Bible

Luke 21 - DBY (Hindi)

1 And he looked up and saw the rich casting their gifts into the treasury;फिर उस ने आंख उठाकर धनवानों को अपना अपना दान भण्डार में डालते देखा।

2 but he saw also a certain poor widow casting therein two mites.और उस ने एक कंगाल विधवा को भी उस में दो दमडिय़ां डालते देखा।

3 And he said, Verily I say unto you, that this poor widow has cast in more than all;तब उस ने कहा; मैं तुम से सच कहता हूं कि इस कंगाल विधवा ने सब से बढ़कर डाला है।

4 for all these out of their abundance have cast into the gifts [of God]; but she out of her need has cast in all the living which she had.क्योंकि उन सब ने अपनी अपनी बढ़ती में से दान में कुछ डाला है, परन्तु इस ने अपनी घटी में से अपनी सारी जीविका डाल दी है॥

5 And as some spoke of the temple, that it was adorned with goodly stones and consecrated offerings, he said,जब कितने लोग मन्दिर के विषय में कह रहे थे, कि वह कैसे सुन्दर पत्थरों और भेंट की वस्तुओं से संवारा गया है तो उस ने कहा।

6 [As to] these things which ye are beholding, days are coming in which there shall not be left stone upon stone which shall not be thrown down.वे दिन आएंगे, जिन में यह सब जो तुम देखते हो, उन में से यहां किसी पत्थर पर पत्थर भी न छूटेगा, जो ढाया न जाएगा।

7 And they asked him saying, Teacher, when then shall these things be; and what [is] the sign when these things are going to take place?उन्होंने उस से पूछा, हे गुरू, यह सब कब होगा और ये बातें जब पूरी होने पर होंगी, तो उस समय का क्या चिन्ह होगा?

8 And he said, See that ye be not led astray, for many shall come in my name, saying, *I* am [he], and the time is drawn nigh: go ye not [therefore] after them.उस ने कहा; चौकस रहो, कि भरमाए न जाओ, क्योंकि बहुतेरे मेरे नाम से आकर कहेंगे, कि मैं वही हूं; और यह भी कि समय निकट आ पहुंचा है: तुम उन के पीछे न चले जाना।

9 And when ye shall hear of wars and tumults, be not terrified, for these things must first take place, but the end is not immediately.और जब तुम लड़ाइयों और बलवों की चर्चा सुनो, तो घबरा न जाना; क्योंकि इन का पहिले होना अवश्य है; परन्तु उस समय तुरन्त अन्त न होगा।

10 Then he said to them, Nation shall rise up against nation, and kingdom against kingdom;तब उस ने उन से कहा, कि जाति पर जाति और राज्य पर राज्य चढ़ाई करेगा।

11 there shall be both great earthquakes in different places, and famines and pestilences; and there shall be fearful sights and great signs from heaven.और बड़ें बड़ें भूईडोल होंगे, और जगह जगह अकाल और मरियां पड़ेंगी, और आकाश में भयंकर बातें और बड़े बड़े चिन्ह प्रगट होंगे।

12 But before all these things they shall lay their hands upon you and persecute you, delivering [you] up to synagogues and prisons, bringing [you] before kings and governors on account of my name;परन्तु इन सब बातों से पहिले वे मेरे नाम के कारण तुम्हें पकड़ेंगे, और सताएंगे, और पंचायतों में सौपेंगे, और बन्दीगृह मे डलवाएंगे, और राजाओं और हाकिमों के साम्हने ले जाएंगे।

13 but it shall turn out to you for a testimony.पर यह तुम्हारे लिये गवाही देने का अवसर हो जाएगा।

14 Settle therefore in your hearts not to meditate beforehand [your] defence,इसलिये अपने अपने मन में ठान रखो कि हम पहिले से उत्तर देने की चिन्ता न करेंगे।

15 for *I* will give you a mouth and wisdom which all your opposers shall not be able to reply to or resist.क्योंकि मैं तुम्हें ऐसा बोल और बुद्धि दूंगा, कि तुम्हारे सब विरोधी साम्हना या खण्डन न कर सकेंगे।

16 But ye will be delivered up even by parents and brethren and relations and friends, and they shall put to death [some] from among you,और तुम्हारे माता पिता और भाई और कुटुम्ब, और मित्र भी तुम्हें पकड़वाएंगे; यहां तक कि तुम में से कितनों को मरवा डालेंगे।

17 and ye will be hated of all for my name's sake.और मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे।

18 And a hair of your head shall in no wise perish.परन्तु तुम्हारे सिर का एक बाल भी बांका न होगा।

19 By your patient endurance gain your souls.अपने धीरज से तुम अपने प्राणों को बचाए रखोगे॥

20 But when ye see Jerusalem encompassed with armies, then know that its desolation is drawn nigh.जब तुम यरूशलेम को सेनाओं से घिरा हुआ देखो, तो जान लेना कि उसका उजड़ जाना निकट है।

