Bible

Matthew 26 - WEB (Hindi)

1 It happened, when Jesus had finished all these words, that he said to his disciples,जब यीशु ये सब बातें कह चुका, तो अपने चेलों से कहने लगा।

2 "You know that after two days the Passover is coming, and the Son of Man will be delivered up to be crucified."तुम जानते हो, कि दो दिन के बाद फसह का पर्व्व होगा; और मनुष्य का पुत्र क्रूस पर चढ़ाए जाने के लिये पकड़वाया जाएगा।

3 Then the chief priests, the scribes, and the elders of the people were gathered together in the court of the high priest, who was called Caiaphas.तब महायाजक और प्रजा के पुरिनए काइफा नाम महायाजक के आंगन में इकट्ठे हुए।

4 They took counsel together that they might take Jesus by deceit, and kill him.और आपस में विचार करने लगे कि यीशु को छल से पकड़कर मार डालें।

5 But they said, "Not during the feast, lest a riot occur among the people."परन्तु वे कहते थे, कि पर्व्व के समय नहीं; कहीं ऐसा न हो कि लोगों में बलवा मच जाए।

6 Now when Jesus was in Bethany, in the house of Simon the leper,जब यीशु बैतनिय्याह में शमौन कोढ़ी के घर में था।

7 a woman came to him having an alabaster jar of very expensive ointment, and she poured it on his head as he sat at the table.तो एक स्त्री संगमरमर के पात्र में बहुमोल इत्र लेकर उसके पास आई, और जब वह भोजन करने बैठा था, तो उसके सिर पर उण्डेल दिया।

8 But when his disciples saw this, they were indignant, saying, "Why this waste?यह देखकर, उसके चेले रिसयाए और कहने लगे, इस का क्यों सत्यनाश किया गया?

9 For this ointment might have been sold for much, and given to the poor."यह तो अच्छे दाम पर बिक कर कंगालों को बांटा जा सकता था।

10 But Jesus, knowing this, said to them, "Why do you trouble the woman? Because she has done a good work for me.यह जानकर यीशु ने उन से कहा, स्त्री को क्यों सताते हो? उस ने मेरे साथ भलाई की है।

11 For you always have the poor with you; but you don't always have me.कंगाल तुम्हारे साथ सदा रहते हैं, परन्तु मैं तुम्हारे साथ सदैव न रहूंगा।

12 For in pouring this ointment on my body, she did it to prepare me for burial.उस ने मेरी देह पर जो यह इत्र उण्डेला है, वह मेरे गाढ़े जाने के लिये किया है

13 Most assuredly I tell you, wherever this Gospel is preached in the whole world, what this woman has done will also be spoken of as a memorial of her."मैं तुम से सच कहता हूं, कि सारे जगत में जहां कहीं यह सुसमाचार प्रचार किया जाएगा, वहां उसके इस काम का वर्णन भी उसके स्मरण में किया जाएगा।

14 Then one of the twelve, who was called Judas Iscariot, went to the chief priests,तब यहूदा इस्करियोती नाम बारह चेलों में से एक ने महायाजकों के पास जाकर कहा।

15 and said, "What are you willing to give me, that I should deliver him to you?" They weighed out for him thirty pieces of silver.यदि मैं उसे तुम्हारे हाथ पकड़वा दूं, तो मुझे क्या दोगे? उन्होंने उसे तीस चान्दी के सिक्के तौलकर दे दिए।

16 From that time he sought opportunity to betray him.और वह उसी समय से उसे पकड़वाने का अवसर ढूंढ़ने लगा॥

17 Now on the first day of unleavened bread, the disciples came to Jesus, saying to him, "Where do you want us to prepare for you to eat the Passover?"अखमीरी रोटी के पर्व्व के पहिले दिन, चेले यीशु के पास आकर पूछने लगे; तू कहां चाहता है कि हम तेरे लिये फसह खाने की तैयारी करें?

