Numbers 24 - DBY (Hindi)
1 And Balaam saw that it was good in the sight of Jehovah to bless Israel, and he went not, as at other times, to seek for enchantments, but he set his face toward the wilderness.यह देखकर, कि यहोवा इस्त्राएल को आशीष ही दिलाना चाहता है, बिलाम पहिले की नाईं शकुन देखने को न गया, परन्तु अपना मुंह जंगल की ओर कर लिया।
2 And Balaam lifted up his eyes and saw Israel dwelling [in tents] according to his tribes; and the Spirit of God came upon him.और बिलाम ने आंखे उठाई, और इस्त्राएलियों को अपने गोत्र गोत्र के अनुसार बसे हुए देखा। और परमेश्वर का आत्मा उस पर उतरा।
3 And he took up his parable, and said, Balaam the son of Beor saith, and the man of opened eye saith,तब उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, कि बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरूष की आंखें बन्द थीं उसी की यह वाणी है,
4 He saith, who heareth the words of ùGod, who seeth the vision of the Almighty, who falleth down, and who hath his eyes open:ईश्वर के वचनों का सुनने वाला, जो दण्डवत में पड़ा हुआ खुली हुई आंखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है: कि
5 How goodly are thy tents, Jacob, and thy tabernacles, Israel!हे याकूब, तेरे डेरे, और हे इस्त्राएल, तेरे निवास स्थान क्या ही मनभावने हैं!
6 Like valleys are they spread forth, like gardens by the river side, Like aloe-trees which Jehovah hath planted, like cedars beside the waters.वे तो नालों वा घाटियों की नाईं, और नदी के तट की वाटिकाओं के समान ऐसे फैले हुए हैं, जैसे कि यहोवा के लगाए हुए अगर के वृक्ष, और जल के निकट के देवदारू।
7 Water shall flow out of his buckets, and his seed shall be in great waters, And his king shall be higher than Agag, and his kingdom shall be exalted.और उसके डोलों से जल उमण्डा करेगा, और उसका बीच बहुतेरे जलभरे खेतों में पड़ेगा, और उसका राजा अगाग से भी महान होगा, और उसका राज्य बढ़ता ही जाएगा।
8 ùGod brought him out of Egypt; he hath as it were the strength of a buffalo. He shall consume the nations his enemies, and break their bones, and with his arrows shall smite [them] in pieces.उसको मिस्र में से ईश्वर की निकाले लिये आ रहा है; वह तो बनैले सांड़ के सामान बल रखता है, जाति जाति के लोग जो उसके द्रोही है उन को वह खा जायेगा, और उनकी हड्डियों को टुकड़े टुकड़े करेगा, और अपने तीरों से उन को बेधेगा।
9 He stooped, he lay down like a lion, and like a lioness: who will stir him up? Blessed is he that blesseth thee, and cursed is he that curseth thee.वह दबका बैठा है, वह सिंह वा सिंहनी की नाईं लेट गया है; अब उसको कौन छेड़े? जो कोई तुझे आशीर्वाद दे सो आशीष पाए, और जो कोई तुझे शाप दे वह स्रापित हो॥
10 Then Balak's anger was kindled against Balaam, and he smote his hands together; and Balak said to Balaam, I called thee to curse mine enemies, and behold, thou hast altogether blessed [them] these three times!तब बालाक का कोप बिलाम पर भड़क उठा; और उसने हाथ पर हाथ पटककर बिलाम से कहा, मैं ने तुझे अपने शत्रुओं के शाप देने के लिये बुलवाया, परन्तु तू ने तीन बार उन्हें आशीर्वाद ही आशीर्वाद दिया है।
11 And now flee thou to thy place; I said I would very highly honour thee, and behold, Jehovah has kept thee back from honour.इसलिये अब तू अपने स्थान पर भाग जा; मैं ने तो सोचा था कि तेरी बड़ी प्रतिष्ठा करूंगा, परन्तु अब यहोवा ने तुझे प्रतिष्ठा पाने से रोक रखा है।
12 And Balaam said to Balak, Did I not also speak to thy messengers whom thou sentest to me, saying,बिलाम ने बालाक से कहा, जो दूत तू ने मेरे पास भेजे थे, क्या मैं ने उन से भी न कहा था,
13 If Balak gave me his house full of silver and gold, I could not go beyond the commandment of Jehovah to do good or bad out of my heart: what Jehovah shall say, that will I speak?कि चाहे बालाक अपने घर को सोने चांदी से भरकर मुझे दे, तौभी मैं यहोवा की आज्ञा तोड़कर अपने मन से न तो भला कर सकता हूं और न बुरा; जो कुछ यहोवा कहेगा वही मैं कहूंगा?
