Numbers 14 - ASV (Hindi)
1 And all the congregation lifted up their voice, and cried; and the people wept that night.तब सारी मण्डली चिल्ला उठी; और रात भर वे लोग रोते ही रहे।
2 And all the children of Israel murmured against Moses and against Aaron: and the whole congregation said unto them, Would that we had died in the land of Egypt! or would that we had died in this wilderness!और सब इस्त्राएली मूसा और हारून पर बुड़बुड़ाने लगे; और सारी मण्डली उसने कहने लगी, कि भला होता कि हम मिस्र ही में मर जाते! वा इस जंगल ही में मर जाते!
3 And wherefore doth Jehovah bring us unto this land, to fall by the sword? Our wives and our little ones will be a prey: were it not better for us to return into Egypt?और यहोवा हम को उस देश में ले जा कर क्यों तलवार से मरवाना चाहता है? हमारी स्त्रियां और बालबच्चे तो लूट में चलें जाएंगे; क्या हमारे लिये अच्छा नहीं कि हम मिस्र देश को लौट जाएं?
4 And they said one to another, Let us make a captain, and let us return into Egypt.फिर वे आपस में कहने लगे, आओ, हम किसी को अपना प्रधान बना लें, और मिस्र को लौट चलें।
5 Then Moses and Aaron fell on their faces before all the assembly of the congregation of the children of Israel.तब मूसा और हारून इस्त्राएलियों की सारी मण्डली के साम्हने मुंह के बल गिरे।
6 And Joshua the son of Nun and Caleb the son of Jephunneh, who were of them that spied out the land, rent their clothes:और नून का पुत्र यहोशू और यपुन्ने का पुत्र कालिब, जो देश के भेद लेने वालों में से थे, अपने अपने वस्त्र फाड़कर,
7 and they spake unto all the congregation of the children of Israel, saying, The land, which we passed through to spy it out, is an exceeding good land.इस्त्राएलियों की सारी मण्डली से कहने लगे, कि जिस देश का भेद लेने को हम इधर उधर घूम कर आए हैं, वह अत्यन्त उत्तम देश है।
8 If Jehovah delight in us, then he will bring us into this land, and give it unto us; a land which floweth with milk and honey.यदि यहोवा हम से प्रसन्न हो, तो हम को उस देश में, जिस में दूध और मधु की धाराएं बहती हैं, पहुंचाकर उसे हमे दे देगा।
9 Only rebel not against Jehovah, neither fear ye the people of the land; for they are bread for us: their defence is removed from over them, and Jehovah is with us: fear them not.केवल इतना करो कि तुम यहोवा के विरुद्ध बलवा न करो; और न तो उस देश के लोगों से डरो, क्योंकि वे हमारी रोटी ठहरेंगे; छाया उनके ऊपर से हट गई है, और यहोवा हमारे संग है; उन से न डरो।
10 But all the congregation bade stone them with stones. And the glory of Jehovah appeared in the tent of meeting unto all the children of Israel.तब सारी मण्डली चिल्ला उठी, कि इन को पत्थरवाह करो। तब यहोवा का तेज सब इस्त्राएलियों पर प्रकाशमान हुआ॥
11 And Jehovah said unto Moses, How long will this people despise me? and how long will they not believe in me, for all the signs which I have wrought among them?तब यहोवा ने मूसा से कहा, वे लोग कब तक मेरा तिरस्कार करते रहेंगे? और मेरे सब आश्चर्यकर्म देखने पर भी कब तक मुझ पर विश्वास न करेंगे?
