Luke 12:15 और उस ने उन से कहा, चौकस रहो, और हर प्रकार के लोभ से अपने आप को बचाए रखो: क्योंकि किसी का जीवन उस की संपत्ति की बहुतायत से नहीं होता।
Luke 12:15 in Other Translations
King James Version (KJV) And he said unto them, Take heed, and beware of covetousness: for a man's life consisteth not in the abundance of the things which he possesseth.
American Standard Version (ASV) And he said unto them, Take heed, and keep yourselves from all covetousness: for a man's life consisteth not in the abundance of the things which he possesseth.
Bible in Basic English (BBE) And he said to them, Take care to keep yourselves free from the desire for property; for a man's life is not made up of the number of things which he has.
Darby English Bible (DBY) And he said to them, Take heed and keep yourselves from all covetousness, for [it is] not because a man is in abundance [that] his life is in his possessions.
World English Bible (WEB) He said to them, "Beware! Keep yourselves from covetousness, for a man's life doesn't consist of the abundance of the things which he possesses."
Young's Literal Translation (YLT) And he said unto them, `Observe, and beware of the covetousness, because not in the abundance of one's goods is his life.'
he said
εἶπεν
epō
APE-oh
And
δὲ
de
thay
unto
πρὸς
pros
prose
them,
αὐτούς
autos
af-TOSE
Take heed,
Ὁρᾶτε
horaō
oh-RA-oh
and
καὶ
kai
kay
beware
φυλάσσεσθε
phylassō
fyoo-LAHS-soh
of
ἀπὸ
apo
ah-POH
τῆς
ho
oh
covetousness:
πλεονεξίας
pleonexia
play-oh-nay-KSEE-ah
for
ὅτι
hoti
OH-tee
not
οὐκ
ou
oo
in
ἐν
en
ane
the
τῷ
ho
oh
abundance
περισσεύειν
perisseuō
pay-rees-SAVE-oh
a man's
τινὶ
tis
tees
ἡ
ho
oh
life
ζωὴ
zōē
zoh-A
αὐτοῦ
autos
af-TOSE
consisteth
ἐστιν
esti
ay-STEE
of
ἐκ
ek
ake
the
τῶν
ho
oh
things which possesseth.
ὑπαρχόντων
hyparchonta
yoo-PAHR-hone-ta
he
αὐτοῦ
autos
af-TOSE
Read Full Chapter :
Luke 12
Cross Reference
इब्रानियों 13:5
तुम्हारा स्वभाव लोभरिहत हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उस ने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा।
1 तीमुथियुस 6:6
पर सन्तोष सहित भक्ति बड़ी कमाई है।
नीतिवचन 16:16
बुद्धि की प्राप्ति चोखे सोने से क्या ही उत्तम है! और समझ की प्राप्ति चान्दी से अति योग्य है।
यिर्मयाह 22:17
परन्तु तू केवल अपना ही लाभ देखता है, और निर्दोषों की हत्या करने और अन्धेर और उपद्रव करने में अपना मन और दृष्टि लगाता है।
नीतिवचन 15:16
घबराहट के साथ बहुत रखे हुए धन से, यहोवा के भय के साथ थोड़ा ही धन उत्तम है,
भजन संहिता 62:10
अन्धेर करने पर भरोसा मत रखो, और लूट पाट करने पर मत फूलो; चाहे धन सम्पति बढ़े, तौभी उस पर मन न लगाना॥
भजन संहिता 119:36
मेरे मन को लोभ की ओर नहीं, अपनी चितौनियों ही की ओर फेर दे।
नीतिवचन 28:16
जो प्रधान मन्दबुद्धि का होता है, वही बहुत अन्धेर करता है; और जो लालच का बैरी होता है वह दीर्घायु होता है।
सभोपदेशक 4:6
चैन के साथ एक मुट्ठी उन दो मुट्ठियों से अच्छा है, जिनके साथ परिश्रम और मन का कुढ़ना हो॥
सभोपदेशक 5:10
जो रूपये से प्रीति रखता है वह रूपये से तृप्त न होगा; और न जो बहुत धन से प्रीति रखता है, लाभ से: यह भी व्यर्थ है।
यिर्मयाह 6:13
क्योंकि उन में छोटे से ले कर बड़े तक सब के सब लालची हैं; और क्या भविष्यद्वक्ता क्या याजक सब के सब छल से काम करते हैं।
मीका 2:2
वे खेतों का लालच कर के उन्हें छीन लेते हैं, और घरों का लालच कर के उन्हें भी ले लेते हैं; और उसके घराने समेत पुरूष पर, और उसके निज भाग समेत किसी पुरूष पर अन्धेर और अत्याचार कहते हैं।
हबक्कूक 2:9
हाय उस पर, जो अपने घर के लिये अन्याय के लाभ का लोभी है ताकि वह अपना घोंसला ऊंचे स्थान में बनाकर विपत्ति से बचे।
मत्ती 6:25
इसलिये मैं तुम से कहता हूं, कि अपने प्राण के लिये यह चिन्ता न करना कि हम क्या खाएंगे? और क्या पीएंगे? और न अपने शरीर के लिये कि क्या पहिनेंगे? क्या प्राण भोजन से, और शरीर वस्त्र से बढ़कर नहीं?
