Luke 22 - ASV (Hindi)
1 Now the feast of unleavened bread drew nigh, which is called the Passover.अखमीरी रोटी का पर्व्व जो फसह कहलाता है, निकट था।
2 And the chief priests and the scribes sought how they might put him to death; for they feared the people.और महायाजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उस को क्योंकर मार डालें, पर वे लोगों से डरते थे॥
3 And Satan entered into Judas who was called Iscariot, being of the number of the twelve.और शैतान यहूदा में समाया, जो इस्करियोती कहलाता और बारह चेलों में गिना जाता था।
4 And he went away, and communed with the chief priests and captains, how he might deliver him unto them.उस ने जाकर महायाजकों और पहरूओं के सरदारों के साथ बातचीत की, कि उस को किस प्रकार उन के हाथ पकड़वाए।
5 And they were glad, and covenanted to give him money.वे आनन्दित हुए, और उसे रूपये देने का वचन दिया।
6 And he consented, and sought opportunity to deliver him unto them in the absence of the multitude.उस ने मान लिया, और अवसर ढूंढ़ने लगा, कि बिना उपद्रव के उसे उन के हाथ पकड़वा दे॥
7 And the day of unleavened bread came, on which the passover must be sacrificed.तब अखमीरी रोटी के पर्व्व का दिन आया, जिस में फसह का मेम्ना बली करना अवश्य था।
8 And he sent Peter and John, saying, Go and make ready for us the passover, that we may eat.और यीशु ने पतरस और यूहन्ना को यह कहकर भेजा, कि जाकर हमारे खाने के लिये फसह तैयार करो।
9 And they said unto him, Where wilt thou that we make ready?उन्होंने उस से पूछा, तू कहां चाहता है, कि हम तैयार करें?
10 And he said unto them, Behold, when ye are entered into the city, there shall meet you a man bearing a pitcher of water; follow him into the house whereinto he goeth.उस ने उन से कहा; देखो, नगर में प्रवेश करते ही एक मनुष्य जल का घड़ा उठाए हुए तुम्हें मिलेगा, जिस घर में वह जाए; तुम उसके पीछे चले जाना।
11 And ye shall say unto the master of the house, The Teacher saith unto thee, Where is the guestchamber, where I shall eat the passover with my disciples?और उस घर के स्वामी से कहो, कि गुरू तुझ से कहता है; कि वह पाहुनशाला कहां है जिस में मैं अपने चेलों के साथ फसह खाऊं?
12 And he will show you a large upper room furnished: there make ready.वह तुम्हें एक सजी सजाई बड़ी अटारी दिखा देगा; वहां तैयारी करना।
13 And they went, and found as he had said unto them: and they made ready the passover.उन्होंने जाकर, जैसा उस ने उन से कहा था, वैसा ही पाया, और फसह तैयार किया॥
14 And when the hour was come, he sat down, and the apostles with him.जब घड़ी पहुंची, तो वह प्रेरितों के साथ भोजन करने बैठा।
15 And he said unto them, With desire I have desired to eat this passover with you before I suffer:और उस ने उन से कहा; मुझे बड़ी लालसा थी, कि दुख-भोगने से पहिले यह फसह तुम्हारे साथ खाऊं।
16 for I say unto you, I shall not eat it, until it be fulfilled in the kingdom of God.क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि जब तक वह परमेश्वर के राज्य में पूरा न हो तब तक मैं उसे कभी न खाऊंगा।
17 And he received a cup, and when he had given thanks, he said, Take this, and divide it among yourselves:तब उस ने कटोरा लेकर धन्यवाद किया, और कहा, इस को लो और आपस में बांट लो।
18 for I say unto you, I shall not drink from henceforth of the fruit of the vine, until the kingdom of God shall come.क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि जब तक परमेश्वर का राज्य न आए तब तक मैं दाख रस अब से कभी न पीऊंगा।
19 And he took bread, and when he had given thanks, he brake it, and gave to them, saying, This is my body which is given for you: this do in remembrance of me.फिर उस ने रोटी ली, और धन्यवाद करके तोड़ी, और उन को यह कहते हुए दी, कि यह मेरी देह है, जो तुम्हारे लिये दी जाती है: मेरे स्मरण के लिये यही किया करो।
20 And the cup in like manner after supper, saying, This cup is the new covenant in my blood, `even' that which is poured out for you.इसी रीति से उस ने बियारी के बाद कटोरा भी यह कहते हुए दिया कि यह कटोरा मेरे उस लोहू में जो तुम्हारे लिये बहाया जाता है नई वाचा है।
21 But behold, the hand of him that betrayeth me is with me on the table.पर देखो, मेरे पकड़वाने वाले का हाथ मेरे साथ मेज पर है।
22 For the Son of man indeed goeth, as it hath been determined: but woe unto that man through whom he is betrayed!क्योंकि मनुष्य का पुत्र तो जैसा उसके लिये ठहराया गया जाता ही है, पर हाय उस मनुष्य पर, जिस के द्वारा वह पकड़वाया जाता है!
