Bible

Luke 22 - WEB (Hindi)

1 Now the feast of unleavened bread, which is called the Passover, drew near.अखमीरी रोटी का पर्व्व जो फसह कहलाता है, निकट था।

2 The chief priests and the scribes sought how they might put him to death, for they feared the people.और महायाजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उस को क्योंकर मार डालें, पर वे लोगों से डरते थे॥

3 Satan entered into Judas, who was surnamed Iscariot, who was numbered with the twelve.और शैतान यहूदा में समाया, जो इस्करियोती कहलाता और बारह चेलों में गिना जाता था।

4 He went away, and talked with the chief priests and captains about how he might deliver him to them.उस ने जाकर महायाजकों और पहरूओं के सरदारों के साथ बातचीत की, कि उस को किस प्रकार उन के हाथ पकड़वाए।

5 They were glad, and agreed to give him money.वे आनन्दित हुए, और उसे रूपये देने का वचन दिया।

6 He consented, and sought an opportunity to deliver him to them in the absence of the multitude.उस ने मान लिया, और अवसर ढूंढ़ने लगा, कि बिना उपद्रव के उसे उन के हाथ पकड़वा दे॥

7 The day of unleavened bread came, on which the Passover must be sacrificed.तब अखमीरी रोटी के पर्व्व का दिन आया, जिस में फसह का मेम्ना बली करना अवश्य था।

8 He sent Peter and John, saying, "Go and prepare the Passover for us, that we may eat."और यीशु ने पतरस और यूहन्ना को यह कहकर भेजा, कि जाकर हमारे खाने के लिये फसह तैयार करो।

9 They said to him, "Where do you want us to prepare?"उन्होंने उस से पूछा, तू कहां चाहता है, कि हम तैयार करें?

10 He said to them, "Behold, when you have entered into the city, a man carrying a pitcher of water will meet you. Follow him into the house which he enters.उस ने उन से कहा; देखो, नगर में प्रवेश करते ही एक मनुष्य जल का घड़ा उठाए हुए तुम्हें मिलेगा, जिस घर में वह जाए; तुम उसके पीछे चले जाना।

11 Tell the master of the house, 'The Teacher says to you, "Where is the guest room, where I may eat the Passover with my disciples?"'और उस घर के स्वामी से कहो, कि गुरू तुझ से कहता है; कि वह पाहुनशाला कहां है जिस में मैं अपने चेलों के साथ फसह खाऊं?

12 He will show you a large, furnished upper room. Make preparations there."वह तुम्हें एक सजी सजाई बड़ी अटारी दिखा देगा; वहां तैयारी करना।

13 They went, found things as he had told them, and they prepared the Passover.उन्होंने जाकर, जैसा उस ने उन से कहा था, वैसा ही पाया, और फसह तैयार किया॥

14 When the hour had come, he sat down with the twelve apostles.जब घड़ी पहुंची, तो वह प्रेरितों के साथ भोजन करने बैठा।

15 He said to them, "I have earnestly desired to eat this Passover with you before I suffer,और उस ने उन से कहा; मुझे बड़ी लालसा थी, कि दुख-भोगने से पहिले यह फसह तुम्हारे साथ खाऊं।

16 for I tell you, I will no longer by any means eat of it until it is fulfilled in the Kingdom of God."क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि जब तक वह परमेश्वर के राज्य में पूरा न हो तब तक मैं उसे कभी न खाऊंगा।

17 He received a cup, and when he had given thanks, he said, "Take this, and share it among yourselves,तब उस ने कटोरा लेकर धन्यवाद किया, और कहा, इस को लो और आपस में बांट लो।

18 for I tell you, I will not drink at all again from the fruit of the vine, until the Kingdom of God comes."क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि जब तक परमेश्वर का राज्य न आए तब तक मैं दाख रस अब से कभी न पीऊंगा।

19 He took bread, and when he had given thanks, he broke it, and gave to them, saying, "This is my body which is given for you. Do this in memory of me."फिर उस ने रोटी ली, और धन्यवाद करके तोड़ी, और उन को यह कहते हुए दी, कि यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये दी जाती है: मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।

20 Likewise, he took the cup after supper, saying, "This cup is the new covenant in my blood, which is poured out for you.इसी रीति से उस ने बियारी के बाद कटोरा भी यह कहते हुए दिया कि यह कटोरा मेरे उस लोहू में जो तुम्हारे लिये बहाया जाता है नई वाचा है।

21 But behold, the hand of him who betrays me is with me on the table.पर देखो, मेरे पकड़वाने वाले का हाथ मेरे साथ मेज पर है।

22 The Son of Man indeed goes, as it has been determined, but woe to that man through whom he is betrayed!"क्योंकि मनुष्य का पुत्र तो जैसा उसके लिये ठहराया गया जाता ही है, पर हाय उस मनुष्य पर, जिस के द्वारा वह पकड़वाया जाता है!

