Bible

Numbers 14 - WBT (Hindi)

1 And all the congregation lifted up their voice, and cried; and the people wept that night.तब सारी मण्डली चिल्ला उठी; और रात भर वे लोग रोते ही रहे।

2 And all the children of Israel murmured against Moses and against Aaron: and the whole congregation said to them, O that we had died in the land of Egypt! or O that we had died in this wilderness!और सब इस्त्राएली मूसा और हारून पर बुड़बुड़ाने लगे; और सारी मण्डली उसने कहने लगी, कि भला होता कि हम मिस्र ही में मर जाते! वा इस जंगल ही में मर जाते!

3 And why hath the LORD brought us to this land, to fall by the sword, that our wives and our children should be a prey? were it not better for us to return into Egypt?और यहोवा हम को उस देश में ले जा कर क्यों तलवार से मरवाना चाहता है? हमारी स्त्रियां और बालबच्चे तो लूट में चलें जाएंगे; क्या हमारे लिये अच्छा नहीं कि हम मिस्र देश को लौट जाएं?

4 And they said one to another, Let us make a captain, and let us return into Egypt.फिर वे आपस में कहने लगे, आओ, हम किसी को अपना प्रधान बना लें, और मिस्र को लौट चलें।

5 Then Moses and Aaron fell on their faces before all the assembly of the congregation of the children of Israel.तब मूसा और हारून इस्त्राएलियों की सारी मण्डली के साम्हने मुंह के बल गिरे।

6 And Joshua the son of Nun, and Caleb the son of Jephunneh, who were of them that searched the land, rent their clothes:और नून का पुत्र यहोशू और यपुन्ने का पुत्र कालिब, जो देश के भेद लेने वालों में से थे, अपने अपने वस्त्र फाड़कर,

7 And they spoke to all the company of the children of Israel, saying, The land, which we passed through to search it, is an exceeding good land.इस्त्राएलियों की सारी मण्डली से कहने लगे, कि जिस देश का भेद लेने को हम इधर उधर घूम कर आए हैं, वह अत्यन्त उत्तम देश है।

8 If the LORD delighteth in us, then he will bring us into this land, and give it to us; a land which floweth with milk and honey.यदि यहोवा हम से प्रसन्न हो, तो हम को उस देश में, जिस में दूध और मधु की धाराएं बहती हैं, पहुंचाकर उसे हमे दे देगा।

9 Only rebel not ye against the LORD, neither fear ye the people of the land; for they are bread for us: their defense has departed from them, and the LORD is with us: fear them not.केवल इतना करो कि तुम यहोवा के विरुद्ध बलवा न करो; और न तो उस देश के लोगों से डरो, क्योंकि वे हमारी रोटी ठहरेंगे; छाया उनके ऊपर से हट गई है, और यहोवा हमारे संग है; उन से न डरो।

10 But all the congregation required to stone them with stones: and the glory of the LORD appeared in the tabernacle of the congregation before all the children of Israel.तब सारी मण्डली चिल्ला उठी, कि इन को पत्थरवाह करो। तब यहोवा का तेज सब इस्त्राएलियों पर प्रकाशमान हुआ॥

11 And the LORD said to Moses, How long will this people provoke me? and how long will it be ere they believe me, for all the signs which I have shown among them?तब यहोवा ने मूसा से कहा, वे लोग कब तक मेरा तिरस्कार करते रहेंगे? और मेरे सब आश्चर्यकर्म देखने पर भी कब तक मुझ पर विश्वास न करेंगे?

12 I will smite them with the pestilence, and disinherit them, and will make of thee a greater nation and mightier than they.मैं उन्हें मरी से मारूंगा, और उनके निज भाग से उन्हें निकाल दूंगा, और तुझ से एक जाति उपजाऊंगा जो उन से बड़ी और बलवन्त होगी।

13 And Moses said to the LORD, Then the Egyptians will hear it, (for thou broughtest up this people in thy might from among them;)मूसा ने यहोवा से कहा, तब तो मिस्री जिनके मध्य में से तू अपनी सामर्थ्य दिखाकर उन लोगों को निकाल ले आया है यह सुनेंगे,

14 And they will tell it to the inhabitants of this land: for they have heard that thou LORD art among this people, that thou LORD art seen face to face, and that thy cloud standeth over them, and that thou goest before them, by day-time in a pillar of a cloud, and in a pillar of fire by night.और इस देश के निवासियों कहेंगे। उन्होंने तो यह सुना है, कि तू जो यहोवा है इन लोगों के मध्य में रहता है; और प्रत्यक्ष दिखाई देता है, और तेरा बादल उनके ऊपर ठहरा रहता है, और तू दिन को बादल के खम्भे में, और रात को अग्नि के खम्भे में हो कर इनके आगे आगे चला करता है।

