Mark 1 - DBY (Hindi)
1 Beginning of the glad tidings of Jesus Christ, Son of God;परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह के सुसमाचार का आरम्भ।
2 as it is written in [Isaiah] the prophet, Behold, *I* send my messenger before thy face, who shall prepare thy way.जैसे यशायाह भविष्यद्वक्ता की पुस्तक में लिखा है कि देख; मैं अपने दूत को तेरे आगे भेजता हूं, जो तेरे लिये मार्ग सुधारेगा।
3 Voice of one crying in the wilderness, Prepare the way of [the] Lord, make his paths straight.जंगल में एक पुकारने वाले का शब्द सुनाई दे रहा है कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, और उस की सड़कें सीधी करो।
4 There came John baptising in the wilderness, and preaching [the] baptism of repentance for remission of sins.यूहन्ना आया, जो जंगल में बपतिस्मा देता, और पापों की क्षमा के लिये मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार करता था।
5 And there went out to him all the district of Judaea, and all they of Jerusalem, and were baptised by him in the river Jordan, confessing their sins.और सारे यहूदिया देश के, और यरूशलेम के सब रहने वाले निकलकर उसके पास गए, और अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उस से बपतिस्मा लिया।
6 And John was clothed in camel's hair, and a leathern girdle about his loins, and ate locusts and wild honey.यूहन्ना ऊंट के रोम का वस्त्र पहिने और अपनी कमर में चमड़े का पटुका बान्धे रहता था ओर टिड्डियाँ और वन मधु खाया करता था।
7 And he preached, saying, There comes he that is mightier than I after me, the thong of whose sandals I am not fit to stoop down and unloose.और यह प्रचार करता था, कि मेरे बाद वह आने वाला है, जो मुझ से शक्तिमान है; मैं इस योग्य नहीं कि झुक कर उसके जूतों का बन्ध खोलूं।
8 *I* indeed have baptised you with water, but *he* shall baptise you with [the] Holy Spirit.मैं ने तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा दिया है पर वह तुम्हें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देगा॥
9 And it came to pass in those days [that] Jesus came from Nazareth of Galilee, and was baptised by John at the Jordan.उन दिनों में यीशु ने गलील के नासरत से आकर, यरदन में यूहन्ना से बपतिस्मा लिया।
10 And straightway going up from the water, he saw the heavens parting asunder, and the Spirit, as a dove, descending upon him.और जब वह पानी से निकलकर ऊपर आया, तो तुरन्त उस ने आकाश को खुलते और आत्मा को कबूतर की नाई अपने ऊपर उतरते देखा।
11 And there came a voice out of the heavens: *Thou* art my beloved Son, in thee I have found my delight.और यह आकाशवाणी हई, कि तू मेरा प्रिय पुत्र है, तुझ से मैं प्रसन्न हूं॥
12 And immediately the Spirit drives him out into the wilderness.तब आत्मा ने तुरन्त उस को जंगल की ओर भेजा।
13 And he was in the wilderness forty days tempted by Satan, and was with the wild beasts; and the angels ministered to him.और जंगल में चालीस दिन तक शैतान ने उस की परीक्षा की; और वह वन पशुओं के साथ रहा; और स्वर्गदूत उस की सेवा करते रहे॥
14 But after John was delivered up, Jesus came into Galilee preaching the glad tidings of the kingdom of God,यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया।
15 and saying, The time is fulfilled and the kingdom of God has drawn nigh; repent and believe in the glad tidings.और कहा, समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो॥
16 And walking by the sea of Galilee, he saw Simon, and Andrew, [Simon's] brother, casting out a net in the sea, for they were fishers.गलील की झील के किनारे किनारे जाते हुए, उस ने शमौन और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछुवे थे।
17 And Jesus said to them, Come after me, and I will make you become fishers of men;और यीशु ने उन से कहा; मेरे पीछे चले आओ; मैं तुम को मनुष्यों के मछुवे बनाऊंगा।
18 and straightway leaving their trawl-nets they followed him.वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
19 And going on thence a little, he saw James the [son] of Zebedee, and John his brother, and these [were] in the ship repairing the trawl-nets;और कुछ आगे बढ़कर, उस ने जब्दी के पुत्र याकूब, और उसके भाई यहून्ना को, नाव पर जालों को सुधारते देखा।
20 and straightway he called them; and leaving their father Zebedee in the ship with the hired servants, they went away after him.उस ने तुरन्त उन्हें बुलाया; और वे अपने पिता जब्दी को मजदूरों के साथ नाव पर छोड़कर, उसके पीछे चले गए॥
21 And they go into Capernaum. And straightway on the sabbath he entered into the synagogue and taught.और वे कफरनहूम में आए, और वह तुरन्त सब्त के दिन सभा के घर में जाकर उपदेश करने लगा।
22 And they were astonished at his doctrine, for he taught them as having authority, and not as the scribes.और लोग उसके उपदेश से चकित हुए; क्योंकि वह उन्हें शास्त्रियों की नाईं नहीं, परन्तु अधिकारी की नाई उपदेश देता था।
23 And there was in their synagogue a man [possessed] by an unclean spirit, and he cried outऔर उसी समय, उन की सभा के घर में एक मनुष्य था, जिस में एक अशुद्ध आत्मा थी।
24 saying, Eh! what have we to do with thee, Jesus, Nazarene? Art thou come to destroy us? I know thee who thou art, the holy one of God.उस ने चिल्लाकर कहा, हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम?क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूं, तू कौन है? परमेश्वर का पवित्र जन!