23 And they began to question among themselves, which of them it was that should do this thing.तब वे आपस में पूछ पाछ करने लगे, कि हम में से कौन है, जो यह काम करेगा?
24 And there arose also a contention among them, which of them was accounted to be greatest.उन में यह वाद-विवाद भी हुआ; कि हम में से कौन बड़ा समझा जाता है
25 And he said unto them, The kings of the Gentiles have lordship over them; and they that have authority over them are called Benefactors.उस ने उन से कहा, अन्यजातियों के राजा उन पर प्रभुता करते हैं; और जो उन पर अधिकार रखते हैं, वे उपकारक कहलाते हैं।
26 But ye `shall' not `be' so: but he that is the greater among you, let him become as the younger; and he that is chief, as he that doth serve.परन्तु तुम ऐसे न होना; वरन जो तुम में बड़ा है, वह छोटे की नाईं और जो प्रधान है, वह सेवक की नाईं बने।
27 For which is greater, he that sitteth at meat, or he that serveth? is not he that sitteth at meat? but I am in the midst of you as he that serveth.क्योंकि बड़ा कौन है; वह जो भोजन पर बैठा या वह जो सेवा करता है? क्या वह नहीं जो भोजन पर बैठा है? पर मैं तुम्हारे बीच में सेवक की नाईं हूं।
28 But ye are they that have continued with me in my temptations;परन्तु तुम वह हो, जो मेरी परीक्षाओं में लगातार मेरे साथ रहे।
29 and I appoint unto you a kingdom, even as my Father appointed unto me,और जैसे मेरे पिता ने मेरे लिये एक राज्य ठहराया है,
30 that ye may eat and drink at my table in my kingdom; and ye shall sit on thrones judging the twelve tribes of Israel.वैसे ही मैं भी तुम्हारे लिये ठहराता हूं, ताकि तुम मेरे राज्य में मेरी मेज पर खाओ-पिओ; वरन सिंहासनों पर बैठकर इस्त्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करो।
31 Simon, Simon, behold, Satan asked to have you, that he might sift you as wheat:शमौन, हे शमौन, देख, शैतान ने तुम लोगों को मांग लिया है कि गेंहूं की नाईं फटके।
32 but I made supplication for thee, that thy faith fail not; and do thou, when once thou hast turned again, establish thy brethren.परन्तु मैं ने तेरे लिये बिनती की, कि तेरा विश्वास जाता न रहे: और जब तू फिरे, तो अपने भाइयों को स्थिर करना।
33 And he said unto him, Lord, with thee I am ready to go both to prison and to death.उस ने उस से कहा; हे प्रभु, मैं तेरे साथ बन्दीगृह जाने, वरन मरने को भी तैयार हूं।
34 And he said, I tell thee, Peter, the cock shall not crow this day, until thou shalt thrice deny that thou knowest me.उस ने कहा; हे पतरस मैं तुझ से कहता हूं, कि आज मुर्ग बांग न देगा जब तक तू तीन बार मेरा इन्कार न कर लेगा कि मैं उसे नहीं जानता॥
35 And he said unto them, When I sent you forth without purse, and wallet, and shoes, lacked ye anything? And they said, Nothing.और उस ने उन से कहा, कि जब मैं ने तुम्हें बटुए, और झोली, और जूते बिना भेजा था, तो क्या तुम को किसी वस्तु की घटी हुई थी? उन्होंने कहा; किसी वस्तु की नहीं।
36 And he said unto them, But now, he that hath a purse, let him take it, and likewise a wallet; and he that hath none, let him sell his cloak, and buy a sword.उस ने उन से कहा, परन्तु अब जिस के पास बटुआ हो वह उसे ले, और वैसे ही झोली भी, और जिस के पास तलवार न हो वह अपने कपड़े बेचकर एक मोल ले।
