Numbers 24 - BBE (Hindi)
1 Now when Balaam saw that it was the Lord's pleasure to give his blessing to Israel, he did not, as at other times, make use of secret arts, but turning his face to the waste land,यह देखकर, कि यहोवा इस्त्राएल को आशीष ही दिलाना चाहता है, बिलाम पहिले की नाईं शकुन देखने को न गया, परन्तु अपना मुंह जंगल की ओर कर लिया।
2 And lifting up his eyes, he saw Israel there, with their tents in the order of their tribes: and the spirit of God came on him.और बिलाम ने आंखे उठाई, और इस्त्राएलियों को अपने गोत्र गोत्र के अनुसार बसे हुए देखा। और परमेश्वर का आत्मा उस पर उतरा।
3 And moved by the spirit, he said, These are the words of Balaam, son of Beor, the words of the man whose eyes are open:तब उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, कि बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरूष की आंखें बन्द थीं उसी की यह वाणी है,
4 He says, whose ears are open to the words of God, who has seen the vision of the Ruler of all, falling down, but having his eyes open:ईश्वर के वचनों का सुनने वाला, जो दण्डवत में पड़ा हुआ खुली हुई आंखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है: कि
5 How fair are your tents, O Jacob, your houses, O Israel!हे याकूब, तेरे डेरे, और हे इस्त्राएल, तेरे निवास स्थान क्या ही मनभावने हैं!
6 They are stretched out like valleys, like gardens by the riverside, like flowering trees planted by the Lord, like cedar-trees by the waters.वे तो नालों वा घाटियों की नाईं, और नदी के तट की वाटिकाओं के समान ऐसे फैले हुए हैं, जैसे कि यहोवा के लगाए हुए अगर के वृक्ष, और जल के निकट के देवदारू।
7 Peoples will be in fear before his strength, his arm will be on great nations: his king will be higher than Agag, and his kingdom made great in honour.और उसके डोलों से जल उमण्डा करेगा, और उसका बीच बहुतेरे जलभरे खेतों में पड़ेगा, और उसका राजा अगाग से भी महान होगा, और उसका राज्य बढ़ता ही जाएगा।
8 It is God who has taken him out of Egypt; his horns are like those of the mountain ox; the nations warring against him will be his food, their bones will be broken, they will be wounded with his arrows.उसको मिस्र में से ईश्वर की निकाले लिये आ रहा है; वह तो बनैले सांड़ के सामान बल रखता है, जाति जाति के लोग जो उसके द्रोही है उन को वह खा जायेगा, और उनकी हड्डियों को टुकड़े टुकड़े करेगा, और अपने तीरों से उन को बेधेगा।
9 He took his sleep stretched out like a lion, and like a she-lion: by whom will his rest be broken? May a blessing be on everyone who gives you blessing, and a curse on everyone by whom you are cursed.वह दबका बैठा है, वह सिंह वा सिंहनी की नाईं लेट गया है; अब उसको कौन छेड़े? जो कोई तुझे आशीर्वाद दे सो आशीष पाए, और जो कोई तुझे शाप दे वह स्रापित हो॥
10 Then Balak was full of wrath against Balaam, and angrily waving his hands he said to Balaam, I sent for you so that those who are against me might be cursed, but now, see, three times you have given them a blessing.तब बालाक का कोप बिलाम पर भड़क उठा; और उसने हाथ पर हाथ पटककर बिलाम से कहा, मैं ने तुझे अपने शत्रुओं के शाप देने के लिये बुलवाया, परन्तु तू ने तीन बार उन्हें आशीर्वाद ही आशीर्वाद दिया है।
11 Go back quickly to the place you came from: it was my purpose to give you a place of honour, but now the Lord has kept you back from honour.इसलिये अब तू अपने स्थान पर भाग जा; मैं ने तो सोचा था कि तेरी बड़ी प्रतिष्ठा करूंगा, परन्तु अब यहोवा ने तुझे प्रतिष्ठा पाने से रोक रखा है।
12 Then Balaam said to Balak, Did I not say to the men you sent to me,बिलाम ने बालाक से कहा, जो दूत तू ने मेरे पास भेजे थे, क्या मैं ने उन से भी न कहा था,
13 Even if Balak gave me his house full of silver and gold, it would not be possible for me to go outside the orders of the Lord, doing good or evil at the impulse of my mind; whatever the Lord says I will say?कि चाहे बालाक अपने घर को सोने चांदी से भरकर मुझे दे, तौभी मैं यहोवा की आज्ञा तोड़कर अपने मन से न तो भला कर सकता हूं और न बुरा; जो कुछ यहोवा कहेगा वही मैं कहूंगा?
