Bible

Numbers 33 - WBT (Hindi)

1 These are the journeys of the children of Israel, who went forth from the land of Egypt with their armies under the hand of Moses and Aaron.जब से इस्त्राएली मूसा और हारून की अगुवाई से दल बान्धकर मिस्र देश से निकले, तब से उनके ये पड़ाव हुए।

2 And Moses wrote their goings out according to their journeys by the commandment of the LORD: and these are their journeys according to their goings out.मूसा ने यहोवा से आज्ञा पाकर उनके कूच उनके पड़ावों के अनुसार लिख दिए; और वे ये हैं।

3 And they departed from Rameses in the first month, on the fifteenth day of the first month; on the morrow after the passover the children of Israel went out with a high hand in the sight of all the Egyptians.पहिले महीने के पन्द्रहवें दिन को उन्होंने रामसेस से कूच किया; फसह के दूसरे दिन इस्त्राएली सब मिस्रियों के देखते बेखटके निकल गए,

4 For the Egyptians buried all their first-born, whom the LORD had smitten among them: upon their gods also the LORD executed judgments.जब कि मिस्री अपने सब पहिलौठों को मिट्टी दे रहे थे जिन्हें यहोवा ने मारा था; और उसने उनके देवताओं को भी दण्ड दिया था।

5 And the children of Israel removed from Rameses, and encamped in Succoth.इस्त्राएलियों ने रामसेस से कूच करे सुक्कोत में डेरे डाले।

6 And they departed from Succoth, and encamped in Etham, which is in the edge of the wilderness.और सुक्कोत से कूच करके एताम में, जो जंगल के छोर पर हैं, डेरे डाले।

7 And they removed from Etham, and turned again to Pi-hahiroth, which is before Baal-zephon: and they encamped before Migdol.और एताम से कूच करके वे पीहहीरोत को मुड़ गए, जो बालसपोन के साम्हने है; और मिगदोल के साम्हने डेरे खड़े किए।

8 And they departed from before Pi-hahiroth, and passed through the midst of the sea into the wilderness, and went three days' journey in the wilderness of Etham, and encamped in Marah.तब वे पीहहीरोत के साम्हने से कूच कर समुद्र के बीच हो कर जंगल में गए, और एताम नाम जंगल में तीन दिन का मार्ग चलकर मारा में डेरे डाले।

9 And they removed from Marah, and came to Elim: and in Elim were twelve fountains of water, and seventy palm-trees; and they encamped there.फिर मारा से कूच करके वे एलीम को गए, और एलीम में जल के बारह सोते और सत्तर खजूर के वृक्ष मिले, और उन्होंने वहां डेरे खड़े किए।

10 And they removed from Elim, and encamped by the Red sea.तब उन्होंने एलीम से कूच करे लाल समुद्र के तीर पर डेरे खड़े किए।

11 And they removed from the Red sea, and encamped in the wilderness of Sin.और लाल समुद्र से कूच करके सीन नाम जंगल में डेरे खड़े किए।

12 And they took their journey out of the wilderness of Sin, and encamped in Dophkah.फिर सीन नाम जंगल से कूच करके उन्होंने दोपका में डेरा किया।

13 And they departed from Dophkah, and encamped in Alush.और दोपका से कूच करके आलूश में डेरा किया।

14 And they removed from Alush, and encamped at Rephidim, where was no water for the people to drink.और आलूश से कूच करके रपीदीम में डेरा किया, और वहां उन लोगों को पीने का पानी न मिला।

15 And they departed from Rephidim, and encamped in the wilderness of Sinai.फिर उन्होंने रपीदीम से कूच करके सीनै के जंगल में डेरे डाले।

16 And they removed from the desert of Sinai, and encamped at Kibroth-hattaavah.और सीनै के जंगल से कूच करके किब्रोथत्तावा में डेरा किया।

