Matthew 19 - YLT (Hindi)
1 And it came to pass, when Jesus finished these words, he removed from Galilee, and did come to the borders of Judea, beyond the Jordan,जब यीशु ये बातें कह चुका, तो गलील से चला गया; और यहूदिया के देश में यरदन के पार आया।
2 and great multitudes followed him, and he healed them there.और बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली, और उस ने उन्हें वहां चंगा किया॥
3 And the Pharisees came near to him, tempting him, and saying to him, `Is it lawful for a man to put away his wife for every cause?'तब फरीसी उस की परीक्षा करने के लिये पास आकर कहने लगे, क्या हर एक कारण से अपनी पत्नी को त्यागना उचित है?
4 And he answering said to them, `Did ye not read, that He who made `them', from the beginning a male and a female made them,उस ने उत्तर दिया, क्या तुम ने नहीं पढ़ा, कि जिस ने उन्हें बनाया, उस ने आरम्भ से नर और नारी बनाकर कहा।
5 and said, For this cause shall a man leave father and mother, and cleave to his wife, and they shall be -- the two -- for one flesh?कि इस कारण मनुष्य अपने माता पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा और वे दोनों एक तन होंगे?
6 so that they are no more two, but one flesh; what therefore God did join together, let no man put asunder.'सो व अब दो नहीं, परन्तु एक तन हैं: इसलिये जिसे परमेश्वर ने जोड़ा है, उसे मनुष्य अलग न करे।
7 They say to him, `Why then did Moses command to give a roll of divorce, and to put her away?'उन्होंने उस से कहा, फिर मूसा ने क्यों यह ठहराया, कि त्यागपत्र देकर उसे छोड़ दे?
8 He saith to them -- `Moses for your stiffness of heart did suffer you to put away your wives, but from the beginning it hath not been so.उस ने उन से कहा, मूसा ने तुम्हारे मन की कठोरता के कारण तुम्हें अपनी अपनी पत्नी को छोड़ देने की आज्ञा दी, परन्तु आरम्भ में ऐसा नहीं था।
9 `And I say to you, that, whoever may put away his wife, if not for whoredom, and may marry another, doth commit adultery; and he who did marry her that hath been put away, doth commit adultery.'और मैं तुम से कहता हूं, कि जो कोई व्यभिचार को छोड़ और किसी कारण से अपनी पत्नी को त्यागकर, दूसरी से ब्याह करे, वह व्यभिचार करता है: और जो उस छोड़ी हुई को ब्याह करे, वह भी व्यभिचार करता है।
10 His disciples say to him, `If the case of the man with the woman is so, it is not good to marry.'चेलों ने उस से कहा, यदि पुरूष का स्त्री के साथ ऐसा सम्बन्ध है, तो ब्याह करना अच्छा नहीं।
11 And he said to them, `All do not receive this word, but those to whom it hath been given;उस ने उन से कहा, सब यह वचन ग्रहण नहीं कर सकते, केवल वे जिन को यह दान दिया गया है।
12 for there are eunuchs who from the mother's womb were so born; and there are eunuchs who were made eunuchs by men; and there are eunuchs who kept themselves eunuchs because of the reign of the heavens: he who is able to receive `it' -- let him receive.'क्योंकि कुछ नपुंसक ऐसे हैं जो माता के गर्भ ही से ऐसे जन्मे; और कुछ नंपुसक ऐसे हैं, जिन्हें मनुष्य ने नपुंसक बनाया: और कुछ नपुंसक ऐसे हैं, जिन्हों ने स्वर्ग के राज्य के लिये अपने आप को नपुंसक बनाया है, जो इस को ग्रहण कर सकता है, वह ग्रहण करे।
13 Then were brought near to him children that he might put hands on them and pray, and the disciples rebuked them.तब लोग बालकों को उसके पास लाए, कि वह उन पर हाथ रखे और प्रार्थना करे; पर चेलों ने उन्हें डांटा।
14 But Jesus said, `Suffer the children, and forbid them not, to come unto me, for of such is the reign of the heavens;'यीशु ने कहा, बालकों को मेरे पास आने दो: और उन्हें मना न करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।
15 and having laid on them `his' hands, he departed thence.और वह उन पर हाथ रखकर, वहां से चला गया।
16 And lo, one having come near, said to him, `Good teacher, what good thing shall I do, that I may have life age-during?'और देखो, एक मनुष्य ने पास आकर उस से कहा, हे गुरू; मैं कौन सा भला काम करूं, कि अनन्त जीवन पाऊं?