12 I will smite them with the pestilence, and disinherit them, and will make of thee a nation greater and mightier than they.मैं उन्हें मरी से मारूंगा, और उनके निज भाग से उन्हें निकाल दूंगा, और तुझ से एक जाति उपजाऊंगा जो उन से बड़ी और बलवन्त होगी।
13 And Moses said unto Jehovah, Then the Egyptians will hear it; for thou broughtest up this people in thy might from among them;मूसा ने यहोवा से कहा, तब तो मिस्री जिनके मध्य में से तू अपनी सामर्थ्य दिखाकर उन लोगों को निकाल ले आया है यह सुनेंगे,
14 and they will tell it to the inhabitants of this land. They have heard that thou Jehovah art in the midst of this people; for thou Jehovah art seen face to face, and thy cloud standeth over them, and thou goest before them, in a pillar of cloud by day, and in a pillar of fire by night.और इस देश के निवासियों कहेंगे। उन्होंने तो यह सुना है, कि तू जो यहोवा है इन लोगों के मध्य में रहता है; और प्रत्यक्ष दिखाई देता है, और तेरा बादल उनके ऊपर ठहरा रहता है, और तू दिन को बादल के खम्भे में, और रात को अग्नि के खम्भे में हो कर इनके आगे आगे चला करता है।
15 Now if thou shalt kill this people as one man, then the nations which have heard the fame of thee will speak, saying,इसलिये यदि तू इन लोगों को एक ही बार में मार डाले, तो जिन जातियों ने तेरी कीर्ति सुनी है वे कहेंगी,
16 Because Jehovah was not able to bring this people into the land which he sware unto them, therefore he hath slain them in the wilderness.कि यहोवा उन लोगों को उस देश में जिसे उसने उन्हें देने की शपथ खाई थी पहुंचा न सका, इस कारण उसने उन्हें जंगल में घात कर डाला है।
17 And now, I pray thee, let the power of the Lord be great, according as thou hast spoken, saying,सो अब प्रभु की सामर्थ्य की महिमा तेरे इस कहने के अनुसार हो,
18 Jehovah is slow to anger, and abundant in lovingkindness, forgiving iniquity and transgression; and that will by no means clear `the guilty', visiting the iniquity of the fathers upon the children, upon the third and upon the fourth generation.कि यहोवा कोप करने में धीरजवन्त और अति करूणामय है, और अधर्म और अपराध का क्षमा करनेवाला है, परन्तु वह दोषी को किसी प्रकार से निर्दोष न ठहराएगा, और पूर्वजों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों, और पोतों, और परपोतों को देता है।
19 Pardon, I pray thee, the iniquity of this people according unto the greatness of thy lovingkindness, and according as thou hast forgiven this people, from Egypt even until now.अब इन लोगों के अधर्म को अपनी बड़ी करूणा के अनुसार, और जैसे तू मिस्र से ले कर यहां तक क्षमा करता रहा है वैसे ही अब भी क्षमा कर दे।
20 And Jehovah said, I have pardoned according to thy word:यहोवा ने कहा, तेरी बिनती के अनुसार मैं क्षमा करता हूं;
21 but in very deed, as I live, and as all the earth shall be filled with the glory of Jehovah;परन्तु मेरे जीवन की शपथ सचमुच सारी पृथ्वी यहोवा की महिमा से परिपूर्ण हो जाएगी;
22 because all those men that have seen my glory, and my signs, which I wrought in Egypt and in the wilderness, yet have tempted me these ten times, and have not hearkened to my voice;उन सब लोगों ने जिन्होंने मेरी महिमा मिस्र देश में और जंगल में देखी, और मेरे किए हुए आश्चर्यकर्मों को देखने पर भी दस बार मेरी परीक्षा की, और मेरी बातें नहीं मानी,
23 surely they shall not see the land which I sware unto their fathers, neither shall any of them that despised me see it:इसलिये जिस देश के विषय मैं ने उनके पूर्वजों से शपथ खाई, उसको वे कभी देखने न पाएंगे; अर्थात जितनों ने मेरा अपमान किया है उन में से कोई भी उसे देखने न पाएगा।
24 but my servant Caleb, because he had another spirit with him, and hath followed me fully, him will I bring into the land whereinto he went; and his seed shall possess it.परन्तु इस कारण से कि मेरे दास कालिब के साथ और ही आत्मा है, और उसने पूरी रीति से मेरा अनुकरण किया है, मैं उसको उस देश में जिस में वह हो आया है पहुंचाऊंगा, और उसका वंश उस देश का अधिकारी होगा।
25 Now the Amalekite and the Canaanite dwell in the valley: to-morrow turn ye, and get you into the wilderness by the way to the Red Sea.अमालेकी और कनानी लोग तराई में रहते हैं, सो कल तुम घूमकर प्रस्थान करो, और लाल समुद्र के मार्ग से जंगल में जाओ॥
26 And Jehovah spake unto Moses and unto Aaron, saying,फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
27 How long `shall I bear' with this evil congregation, that murmur against me? I have heard the murmurings of the children of Israel, which they murmur against me.यह बुरी मण्डली मुझ पर बुड़बुड़ाती रहती है, उसको मैं कब तक सहता रहूं? इस्त्राएली जो मुझ पर बुड़बुड़ाते रहते हैं, उनका यह बुड़बुड़ाना मैं ने तो सुना है।
28 Say unto them, As I live, saith Jehovah, surely as ye have spoken in mine ears, so will I do to you:सो उन से कह, कि यहोवा की यह वाणी है, कि मेरे जीवन की शपथ जो बातें तुम ने मेरे सुनते कही हैं, नि:सन्देह मैं उसी के अनुसार तुम्हारे साथ व्यवहार करूंगा।
