Luke 21 - YLT (Hindi)
1 And having looked up, he saw those who did cast their gifts to the treasury -- rich men,फिर उस ने आंख उठाकर धनवानों को अपना अपना दान भण्डार में डालते देखा।
2 and he saw also a certain poor widow casting there two mites,और उस ने एक कंगाल विधवा को भी उस में दो दमडिय़ां डालते देखा।
3 and he said, `Truly I say to you, that this poor widow did cast in more than all;तब उस ने कहा; मैं तुम से सच कहता हूं कि इस कंगाल विधवा ने सब से बढ़कर डाला है।
4 for all these out of their superabundance did cast into the gifts to God, but this one out of her want, all the living that she had, did cast in.'क्योंकि उन सब ने अपनी अपनी बढ़ती में से दान में कुछ डाला है, परन्तु इस ने अपनी घटी में से अपनी सारी जीविका डाल दी है॥
5 And certain saying about the temple, that with goodly stones and devoted things it hath been adorned, he said,जब कितने लोग मन्दिर के विषय में कह रहे थे, कि वह कैसे सुन्दर पत्थरों और भेंट की वस्तुओं से संवारा गया है तो उस ने कहा।
6 `These things that ye behold -- days will come, in which there shall not be left a stone upon a stone, that shall not be thrown down.'वे दिन आएंगे, जिन में यह सब जो तुम देखते हो, उन में से यहां किसी पत्थर पर पत्थर भी न छूटेगा, जो ढाया न जाएगा।
7 And they questioned him, saying, `Teacher, when, then, shall these things be? and what `is' the sign when these things may be about to happen?'उन्होंने उस से पूछा, हे गुरू, यह सब कब होगा और ये बातें जब पूरी होने पर होंगी, तो उस समय का क्या चिन्ह होगा?
8 And he said, `See -- ye may not be led astray, for many shall come in my name, saying -- I am `he', and the time hath come nigh; go not on then after them;उस ने कहा; चौकस रहो, कि भरमाए न जाओ, क्योंकि बहुतेरे मेरे नाम से आकर कहेंगे, कि मैं वही हूं; और यह भी कि समय निकट आ पहुंचा है: तुम उन के पीछे न चले जाना।
9 and when ye may hear of wars and uprisings, be not terrified, for it behoveth these things to happen first, but the end `is' not immediately.'और जब तुम लड़ाइयों और बलवों की चर्चा सुनो, तो घबरा न जाना; क्योंकि इन का पहिले होना अवश्य है; परन्तु उस समय तुरन्त अन्त न होगा।
10 Then said he to them, `Nation shall rise against nation, and kingdom against kingdom,तब उस ने उन से कहा, कि जाति पर जाति और राज्य पर राज्य चढ़ाई करेगा।
11 great shakings also in every place, and famines, and pestilences, there shall be; fearful things also, and great signs from heaven there shall be;और बड़ें बड़ें भूईडोल होंगे, और जगह जगह अकाल और मरियां पड़ेंगी, और आकाश में भयंकर बातें और बड़े बड़े चिन्ह प्रगट होंगे।
12 and before all these, they shall lay on you their hands, and persecute, delivering up to synagogues and prisons, being brought before kings and governors for my name's sake;परन्तु इन सब बातों से पहिले वे मेरे नाम के कारण तुम्हें पकड़ेंगे, और सताएंगे, और पंचायतों में सौपेंगे, और बन्दीगृह मे डलवाएंगे, और राजाओं और हाकिमों के साम्हने ले जाएंगे।
13 and it shall become to you for a testimony.पर यह तुम्हारे लिये गवाही देने का अवसर हो जाएगा।
14 `Settle, then, to your hearts, not to meditate beforehand to reply,इसलिये अपने अपने मन में ठान रखो कि हम पहिले से उत्तर देने की चिन्ता न करेंगे।
15 for I will give to you a mouth and wisdom that all your opposers shall not be able to refute or resist.क्योंकि मैं तुम्हें ऐसा बोल और बुद्धि दूंगा, कि तुम्हारे सब विरोधी साम्हना या खण्डन न कर सकेंगे।
16 `And ye shall be delivered up also by parents, and brothers, and kindred, and friends, and they shall put of you to death;और तुम्हारे माता पिता और भाई और कुटुम्ब, और मित्र भी तुम्हें पकड़वाएंगे; यहां तक कि तुम में से कितनों को मरवा डालेंगे।
17 and ye shall be hated by all because of my name --और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे।
18 and a hair out of your head shall not perish;परन्तु तुम्हारे सिर का एक बाल भी बांका न होगा।
19 in your patience possess ye your souls.अपने धीरज से तुम अपने प्राणों को बचाए रखोगे॥
20 `And when ye may see Jerusalem surrounded by encampments, then know that come nigh did her desolation;जब तुम यरूशलेम को सेनाओं से घिरा हुआ देखो, तो जान लेना कि उसका उजड़ जाना निकट है।