23 They began to question among themselves, which of them it was who would do this thing.तब वे आपस में पूछ पाछ करने लगे, कि हम में से कौन है, जो यह काम करेगा?

24 There arose also a contention among them, which of them was considered to be greatest.उन में यह वाद-विवाद भी हुआ; कि हम में से कौन बड़ा समझा जाता है

25 He said to them, "The kings of the Gentiles lord it over them, and those who have authority over them are called 'benefactors.'उस ने उन से कहा, अन्यजातियों के राजा उन पर प्रभुता करते हैं; और जो उन पर अधिकार रखते हैं, वे उपकारक कहलाते हैं।

26 But not so with you. But one who is the greater among you, let him become as the younger, and one who is governing, as one who serves.परन्तु तुम ऐसे न होना; वरन जो तुम में बड़ा है, वह छोटे की नाईं और जो प्रधान है, वह सेवक की नाईं बने।

27 For who is greater, one who sits at the table, or one who serves? Isn't it he who sits at the table? But I am in the midst of you as one who serves.क्योंकि बड़ा कौन है; वह जो भोजन पर बैठा या वह जो सेवा करता है? क्या वह नहीं जो भोजन पर बैठा है? पर मैं तुम्हारे बीच में सेवक की नाईं हूं।

28 But you are those who have continued with me in my trials.परन्तु तुम वह हो, जो मेरी परीक्षाओं में लगातार मेरे साथ रहे।

29 I confer on you a kingdom, even as my Father conferred on me,और जैसे मेरे पिता ने मेरे लिये एक राज्य ठहराया है,

30 that you may eat and drink at my table in my Kingdom. You will sit on thrones, judging the twelve tribes of Israel."वैसे ही मैं भी तुम्हारे लिये ठहराता हूं, ताकि तुम मेरे राज्य में मेरी मेज पर खाओ-पिओ; वरन सिंहासनों पर बैठकर इस्त्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करो।

31 The Lord said, "Simon, Simon, behold, Satan asked to have you, that he might sift you as wheat,शमौन, हे शमौन, देख, शैतान ने तुम लोगों को मांग लिया है कि गेंहूं की नाईं फटके।

32 but I prayed for you, that your faith wouldn't fail. You, when once you have turned again, establish your brothers{The word for "brothers" here may be also correctly translated "brothers and sisters" or "siblings."}."परन्तु मैं ने तेरे लिये बिनती की, कि तेरा विश्वास जाता न रहे: और जब तू फिरे, तो अपने भाइयों को स्थिर करना।

33 He said to him, "Lord, I am ready to go with you both to prison and to death!"उस ने उस से कहा; हे प्रभु, मैं तेरे साथ बन्दीगृह जाने, वरन मरने को भी तैयार हूं।

34 He said, "I tell you, Peter, the rooster will by no means crow today until you deny that you know me three times."उस ने कहा; हे पतरस मैं तुझ से कहता हूं, कि आज मुर्ग बांग न देगा जब तक तू तीन बार मेरा इन्कार न कर लेगा कि मैं उसे नहीं जानता॥

35 He said to them, "When I sent you out without purse, and wallet, and shoes, did you lack anything?" They said, "Nothing."और उस ने उन से कहा, कि जब मैं ने तुम्हें बटुए, और झोली, और जूते बिना भेजा था, तो क्या तुम को किसी वस्तु की घटी हुई थी? उन्होंने कहा; किसी वस्तु की नहीं।

36 Then he said to them, "But now, whoever has a purse, let him take it, and likewise a wallet. Whoever has none, let him sell his cloak, and buy a sword.उस ने उन से कहा, परन्तु अब जिस के पास बटुआ हो वह उसे ले, और वैसे ही झोली भी, और जिस के पास तलवार न हो वह अपने कपड़े बेचकर एक मोल ले।

