Numbers 33 - WEB (Hindi)
1 These are the journeys of the children of Israel, when they went forth out of the land of Egypt by their hosts under the hand of Moses and Aaron.जब से इस्त्राएली मूसा और हारून की अगुवाई से दल बान्धकर मिस्र देश से निकले, तब से उनके ये पड़ाव हुए।
2 Moses wrote their goings out according to their journeys by the commandment of Yahweh: and these are their journeys according to their goings out.मूसा ने यहोवा से आज्ञा पाकर उनके कूच उनके पड़ावों के अनुसार लिख दिए; और वे ये हैं।
3 They traveled from Rameses in the first month, on the fifteenth day of the first month; on the next day after the Passover the children of Israel went out with a high hand in the sight of all the Egyptians,पहिले महीने के पन्द्रहवें दिन को उन्होंने रामसेस से कूच किया; फसह के दूसरे दिन इस्त्राएली सब मिस्रियों के देखते बेखटके निकल गए,
4 while the Egyptians were burying all their firstborn, whom Yahweh had struck among them: on their gods also Yahweh executed judgments.जब कि मिस्री अपने सब पहिलौठों को मिट्टी दे रहे थे जिन्हें यहोवा ने मारा था; और उसने उनके देवताओं को भी दण्ड दिया था।
5 The children of Israel traveled from Rameses, and encamped in Succoth.इस्त्राएलियों ने रामसेस से कूच करे सुक्कोत में डेरे डाले।
6 They traveled from Succoth, and encamped in Etham, which is in the edge of the wilderness.और सुक्कोत से कूच करके एताम में, जो जंगल के छोर पर हैं, डेरे डाले।
7 They traveled from Etham, and turned back to Pihahiroth, which is before Baal Zephon: and they encamped before Migdol.और एताम से कूच करके वे पीहहीरोत को मुड़ गए, जो बालसपोन के साम्हने है; और मिगदोल के साम्हने डेरे खड़े किए।
8 They traveled from before Hahiroth, and passed through the midst of the sea into the wilderness: and they went three days' journey in the wilderness of Etham, and encamped in Marah.तब वे पीहहीरोत के साम्हने से कूच कर समुद्र के बीच हो कर जंगल में गए, और एताम नाम जंगल में तीन दिन का मार्ग चलकर मारा में डेरे डाले।
9 They traveled from Marah, and came to Elim: and in Elim were twelve springs of water, and seventy palm trees; and they encamped there.फिर मारा से कूच करके वे एलीम को गए, और एलीम में जल के बारह सोते और सत्तर खजूर के वृक्ष मिले, और उन्होंने वहां डेरे खड़े किए।
10 They traveled from Elim, and encamped by the Red Sea.तब उन्होंने एलीम से कूच करे लाल समुद्र के तीर पर डेरे खड़े किए।
11 They traveled from the Red Sea, and encamped in the wilderness of Sin.और लाल समुद्र से कूच करके सीन नाम जंगल में डेरे खड़े किए।
12 They traveled from the wilderness of Sin, and encamped in Dophkah.फिर सीन नाम जंगल से कूच करके उन्होंने दोपका में डेरा किया।
13 They traveled from Dophkah, and encamped in Alush.और दोपका से कूच करके आलूश में डेरा किया।
14 They traveled from Alush, and encamped in Rephidim, where was no water for the people to drink.और आलूश से कूच करके रपीदीम में डेरा किया, और वहां उन लोगों को पीने का पानी न मिला।
15 They traveled from Rephidim, and encamped in the wilderness of Sinai.फिर उन्होंने रपीदीम से कूच करके सीनै के जंगल में डेरे डाले।
16 They traveled from the wilderness of Sinai, and encamped in Kibroth-hattaavah.और सीनै के जंगल से कूच करके किब्रोथत्तावा में डेरा किया।
17 They traveled from Kibroth-hattaavah, and encamped in Hazeroth.और किब्रोथत्तावा से कूच करे हसेरोत में डेरे डाले।
