Luke 2 - BBE (Hindi)
1 Now it came about in those days that an order went out from Caesar Augustus that there was to be a numbering of all the world.उन दिनों में औगूस्तुस कैसर की ओर से आज्ञा निकली, कि सारे जगत के लोगों के नाम लिखे जाएं।
2 This was the first numbering, which was made when Quirinius was ruler of Syria.यह पहिली नाम लिखाई उस समय हुई, जब क्विरिनियुस सूरिया का हाकिम था।
3 And all men went to be numbered, everyone to his town.और सब लोग नाम लिखवाने के लिये अपने अपने नगर को गए।
4 And Joseph went up from Galilee, out of the town of Nazareth, into Judaea, to Beth-lehem, the town of David, because he was of the house and family of David,सो यूसुफ भी इसलिये कि वह दाऊद के घराने और वंश का था, गलील के नासरत नगर से यहूदिया में दाऊद के नगर बैतलहम को गया।
5 To be put on the list with Mary, his future wife, who was about to become a mother.कि अपनी मंगेतर मरियम के साथ जो गर्भवती थी नाम लिखवाए।
6 And while they were there, the time came for her to give birth.उन के वहां रहते हुए उसके जनने के दिन पूरे हुए।
7 And she had her first son; and folding him in linen, she put him to rest in the place where the cattle had their food, because there was no room for them in the house.और वह अपना पहिलौठा पुत्र जनी और उसे कपड़े में लपेटकर चरनी में रखा: क्योंकि उन के लिये सराय में जगह न थी।
8 And in the same country there were keepers of sheep in the fields, watching over their flock by night.और उस देश में कितने गड़ेरिये थे, जो रात को मैदान में रहकर अपने झुण्ड का पहरा देते थे।
9 And an angel of the Lord came to them, and the glory of the Lord was shining round about them: and fear came on them.और प्रभु का एक दूत उन के पास आ खड़ा हुआ; और प्रभु का तेज उन के चारों ओर चमका, और वे बहुत डर गए।
10 And the angel said, Have no fear; for truly, I give you good news of great joy which will be for all the people:तब स्वर्गदूत ने उन से कहा, मत डरो; क्योंकि देखो मैं तुम्हें बड़े आनन्द का सुसमाचार सुनाता हूं जो सब लोगों के लिये होगा।
11 For on this day, in the town of David, a Saviour has come to birth, who is Christ the Lord.कि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिये एक उद्धारकर्ता जन्मा है, और यही मसीह प्रभु है।
12 And this is the sign to you: you will see a young child folded in linen, in the place where the cattle have their food.और इस का तुम्हारे लिये यह पता है, कि तुम एक बालक को कपड़े में लिपटा हुआ और चरनी में पड़ा पाओगे।
13 And suddenly there was with the angel a great band of spirits from heaven, giving praise to God, and saying,तब एकाएक उस स्वर्गदूत के साथ स्वर्गदूतों का दल परमेश्वर की स्तुति करते हुए और यह कहते दिखाई दिया।
14 Glory to God in the highest, and on the earth peace among men with whom he is well pleased.कि आकाश में परमेश्वर की महिमा और पृथ्वी पर उन मनुष्यों में जिनसे वह प्रसन्न है शान्ति हो॥
15 And when the angels had gone away from them into heaven, the keepers of the sheep said to one another, Let us go now to Beth-lehem, and see this thing which has come about, which the Lord has made clear to us.जब स्वर्गदूत उन के पास से स्वर्ग को चले गए, तो गड़ेरियों ने आपस में कहा, आओ, हम बैतलहम जाकर यह बात जो हुई है, और जिसे प्रभु ने हमें बताया है, देखें।
16 And they came quickly, and saw Mary and Joseph, and the child in the place where the cattle had their food.और उन्होंने तुरन्त जाकर मरियम और यूसुफ को और चरनी में उस बालक को पड़ा देखा।
17 And when they saw it, they gave them an account of the things which had been said to them about the child.इन्हें देखकर उन्होंने वह बात जो इस बालक के विषय में उन से कही गई थी, प्रगट की।
18 And all those to whose ears it came were full of wonder at the things said by the keepers of the sheep.और सब सुनने वालों ने उन बातों से जो गड़िरयों ने उन से कहीं आश्चर्य किया।