मरकुस 7:22
चोरी, हत्या, पर स्त्रीगमन, लोभ, दुष्टता, छल, लुचपन, कुदृष्टि, निन्दा, अभिमान, और मूर्खता निकलती हैं।
लूका 16:14
फरीसी जो लोभी थे, ये सब बातें सुन कर उसे ठट्ठों में उड़ाने लगे।
लूका 21:34
इसलिये सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन खुमार और मतवालेपन, और इस जीवन की चिन्ताओं से सुस्त हो जाएं, और वह दिन तुम पर फन्दे की नाईं अचानक आ पड़े।
1 कुरिन्थियों 5:10
यह नहीं, कि तुम बिलकुल इस जगत के व्यभिचारियों, या लोभियों, या अन्धेर करने वालों, या मूर्तिपूजकों की संगति न करो; क्योंकि इस दशा में तो तुम्हें जगत में से निकल जाना ही पड़ता।
1 कुरिन्थियों 6:10
न चोर, न लोभी, न पियक्कड़, न गाली देने वाले, न अन्धेर करने वाले परमेश्वर के राज्य के वारिस होंगे।
इफिसियों 5:3
और जैसा पवित्र लोगों के योग्य है, वैसा तुम में व्यभिचार, और किसी प्रकार अशुद्ध काम, या लोभ की चर्चा तक न हो।
कुलुस्सियों 3:5
इसलिये अपने उन अंगो को मार डालो, जो पृथ्वी पर हैं, अर्थात व्यभिचार, अशुद्धता, दुष्कामना, बुरी लालसा और लोभ को जो मूर्ति पूजा के बराबर है।
2 तीमुथियुस 3:2
क्योंकि मनुष्य अपस्वार्थी, लोभी, डींगमार, अभिमानी, निन्दक, माता-पिता की आज्ञा टालने वाले, कृतघ्न, अपवित्र।
2 पतरस 2:3
और वे लोभ के लिये बातें गढ़ कर तुम्हें अपने लाभ का कारण बनाएंगे, और जो दण्ड की आज्ञा उन पर पहिले से हो चुकी है, उसके आने में कुछ भी देर नहीं, और उन का विनाश ऊंघता नहीं।
लूका 8:14
जो झाड़ियों में गिरा, सो वे हैं, जो सुनते हैं, पर होते होते चिन्ता और धन और जीवन के सुख विलास में फंस जाते हैं, और उन का फल नहीं पकता।
यहोशू 7:21
कि जब मुझे लूट में शिनार देश का एक सुन्दर ओढ़ना, और दो सौ शेकेल चांदी, और पचास शेकेल सोने की एक ईंट देख पड़ी, तब मैं ने उनका लालच करके उन्हें रख लिया; वे मेरे डेरे के भीतर भूमि में गड़े हैं, और सब के नीचे चांदी है।
अय्यूब 2:4
शैतान ने यहोवा को उत्तर दिया, खाल के बदले खाल, परन्तु प्राण के बदले मनुष्य अपना सब कुछ दे देता है।
अय्यूब 31:24
यदि मैं ने सोने का भरोसा किया होता, वा कुन्दन को अपना आसरा कहा होता,
भजन संहिता 10:3
क्योंकि दुष्ट अपनी अभिलाषा पर घमण्ड करता है, और लोभी परमेश्वर को त्याग देता है और उसका तिरस्कार करता है॥
भजन संहिता 37:16
धर्मी का थोड़ा से माल दुष्टों के बहुत से धन से उत्तम है।
नीतिवचन 23:4
धनी होने के लिये परिश्रम न करना; अपनी समझ का भरोसा छोड़ना।
2 पतरस 2:14
उन ही आंखों में व्यभिचार बसा हुआ है, और वे पाप किए बिना रूक नहीं सकते: वे चंचल मन वालों को फुसला लेते हैं; उन के मन को लोभ करने का अभ्यास हो गया है, वे सन्ताप के सन्तान हैं।