18 They traveled from Hazeroth, and encamped in Rithmah.और हसेरोत से कूच करके रित्मा में डेरे डाले।
19 They traveled from Rithmah, and encamped in Rimmon Perez.फिर उन्होंने रित्मा से कूच करके रिम्मोनपेरेस में डेरे खड़े किए।
20 They traveled from Rimmon Perez, and encamped in Libnah.और रिम्मोनपेरेस से कूच करके लिब्ना में डेरे खड़े किए।
21 They traveled from Libnah, and encamped in Rissah.और लिब्ना से कूच करके रिस्सा में डेरे खड़े किए।
22 They traveled from Rissah, and encamped in Kehelathah.और रिस्सा से कूच करके कहेलाता में डेरा किया।
23 They traveled from Kehelathah, and encamped in Mount Shepher.और कहेलाता से कूच करके शेपेर पर्वत के पास डेरा किया।
24 They traveled from Mount Shepher, and encamped in Haradah.फिर उन्होंने शेपेर पर्वत से कूच करके हरादा में डेरा किया।
25 They traveled from Haradah, and encamped in Makheloth.और हरादा से कूच करके मखेलोत में डेरा किया।
26 They traveled from Makheloth, and encamped in Tahath.और मखेलोत से कूच करके तहत में डेरे खड़े किए।
27 They traveled from Tahath, and encamped in Terah.और तहत से कूच करके तेरह में डेरे डाले।
28 They traveled from Terah, and encamped in Mithkah.और तेरह से कूच करके मित्का में डेरे डाले।
29 They traveled from Mithkah, and encamped in Hashmonah.फिर मित्का से कूच करके उन्होंने हशमोना में डेरे डाले।
30 They traveled from Hashmonah, and encamped in Moseroth.और हशमोना से कूच करके मोसेरोत मे डेरे खड़े किए।
31 They traveled from Moseroth, and encamped in Bene Jaakan.और मोसेरोत से कूच करके याकानियों के बीच डेरा किया।
32 They traveled from Bene Jaakan, and encamped in Hor Haggidgad.और याकानियों के बीच से कूच करके होर्हग्गिदगाद में डेरा किया।
33 They traveled from Hor Haggidgad, and encamped in Jotbathah.और होर्हग्गिदगाद से कूच करके योतबाता में डेरा किया।
34 They traveled from Jotbathah, and encamped in Abronah.और योतबाता से कूच करके अब्रोना में डेरे खड़े किए।
35 They traveled from Abronah, and encamped in Ezion Geber.और अब्रोना से कूच करके एस्योनगेबेर में डेरे खड़े किए।
36 They traveled from Ezion Geber, and encamped in the wilderness of Zin (the same is Kadesh).और एस्योनगेबेर के कूच करके उन्होंने सीन नाम जंगल के कादेश में डेरा किया।
37 They traveled from Kadesh, and encamped in Mount Hor, in the edge of the land of Edom.फिर कादेश से कूच करके होर पर्वत के पास, जो एदोम देश के सिवाने पर है, डेरे डाले।
38 Aaron the priest went up into Mount Hor at the commandment of Yahweh, and died there, in the fortieth year after the children of Israel were come out of the land of Egypt, in the fifth month, on the first day of the month.वहां इस्त्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के चालीसवें वर्ष के पांचवें महीने के पहिले दिन को हारून याजक यहोवा की आज्ञा पाकर होर पर्वत पर चढ़ा, और वहां मर गया।
39 Aaron was one hundred twenty-three years old when he died in Mount Hor.और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।
40 The Canaanite, the king of Arad, who lived in the South in the land of Canaan, heard of the coming of the children of Israel.और अरात का कनानी राजा, जो कनान देश के दक्खिन भाग में रहता था, उसने इस्त्राएलियों के आने का समाचार पाया।
41 They traveled from Mount Hor, and encamped in Zalmonah.तब इस्त्राएलियों ने होर पर्वत से कूच करके सलमोना में डेरे डाले।
42 They traveled from Zalmonah, and encamped in Punon.और सलमोना से कूच करके पूनोन में डेरे डाले।