17 And they departed from Kibroth-hattaavah, and encamped at Hazeroth.और किब्रोथत्तावा से कूच करे हसेरोत में डेरे डाले।

18 And they departed from Hazeroth, and encamped in Rithmah.और हसेरोत से कूच करके रित्मा में डेरे डाले।

19 And they departed from Rithmah, and encamped at Rimmon-parez.फिर उन्होंने रित्मा से कूच करके रिम्मोनपेरेस में डेरे खड़े किए।

20 And they departed from Rimmon-parez, and encamped in Libnah.और रिम्मोनपेरेस से कूच करके लिब्ना में डेरे खड़े किए।

21 And they removed from Libnah, and encamped at Rissah.और लिब्ना से कूच करके रिस्सा में डेरे खड़े किए।

22 And they journeyed from Rissah, and encamped in Kehelathah.और रिस्सा से कूच करके कहेलाता में डेरा किया।

23 And they went from Kehelathah, and encamped in mount Shapher.और कहेलाता से कूच करके शेपेर पर्वत के पास डेरा किया।

24 And they removed from mount Shapher, and encamped in Haradah.फिर उन्होंने शेपेर पर्वत से कूच करके हरादा में डेरा किया।

25 And they removed from Haradah, and encamped in Makheloth.और हरादा से कूच करके मखेलोत में डेरा किया।

26 And they removed from Makheloth, and encamped at Tahath.और मखेलोत से कूच करके तहत में डेरे खड़े किए।

27 And they departed from Tahath, and encamped at Tarah.और तहत से कूच करके तेरह में डेरे डाले।

28 And they removed from Tarah, and encamped in Mithcah.और तेरह से कूच करके मित्का में डेरे डाले।

29 And they went from Mithcah, and encamped in Hashmonah.फिर मित्का से कूच करके उन्होंने हशमोना में डेरे डाले।

30 And they departed from Hashmonah, and encamped at Moseroth.और हशमोना से कूच करके मोसेरोत मे डेरे खड़े किए।

31 And they departed from Moseroth, and encamped in Bene-jaakan.और मोसेरोत से कूच करके याकानियों के बीच डेरा किया।

32 And they removed from Bene-jaakan, and encamped at Hor-hagidgad.और याकानियों के बीच से कूच करके होर्हग्गिदगाद में डेरा किया।

33 And they went from Hor-hagidgad, and encamped in Jotbathah.और होर्हग्गिदगाद से कूच करके योतबाता में डेरा किया।

34 And they removed from Jotbathah, and encamped at Ebronah.और योतबाता से कूच करके अब्रोना में डेरे खड़े किए।

35 And they departed from Ebronah, and encamped at Ezion-gaber.और अब्रोना से कूच करके एस्योनगेबेर में डेरे खड़े किए।

36 And they removed from Ezion-gaber, and encamped in the wilderness of Zin, which is Kadesh.और एस्योनगेबेर के कूच करके उन्होंने सीन नाम जंगल के कादेश में डेरा किया।

37 And they removed from Kadesh, and encamped in mount Hor, in the edge of the land of Edom.फिर कादेश से कूच करके होर पर्वत के पास, जो एदोम देश के सिवाने पर है, डेरे डाले।

38 And Aaron the priest ascended mount Hor at the commandment of the LORD, and died there, in the fortieth year after the children of Israel departed from the land of Egypt, in the first day of the fifth month.वहां इस्त्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के चालीसवें वर्ष के पांचवें महीने के पहिले दिन को हारून याजक यहोवा की आज्ञा पाकर होर पर्वत पर चढ़ा, और वहां मर गया।

39 And Aaron was a hundred and twenty and three years old when he died in mount Hor.और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।

40 And king Arad the Canaanite who dwelt in the south in the land of Canaan, heard of the coming of the children of Israel.और अरात का कनानी राजा, जो कनान देश के दक्खिन भाग में रहता था, उसने इस्त्राएलियों के आने का समाचार पाया।

41 And they departed from mount Hor, and encamped in Zalmonah.तब इस्त्राएलियों ने होर पर्वत से कूच करके सलमोना में डेरे डाले।

42 And they departed from Zalmonah, and encamped in Punon.और सलमोना से कूच करके पूनोन में डेरे डाले।

43 And they departed from Punon, and encamped in Oboth.और पूनोन से कूच करके ओबोस में डेरे डाले।

44 And they departed from Oboth, and encamped in Ije-abarim, in the border of Moab.और ओबोस से कूच करके अबारीम नाम डीहों में जो मोआब के सिवाने पर हैं, डेरे डाले।

45 And they departed from Iim, and encamped in Dibon-gad.तब उन डीहों से कूच करके उन्होंने दीबोनगाद में डेरा किया।

46 And they removed from Dibon-gad, and encamped in Almon-diblathaim.और दीबोनगाद से कूच करके अल्मोनदिबलातैम से कूच करके उन्होंने अबारीम नाम पहाड़ों में नबो के साम्हने डेरा किया।

47 And they removed from Almon-diblathaim, and encamped on the mountains of Abarim, before Nebo.और अल्मोनदिबलातैम से कूच करके उन्होंने अबारीम नाम पहाड़ों में नबो के साम्हने डेरा किया।

48 And they departed from the mountains of Abarim, and encamped in the plains of Moab by Jordan near Jericho.फिर अबारीम पहाड़ों से कूच करके मोआब के अराबा में, यरीहो के पास यरदन नदी के तट पर डेरा किया।

49 And they encamped by Jordan, from Beth-jeshimoth even to Abel-shittim in the plains of Moab.और वे मोआब के अराबा में वेत्यशीमोत से ले कर आबेलशित्तीम तक यरदन के तीर तीर डेरे डाले॥

50 And the LORD spoke to Moses in the plains of Moab by Jordan near Jericho, saying,फिर मोआब के अराबा में, यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर, यहोवा ने मूसा से कहा,

51 Speak to the children of Israel, and say to them, When ye have passed over Jordan into the land of Canaan;इस्त्राएलियों को समझाकर कह, जब तुम यरदन पार हो कर कनान देश में पहुंचो

52 Then ye shall drive out all the inhabitants of the land from before you, and destroy all their pictures, and destroy all their molten images, and quite demolish all their high places:तब उस देश के निवासियों उनके देश से निकाल देना; और उनके सब नक्काशे पत्थरों को और ढली हुई मूतिर्यों को नाश करना, और उनके सब पूजा के ऊंचे स्थानों को ढा देना।

53 And ye shall dispossess the inhabitants of the land, and dwell in it; for I have given you the land to possess it.और उस देश को अपने अधिकार में ले कर उस में निवास करना, क्योंकि मैं ने वह देश तुम्हीं को दिया है कि तुम उसके अधिकारी हो।

54 And ye shall divide the land by lot for an inheritance among your families: to the more ye shall give the more inheritance, and to the fewer ye shall give the less inheritance: every man's inheritance shall be in the place where his lot falleth; according to the tribes of your fathers ye shall inherit.और तुम उस देश को चिट्ठी डालकर अपने कुलों के अनुसार बांट लेना; अर्थात जो कुल अधिक वाले हैं उन्हें अधिक, और जो थोड़े वाले हैं उन को थोड़ा भाग देना; जिस कुल की चिट्ठी जिस स्थान के लिये निकले वही उसका भाग ठहरे; अपने पितरों के गोत्रों के अनुसार अपना अपना भाग लेना।

55 But if ye will not drive out the inhabitants of the land from before you; then it shall come to pass, that those which ye let remain of them shall be prickles in your eyes, and thorns in your sides, and shall harass you in the land in which ye dwell.परन्तु यदि तुम उस देश के निवासियों अपने आगे से न निकालोगे, तो उन में से जिन को तुम उस में रहने दोगे वे मानो तुम्हारी आंखों में कांटे और तुम्हारे पांजरों में कीलें ठहरेंगे, और वे उस देश में जहां तुम बसोगे तुम्हें संकट में डालेंगे।

56 Moreover, it shall come to pass, that I shall do to you as I thought to do to them.और उन से जैसा बर्ताव करने की मनसा मैं ने की है वैसा ही तुम से करूंगा।

Hindi Bible