Bible

Leviticus 9 - DBY (Hindi)

1 And it came to pass on the eighth day, [that] Moses called Aaron and his sons, and the elders of Israel,आठवें दिन मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को और इस्त्राएली पुरनियों को बुलवाकर हारून से कहा,

2 and said to Aaron, Take thee a young calf for a sin-offering, and a ram for a burnt-offering, without blemish, and present [them] before Jehovah;पापबलि के लिये एक निर्दोष बछड़ा, और होमबलि के लिये एक निर्दोष मेढ़ा ले कर यहोवा के साम्हने भेंट चढ़ा।

3 and to the children of Israel shalt thou speak, saying, Take a buck of the goats for a sin-offering, and a calf and a lamb, yearlings, without blemish, for a burnt-offering;और इस्त्राएलियों से यह कह, कि तुम पापबलि के लिये एक बकरा, और होमबलि के लिये एक बछड़ा और एक भेड़ को बच्चा लो, जो एक वर्ष के होंऔर निर्दोष हों,

4 and a bullock and a ram for a peace-offering, to sacrifice before Jehovah; and an oblation mingled with oil; for to-day Jehovah will appear to you.और मेलबलि के लिये यहोवा के सम्मुख चढ़ाने के लिये एक बैल और एक मेढ़ा, और तेल से सने हुए मैदे का एक अन्नबलि भी ले लो; क्योंकि आज यहोवा तुम को दर्शन देगा।

5 And they brought what Moses commanded before the tent of meeting; and all the assembly approached and stood before Jehovah.और जिस जिस वस्तु की आज्ञा मूसा ने दी उन सब को वे मिलापवाले तम्बू के आगे ले आए; और सारी मण्डली समीप जा कर यहोवा के साम्हने खड़ी हुई।

6 And Moses said, This is the thing which Jehovah has commanded that ye should do; and the glory of Jehovah shall appear to you.तब मूसा ने कहा, यह वह काम है जिसके करने के लिये यहोवा ने आज्ञा दी है कि तुम उसे करो; और यहोवा की महिमा का तेज तुम को दिखाई पड़ेगा।

7 And Moses said unto Aaron, Go to the altar, and offer thy sin-offering, and thy burnt-offering, and make atonement for thyself, and for the people; and offer the offering of the people, and make atonement for them, as Jehovah has commanded.और मूसा ने हारून से कहा, यहोवा की आज्ञा के अनुसार वेदी के समीप जा कर अपने पापबलि और होमबलि को चढ़ाकर अपने और सब जनता के लिये प्रायश्चित्त कर; और जनता के चढ़ावे को भी चढ़ाकर उनके लिए प्रायश्चित कर।

8 And Aaron went to the altar and slaughtered the calf of the sin-offering which was for himself;इसलिये हारून ने वेदी के समीप जा कर अपने पापबलि के बछड़े को बलिदान किया।

9 and the sons of Aaron presented the blood to him, and he dipped his finger in the blood, and put [it] on the horns of the altar, and poured out the blood at the bottom of the altar.और हारून के पुत्र लोहू को उसके पास ले गए, तब उसने अपनी उंगली को लोहू में डुबाकर वेदी के सींगों पर लोहू को लगाया, और शेष लोहू को वेदी के पाए पर उंडेल दिया;

10 And the fat, and the kidneys, and the net above the liver, of the sin-offering, he burned on the altar, as Jehovah had commanded Moses.और पापबलि में की चरबी और गुर्दों और कलेजे पर की झिल्ली को उसने वेदी पर जलाया, जैसा यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

11 And the flesh and the skin he burned with fire outside the camp.और मांस और खाल को उसने छावनी से बाहर आग में जलाया।

12 And he slaughtered the burnt-offering; and Aaron's sons delivered to him the blood, which he sprinkled on the altar round about.तब होमबलिपशु को बलिदान किया; और हारून के पुत्रों ने लोहू को उसके हाथ में दिया, और उसने उसको वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया।

13 And they delivered the burnt-offering to him, in the pieces thereof, and the head; and he burned [them] on the altar.तब उन्होंने होमबलिपशु का टुकड़ा टुकड़ा करके सिर सहित उसके हाथ में दे दिया और उसने उन को वेदी पर जला दिया।

14 And he washed the inwards and the legs, and burned [them] upon the burnt-offering, on the altar.और उसने अंतडिय़ों और पांवों को धोकर वेदी पर होमबलि के ऊपर जलाया।

15 And he presented the people's offering, and took the goat of the sin-offering which was for the people and slaughtered it, and offered it for sin, as the first.और उसने लोगों के चढ़ावे को आगे ले कर और उस पापबलि के बकरे को जो उनके लिये था ले कर उसका बलिदान किया, और पहिले के समान उसे भी पापबलि करके चढ़ाया।

16 And he presented the burnt-offering and offered it according to the ordinance.और उसने होमबलि को भी समीप ले जा कर विधि के अनुसार चढ़ाया।

17 And he presented the oblation, and took a handful of it, and burned it on the altar, besides the burnt-offering of the morning.और अन्नबलि को भी समीप ले जा कर उस में से मुट्ठी भर वेदी पर जलाया, यह भोर के होमबलि के अलावा चढ़ाया गया।

18 And he slaughtered the bullock and the ram of the sacrifice of peace-offering which was for the people. And Aaron's sons delivered to him the blood, and he sprinkled it on the altar round about;और बैल और मेढ़ा, अर्थात जो मेलबलिपशु जनता के लिये थे वे भी बलि किये गए; और हारून के पुत्रों ने लोहू को उसके हाथ में दिया, और उसने उसको वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया;

19 and the pieces of fat of the bullock and of the ram, the fat tail and what covers [the inwards], and the kidneys, and the net of the liver;और उन्होंने बैल की चरबी को, और मेढ़े में से मोटी पूंछ को, और जिस चरबी से अतडिय़ां ढपी रहती हैं उसको, ओर गुर्दों सहित कलेजे पर की झिल्ली को भी उसके हाथ में दिया;

20 and they put the pieces of fat on the breast-pieces, and he burned the pieces of fat on the altar;और उन्होंने चरबी को छातियों पर रखा; और उसने वह चरबी वेदी पर जलाई,

21 and the breast-pieces and the right shoulder Aaron waved as a wave-offering before Jehovah, as Moses had commanded.परन्तु छातियों और दाहिनी जांघ को हारून ने मूसा की आज्ञा के अनुसार हिलाने की भेंट के लिये यहोवा के साम्हने हिलाया।

22 And Aaron lifted up his hands toward the people and blessed them, and came down after the offering of the sin-offering, and the burnt-offering, and the peace-offering.तब हारून ने लोगों की ओर हाथ बढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया; और पापबलि, होमबलि, और मेलबलियों को चढ़ाकर वह नीचे उतर आया।

23 And Moses and Aaron went into the tent of meeting, and came out and blessed the people; and the glory of Jehovah appeared to all the people.तब मूसा और हारून मिलापवाले तम्बू में गए, और निकलकर लोगों को आशीर्वाद दिया; तब यहोवा का तेज सारी जनता को दिखाई दिया।

24 And there went out fire from before Jehovah, and consumed on the altar the burnt-offering, and the pieces of fat; and all the people saw it, and they shouted, and fell on their face.और यहोवा के साम्हने से आग निकलकर चरबी सहित होमबलि को वेदी पर भस्म कर दिया; इसे देखकर जनता ने जयजयकार का नारा मारा, और अपने अपने मुंह के बल गिरकर दण्डवत किया॥

Hindi Bible