18 He said, "Go into the city to a certain person, and tell him, 'The Teacher says, "My time is at hand. I will keep the Passover at your house with my disciples."'"उस ने कहा, नगर में फुलाने के पास जाकर उस से कहो, कि गुरू कहता है, कि मेरा समय निकट है, मैं अपने चेलों के साथ तेरे यहां पर्व्व मनाऊंगा।

19 The disciples did as Jesus commanded them, and they prepared the Passover.सो चेलों ने यीशु की आज्ञा मानी, और फसह तैयार किया।

20 Now when evening had come, he was reclining at the table with the twelve disciples.जब सांझ हुई, तो वह बारहों के साथ भोजन करने के लिये बैठा।

21 As they were eating, he said, "Most assuredly I tell you that one of you will betray me."जब वे खा रहे थे, तो उस ने कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि तुम में से एक मुझे पकड़वाएगा।

22 They were exceedingly sorrowful, and each began to ask him, "It isn't me, is it, Lord?"इस पर वे बहुत उदास हुए, और हर एक उस से पूछने लगा, हे गुरू, क्या वह मैं हूं?

23 He answered, "He who dipped his hand with me in the dish, the same will betray me.उस ने उत्तर दिया, कि जिस ने मेरे साथ थाली में हाथ डाला है, वही मुझे पकड़वाएगा।

24 The Son of Man goes, even as it is written of him, but woe to that man through whom the Son of Man is betrayed! It would be better for that man if he had not been born."मनुष्य का पुत्र तो जैसा उसके विषय में लिखा है, जाता ही है; परन्तु उस मनुष्य के लिये शोक है जिस के द्वारा मनुष्य का पुत्र पकड़वाया जाता है: यदि उस मनुष्य का जन्म न होता, तो उसके लिये भला होता।

25 Judas, who betrayed him, answered, "It isn't me, is it, Rabbi?" He said to him, "You said it."तब उसके पकड़वाने वाले यहूदा ने कहा कि हे रब्बी, क्या वह मैं हूं?

26 As they were eating, Jesus took bread, gave thanks for{TR reads "blessed" instead of "gave thanks for"} it, and broke it. He gave to the disciples, and said, "Take, eat; this is my body."उस ने उस से कहा, तू कह चुका: जब वे खा रहे थे, तो यीशु ने रोटी ली, और आशीष मांग कर तोड़ी, और चेलों को देकर कहा, लो, खाओ; यह मेरी देह है।

27 He took the cup, gave thanks, and gave to them, saying, "All of you drink it,फिर उस ने कटोरा लेकर, धन्यवाद किया, और उन्हें देकर कहा, तुम सब इस में से पीओ।

28 for this is my blood of the new covenant, which is poured out for many for the remission of sins.क्योंकि यह वाचा का मेरा वह लोहू है, जो बहुतों के लिये पापों की क्षमा के निमित्त बहाया जाता है।

29 But I tell you that I will not drink of this fruit of the vine from now on, until that day when I drink it anew with you in my Father's Kingdom."मैं तुम से कहता हूं, कि दाख का यह रस उस दिन तक कभी न पीऊंगा, जब तक तुम्हारे साथ अपने पिता के राज्य में नया न पीऊं॥

30 When they had sung a hymn, they went out to the Mount of Olives.फिर वे भजन गाकर जैतून पहाड़ पर गए॥

31 Then Jesus said to them, "All of you will be made to stumble because of me tonight, for it is written, 'I will strike the shepherd, and the sheep of the flock will be scattered.'तब यीशु ने उन से कहा; तुम सब आज ही रात को मेरे विषय में ठोकर खाओगे; क्योंकि लिखा है, कि मैं चरवाहे को मारूंगा; और झुण्ड की भेड़ें तित्तर बित्तर हो जाएंगी।

32 But after I am raised up, I will go before you into Galilee."परन्तु मैं अपने जी उठने के बाद तुम से पहले गलील को जाऊंगा।

33 But Peter answered him, "Even if all will be made to stumble because of you, I will never be made to stumble."इस पर पतरस ने उस से कहा, यदि सब तेरे विषय में ठोकर खाएं तो खाएं, परन्तु मैं कभी भी ठोकर न खाऊंगा।