37 For I tell you that this which is written must still be fulfilled in me: 'He was counted with the lawless.' For that which concerns me has an end."क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि यह जो लिखा है, कि वह अपराधियों के साथ गिना गया, उसका मुझ में पूरा होना अवश्य है; क्योंकि मेरे विषय की बातें पूरी होने पर हैं।

38 They said, "Lord, behold, here are two swords." He said to them, "That is enough."उन्होंने कहा; हे प्रभु, देख, यहां दो तलवारें हैं: उस ने उन से कहा; बहुत हैं॥

39 He came out, and went, as his custom was, to the Mount of Olives. His disciples also followed him.तब वह बाहर निकलकर अपनी रीति के अनुसार जैतून के पहाड़ पर गया, और चेले उसके पीछे हो लिए।

40 When he was at the place, he said to them, "Pray that you don't enter into temptation."उस जगह पहुंचकर उस ने उन से कहा; प्रार्थना करो, कि तुम परीक्षा में न पड़ो।

41 He was withdrawn from them about a stone's throw, and he knelt down and prayed,और वह आप उन से अलग एक ढेला फेंकने के टप्पे भर गया, और घुटने टेक कर प्रार्थना करने लगा।

42 saying, "Father, if you are willing, remove this cup from me. Nevertheless, not my will, but yours, be done."कि हे पिता यदि तू चाहे तो इस कटोरे को मेरे पास से हटा ले, तौभी मेरी नहीं परन्तु तेरी ही इच्छा पूरी हो।

43 An angel from heaven appeared to him, strengthening him.तब स्वर्ग से एक दूत उस को दिखाई दिया जो उसे सामर्थ देता था।

44 Being in agony he prayed more earnestly. His sweat became like great drops of blood falling down on the ground.और वह अत्यन्त संकट में व्याकुल होकर और भी ह्रृदय वेदना से प्रार्थना करने लगा; और उसका पसीना मानो लोहू की बड़ी बड़ी बून्दों की नाईं भूमि पर गिर रहा था।

45 When he rose up from his prayer, he came to the disciples, and found them sleeping because of grief,तब वह प्रार्थना से उठा और अपने चेलों के पास आकर उन्हें उदासी के मारे सोता पाया; और उन से कहा, क्यों सोते हो?

46 and said to them, "Why do you sleep? Rise and pray that you may not enter into temptation."उठो, प्रार्थना करो, कि परीक्षा में न पड़ो॥

47 While he was still speaking, behold, a multitude, and he who was called Judas, one of the twelve, was leading them. He came near to Jesus to kiss him.वह यह कह ही रहा था, कि देखो एक भीड़ आई, और उन बारहों में से एक जिस का नाम यहूदा था उनके आगे आगे आ रहा था, वह यीशु के पास आया, कि उसका चूमा ले।

48 But Jesus said to him, "Judas, do you betray the Son of Man with a kiss?"यीशु ने उस से कहा, हे यहूदा, क्या तू चूमा लेकर मनुष्य के पुत्र को पकड़वाता है?

49 When those who were around him saw what was about to happen, they said to him, "Lord, shall we strike with the sword?"उसके साथियों ने जब देखा कि क्या होनेवाला है, कहा; हे प्रभु, क्या हम तलवार चलाएं?

50 A certain one of them struck the servant of the high priest, and cut off his right ear.और उन में से एक ने महायाजक के दास पर चलाकर उसका दाहिना कान उड़ा दिया।

51 But Jesus answered, "Let me at least do this"--and he touched his ear, and healed him.इस पर यीशु ने कहा; अब बस करो: और उसका कान छूकर उसे अच्छा किया।

52 Jesus said to the chief priests, captains of the temple, and elders, who had come against him, "Have you come out as against a robber, with swords and clubs?तब यीशु ने महायाजकों; और मन्दिर के पहरूओं के सरदारों और पुरनियों से, जो उस पर चढ़ आए थे, कहा; क्या तुम मुझे डाकू जानकर तलवारें और लाठियां लिए हुए निकले हो?