25 And Jesus rebuked him, saying, Hold thy peace and come out of him.यीशु ने उसे डांटकर कहा, चुप रह; और उस में से निकल जा।
26 And the unclean spirit, having torn him, and uttered a cry with a loud voice, came out of him.तब अशुद्ध आत्मा उस को मरोड़कर, और बड़े शब्द से चिल्लाकर उस में से निकल गई।
27 And all were amazed, so that they questioned together among themselves, saying, What is this? what new doctrine is this? for with authority he commands even the unclean spirits, and they obey him.इस पर सब लोग आश्चर्य करते हुए आपस में वाद-विवाद करने लगे कि यह क्या बात है? यह तो कोई नया उपदेश है! वह अधिकार के साथ अशुद्ध आत्माओं को भी आज्ञा देता है, और वे उस की आज्ञा मानती हैं।
28 And his fame went out straightway into the whole region of Galilee around.सो उसका नाम तुरन्त गलील के आस पास के सारे देश में हर जगह फैल गया॥
29 And straightway going out of the synagogue, they came with James and John into the house of Simon and Andrew.और वह तुरन्त आराधनालय में से निकलकर, याकूब और यूहन्ना के साथ शमौन और अन्द्रियास के घर आया।
30 And the mother-in-law of Simon lay in a fever. And straightway they speak to him about her.और शमौन की सास ज्वर से पीडित थी, और उन्होंने तुरन्त उसके विषय में उस से कहा।
31 And he went up to [her] and raised her up, having taken her by the hand, and straightway the fever left her, and she served them.तब उस ने पास जाकर उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया; और उसका ज्वर उस पर से उतर गया, और वह उन की सेवा-टहल करने लगी॥
32 But evening being come, when the sun had gone down, they brought to him all that were suffering, and those possessed by demons;सन्ध्या के समय जब सूर्य डूब गया तो लोग सब बीमारों को और उन्हें जिन में दुष्टात्माएं थीं उसके पास लाए।
33 and the whole city was gathered together at the door.और सारा नगर द्वार पर इकट्ठा हुआ।
34 And he healed many suffering from various diseases; and he cast out many demons, and did not suffer the demons to speak because they knew him.और उस ने बहुतों को जो नाना प्रकार की बीमारियों से दुखी थे, चंगा किया; और बहुत से दुष्टात्माओं को निकाला; और दुष्टात्माओं को बोलने न दिया, क्योंकि वे उसे पहचानती थीं॥
35 And rising in the morning long before day, he went out and went away into a desert place, and there prayed.और भोर को दिन निकलने से बहुत पहिले, वह उठकर निकला, और एक जंगली स्थान में गया और वहां प्रार्थना करने लगा।
36 And Simon and those with him went after him:तब शमौन और उसके साथी उस की खोज में गए।
37 and having found him, they say to him, All seek thee.जब वह मिला, तो उस से कहा; कि सब लोग तुझे ढूंढ रहे हैं।
38 And he says to them, Let us go elsewhere into the neighbouring country towns, that I may preach there also, for for this purpose am I come forth.उस ने उन से कहा, आओ; हम और कहीं आस पास की बस्तियों में जाएं, कि मैं वहां भी प्रचार करूं, क्योंकि मैं इसी लिये निकला हूं।
39 And he was preaching in their synagogues in the whole of Galilee, and casting out demons.सो वह सारे गलील में उन की सभाओं में जा जाकर प्रचार करता और दुष्टात्माओं को निकालता रहा॥
40 And there comes to him a leper, beseeching him, and falling on his knees to him, and saying to him, If thou wilt thou canst cleanse me.और एक कोढ़ी ने उसके पास आकर, उस से बिनती की, और उसके साम्हने घुटने टेककर, उस से कहा; यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।
41 But Jesus, moved with compassion, having stretched out his hand, touched him, and says to him, I will, be thou cleansed.उस ने उस पर तरस खाकर हाथ बढ़ाया, और उसे छूकर कहा; मैं चाहता हूं तू शुद्ध हो जा।
42 And as he spoke straightway the leprosy left him, and he was cleansed.और तुरन्त उसका को ढ़ जाता रहा, और वह शुद्ध हो गया।
43 And having sharply charged him, he straightway sent him away,तब उस ने उसे चिताकर तुरन्त विदा किया।
44 and says to him, See thou say nothing to any one, but go, shew thyself to the priest, and offer for thy cleansing what Moses ordained, for a testimony to them.और उस से कहा, देख, किसी से कुछ मत कहना, परन्तु जाकर अपने आप को याजक को दिखा, और अपने शुद्ध होने के विषय में जो कुछ मूसा ने ठहराया है उसे भेंट चढ़ा, कि उन पर गवाही हो।
45 But he, having gone forth, began to proclaim [it] much, and to spread the matter abroad, so that he could no longer enter openly into the city, but was without in desert places, and they came to him from every side.परन्तु वह बाहर जाकर इस बात को बहुत प्रचार करने और यहां तक फैलाने लगा, कि यीशु फिर खुल्लमखुल्ला नगर में न जा सका, परन्तु बाहर जंगली स्थानों में रहा; और चहुं ओर से लागे उसके पास आते रहे॥
Hindi Bible