34 Jesus said to him, "Most assuredly I tell you that tonight, before the rooster crows, you will deny me three times."यीशु ने उस से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि आज ही रात को मुर्गे के बांग देने से पहिले, तू तीन बार मुझ से मुकर जाएगा।

35 Peter said to him, "Even if I must die with you, I will not deny you." All of the disciples also said likewise.पतरस ने उस से कहा, यदि मुझे तेरे साथ मरना भी हो, तौभी, मैं तुझ से कभी न मुकरूंगा: और ऐसा ही सब चेलों ने भी कहा॥

36 Then Jesus came with them to a place called Gethsemane, and said to his disciples, "Sit here, while I go there and pray."तब यीशु ने अपने चेलों के साथ गतसमनी नाम एक स्थान में आया और अपने चेलों से कहने लगा कि यहीं बैठे रहना, जब तक कि मैं वहां जाकर प्रार्थना करूं।

37 He took with him Peter and the two sons of Zebedee, and began to be sorrowful and severely troubled.और वह पतरस और जब्दी के दोनों पुत्रों को साथ ले गया, और उदास और व्याकुल होने लगा।

38 Then he said to them, "My soul is exceedingly sorrowful, even to death. Stay here, and watch with me."तब उस ने उन से कहा; मेरा जी बहुत उदास है, यहां तक कि मेरे प्राण निकला चाहते: तुम यहीं ठहरो, और मेरे साथ जागते रहो।

39 He went forward a little, fell on his face, and prayed, saying, "My Father, if it is possible, let this cup pass away from me; nevertheless, not what I desire, but what you desire."फिर वह थोड़ा और आगे बढ़कर मुंह के बल गिरा, और यह प्रार्थना करने लगा, कि हे मेरे पिता, यदि हो सके, तो यह कटोरा मुझ से टल जाए; तौभी जैसा मैं चाहता हूं वैसा नहीं, परन्तु जैसा तू चाहता है वैसा ही हो।

40 He came to the disciples, and found them sleeping, and said to Peter, "What, couldn't you watch with me for one hour?फिर चेलों के पास आकर उन्हें सोते पाया, और पतरस से कहा; क्या तुम मेरे साथ एक घड़ी भी न जाग सके?

41 Watch and pray, that you don't enter into temptation. The spirit indeed is willing, but the flesh is weak."जागते रहो, और प्रार्थना करते रहो, कि तुम परीक्षा में न पड़ो: आत्मा तो तैयार है, परन्तु शरीर दुर्बल है।

42 Again, a second time he went away, and prayed, saying, "My Father, if this cup can't pass away from me unless I drink it, your desire be done."फिर उस ने दूसरी बार जाकर यह प्रार्थना की; कि हे मेरे पिता, यदि यह मेरे पीए बिना नहीं हट सकता तो तेरी इच्छा पूरी हो।

43 He came again and found them sleeping, for their eyes were heavy.तब उस ने आकर उन्हें फिर सोते पाया, क्योंकि उन की आंखें नींद से भरी थीं।

44 He left them again, went away, and prayed a third time, saying the same words.और उन्हें छोड़कर फिर चला गया, और वही बात फिर कहकर, तीसरी बार प्रार्थना की।

45 Then he came to his disciples, and said to them, "Sleep on now, and take your rest. Behold, the hour is at hand, and the Son of Man is betrayed into the hands of sinners.तब उस ने चेलों के पास आकर उन से कहा; अब सोते रहो, और विश्राम करो: देखो, घड़ी आ पहुंची है, और मनुष्य का पुत्र पापियों के हाथ पकड़वाया जाता है।

46 Arise, let's be going. Behold, he who betrays me is at hand."उठो, चलें; देखो, मेरा पकड़वाने वाला निकट आ पहुंचा है॥

47 While he was still speaking, behold, Judas, one of the twelve, came, and with him a great multitude with swords and clubs, from the chief priest and elders of the people.वह यह कह ही रहा था, कि देखो यहूदा जो बारहों में से एक था, आया, और उसके साथ महायाजकों और लोगों के पुरनियों की ओर से बड़ी भीड़, तलवारें और लाठियां लिए हुए आई।