37 For I say unto you, that this which is written must be fulfilled in me, And he was reckoned with transgressors: for that which concerneth me hath fulfilment.क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि यह जो लिखा है, कि वह अपराधियों के साथ गिना गया, उसका मुझ में पूरा होना अवश्य है; क्योंकि मेरे विषय की बातें पूरी होने पर हैं।
38 And they said, Lord, behold, here are two swords. And he said unto them, It is enough.उन्होंने कहा; हे प्रभु, देख, यहां दो तलवारें हैं: उस ने उन से कहा; बहुत हैं॥
39 And he came out, and went, as his custom was, unto the mount of Olives; and the disciples also followed him.तब वह बाहर निकलकर अपनी रीति के अनुसार जैतून के पहाड़ पर गया, और चेले उसके पीछे हो लिए।
40 And when he was at the place, he said unto them, Pray that ye enter not into temptation.उस जगह पहुंचकर उस ने उन से कहा; प्रार्थना करो, कि तुम परीक्षा में न पड़ो।
41 And he was parted from them about a stone's cast; and he kneeled down and prayed,और वह आप उन से अलग एक ढेला फेंकने के टप्पे भर गया, और घुटने टेक कर प्रार्थना करने लगा।
42 saying, Father, if thou be willing, remove this cup from me: nevertheless not my will, but thine, be done.कि हे पिता यदि तू चाहे तो इस कटोरे को मेरे पास से हटा ले, तौभी मेरी नहीं परन्तु तेरी ही इच्छा पूरी हो।
43 And there appeared unto him an angel from heaven, strengthening him.तब स्वर्ग से एक दूत उस को दिखाई दिया जो उसे सामर्थ देता था।
44 And being in an agony he prayed more earnestly; and his sweat became as it were great drops of blood falling down upon the ground.और वह अत्यन्त संकट में व्याकुल होकर और भी ह्रृदय वेदना से प्रार्थना करने लगा; और उसका पसीना मानो लोहू की बड़ी बड़ी बून्दों की नाईं भूमि पर गिर रहा था।
45 And when he rose up from his prayer, he came unto the disciples, and found them sleeping for sorrow,तब वह प्रार्थना से उठा और अपने चेलों के पास आकर उन्हें उदासी के मारे सोता पाया; और उन से कहा, क्यों सोते हो?
46 and said unto them, Why sleep ye? rise and pray, that ye enter not into temptation.उठो, प्रार्थना करो, कि परीक्षा में न पड़ो॥
47 While he yet spake, behold, a multitude, and he that was called Judas, one of the twelve, went before them; and he drew near unto Jesus to kiss him.वह यह कह ही रहा था, कि देखो एक भीड़ आई, और उन बारहों में से एक जिस का नाम यहूदा था उनके आगे आगे आ रहा था, वह यीशु के पास आया, कि उसका चूमा ले।
48 But Jesus said unto him, Judas, betrayest thou the Son of man with a kiss?यीशु ने उस से कहा, हे यहूदा, क्या तू चूमा लेकर मनुष्य के पुत्र को पकड़वाता है?
49 And when they that were about him saw what would follow, they said, Lord, shall we smite with the sword?उसके साथियों ने जब देखा कि क्या होनेवाला है, कहा; हे प्रभु, क्या हम तलवार चलाएं?
50 And a certain one of them smote the servant of the high priest, and struck off his right ear.और उन में से एक ने महायाजक के दास पर चलाकर उसका दाहिना कान उड़ा दिया।
51 But Jesus answered and said, Suffer ye `them' thus far. And he touched his ear, and healed him.इस पर यीशु ने कहा; अब बस करो: और उसका कान छूकर उसे अच्छा किया।
52 And Jesus said unto the chief priests, and captains of the temple, and elders, that were come against him, Are ye come out, as against a robber, with swords and staves?तब यीशु ने महायाजकों; और मन्दिर के पहरूओं के सरदारों और पुरनियों से, जो उस पर चढ़ आए थे, कहा; क्या तुम मुझे डाकू जानकर तलवारें और लाठियां लिए हुए निकले हो?