19 But Mary kept all these words in her heart, and gave much thought to them.परन्तु मरियम ये सब बातें अपने मन में रखकर सोचती रही।
20 Then the keepers of the sheep went back, giving glory and praise to God for all the things which had come to their ears and which they had seen, as it had been said to them.और गड़ेरिये जैसा उन से कहा गया था, वैसा ही सब सुनकर और देखकर परमेश्वर की महिमा और स्तुति करते हुए लौट गए॥
21 And when, after eight days, the time came for his circumcision, he was named Jesus, the name which the angel had given to him before his birth.जब आठ दिन पूरे हुए, और उसके खतने का समय आया, तो उसका नाम यीशु रखा गया, जो स्वर्गदूत ने उसके पेट में आने से पहिले कहा था।
22 And when the necessary days for making them clean by the law of Moses had come to an end, they took him to Jerusalem to give him to the Lordऔर जब मूसा की व्यवस्था के अनुसार उन के शुद्ध होने के दिन पूरे हुए तो वे उसे यरूशलेम में ले गए, कि प्रभु के सामने लाएं।
23 (As it says in the law of the Lord, Every mother's first male child is to be holy to the Lord),(जैसा कि प्रभु की व्यवस्था में लिखा है कि हर एक पहिलौठा प्रभु के लिये पवित्र ठहरेगा)।
24 And to make an offering, as it is ordered in the law of the Lord, of two doves or other young birds.और प्रभु की व्यवस्था के वचन के अनुसार पंडुकों का एक जोड़ा, या कबूतर के दो बच्चे ला कर बलिदान करें।
25 And there was then in Jerusalem a man whose name was Simeon; and he was an upright man, fearing God and waiting for the comfort of Israel: and the Holy Spirit was on him.और देखो, यरूशलेम में शमौन नाम एक मनुष्य था, और वह मनुष्य धर्मी और भक्त था; और इस्राएल की शान्ति की बाट जोह रहा था, और पवित्र आत्मा उस पर था।
26 And he had knowledge, through the Holy Spirit, that he would not see death till he had seen the Lord's Christ.और पवित्र आत्मा से उस को चितावनी हुई थी, कि जब तक तू प्रभु के मसीह को देख ने लेगा, तक तक मृत्यु को न देखेगा।
27 And full of the Spirit he came into the Temple; and when the father and mother came in with the child Jesus, to do with him what was ordered by the law,और वह आत्मा के सिखाने से मन्दिर में आया; और जब माता-पिता उस बालक यीशु को भीतर लाए, कि उसके लिये व्यवस्था की रीति के अनुसार करें।
28 Then he took him in his arms and gave praise to God and said,तो उस ने उसे अपनी गोद में लिया और परमेश्वर का धन्यवाद करके कहा,
29 Now you are letting your servant go in peace, O Lord, as you have said;हे स्वामी, अब तू अपने दास को अपने वचन के अनुसार शान्ति से विदा करता है।
30 For my eyes have seen your salvation,क्योंकि मेरी आंखो ने तेरे उद्धार को देख लिया है।
31 Which you have made ready before the face of all nations;जिसे तू ने सब देशों के लोगों के साम्हने तैयार किया है।
32 A light of revelation to the Gentiles, and the glory of your people Israel.कि वह अन्य जातियों को प्रकाश देने के लिये ज्योति, और तेरे निज लोग इस्राएल की महिमा हो।
33 And his father and mother were full of wonder at the things which were said about him.और उसका पिता और उस की माता इन बातों से जो उसके विषय में कही जाती थीं, आश्चर्य करते थे।
34 And Simeon gave them his blessing and said to Mary, his mother, See, this child will be the cause of the downfall and the lifting up of great numbers of people in Israel, and he will be a sign against which hard words will be said;तब शमौन ने उन को आशीष देकर, उस की माता मरियम से कहा; देख, वह तो इस्राएल में बहुतों के गिरने, और उठने के लिये, और एक ऐसा चिन्ह होने के लिये ठहराया गया है, जिस के विरोध में बातें की जाएगीं --
35 (And a sword will go through your heart;) so that the secret thoughts of men may come to light.वरन तेरा प्राण भी तलवार से वार पार छिद जाएगा-- इस से बहुत हृदयों के विचार प्रगट होंगे।