48 Now he who betrayed him gave them a sign, saying, "Whoever I kiss, he is the one. Seize him."उसके पकड़वाने वाले ने उन्हें यह पता दिया था कि जिस को मैं चूम लूं वही है; उसे पकड़ लेना।

49 Immediately he came to Jesus, and said, "Hail, Rabbi!" and kissed him.और तुरन्त यीशु के पास आकर कहा; हे रब्बी नमस्कार; और उस को बहुत चूमा।

50 Jesus said to him, "Friend, why are you here?" Then they came and laid hands on Jesus, and took him.यीशु ने उस से कहा; हे मित्र, जिस काम के लिये तू आया है, उसे कर ले। तब उन्होंने पास आकर यीशु पर हाथ डाले, और उसे पकड़ लिया।

51 Behold, one of those who were with Jesus stretched out his hand, and drew his sword, and struck the servant of the high priest, and struck off his ear.और देखो, यीशु के साथियों में से एक ने हाथ बढ़ाकर अपनी तलवार खींच ली और महायाजक के दास पर चलाकर उस का कान उड़ा दिया।

52 Then Jesus said to him, "Put your sword back into its place, for all those who take the sword will die by the sword.तब यीशु ने उस से कहा; अपनी तलवार काठी में रख ले क्योंकि जो तलवार चलाते हैं, वे सब तलवार से नाश किए जाएंगे।

53 Or do you think that I couldn't ask my Father, and he would even now send me more than twelve legions of angels?क्या तू नहीं समझता, कि मैं अपने पिता से बिनती कर सकता हूं, और वह स्वर्गदूतों की बारह पलटन से अधिक मेरे पास अभी उपस्थित कर देगा?

54 How then would the Scriptures be fulfilled that it must be so?"परन्तु पवित्र शास्त्र की वे बातें कि ऐसा ही होना अवश्य है, क्योंकर पूरी होंगी?

55 In that hour Jesus said to the multitudes, "Have you come out as against a robber with swords and clubs to seize me? I sat daily in the temple teaching, and you didn't arrest me.उसी घड़ी यीशु ने भीड़ से कहा; क्या तुम तलवारें और लाठियां लेकर मुझे डाकू के समान पकड़ने के लिये निकले हो? मैं हर दिन मन्दिर में बैठकर उपदेश दिया करता था, और तुम ने मुझे नहीं पकड़ा।

56 But all this has happened, that the Scriptures of the prophets might be fulfilled." Then all the disciples left him, and fled.परन्तु यह सब इसलिये हुआ है, कि भविष्यद्वक्ताओं के वचन के पूरे हों: तब सब चेले उसे छोड़कर भाग गए॥

57 Those who had taken Jesus led him away to Caiaphas the high priest, where the scribes and the elders were gathered together.और यीशु के पकड़ने वाले उस को काइफा नाम महायाजक के पास ले गए, जहां शास्त्री और पुरिनए इकट्ठे हुए थे।

58 But Peter followed him from a distance, to the court of the high priest, and entered in and sat with the officers, to see the end.और पतरस दूर से उसके पीछे पीछे महायाजक के आंगन तक गया, और भीतर जाकर अन्त देखने को प्यादों के साथ बैठ गया।

59 Now the chief priests, the elders, and the whole council sought false testimony against Jesus, that they might put him to death;महायाजक और सारी महासभा यीशु को मार डालने के लिये उसके विरोध में झूठी गवाही की खोज में थे।

60 and they found none. Even though many false witnesses came forward, they found none. But at last two false witnesses came forward,परन्तु बहुत से झूठे गवाहों के आने पर भी न पाई।

61 and said, "This man said, 'I am able to destroy the temple of God, and to build it in three days.'"अन्त में दो जनों ने आकर कहा, कि उस ने कहा है; कि मैं परमेश्वर के मन्दिर को ढा सकता हूं और उसे तीन दिन में बना सकता हूं।