15 Now if thou shalt kill all this people as one man, then the nations which have heard the fame of thee will speak, saying,इसलिये यदि तू इन लोगों को एक ही बार में मार डाले, तो जिन जातियों ने तेरी कीर्ति सुनी है वे कहेंगी,

16 Because the LORD was not able to bring this people into the land which he swore to them, therefore he hath slain them in the wilderness.कि यहोवा उन लोगों को उस देश में जिसे उसने उन्हें देने की शपथ खाई थी पहुंचा न सका, इस कारण उसने उन्हें जंगल में घात कर डाला है।

17 And now, I beseech thee, let the power of my Lord be great, according as thou hast spoken, saying,सो अब प्रभु की सामर्थ्य की महिमा तेरे इस कहने के अनुसार हो,

18 The LORD is long-suffering, and of great mercy, forgiving iniquity and transgression, and by no means clearing the guilty, visiting the iniquity of the fathers upon the children to the third and fourth generation.कि यहोवा कोप करने में धीरजवन्त और अति करूणामय है, और अधर्म और अपराध का क्षमा करनेवाला है, परन्तु वह दोषी को किसी प्रकार से निर्दोष न ठहराएगा, और पूर्वजों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों, और पोतों, और परपोतों को देता है।

19 Pardon, I beseech thee, the iniquity of this people according to the greatness of thy mercy, and as thou hast forgiven this people, from Egypt, even until now.अब इन लोगों के अधर्म को अपनी बड़ी करूणा के अनुसार, और जैसे तू मिस्र से ले कर यहां तक क्षमा करता रहा है वैसे ही अब भी क्षमा कर दे।

20 And the LORD said, I have pardoned according to thy word:यहोवा ने कहा, तेरी बिनती के अनुसार मैं क्षमा करता हूं;

21 But as truly as I live, all the earth shall be filled with the glory of the LORD.परन्तु मेरे जीवन की शपथ सचमुच सारी पृथ्वी यहोवा की महिमा से परिपूर्ण हो जाएगी;

22 Because all those men who have seen my glory, and my miracles, which I did in Egypt and in the wilderness, and have tempted me now these ten times, and have not hearkened to my voice;उन सब लोगों ने जिन्होंने मेरी महिमा मिस्र देश में और जंगल में देखी, और मेरे किए हुए आश्चर्यकर्मों को देखने पर भी दस बार मेरी परीक्षा की, और मेरी बातें नहीं मानी,

23 Surely they shall not see the land which I swore to their fathers, neither shall any of them that provoked me see it:इसलिये जिस देश के विषय मैं ने उनके पूर्वजों से शपथ खाई, उसको वे कभी देखने न पाएंगे; अर्थात जितनों ने मेरा अपमान किया है उन में से कोई भी उसे देखने न पाएगा।

24 But my servant Caleb, because he had another spirit with him, and hath followed me fully, him will I bring into the land into which he went; and his seed shall possess it.परन्तु इस कारण से कि मेरे दास कालिब के साथ और ही आत्मा है, और उसने पूरी रीति से मेरा अनुकरण किया है, मैं उसको उस देश में जिस में वह हो आया है पहुंचाऊंगा, और उसका वंश उस देश का अधिकारी होगा।

25 (Now the Amalekites, and the Canaanites dwelt in the valley.) To-morrow turn you, and pass into the wilderness, by the way of the Red sea.अमालेकी और कनानी लोग तराई में रहते हैं, सो कल तुम घूमकर प्रस्थान करो, और लाल समुद्र के मार्ग से जंगल में जाओ॥

26 And the LORD spoke to Moses and to Aaron, saying,फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,

27 How long shall I bear with this evil congregation, which murmur against me? I have heard the murmurings of the children of Israel, which they murmur against me.यह बुरी मण्डली मुझ पर बुड़बुड़ाती रहती है, उसको मैं कब तक सहता रहूं? इस्त्राएली जो मुझ पर बुड़बुड़ाते रहते हैं, उनका यह बुड़बुड़ाना मैं ने तो सुना है।

28 Say to them, As truly as I live, saith the LORD, as ye have spoken in my ears, so will I do to you:सो उन से कह, कि यहोवा की यह वाणी है, कि मेरे जीवन की शपथ जो बातें तुम ने मेरे सुनते कही हैं, नि:सन्देह मैं उसी के अनुसार तुम्हारे साथ व्यवहार करूंगा।

29 Your carcasses shall fall in this wilderness; and all that were numbered of you, according to your whole number, from twenty years old and upward, who have murmured against me,तुम्हारी लोथें इसी जंगल में पड़ी रहेंगी; और तुम सब में से बीस वर्ष की वा उससे अधिक अवस्था के जितने गिने गए थे, और मुझ पर बुड़बुड़ाते थे,

30 Doubtless ye shall not come into the land concerning which I swore to make you dwell therein, save Caleb the son of Jephunneh, and Joshua the son of Nun.उस में से यपुन्ने के पुत्र कालिब और नून के पुत्र यहोशू को छोड़ कोई भी उस देश में न जाने पाएगा, जिसके विषय मैं ने शपथ खाई है कि तुम को उस में बसाऊंगा।