53 When I was daily with you in the temple, ye stretched not forth your hands against me: but this is your hour, and the power of darkness.जब मैं मन्दिर में हर दिन तुम्हारे साथ था, तो तुम ने मुझ पर हाथ न डाला; पर यह तुम्हारी घड़ी है, और अन्धकार का अधिकार है॥
54 And they seized him, and led him `away', and brought him into the high priest's house. But Peter followed afar off.फिर वे उसे पकड़कर ले चले, और महायाजक के घर में लाए और पतरस दूर ही दूर उसके पीछे पीछे चलता था।
55 And when they had kindled a fire in the midst of the court, and had sat down together, Peter sat in the midst of them.और जब वे आंगन में आग सुलगाकर इकट्ठे बैठे, तो पतरस भी उन के बीच में बैठ गया।
56 And a certain maid seeing him as he sat in the light `of the fire', and looking stedfastly upon him, said, This man also was with him.और एक लौंडी उसे आग के उजियाले में बैठे देखकर और उस की ओर ताककर कहने लगी, यह भी तो उसके साथ था।
57 But he denied, saying, Woman, I know him not. परन्तु उस ने यह कहकर इन्कार किया, कि हे नारी, मैं उसे नहीं जानता।
58 And after a little while another saw him, and said, Thou also art `one' of them. But Peter said, Man, I am not.थोड़ी देर बाद किसी और ने उसे देखकर कहा, तू भी तो उन्हीं में से है: पतरस ने कहा; हे मनुष्य मैं नहीं हूं।
59 And after the space of about one hour another confidently affirmed, saying, Of a truth this man also was with him; for he is a Galilaean.कोई घंटे भर के बाद एक और मनुष्य दृढ़ता से कहने लगा, निश्चय यह भी तो उसके साथ था; क्योंकि यह गलीली है।
60 But Peter said, Man, I know not what thou sayest. And immediately, while he yet spake, the cock crew.पतरस ने कहा, हे मनुष्य, मैं नहीं जानता कि तू क्या कहता है! वह कह ही रहा था कि तुरन्त मुर्ग ने बांग दी।
61 And the Lord turned, and looked upon Peter. And Peter remembered the word of the Lord, how that he said unto him, Before the cock crow this day thou shalt deny me thrice.तब प्रभु ने घूमकर पतरस की ओर देखा, और पतरस को प्रभु की वह बात याद आई जो उस ने कही थी, कि आज मुर्ग के बांग देने से पहिले, तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।
62 And he went out, and wept bitterly.और वह बाहर निकलकर फूट फूट कर रोने लगा॥
63 And the men that held `Jesus' mocked him, and beat him.जो मनुष्य यीशु को पकड़े हुए थे, वे उसे ठट्ठों में उड़ाकर पीटने लगे।
64 And they blindfolded him, and asked him, saying, Prophesy: who is he that struck thee?और उस की आंखे ढांपकर उस से पूछा, कि भविष्यद्वाणी करके बता कि तुझे किसने मारा।
65 And many other things spake they against him, reviling him.और उन्होंने बहुत सी और भी निन्दा की बातें उसके विरोध में कहीं॥
66 And as soon as it was day, the assembly of the elders of the people was gathered together, both chief priests and scribes; and they led him away into their council, saying,जब दिन हुआ तो लोगों के पुरिनए और महायाजक और शास्त्री इकट्ठे हुए, और उसे अपनी महासभा में लाकर पूछा,
67 If thou art the Christ, tell us. But he said unto them, If I tell you, ye will not believe:यदि तू मसीह है, तो हम से कह दे! उस ने उन से कहा, यदि मैं तुम से कहूं तो प्रतीति न करोगे।
68 and if I ask `you', ye will not answer.और यदि पूछूं, तो उत्तर न दोगे।
69 But from henceforth shall the Son of man be seated at the right hand of the power of God.परन्तु अब से मनुष्य का पुत्र सर्वशक्तिमान परमेश्वर की दाहिनी और बैठा रहेगा।
70 And they all said, Art thou then the Son of God? And he said unto them, Ye say that I am.इस पर सब ने कहा, तो क्या तू परमेश्वर का पुत्र है? उस ने उन से कहा; तुम आप ही कहते हो, क्योंकि मैं हूं।
71 And they said, What further need have we of witness? for we ourselves have heard from his own mouth.तब उन्होंने कहा; अब हमें गवाही का क्या प्रयोजन है; क्योंकि हम ने आप ही उसके मुंह से सुन लिया है॥
Hindi Bible