14 And now behold, I go to my people: come, I will admonish thee what this people will do to thy people at the end of days.अब सुन, मैं अपने लोगों के पास लौट कर जाता हूं; परन्तु पहिले मैं तुझे चिता देता हूं कि अन्त के दिनों में वे लोग तेरी प्रजा से क्या क्या करेंगे।
15 And he took up his parable, and said, Balaam the son of Beor saith, and the man of opened eye saith,फिर वह अपनी गूढ़ बात आरम्भ करके कहने लगा, कि बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरूष की आंखे बन्द थी उसी की यह वाणी है,
16 He saith, who heareth the words of ùGod, who knoweth the knowledge of the Most High, Who seeth the vision of the Almighty, who falleth down, and who hath his eyes open:ईश्वर के वचनों का सुनने वाला, और परमप्रधान के ज्ञान का जानने वाला, जो दण्डवत में पड़ा हुआ खुली हुई आंखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है: कि
17 I shall see him, but not now; I shall behold him, but not nigh: There cometh a Star out of Jacob, and a Sceptre shall rise out of Israel, and he shall cut in pieces the corners of Moab, and destroy all the sons of tumult.मैं उसको देखूंगा तो सही, परन्तु अभी नहीं; मैं उसको निहारूंगा तो सही, परन्तु समीप होके नहीं: याकूब में से एक तारा उदय होगा, और इस्त्राएल में से एक राज दण्ड उठेगा; जो मोआब की अलंगों को चूर कर देगा, जो सब दंगा करने वालों को गिरा देगा।
18 And Edom shall be a possession, and Seir a possession, -- they, his enemies; but Israel will do valiantly.तब एदोम और सेईर भी, जो उसके शत्रु हैं, दोनों उसके वश में पड़ेंगे, और इस्त्राएल वीरता दिखाता जाएगा।
19 And one out of Jacob shall have dominion, and will destroy out of the city what remaineth.और याकूब ही में से एक अधिपति आवेगा जो प्रभुता करेगा, और नगर में से बचे हुओं को भी सत्यानाश करेगा॥
20 And he saw Amalek, and took up his parable, and said, Amalek is the first of the nations, but his latter end shall be for destruction.फिर उसने अमालेक पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, अमालेक अन्यजातियों में श्रेष्ट तो था, परन्तु उसका अन्त विनाश ही है॥
21 And he saw the Kenites, and took up his parable, and said, Firm is thy dwelling-place, and thy nest fixed in the rock;फिर उसने केनियों पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, तेरा निवासस्थान अति दृढ़ तो है, और तेरा बसेरा चट्टान पर तो है;
22 But the Kenite shall be consumed, until Asshur shall carry thee away captive.तौभी केन उजड़ जाएगा। और अन्त में अश्शूर तुझे बन्धुआई में ले आएगा॥
23 And he took up his parable, and said, Alas! Who shall live when ùGod doeth this?फिर उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, हाय जब ईश्वर यह करेगा तब कौन जीवित बचेगा?
24 And ships shall come from the coast of Chittim, and afflict Asshur, and afflict Eber, and he also shall be for destruction.तौभी कित्तियों के पास से जहाज वाले आकर अश्शूर को और एबेर को भी दु:ख देंगे; और अन्त में उसका भी विनाश हो जाएगा॥
25 And Balaam rose up, and went and returned to his place; and Balak also went his way.तब बिलाम चल दिया, और अपने स्थान पर लौट गया; और बालाक ने भी अपना मार्ग लिया॥
Hindi Bible