53 When I was with you in the temple daily, you didn't stretch out your hands against me. But this is your hour, and the power of darkness."जब मैं मन्दिर में हर दिन तुम्हारे साथ था, तो तुम ने मुझ पर हाथ न डाला; पर यह तुम्हारी घड़ी है, और अन्धकार का अधिकार है॥

54 They seized him, and led him away, and brought him into the high priest's house. But Peter followed from a distance.फिर वे उसे पकड़कर ले चले, और महायाजक के घर में लाए और पतरस दूर ही दूर उसके पीछे पीछे चलता था।

55 When they had kindled a fire in the middle of the courtyard, and had sat down together, Peter sat among them.और जब वे आंगन में आग सुलगाकर इकट्ठे बैठे, तो पतरस भी उन के बीच में बैठ गया।

56 A certain servant girl saw him as he sat in the light, and looking intently at him, said, "This man also was with him."और एक लौंडी उसे आग के उजियाले में बैठे देखकर और उस की ओर ताककर कहने लगी, यह भी तो उसके साथ था।

57 He denied Jesus, saying, "Woman, I don't know him." परन्तु उस ने यह कहकर इन्कार किया, कि हे नारी, मैं उसे नहीं जानता।

58 After a little while someone else saw him, and said, "You also are one of them!" But Peter answered, "Man, I am not!"थोड़ी देर बाद किसी और ने उसे देखकर कहा, तू भी तो उन्हीं में से है: पतरस ने कहा; हे मनुष्य मैं नहीं हूं।

59 After about one hour passed, another confidently affirmed, saying, "Truly this man also was with him, for he is a Galilean!"कोई घंटे भर के बाद एक और मनुष्य दृढ़ता से कहने लगा, निश्चय यह भी तो उसके साथ था; क्योंकि यह गलीली है।

60 But Peter said, "Man, I don't know what you are talking about!" Immediately, while he was still speaking, a rooster crowed.पतरस ने कहा, हे मनुष्य, मैं नहीं जानता कि तू क्या कहता है! वह कह ही रहा था कि तुरन्त मुर्ग ने बांग दी।

61 The Lord turned, and looked at Peter. Then Peter remembered the Lord's word, how he said to him, "Before the rooster crows you will deny me three times."तब प्रभु ने घूमकर पतरस की ओर देखा, और पतरस को प्रभु की वह बात याद आई जो उस ने कही थी, कि आज मुर्ग के बांग देने से पहिले, तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।

62 He went out, and wept bitterly.और वह बाहर निकलकर फूट फूट कर रोने लगा॥

63 The men who held Jesus mocked him and beat him.जो मनुष्य यीशु को पकड़े हुए थे, वे उसे ठट्ठों में उड़ाकर पीटने लगे।

64 Having blindfolded him, they struck him on the face and asked him, "Prophesy! Who is the one who struck you?"और उस की आंखे ढांपकर उस से पूछा, कि भविष्यद्वाणी करके बता कि तुझे किसने मारा।

65 They spoke many other things against him, insulting him.और उन्होंने बहुत सी और भी निन्दा की बातें उसके विरोध में कहीं॥

66 As soon as it was day, the assembly of the elders of the people was gathered together, both chief priests and scribes, and they led him away into their council, saying,जब दिन हुआ तो लोगों के पुरिनए और महायाजक और शास्त्री इकट्ठे हुए, और उसे अपनी महासभा में लाकर पूछा,

67 "If you are the Christ, tell us." But he said to them, "If I tell you, you won't believe,यदि तू मसीह है, तो हम से कह दे! उस ने उन से कहा, यदि मैं तुम से कहूं तो प्रतीति न करोगे।

68 and if I ask, you will in no way answer me or let me go.और यदि पूछूं, तो उत्तर न दोगे।

69 From now on, the Son of Man will be seated at the right hand of the power of God."परन्तु अब से मनुष्य का पुत्र सर्वशक्तिमान परमेश्वर की दाहिनी और बैठा रहेगा।

70 They all said, "Are you then the Son of God?" He said to them, "You say it, because I AM."इस पर सब ने कहा, तो क्या तू परमेश्वर का पुत्र है? उस ने उन से कहा; तुम आप ही कहते हो, क्योंकि मैं हूं।

71 They said, "Why do we need any more witness? For we ourselves have heard from his own mouth!"तब उन्होंने कहा; अब हमें गवाही का क्या प्रयोजन है; क्योंकि हम ने आप ही उसके मुंह से सुन लिया है॥

Hindi Bible