29 your dead bodies shall fall in this wilderness; and all that were numbered of you, according to your whole number, from twenty years old and upward, that have murmured against me,तुम्हारी लोथें इसी जंगल में पड़ी रहेंगी; और तुम सब में से बीस वर्ष की वा उससे अधिक अवस्था के जितने गिने गए थे, और मुझ पर बुड़बुड़ाते थे,
30 surely ye shall not come into the land, concerning which I sware that I would make you dwell therein, save Caleb the son of Jephunneh, and Joshua the son of Nun.उस में से यपुन्ने के पुत्र कालिब और नून के पुत्र यहोशू को छोड़ कोई भी उस देश में न जाने पाएगा, जिसके विषय मैं ने शपथ खाई है कि तुम को उस में बसाऊंगा।
31 But your little ones, that ye said should be a prey, them will I bring in, and they shall know the land which ye have rejected.परन्तु तुम्हारे बालबच्चे जिनके विषय तुम ने कहा है, कि ये लूट में चले जाएंगे, उन को मैं उस देश में पहुंचा दूंगा; और वे उस देश को जान लेंगे जिस को तुम ने तुच्छ जाना है।
32 But as for you, your dead bodies shall fall in this wilderness.परन्तु तुम लोगों की लोथें इसी जंगल में पड़ी रहेंगी।
33 And your children shall be wanderers in the wilderness forty years, and shall bear your whoredoms, until your dead bodies be consumed in the wilderness.और जब तक तुम्हारी लोथें जंगल में न गल जाएं तक तक, अर्थात चालीस वर्ष तक, तुम्हारे बालबच्चे जंगल में तुम्हारे व्यभिचार का फल भोगते हुए चरवाही करते रहेंगे।
34 After the number of the days in which ye spied out the land, even forty days, for every day a year, shall ye bear your iniquities, even forty years, and ye shall know my alienation.जितने दिन तुम उस देश का भेद लेते रहे, अर्थात चालीस दिन उनकी गिनती के अनुसार, दिन पीछे उस वर्ष, अर्थात चालीस वर्ष तक तुम अपने अधर्म का दण्ड उठाए रहोगे, तब तुम जान लोगे कि मेरा विरोध क्या है।
35 I, Jehovah, have spoken, surely this will I do unto all this evil congregation, that are gathered together against me: in this wilderness they shall be consumed, and there they shall die.मैं यहोवा यह कह चुका हूं, कि इस बुरी मण्डली के लोग जो मेरे विरुद्ध इकट्ठे हुए हैं उसी जंगल में मर मिटेंगे; और नि:सन्देह ऐसा ही करूंगा भी।
36 And the men, whom Moses sent to spy out the land, who returned, and made all the congregation to murmur against him, by bringing up an evil report against the land,तब जिन पुरूषों को मूसा ने उस देश के भेद लेने के लिये भेजा था, और उन्होंने लौटकर उस देश की नामधराई करके सारी मण्डली को कुड़कुड़ाने के लिये उभारा था,
37 even those men that did bring up an evil report of the land, died by the plague before Jehovah.उस देश की वे नामधराई करने वाले पुरूष यहोवा के मारने से उसके साम्हने मर गथे।
38 But Joshua the son of Nun, and Caleb the son of Jephunneh, remained alive of those men that went to spy out the land.परन्तु देश के भेद लेने वाले पुरूषों में से नून का पुत्र यहोशू और यपुन्ने का पुत्र कालिब दोनों जीवित रहे।
39 And Moses told these words unto all the children of Israel: and the people mourned greatly.तब मूसा ने ये बातें सब इस्त्राएलियों को कह सुनाईं और वे बहुत विलाप करने लगे।
40 And they rose up early in the morning, and gat them up to the top of the mountain, saying, Lo, we are here, and will go up unto the place which Jehovah hath promised: for we have sinned.और वे बिहान को सवेरे उठ कर यह कहते हुए पहाड़ की चोटी पर चढ़ने लगे, कि हम ने पाप किया है; परन्तु अब तैयार हैं, और उस स्थान को जाएंगे जिसके विषय यहोवा ने वचन दिया था।
41 And Moses said, Wherefore now do ye transgress the commandment of Jehovah, seeing it shall not prosper?तब मूसा ने कहा, तुम यहोवा की आज्ञा का उल्लंघन क्यों करते हो? यह सफल न होगा।
42 Go not up, for Jehovah is not among you; that ye be not smitten down before your enemies.यहोवा तुम्हारे मध्य में नहीं है, मत चढ़ो, नहीं तो शत्रुओं से हार जाओगे।
43 For there the Amalekite and the Canaanite are before you, and ye shall fall by the sword: because ye are turned back from following Jehovah, therefore Jehovah will not be with you.वहां तुम्हारे आगे अमालेकी और कनानी लोग हैं, सो तुम तलवार से मारे जाओगे; तुम यहोवा को छोड़कर फिर गए हो, इसलिये वह तुम्हारे संग नहीं रहेगा।
44 But they presumed to go up to the top of the mountain: nevertheless the ark of the covenant of Jehovah, and Moses, departed not out of the camp.परन्तु वे ढिठाई करके पहाड़ की चोटी पर चढ़ गए, परन्तु यहोवा की वाचा का सन्दूक, और मूसा, छावनी से न हटे।
45 Then the Amalekite came down, and the Canaanite who dwelt in that mountain, and smote them and beat them down, even unto Hormah.अब अमालेकी और कनानी जो उस पहाड़ पर रहते थे उन पर चढ़ आए, और होर्मा तक उन को मारते चले आए॥
Hindi Bible