Numbers 24 - WBT (Hindi)
1 And when Balaam saw that it pleased the LORD to bless Israel, he went not, as at other times, to seek for enchantments, but he set his face toward the wilderness.यह देखकर, कि यहोवा इस्त्राएल को आशीष ही दिलाना चाहता है, बिलाम पहिले की नाईं शकुन देखने को न गया, परन्तु अपना मुंह जंगल की ओर कर लिया।
2 And Balaam lifted up his eyes, and he saw Israel abiding in his tents according to their tribes, and the spirit of God came upon him.और बिलाम ने आंखे उठाई, और इस्त्राएलियों को अपने गोत्र गोत्र के अनुसार बसे हुए देखा। और परमेश्वर का आत्मा उस पर उतरा।
3 And he took up his parable, and said, Balaam the son of Beor hath said, and the man whose eyes are open hath said:तब उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, कि बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरूष की आंखें बन्द थीं उसी की यह वाणी है,
4 He hath said, who heard the words of God, who saw the vision of the Almighty, falling into a trance, but having his eyes open:ईश्वर के वचनों का सुनने वाला, जो दण्डवत में पड़ा हुआ खुली हुई आंखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है: कि
5 How goodly are thy tents, O Jacob, and thy tabernacles, O Israel!हे याकूब, तेरे डेरे, और हे इस्त्राएल, तेरे निवास स्थान क्या ही मनभावने हैं!
6 As the valleys are they spread forth, as gardens by the river's side, as the trees of lign-aloes which the LORD hath planted, and as cedar-trees beside the waters.वे तो नालों वा घाटियों की नाईं, और नदी के तट की वाटिकाओं के समान ऐसे फैले हुए हैं, जैसे कि यहोवा के लगाए हुए अगर के वृक्ष, और जल के निकट के देवदारू।
7 He shall pour the water out of his buckets, and his seed shall be in many waters, and his king shall be higher than Agag, and his kingdom shall be exalted.और उसके डोलों से जल उमण्डा करेगा, और उसका बीच बहुतेरे जलभरे खेतों में पड़ेगा, और उसका राजा अगाग से भी महान होगा, और उसका राज्य बढ़ता ही जाएगा।
8 God brought him forth from Egypt; he hath as it were the strength of a unicorn: he shall eat up the nations his enemies, and shall break their bones, and pierce them through with his arrows.उसको मिस्र में से ईश्वर की निकाले लिये आ रहा है; वह तो बनैले सांड़ के सामान बल रखता है, जाति जाति के लोग जो उसके द्रोही है उन को वह खा जायेगा, और उनकी हड्डियों को टुकड़े टुकड़े करेगा, और अपने तीरों से उन को बेधेगा।
9 He couched, he lay down as a lion, and as a great lion: who shall rouse him? Blessed is he that blesseth thee, and cursed is he that curseth thee.वह दबका बैठा है, वह सिंह वा सिंहनी की नाईं लेट गया है; अब उसको कौन छेड़े? जो कोई तुझे आशीर्वाद दे सो आशीष पाए, और जो कोई तुझे शाप दे वह स्रापित हो॥
10 And Balak's anger was kindled against Balaam, and he smote his hands together: and Balak said to Balaam, I called thee to curse my enemies, and behold, thou hast altogether blessed them these three times.तब बालाक का कोप बिलाम पर भड़क उठा; और उसने हाथ पर हाथ पटककर बिलाम से कहा, मैं ने तुझे अपने शत्रुओं के शाप देने के लिये बुलवाया, परन्तु तू ने तीन बार उन्हें आशीर्वाद ही आशीर्वाद दिया है।
11 Therefore now flee thou to thy place: I thought to promote thee to great honor; but lo, the LORD hath kept thee back from honor.इसलिये अब तू अपने स्थान पर भाग जा; मैं ने तो सोचा था कि तेरी बड़ी प्रतिष्ठा करूंगा, परन्तु अब यहोवा ने तुझे प्रतिष्ठा पाने से रोक रखा है।
12 And Balaam said to Balak, Did I not speak also to thy messengers whom thou sentest to me, saying,बिलाम ने बालाक से कहा, जो दूत तू ने मेरे पास भेजे थे, क्या मैं ने उन से भी न कहा था,
13 If Balak would give me his house full of silver and gold, I could not go beyond the commandment of the LORD, to do either good or bad of my own mind; but what the LORD saith, that will I speak?कि चाहे बालाक अपने घर को सोने चांदी से भरकर मुझे दे, तौभी मैं यहोवा की आज्ञा तोड़कर अपने मन से न तो भला कर सकता हूं और न बुरा; जो कुछ यहोवा कहेगा वही मैं कहूंगा?