14 So now I will go back to my people: but first let me make clear to you what this people will do to your people in days to come.अब सुन, मैं अपने लोगों के पास लौट कर जाता हूं; परन्तु पहिले मैं तुझे चिता देता हूं कि अन्त के दिनों में वे लोग तेरी प्रजा से क्या क्या करेंगे।
15 Then he went on with his story and said, These are the words of Balaam, the son of Beor, the words of him whose eyes are open:फिर वह अपनी गूढ़ बात आरम्भ करके कहने लगा, कि बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरूष की आंखे बन्द थी उसी की यह वाणी है,
16 He says, whose ear is open to the words of God, who has knowledge of the Most High, who has seen the vision of the Ruler of all, falling down and having his eyes open:ईश्वर के वचनों का सुनने वाला, और परमप्रधान के ज्ञान का जानने वाला, जो दण्डवत में पड़ा हुआ खुली हुई आंखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है: कि
17 I see him, but not now: looking on him, but not near: a star will come out of Jacob, and a rod of authority out of Israel, sending destruction to the farthest limits of Moab and on the head of all the sons of Sheth.मैं उसको देखूंगा तो सही, परन्तु अभी नहीं; मैं उसको निहारूंगा तो सही, परन्तु समीप होके नहीं: याकूब में से एक तारा उदय होगा, और इस्त्राएल में से एक राज दण्ड उठेगा; जो मोआब की अलंगों को चूर कर देगा, जो सब दंगा करने वालों को गिरा देगा।
18 Edom will be his heritage, and he will put an end to the last of the people of Seir.तब एदोम और सेईर भी, जो उसके शत्रु हैं, दोनों उसके वश में पड़ेंगे, और इस्त्राएल वीरता दिखाता जाएगा।
19 And Israel will go on in strength, and Jacob will have rule over his haters.और याकूब ही में से एक अधिपति आवेगा जो प्रभुता करेगा, और नगर में से बचे हुओं को भी सत्यानाश करेगा॥
20 Then, turning his eyes to Amalek, he went on with his story and said, Amalek was the first of the nations, but his part will be destruction for ever.फिर उसने अमालेक पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, अमालेक अन्यजातियों में श्रेष्ट तो था, परन्तु उसका अन्त विनाश ही है॥
21 And looking on the Kenites he went on with his story and said, Strong is your living-place, and your secret place is safe in the rock.फिर उसने केनियों पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, तेरा निवासस्थान अति दृढ़ तो है, और तेरा बसेरा चट्टान पर तो है;
22 But still the Kenites will be wasted, till Asshur takes you away prisoner.तौभी केन उजड़ जाएगा। और अन्त में अश्शूर तुझे बन्धुआई में ले आएगा॥
23 Then he went on with his story and said, But who may keep his life when God does this?फिर उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, हाय जब ईश्वर यह करेगा तब कौन जीवित बचेगा?
24 But ships will come from the direction of Kittim, troubling Asshur and troubling Eber, and like the others their fate will be destruction.तौभी कित्तियों के पास से जहाज वाले आकर अश्शूर को और एबेर को भी दु:ख देंगे; और अन्त में उसका भी विनाश हो जाएगा॥
25 Then Balaam got up and went back to his place: and Balak went away.तब बिलाम चल दिया, और अपने स्थान पर लौट गया; और बालाक ने भी अपना मार्ग लिया॥
Hindi Bible