31 But your little ones, which ye said should be a prey, them will I bring in, and they shall know the land which ye have despised.परन्तु तुम्हारे बालबच्चे जिनके विषय तुम ने कहा है, कि ये लूट में चले जाएंगे, उन को मैं उस देश में पहुंचा दूंगा; और वे उस देश को जान लेंगे जिस को तुम ने तुच्छ जाना है।

32 But as for you, your carcasses, they shall fall in this wilderness.परन्तु तुम लोगों की लोथें इसी जंगल में पड़ी रहेंगी।

33 And your children shall wander in the wilderness forty years, and bear your lewd deeds, until your carcasses shall be wasted in the wilderness.और जब तक तुम्हारी लोथें जंगल में न गल जाएं तक तक, अर्थात चालीस वर्ष तक, तुम्हारे बालबच्चे जंगल में तुम्हारे व्यभिचार का फल भोगते हुए चरवाही करते रहेंगे।

34 After the number of the days in which ye searched the land, even forty days (each day for a year) shall ye bear your iniquities, even forty years, and ye shall know my breach of promise.जितने दिन तुम उस देश का भेद लेते रहे, अर्थात चालीस दिन उनकी गिनती के अनुसार, दिन पीछे उस वर्ष, अर्थात चालीस वर्ष तक तुम अपने अधर्म का दण्ड उठाए रहोगे, तब तुम जान लोगे कि मेरा विरोध क्या है।

35 I the LORD have said, I will surely do it to all this evil congregation, that are gathered against me: in this wilderness, they shall be consumed, and there they shall die.मैं यहोवा यह कह चुका हूं, कि इस बुरी मण्डली के लोग जो मेरे विरुद्ध इकट्ठे हुए हैं उसी जंगल में मर मिटेंगे; और नि:सन्देह ऐसा ही करूंगा भी।

36 And the men whom Moses sent to search the land, who returned, and made all the congregation to murmur against him, by bringing a slander upon the land,तब जिन पुरूषों को मूसा ने उस देश के भेद लेने के लिये भेजा था, और उन्होंने लौटकर उस देश की नामधराई करके सारी मण्डली को कुड़कुड़ाने के लिये उभारा था,

37 Even those men that brought the evil report upon the land, died by the plague before the LORD.उस देश की वे नामधराई करने वाले पुरूष यहोवा के मारने से उसके साम्हने मर गथे।

38 But Joshua the son of Nun, and Caleb the son of Jephunneh, who were of the men that went to search the land, lived still.परन्तु देश के भेद लेने वाले पुरूषों में से नून का पुत्र यहोशू और यपुन्ने का पुत्र कालिब दोनों जीवित रहे।

39 And Moses told these sayings to all the children of Israel: and the people mourned greatly.तब मूसा ने ये बातें सब इस्त्राएलियों को कह सुनाईं और वे बहुत विलाप करने लगे।

40 And they rose early in the morning, and ascended to the top of the mountain, saying, Lo, we are here, and will go up to the place which the LORD hath promised: for we have sinned.और वे बिहान को सवेरे उठ कर यह कहते हुए पहाड़ की चोटी पर चढ़ने लगे, कि हम ने पाप किया है; परन्तु अब तैयार हैं, और उस स्थान को जाएंगे जिसके विषय यहोवा ने वचन दिया था।

41 And Moses said, Why now do ye transgress the commandment of the LORD? but it shall not prosper.तब मूसा ने कहा, तुम यहोवा की आज्ञा का उल्लंघन क्यों करते हो? यह सफल न होगा।

42 Go not up, for the LORD is not among you; that ye be not smitten before your enemies.यहोवा तुम्हारे मध्य में नहीं है, मत चढ़ो, नहीं तो शत्रुओं से हार जाओगे।

43 For the Amalekites and the Canaanites are there before you, and ye shall fall by the sword: because ye are turned away from the LORD, therefore the LORD will not be with you.वहां तुम्हारे आगे अमालेकी और कनानी लोग हैं, सो तुम तलवार से मारे जाओगे; तुम यहोवा को छोड़कर फिर गए हो, इसलिये वह तुम्हारे संग नहीं रहेगा।

44 But they presumed to go up to the hill-top: nevertheless the ark of the covenant of the LORD, and Moses, departed not out of the camp.परन्तु वे ढिठाई करके पहाड़ की चोटी पर चढ़ गए, परन्तु यहोवा की वाचा का सन्दूक, और मूसा, छावनी से न हटे।

45 Then the Amalekites came down, and the Canaanites which dwelt in that hill, and smote them, and discomfited them, even to Hormah.अब अमालेकी और कनानी जो उस पहाड़ पर रहते थे उन पर चढ़ आए, और होर्मा तक उन को मारते चले आए॥

Hindi Bible