43 They traveled from Punon, and encamped in Oboth.और पूनोन से कूच करके ओबोस में डेरे डाले।
44 They traveled from Oboth, and encamped in Iye-abarim, in the border of Moab.और ओबोस से कूच करके अबारीम नाम डीहों में जो मोआब के सिवाने पर हैं, डेरे डाले।
45 They traveled from Iyim, and encamped in Dibon-gad.तब उन डीहों से कूच करके उन्होंने दीबोनगाद में डेरा किया।
46 They traveled from Dibon-gad, and encamped in Almon Diblathaim.और दीबोनगाद से कूच करके अल्मोनदिबलातैम से कूच करके उन्होंने अबारीम नाम पहाड़ों में नबो के साम्हने डेरा किया।
47 They traveled from Almon Diblathaim, and encamped in the mountains of Abarim, before Nebo.और अल्मोनदिबलातैम से कूच करके उन्होंने अबारीम नाम पहाड़ों में नबो के साम्हने डेरा किया।
48 They traveled from the mountains of Abarim, and encamped in the plains of Moab by the Jordan at Jericho.फिर अबारीम पहाड़ों से कूच करके मोआब के अराबा में, यरीहो के पास यरदन नदी के तट पर डेरा किया।
49 They encamped by the Jordan, from Beth-jeshimoth even to Abel Shittim in the plains of Moab.और वे मोआब के अराबा में वेत्यशीमोत से ले कर आबेलशित्तीम तक यरदन के तीर तीर डेरे डाले॥
50 Yahweh spoke to Moses in the plains of Moab by the Jordan at Jericho, saying,फिर मोआब के अराबा में, यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर, यहोवा ने मूसा से कहा,
51 Speak to the children of Israel, and tell them, When you pass over the Jordan into the land of Canaan,इस्त्राएलियों को समझाकर कह, जब तुम यरदन पार हो कर कनान देश में पहुंचो
52 then you shall drive out all the inhabitants of the land from before you, and destroy all their figured [stones], and destroy all their molten images, and demolish all their high places:तब उस देश के निवासियों उनके देश से निकाल देना; और उनके सब नक्काशे पत्थरों को और ढली हुई मूतिर्यों को नाश करना, और उनके सब पूजा के ऊंचे स्थानों को ढा देना।
53 and you shall take possession of the land, and dwell therein; for to you have I given the land to possess it.और उस देश को अपने अधिकार में ले कर उस में निवास करना, क्योंकि मैं ने वह देश तुम्हीं को दिया है कि तुम उसके अधिकारी हो।
54 You shall inherit the land by lot according to your families; to the more you shall give the more inheritance, and to the fewer you shall give the less inheritance: wherever the lot falls to any man, that shall be his; according to the tribes of your fathers shall you inherit.और तुम उस देश को चिट्ठी डालकर अपने कुलों के अनुसार बांट लेना; अर्थात जो कुल अधिक वाले हैं उन्हें अधिक, और जो थोड़े वाले हैं उन को थोड़ा भाग देना; जिस कुल की चिट्ठी जिस स्थान के लिये निकले वही उसका भाग ठहरे; अपने पितरों के गोत्रों के अनुसार अपना अपना भाग लेना।
55 But if you will not drive out the inhabitants of the land from before you, then shall those who you let remain of them be as pricks in your eyes, and as thorns in your sides, and they shall vex you in the land in which you dwell.परन्तु यदि तुम उस देश के निवासियों अपने आगे से न निकालोगे, तो उन में से जिन को तुम उस में रहने दोगे वे मानो तुम्हारी आंखों में कांटे और तुम्हारे पांजरों में कीलें ठहरेंगे, और वे उस देश में जहां तुम बसोगे तुम्हें संकट में डालेंगे।
56 It shall happen that as I thought to do to them, so will I do to you.और उन से जैसा बर्ताव करने की मनसा मैं ने की है वैसा ही तुम से करूंगा।
Hindi Bible