17 And he said to him, `Why me dost thou call good? no one `is' good except One -- God; but if thou dost will to enter into the life, keep the commands.'उस ने उस से कहा, तू मुझ से भलाई के विषय में क्यों पूछता है? भला तो एक ही है; पर यदि तू जीवन में प्रवेश करना चाहता है, तो आज्ञाओं को माना कर।
18 He saith to him, `What kind?' And Jesus said, `Thou shalt not kill, thou shalt not commit adultery, thou shalt not steal, thou shalt not bear false witness,उस ने उस से कहा, कौन सी आज्ञाएं? यीशु ने कहा, यह कि हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना।
19 honour thy father and mother, and, thou shalt love thy neighbor as thyself.'अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।
20 The young man saith to him, `All these did I keep from my youth; what yet do I lack?'उस जवान ने उस से कहा, इन सब को तो मैं ने माना है अब मुझ में किस बात की घटी है?
21 Jesus said to him, `If thou dost will to be perfect, go away, sell what thou hast, and give to the poor, and thou shalt have treasure in heaven, and come, follow me.'यीशु ने उस से कहा, यदि तू सिद्ध होना चाहता है; तो जा, अपना माल बेचकर कंगालों को दे; और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा; और आकर मेरे पीछे हो ले।
22 And the young man, having heard the word, went away sorrowful, for he had many possessions;परन्तु वह जवान यह बात सुन उदास होकर चला गया, क्योंकि वह बहुत धनी था॥
23 and Jesus said to his disciples, `Verily I say to you, that hardly shall a rich man enter into the reign of the heavens;तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है।
24 and again I say to you, it is easier for a camel through the eye of a needle to go, than for a rich man to enter into the reign of God.'फिर तुम से कहता हूं, कि परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊंट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है।
25 And his disciples having heard, were amazed exceedingly, saying, `Who, then, is able to be saved?'यह सुनकर, चेलों ने बहुत चकित होकर कहा, फिर किस का उद्धार हो सकता है?
26 And Jesus having earnestly beheld, said to them, `With men this is impossible, but with God all things are possible.'यीशु ने उन की ओर देखकर कहा, मनुष्यों से तो यह नहीं हो सकता, परन्तु परमेश्वर से सब कुछ हो सकता है।
27 Then Peter answering said to him, `Lo, we did leave all, and follow thee, what then shall we have?'इस पर पतरस ने उस से कहा, कि देख, हम तो सब कुछ छोड़ के तेरे पीछे हो लिये हैं: तो हमें क्या मिलेगा?
28 And Jesus said to them, `Verily I say to you, that ye who did follow me, in the regeneration, when the Son of Man may sit upon a throne of his glory, shall sit -- ye also -- upon twelve thrones, judging the twelve tribes of Israel;यीशु ने उन से कहा, मैं तुम से सच कहता हूं, कि नई उत्पत्ति से जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा के सिहांसन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिये हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे।
29 and every one who left houses, or brothers, or sisters, or father, or mother, or wife, or children, or fields, for my name's sake, an hundredfold shall receive, and life age-during shall inherit;और जिस किसी ने घरों या भाइयों या बहिनों या पिता या माता या लड़केबालों या खेतों को मेरे नाम के लिये छोड़ दिया है, उस को सौ गुना मिलेगा: और वह अनन्त जीवन का अधिकारी होगा।
30 and many first shall be last, and last first.परन्तु बहुतेरे जो पहिले हैं, पिछले होंगे; और जो पिछले हैं, पहिले होंगे॥
Hindi Bible