36 And there was one, Anna, a woman prophet, the daughter of Phanuel, of the family of Asher (she was very old, and after seven years of married lifeऔर अशेर के गोत्र में से हन्नाह नाम फनूएल की बेटी एक भविष्यद्वक्तिन थी: वह बहुत बूढ़ी थी, और ब्याह होने के बाद सात वर्ष अपने पति के साथ रह पाई थी।
37 She had been a widow for eighty-four years); she was in the Temple at all times, worshipping with prayers and going without food, night and day.वह चौरासी वर्ष से विधवा थी: और मन्दिर को नहीं छोड़ती थी पर उपवास और प्रार्थना कर करके रात-दिन उपासना किया करती थी।
38 And coming up at that time, she gave praise to God, talking of him to all those who were waiting for the freeing of Jerusalem.और वह उस घड़ी वहां आकर प्रभु का धन्यवाद करने लगी, और उन सभों से, जो यरूशलेम के छुटकारे की बाट जोहते थे, उसके विषय में बातें करने लगी।
39 And when they had done all the things which were ordered by the law of the Lord, they went back to Galilee, to Nazareth, the town where they were living.और जब वे प्रभु की व्यवस्था के अनुसार सब कुछ निपटा चुके तो गलील में अपने नगर नासरत को फिर चले गए॥
40 And the child became tall and strong and full of wisdom, and the grace of God was on him.और बालक बढ़ता, और बलवन्त होता, और बुद्धि से परिपूर्ण होता गया; और परमेश्वर का अनुग्रह उस पर था।
41 And every year his father and mother went to Jerusalem at the feast of the Passover.उसके माता-पिता प्रति वर्ष फसह के पर्व में यरूशलेम को जाया करते थे।
42 And when he was twelve years old, they went up, as their way was, to the feast;जब वह बारह वर्ष का हुआ, तो वे पर्व की रीति के अनुसार यरूशलेम को गए।
43 And when the days of the feast came to an end and they were going back, the boy Jesus was still in Jerusalem, but they had no knowledge of it:और जब वे उन दिनों को पूरा करके लौटने लगे, तो वह लड़का यीशु यरूशलेम में रह गया; और यह उसके माता-पिता नहीं जानते थे।
44 And in the belief that he was with some of their number, they went a day's journey; and after looking for him among their relations and friends,वे यह समझकर, कि वह और यात्रियों के साथ होगा, एक दिन का पड़ाव निकल गए: और उसे अपने कुटुम्बियों और जान-पहचानों में ढूंढ़ने लगे।
45 And seeing that he was not there, they went back to Jerusalem, to make search for him.पर जब नहीं मिला, तो ढूंढ़ते-ढूंढ़ते यरूशलेम को फिर लौट गए।
46 And after three days they came across him in the Temple, seated among the wise men, giving ear to their words and putting questions to them.और तीन दिन के बाद उन्होंने उसे मन्दिर में उपदेशकों के बीच में बैठे, उन की सुनते और उन से प्रश्न करते हुए पाया।
47 And all to whose ears it came were full of wonder at his knowledge and the answers which he gave.और जितने उस की सुन रहे थे, वे सब उस की समझ और उसके उत्तरों से चकित थे।
48 And when they saw him they were surprised, and his mother said to him, Son, why have you done this to us? see, your father and I have been looking for you with sorrow.तब वे उसे देखकर चकित हुए और उस की माता ने उस से कहा; हे पुत्र, तू ने हम से क्यों ऐसा व्यवहार किया? देख, तेरा पिता और मैं कुढ़ते हुए तुझे ढूंढ़ते थे।
49 And he said to them, Why were you looking for me? was it not clear to you that my right place was in my Father's house?उस ने उन से कहा; तुम मुझे क्यों ढूंढ़ते थे? क्या नहीं जानते थे, कि मुझे अपने पिता के भवन में होना अवश्य है?
50 And his words seemed strange to them.परन्तु जो बात उस ने उन से कही, उन्होंने उसे नहीं समझा।
51 And he went down with them and came to Nazareth; and did as he was ordered: and his mother kept all these words in her heart.तब वह उन के साथ गया, और नासरत में आया, और उन के वश में रहा; और उस की माता ने ये सब बातें अपने मन में रखीं॥
52 And Jesus was increasing in wisdom and in years, and in grace before God and men.और यीशु बुद्धि और डील-डौल में और परमेश्वर और मनुष्यों के अनुग्रह में बढ़ता गया॥
Hindi Bible