21 then those in Judea, let them flee to the mountains; and those in her midst, let them depart out; and those in the countries, let them not come in to her;तब जो यहूदिया में हों वह पहाड़ों पर भाग जाएं, और जो यरूशलेम के भीतर हों वे बाहर निकल जाएं; और जो गावों में हो वे उस में न जांए।
22 because these are days of vengeance, to fulfil all things that have been written.क्योंकि यह पलटा लेने के ऐसे दिन होंगे, जिन में लिखी हुई सब बातें पूरी हो जाएंगी।
23 `And wo to those with child, and to those giving suck, in those days; for there shall be great distress on the land, and wrath on this people;उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उन के लिये हाय, हाय, क्योंकि देश में बड़ा क्लेश और इन लोगों पर बड़ी आपत्ति होगी।
24 and they shall fall by the mouth of the sword, and shall be led captive to all the nations, and Jerusalem shall be trodden down by nations, till the times of nations be fulfilled.वे तलवार के कौर हो जाएंगे, और सब देशों के लोगों में बन्धुए होकर पहुंचाए जाएंगे, और जब तक अन्य जातियों का समय पूरा न हो, तब तक यरूशलेम अन्य जातियों से रौंदा जाएगा।
25 `And there shall be signs in sun, and moon, and stars, and on the land `is' distress of nations with perplexity, sea and billow roaring;और सूरज और चान्द और तारों में चिन्ह दिखाई देंगें, और पृथ्वी पर, देश देश के लोगों को संकट होगा; क्योंकि वे समुद्र के गरजने और लहरों के कोलाहल से घबरा जाएंगे।
26 men fainting at heart from fear, and expectation of the things coming on the world, for the powers of the heavens shall be shaken.और भय के कारण और संसार पर आनेवाली घटनाओं की बाट देखते देखते लोगों के जी में जी न रहेगा क्योंकि आकाश की शक्तियां हिलाई जाएंगी।
27 `And then they shall see the Son of Man, coming in a cloud, with power and much glory;तब वे मनुष्य के पुत्र को सामर्थ और बड़ी महिमा के साथ बादल पर आते देखेंगे।
28 and these things beginning to happen bend yourselves back, and lift up your heads, because your redemption doth draw nigh.'जब ये बातें होने लगें, तो सीधे होकर अपने सिर ऊपर उठाना; क्योंकि तुम्हारा छुटकारा निकट होगा॥
29 And he spake a simile to them: `See the fig-tree, and all the trees,उस ने उन से एक दृष्टान्त भी कहा कि अंजीर के पेड़ और सब पेड़ों को देखो।
30 when they may now cast forth, having seen, of yourselves ye know that now is the summer nigh;ज्योंहि उन की कोंपलें निकलती हैं, तो तुम देखकर आप ही जान लेते हो, कि ग्रीष्म काल निकट है।
31 so also ye, when ye may see these things happening, ye know that near is the reign of God;इसी रीति से जब तुम ये बातें होते देखो, तब जान लो कि परमेश्वर का राज्य निकट है।
32 verily I say to you -- This generation may not pass away till all may have come to pass;मैं तुम से सच कहता हूं, कि जब तक ये सब बातें न हो लें, तब तक इस पीढ़ी का कदापि अन्त न होगा।
33 the heaven and the earth shall pass away, but my words may not pass away.आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी॥
34 `And take heed to yourselves, lest your hearts may be weighed down with surfeiting, and drunkenness, and anxieties of life, and suddenly that day may come on you,इसलिये सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन खुमार और मतवालेपन, और इस जीवन की चिन्ताओं से सुस्त हो जाएं, और वह दिन तुम पर फन्दे की नाईं अचानक आ पड़े।
35 for as a snare it shall come on all those dwelling on the face of all the land,क्योंकि वह सारी पृथ्वी के सब रहने वालों पर इसी प्रकार आ पड़ेगा।
36 watch ye, then, in every season, praying that ye may be accounted worthy to escape all these things that are about to come to pass, and to stand before the Son of Man.'इसलिये जागते रहो और हर समय प्रार्थना करते रहो कि तुम इन सब आने वाली घटनाओं से बचने, और मनुष्य के पुत्र के साम्हने खड़े होने के योग्य बनो॥
37 And he was during the days in the temple teaching, and during the nights, going forth, he was lodging at the mount called of Olives;और वह दिन को मन्दिर में उपदेश करता था; और रात को बाहर जाकर जैतून नाम पहाड़ पर रहा करता था।
38 and all the people were coming early unto him in the temple to hear him.और भोर को तड़के सब लोग उस की सुनने के लिये मन्दिर में उसके पास आया करते थे।
Hindi Bible