धारा सिय्योन की स्त्रियों के मल को धो चुकेगा और यरूशलेम के खून को दूर कर चुकेगा।
यहेजकेल 16:4
और तेरा जन्म ऐसे हुआ कि जिस दिन तू जन्मी, उस दिन न तेरा नाल काटा गया, न तू शुद्ध होने के लिये धोई गई, न तेरे कुछ लोन मला गया और न तू कुछ कपड़ों में लपेटी गई।
जकर्याह 13:1
उसी समय दाऊद के घराने और यरूशलेम के निवासियों के लिये पाप और मलिनता धोने के निमित्त एक बहता हुआ सोता होगा॥
मत्ती 21:29
उस ने उत्तर दिया, मैं नहीं जाऊंगा, परन्तु पीछे पछता कर गया।
मत्ती 26:33
इस पर पतरस ने उस से कहा, यदि सब तेरे विषय में ठोकर खाएं तो खाएं, परन्तु मैं कभी भी ठोकर न खाऊंगा।
मत्ती 26:35
पतरस ने उस से कहा, यदि मुझे तेरे साथ मरना भी हो, तौभी, मैं तुझ से कभी न मुकरूंगा: और ऐसा ही सब चेलों ने भी कहा॥
यूहन्ना 3:5
यीशु ने उत्तर दिया, कि मैं तुझ से सच सच कहता हूं; जब तक कोई मनुष्य जल और आत्मा से न जन्मे तो वह परमेश्वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता।