Bible

Numbers 24 - YLT (Hindi)

1 And Balaam seeth that `it is' good in the eyes of Jehovah to bless Israel, and he hath not gone as time by time to meet enchantments, and he setteth towards the wilderness his face;यह देखकर, कि यहोवा इस्त्राएल को आशीष ही दिलाना चाहता है, बिलाम पहिले की नाईं शकुन देखने को न गया, परन्तु अपना मुंह जंगल की ओर कर लिया।

2 and Balaam lifteth up his eyes, and seeth Israel tabernacling, by its tribes, and the Spirit of God is upon him,और बिलाम ने आंखे उठाई, और इस्त्राएलियों को अपने गोत्र गोत्र के अनुसार बसे हुए देखा। और परमेश्वर का आत्मा उस पर उतरा।

3 and he taketh up his simile, and saith: `An affirmation of Balaam son of Beor -- And an affirmation of the man whose eyes are shut --तब उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, कि बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरूष की आंखें बन्द थीं उसी की यह वाणी है,

4 An affirmation of him who is hearing sayings of God -- Who a vision of the Almighty seeth, Falling -- and eyes uncovered:ईश्वर के वचनों का सुनने वाला, जो दण्डवत में पड़ा हुआ खुली हुई आंखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है: कि

5 How good have been thy tents, O Jacob, Thy tabernacles, O Israel;हे याकूब, तेरे डेरे, और हे इस्त्राएल, तेरे निवास स्थान क्या ही मनभावने हैं!

6 As valleys they have been stretched out, As gardens by a river; As aloes Jehovah hath planted, As cedars by waters;वे तो नालों वा घाटियों की नाईं, और नदी के तट की वाटिकाओं के समान ऐसे फैले हुए हैं, जैसे कि यहोवा के लगाए हुए अगर के वृक्ष, और जल के निकट के देवदारू।

7 He maketh water flow from his buckets, And his seed `is' in many waters; And higher than Agag `is' his king, And exalted is his kingdom.और उसके डोलों से जल उमण्डा करेगा, और उसका बीच बहुतेरे जलभरे खेतों में पड़ेगा, और उसका राजा अगाग से भी महान होगा, और उसका राज्य बढ़ता ही जाएगा।

8 God is bringing him out of Egypt; As the swiftness of a Reem is to him, He eateth up nations his adversaries, And their bones he breaketh, And `with' his arrows he smiteth,उसको मिस्र में से ईश्वर की निकाले लिये आ रहा है; वह तो बनैले सांड़ के सामान बल रखता है, जाति जाति के लोग जो उसके द्रोही है उन को वह खा जायेगा, और उनकी हड्डियों को टुकड़े टुकड़े करेगा, और अपने तीरों से उन को बेधेगा।

9 He hath bent, he hath lain down as a lion, And as a lioness: who doth raise him up? He who is blessing thee `is' blessed, And he who is cursing thee `is' cursed.'वह दबका बैठा है, वह सिंह वा सिंहनी की नाईं लेट गया है; अब उसको कौन छेड़े? जो कोई तुझे आशीर्वाद दे सो आशीष पाए, और जो कोई तुझे शाप दे वह स्रापित हो॥

10 And the anger of Balak burneth against Balaam, and he striketh his hands; and Balak saith unto Balaam, `To pierce mine enemies I called thee, and lo, thou hast certainly blessed -- these three times;तब बालाक का कोप बिलाम पर भड़क उठा; और उसने हाथ पर हाथ पटककर बिलाम से कहा, मैं ने तुझे अपने शत्रुओं के शाप देने के लिये बुलवाया, परन्तु तू ने तीन बार उन्हें आशीर्वाद ही आशीर्वाद दिया है।

11 and now, flee for thyself unto thy place; I have said, I do greatly honour thee, and lo, Jehovah hath kept thee back from honour.'इसलिये अब तू अपने स्थान पर भाग जा; मैं ने तो सोचा था कि तेरी बड़ी प्रतिष्ठा करूंगा, परन्तु अब यहोवा ने तुझे प्रतिष्ठा पाने से रोक रखा है।

12 And Balaam saith unto Balak, `Did I not also unto thy messengers whom thou hast sent unto me, speak, saying,बिलाम ने बालाक से कहा, जो दूत तू ने मेरे पास भेजे थे, क्या मैं ने उन से भी न कहा था,

13 If Balak doth give to me the fulness of his house of silver and gold, I am not able to pass over the command of Jehovah, to do good or evil of mine own heart -- that which Jehovah speaketh -- it I speak?कि चाहे बालाक अपने घर को सोने चांदी से भरकर मुझे दे, तौभी मैं यहोवा की आज्ञा तोड़कर अपने मन से न तो भला कर सकता हूं और न बुरा; जो कुछ यहोवा कहेगा वही मैं कहूंगा?

14 and, now, lo, I am going to my people; come, I counsel thee `concerning' that which this people doth to thy people, in the latter end of the days.'अब सुन, मैं अपने लोगों के पास लौट कर जाता हूं; परन्तु पहिले मैं तुझे चिता देता हूं कि अन्त के दिनों में वे लोग तेरी प्रजा से क्या क्या करेंगे।

15 And he taketh up his simile, and saith: `An affirmation of Balaam son of Beor -- And an affirmation of the man whose eyes `are' shut --फिर वह अपनी गूढ़ बात आरम्भ करके कहने लगा, कि बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरूष की आंखे बन्द थी उसी की यह वाणी है,

16 An affirmation of him who is hearing sayings of God -- And knowing knowledge of the Most High; A vision of the Almighty he seeth, Falling -- and eyes uncovered:ईश्वर के वचनों का सुनने वाला, और परमप्रधान के ज्ञान का जानने वाला, जो दण्डवत में पड़ा हुआ खुली हुई आंखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है: कि

17 I see it, but not now; I behold it, but not near; A star hath proceeded from Jacob, And a sceptre hath risen from Israel, And hath smitten corners of Moab, And hath destroyed all sons of Sheth.मैं उसको देखूंगा तो सही, परन्तु अभी नहीं; मैं उसको निहारूंगा तो सही, परन्तु समीप होके नहीं: याकूब में से एक तारा उदय होगा, और इस्त्राएल में से एक राज दण्ड उठेगा; जो मोआब की अलंगों को चूर कर देगा, जो सब दंगा करने वालों को गिरा देगा।

18 And Edom hath been a possession, And Seir hath been a possession, `for' its enemies, And Israel is doing valiantly;तब एदोम और सेईर भी, जो उसके शत्रु हैं, दोनों उसके वश में पड़ेंगे, और इस्त्राएल वीरता दिखाता जाएगा।

19 And `one' doth rule out of Jacob, And hath destroyed a remnant from Ar.'और याकूब ही में से एक अधिपति आवेगा जो प्रभुता करेगा, और नगर में से बचे हुओं को भी सत्यानाश करेगा॥

20 And he seeth Amalek, and taketh up his simile, and saith: `A beginning of the Goyim `is' Amalek; And his latter end -- for ever he perisheth.'फिर उसने अमालेक पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, अमालेक अन्यजातियों में श्रेष्ट तो था, परन्तु उसका अन्त विनाश ही है॥

21 And he seeth the Kenite, and taketh up his simile, and saith: `Enduring `is' thy dwelling, And setting in a rock thy nest,फिर उसने केनियों पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, तेरा निवासस्थान अति दृढ़ तो है, और तेरा बसेरा चट्टान पर तो है;

22 But the Kenite is for a burning; Till when doth Asshur keep thee captive?'तौभी केन उजड़ जाएगा। और अन्त में अश्शूर तुझे बन्धुआई में ले आएगा॥

23 And he taketh up his simile, and saith: `Alas! who doth live when God doth this?फिर उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, हाय जब ईश्वर यह करेगा तब कौन जीवित बचेगा?

24 And -- ships `are' from the side of Chittim, And they have humbled Asshur, And they have humbled Eber, And it also for ever is perishing.'तौभी कित्तियों के पास से जहाज वाले आकर अश्शूर को और एबेर को भी दु:ख देंगे; और अन्त में उसका भी विनाश हो जाएगा॥

25 And Balaam riseth, and goeth, and turneth back to his place, and Balak also hath gone on his way.तब बिलाम चल दिया, और अपने स्थान पर लौट गया; और बालाक ने भी अपना मार्ग लिया॥

Hindi Bible