62 The high priest stood up, and said to him, "Have you no answer? What is this that these testify against you?"तब महायाजक ने खड़े होकर उस से कहा, क्या तू कोई उत्तर नहीं देता? ये लोग तेरे विरोध में क्या गवाही देते हैं? परन्तु यीशु चुप रहा: महायाजक ने उस से कहा।

63 But Jesus held his peace. The high priest answered him, "I adjure you by the living God, that you tell us whether you are the Christ, the Son of God."मैं तुझे जीवते परमेश्वर की शपथ देता हूं, कि यदि तू परमेश्वर का पुत्र मसीह है, तो हम से कह दे।

64 Jesus said to him, "You have said it. Nevertheless, I tell you, henceforth you will see the Son of Man sitting at the right hand of Power, and coming on the clouds of the sky."यीशु ने उस से कहा; तू ने आप ही कह दिया: वरन मैं तुम से यह भी कहता हूं, कि अब से तुम मनुष्य के पुत्र को सर्वशक्तिमान की दाहिनी ओर बैठे, और आकाश के बादलों पर आते देखोगे।

65 Then the high priest tore his clothing, saying, "He has spoken blasphemy! Why do we need any more witnesses? Behold, now you have heard his blasphemy.तब महायाजक ने अपने वस्त्र फाड़कर कहा, इस ने परमेश्वर की निन्दा की है, अब हमें गवाहों का क्या प्रयोजन?

66 What do you think?" They answered, "He is worthy of death!"देखो, तुम ने अभी यह निन्दा सुनी है! तुम क्या समझते हो? उन्होंने उत्तर दिया, यह वध होने के योग्य है।

67 Then they spit in his face and beat him with their fists, and some slapped him,तब उन्होंने उस के मुंह पर थूका, और उसे घूंसे मारे, औरों ने थप्पड़ मार के कहा।

68 saying, "Prophesy to us, you Christ! Who hit you?"हे मसीह, हम से भविष्यद्ववाणी करके कह: कि किस ने तुझे मारा?

69 Now Peter was sitting outside in the court, and a maid came to him, saying, "You were also with Jesus, the Galilean!"और पतरस बाहर आंगन में बैठा हुआ था: कि एक लौंड़ी ने उसके पास आकर कहा; तू भी यीशु गलीली के साथ था।

70 But he denied it before them all, saying, "I don't know what you are talking about."उस ने सब के साम्हने यह कह कर इन्कार किया और कहा, मैं नहीं जानता तू क्या कह रही है।

71 When he had gone out onto the porch, someone else saw him, and said to those who were there, "This man also was with Jesus of Nazareth."जब वह बाहर डेवढ़ी में चला गया, तो दूसरी ने उसे देखकर उन से जो वहां थे कहा; यह भी तो यीशु नासरी के साथ था।

72 Again he denied it with an oath, "I don't know the man."उस ने शपथ खाकर फिर इन्कार किया कि मैं उस मनुष्य को नहीं जानता।

73 After a little while those who stood by came and said to Peter, "Surely you are also one of them, for your speech makes you known."थोड़ी देर के बाद, जो वहां खड़े थे, उन्होंने पतरस के पास आकर उस से कहा, सचमुच तू भी उन में से एक है; क्योंकि तेरी बोली तेरा भेद खोल देती है।

74 Then he began to curse and to swear, "I don't know the man!" Immediately the rooster crowed.तब वह धिक्कार देने और शपथ खाने लगा, कि मैं उस मनुष्य को नहीं जानता; और तुरन्त मुर्ग ने बांग दी।

75 Peter remembered the word which Jesus had said to him, "Before the rooster crows, you will deny me three times." He went out and wept bitterly.तब पतरस को यीशु की कही हुई बात स्मरण आई की मुर्ग के बांग देने से पहिले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा और वह बाहर जाकर फूट फूट कर रोने लगा॥

Hindi Bible