21 Then let those who are in Judaea flee to the mountains, and those who are in the midst of it depart out, and those who are in the country not enter into it;तब जो यहूदिया में हों वह पहाड़ों पर भाग जाएं, और जो यरूशलेम के भीतर हों वे बाहर निकल जाएं; और जो गावों में हो वे उस में न जांए।

22 for these are days of avenging, that all the things that are written may be accomplished.क्योंकि यह पलटा लेने के ऐसे दिन होंगे, जिन में लिखी हुई सब बातें पूरी हो जाएंगी।

23 But woe to them that are with child and to them who give suck in those days, for there shall be great distress upon the land and wrath upon this people.उन दिनों में जो गर्भवती और दूध पिलाती होंगी, उन के लिये हाय, हाय, क्योंकि देश में बड़ा क्लेश और इन लोगों पर बड़ी आपत्ति होगी।

24 And they shall fall by the edge of the sword, and be led captive into all the nations; and Jerusalem shall be trodden down of [the] nations until [the] times of [the] nations be fulfilled.वे तलवार के कौर हो जाएंगे, और सब देशों के लोगों में बन्धुए होकर पहुंचाए जाएंगे, और जब तक अन्य जातियों का समय पूरा न हो, तब तक यरूशलेम अन्य जातियों से रौंदा जाएगा।

25 And there shall be signs in sun and moon and stars, and upon the earth distress of nations in perplexity [at] the roar of the sea and rolling waves,और सूरज और चान्द और तारों में चिन्ह दिखाई देंगें, और पृथ्वी पर, देश देश के लोगों को संकट होगा; क्योंकि वे समुद्र के गरजने और लहरों के कोलाहल से घबरा जाएंगे।

26 men ready to die through fear and expectation of what is coming on the habitable earth, for the powers of the heavens shall be shaken.और भय के कारण और संसार पर आनेवाली घटनाओं की बाट देखते देखते लोगों के जी में जी न रहेगा क्योंकि आकाश की शक्तियां हिलाई जाएंगी।

27 And then shall they see the Son of man coming in a cloud with power and great glory.तब वे मनुष्य के पुत्र को सामर्थ और बड़ी महिमा के साथ बादल पर आते देखेंगे।

28 But when these things begin to come to pass, look up and lift up your heads, because your redemption draws nigh.जब ये बातें होने लगें, तो सीधे होकर अपने सिर ऊपर उठाना; क्योंकि तुम्हारा छुटकारा निकट होगा॥

29 And he spoke a parable to them: Behold the fig-tree and all the trees;उस ने उन से एक दृष्टान्त भी कहा कि अंजीर के पेड़ और सब पेड़ों को देखो।

30 when they already sprout, ye know of your own selves, [on] looking [at them], that already the summer is near.ज्योंहि उन की कोंपलें निकलती हैं, तो तुम देखकर आप ही जान लेते हो, कि ग्रीष्म काल निकट है।

31 So also *ye*, when ye see these things take place, know that the kingdom of God is near.इसी रीति से जब तुम ये बातें होते देखो, तब जान लो कि परमेश्वर का राज्य निकट है।

32 Verily I say unto you, that this generation shall in no wise pass away until all come to pass.मैं तुम से सच कहता हूं, कि जब तक ये सब बातें न हो लें, तब तक इस पीढ़ी का कदापि अन्त न होगा।

33 The heaven and the earth shall pass away, but my words shall in no wise pass away.आकाश और पृथ्वी टल जाएंगे, परन्तु मेरी बातें कभी न टलेंगी॥

34 But take heed to yourselves lest possibly your hearts be laden with surfeiting and drinking and cares of life, and that day come upon you suddenly unawares;इसलिये सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन खुमार और मतवालेपन, और इस जीवन की चिन्ताओं से सुस्त हो जाएं, और वह दिन तुम पर फन्दे की नाईं अचानक आ पड़े।

35 for as a snare shall it come upon all them that dwell upon the face of the whole earth.क्योंकि वह सारी पृथ्वी के सब रहने वालों पर इसी प्रकार आ पड़ेगा।

36 Watch therefore, praying at every season, that ye may be accounted worthy to escape all these things which are about to come to pass, and to stand before the Son of man.इसलिये जागते रहो और हर समय प्रार्थना करते रहो कि तुम इन सब आने वाली घटनाओं से बचने, और मनुष्य के पुत्र के साम्हने खड़े होने के योग्य बनो॥

37 And by day he was teaching in the temple, and by night, going out, he remained abroad on the mountain called [the mount] of Olives;और वह दिन को मन्दिर में उपदेश करता था; और रात को बाहर जाकर जैतून नाम पहाड़ पर रहा करता था।

38 and all the people came early in the morning to him in the temple to hear him.और भोर को तड़के सब लोग उस की सुनने के लिये मन्दिर में उसके पास आया करते थे।

Hindi Bible