14 And now, behold, I go to my people: come therefore, I will advertise thee what this people will do to thy people in the latter days.अब सुन, मैं अपने लोगों के पास लौट कर जाता हूं; परन्तु पहिले मैं तुझे चिता देता हूं कि अन्त के दिनों में वे लोग तेरी प्रजा से क्या क्या करेंगे।
15 And he took up his parable, and said, Balaam the son of Beor hath said, and the man whose eyes are open hath said:फिर वह अपनी गूढ़ बात आरम्भ करके कहने लगा, कि बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरूष की आंखे बन्द थी उसी की यह वाणी है,
16 He hath said, who heard the words of God, and knew the knowledge of the Most High, who saw the vision of the Almighty, falling into a trance, but having his eyes open:ईश्वर के वचनों का सुनने वाला, और परमप्रधान के ज्ञान का जानने वाला, जो दण्डवत में पड़ा हुआ खुली हुई आंखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है: कि
17 I shall see him, but not now: I shall behold him, but not nigh: there shall come a Star out of Jacob, and a Scepter shall rise out of Israel, and shall smite the corners of Moab, and destroy all the children of Sheth.मैं उसको देखूंगा तो सही, परन्तु अभी नहीं; मैं उसको निहारूंगा तो सही, परन्तु समीप होके नहीं: याकूब में से एक तारा उदय होगा, और इस्त्राएल में से एक राज दण्ड उठेगा; जो मोआब की अलंगों को चूर कर देगा, जो सब दंगा करने वालों को गिरा देगा।
18 And Edom shall be a possession, Seir also shall be a possession for his enemies; and Israel shall do valiantly.तब एदोम और सेईर भी, जो उसके शत्रु हैं, दोनों उसके वश में पड़ेंगे, और इस्त्राएल वीरता दिखाता जाएगा।
19 Out of Jacob shall come he that shall have dominion, and shall destroy him that remaineth of the city.और याकूब ही में से एक अधिपति आवेगा जो प्रभुता करेगा, और नगर में से बचे हुओं को भी सत्यानाश करेगा॥
20 And when he looked on Amalek, he took up his parable, and said, Amalek was the first of the nations, but his latter end shall be that he shall perish for ever.फिर उसने अमालेक पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, अमालेक अन्यजातियों में श्रेष्ट तो था, परन्तु उसका अन्त विनाश ही है॥
21 And he looked on the Kenites, and took up his parable, and said, Strong is thy dwelling-place, and thou puttest thy nest in a rock.फिर उसने केनियों पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, तेरा निवासस्थान अति दृढ़ तो है, और तेरा बसेरा चट्टान पर तो है;
22 Nevertheless, the Kenite shall be wasted, until Asher shall carry thee away captive.तौभी केन उजड़ जाएगा। और अन्त में अश्शूर तुझे बन्धुआई में ले आएगा॥
23 And he took up his parable, and said, Alas, who shall live when God doeth this!फिर उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, हाय जब ईश्वर यह करेगा तब कौन जीवित बचेगा?
24 And ships shall come from the coast of Chittim, and shall afflict Ashur, and shall afflict Eber, and he also shall perish for ever.तौभी कित्तियों के पास से जहाज वाले आकर अश्शूर को और एबेर को भी दु:ख देंगे; और अन्त में उसका भी विनाश हो जाएगा॥
25 And Balaam arose, and went and returned to his place: and Balak also went his way.तब बिलाम चल दिया, और अपने स्थान पर लौट गया; और बालाक ने भी अपना मार्ग लिया॥
Hindi Bible