Bible

Hosea 13 - WEB (Hindi)

1 When Ephraim spoke, there was trembling. He exalted himself in Israel, But when he became guilty in Baal, he died.जब एप्रैम बोलता था, तब लोग कांपते थे; और वह इस्राएल में बड़ा था; परन्तु जब वह बाल के कारण दोषी हो गया, तब वह मर गया।

2 Now they sin more and more, And have made themselves molten images of their silver, Even idols according to their own understanding, All of them the work of the craftsmen. They say of them, "They offer human sacrifice and kiss the calves."और अब वे लोग पाप पर पाप बढ़ाते जाते हैं, और अपनी बुद्धि से चान्दी ढालकर ऐसी मूरतें बनाईं हैं जो कारीगरों ही से बनीं। उन्हीं के विषय लोग कहते हैं, जो नरमेध करें, वे बछड़ों को चूमें!

3 Therefore they will be like the morning cloud, And like the dew that passes away early, Like the chaff that is driven with the whirlwind out of the threshing floor, And like the smoke out of the chimney.इस कारण वे भोर के मेघ, तड़के सूख जाने वाली ओस, खलिहान पर से आंधी के मारे उड़ने वाली भूसी, या चिमनी से निकलते हुए धूएं के समान होंगे॥

4 "Yet I am Yahweh your God from the land of Egypt; And you will know no god but me, And besides me there is no savior.मिस्र देश ही से मैं यहोवा, तेरा परमेश्वर हूं; तू मुझे छोड़ किसी को परमेश्वर कर के न जानना; क्योंकि मेरे सिवा कोई तेरा उद्धारकर्ता नहीं हैं।

5 I knew you in the wilderness, In the land of great drought.मैं ने उस समय तुझ पर मन लगाया जब तू जंगल में वरन अत्यन्त सूखे देश में था।

6 According to their pasture, so were they filled; They were filled, and their heart was exalted. Therefore they have forgotten me.परन्तु जब इस्राएली चराए जाते थे और वे तृप्त हो गए, तब तृप्त होने पर उनका मन घमण्ड से भर गया; इस कारण वे मुझ को भूल गए।

7 Therefore am I to them like a lion; Like a leopard I will lurk by the path.सो मैं उनके लिये सिंह सा बना हूं; मैं चीते की नाईं उनके मार्ग में घात लगाए रहूंगा।

8 I will meet them like a bear that is bereaved of her cubs, And will tear the covering of their heart. And there I will devour them like a lioness. The wild animal will tear them.मैं बच्चे छीनी हुई रीछनी के समान बन कर उन को मिलूंगा, और उनके हृदय की झिल्ली को फाडूंगा, और सिंह की नाईं उन को वहीं खा डालूंगा, जैसे बन-पशु उन को फाड़ डाले॥

9 You are destroyed, Israel, because you are against me, Against your help.हे इस्राएल, तेरे विनाश का कारण यह है, कि तू मेरा अर्थात अपने सहायक का विरोधी है।

10 Where is your king now, that he may save you in all your cities? And your judges, of whom you said, 'Give me a king and princes?'अब तेरा राजा कहां रहा कि तेरे सब नगरों में वह तुझे बचाए? और तेरे न्यायी कहां रहे, जिनके विषय में तू ने कहा था कि मेरे लिये राजा और हाकिम ठहरा दें?

11 I have given you a king in my anger, And have taken him away in my wrath.मैं ने क्रोध में आकर तेरे लिये राजा बनाए, और फिर जलजलाहट में आकर उन को हटा भी दिया।

12 The guilt of Ephraim is stored up. His sin is stored up.एप्रैम का अधर्म गठा हुआ है, उनका पाप संचय किया हुआ है।

13 The sorrows of a travailing woman will come on him. He is an unwise son; For when it is time, he doesn't come to the opening of the womb.उसको जच्चा की सी पीड़ाए उठेंगी, परन्तु वह निर्बुद्धि लड़का है जो जन्म के समय ठीक से नहीं आता।

14 I will ransom them from the power of Sheol. I will redeem them from death! Death, where are your plagues? Sheol, where is your destruction? Compassion will be hidden from my eyes.मैं उसको अधोलोक के वश से छुड़ा लूंगा और मृत्यु से उसको छुटकारा दूंगा। हे मृत्यु, तेरी मारने की शक्ति कहां रही? हे अधोलोक, तेरी नाश करने की शक्ति कहां रहीं? मैं फिर कभी नहीं पछताऊंगा॥

15 Though he is fruitful among his brothers, an east wind will come, The breath of Yahweh coming up from the wilderness; And his spring will become dry, And his fountain will be dried up. He will plunder the storehouse of treasure.चाहे वह अपने भाइयों से अधिक फूले-फले, तौभी पुरवाई उस पर चलेगी, और यहोवा की ओर से मरूस्थल से आएगी, और उसका कुण्ड सूखेगा; और उसका सोता निर्जन हो जाएगा। उसकी रखी हुई सब मनभावनी वस्तुएं वह लूट ले जाएगा।

16 Samaria will bear her guilt; For she has rebelled against her God. They will fall by the sword. Their infants will be dashed in pieces, And their pregnant women will be ripped open."सामरिया दोषी ठहरेगा, क्योंकि उसने अपने परमेश्वर से बलवा किया है; वे तलवार से मारे जाएंगे, उनके बच्चे पटके जाएंगे, और उनकी गर्भवती स्त्रियां चीर डालीं जाएंगी॥

Hindi Bible