Bible

Leviticus 9 - ASV (Hindi)

1 And it came to pass on the eighth day, that Moses called Aaron and his sons, and the elders of Israel;आठवें दिन मूसा ने हारून और उसके पुत्रों को और इस्त्राएली पुरनियों को बुलवाकर हारून से कहा,

2 and he said unto Aaron, Take thee a calf of the herd for a sin-offering, and a ram for a burnt-offering, without blemish, and offer them before Jehovah.पापबलि के लिये एक निर्दोष बछड़ा, और होमबलि के लिये एक निर्दोष मेढ़ा ले कर यहोवा के साम्हने भेंट चढ़ा।

3 And unto the children of Israel thou shalt speak, saying, Take ye a he-goat for a sin-offering; and a calf and a lamb, both a year old, without blemish, for a burnt-offering;और इस्त्राएलियों से यह कह, कि तुम पापबलि के लिये एक बकरा, और होमबलि के लिये एक बछड़ा और एक भेड़ को बच्चा लो, जो एक वर्ष के होंऔर निर्दोष हों,

4 and an ox and a ram for peace-offerings, to sacrifice before Jehovah; and a meal-offering mingled with oil: for to-day Jehovah appeareth unto you.और मेलबलि के लिये यहोवा के सम्मुख चढ़ाने के लिये एक बैल और एक मेढ़ा, और तेल से सने हुए मैदे का एक अन्नबलि भी ले लो; क्योंकि आज यहोवा तुम को दर्शन देगा।

5 And they brought that which Moses commanded before the tent of meeting: and all the congregation drew near and stood before Jehovah.और जिस जिस वस्तु की आज्ञा मूसा ने दी उन सब को वे मिलापवाले तम्बू के आगे ले आए; और सारी मण्डली समीप जा कर यहोवा के साम्हने खड़ी हुई।

6 And Moses said, This is the thing which Jehovah commanded that ye should do: and the glory of Jehovah shall appear unto you.तब मूसा ने कहा, यह वह काम है जिसके करने के लिये यहोवा ने आज्ञा दी है कि तुम उसे करो; और यहोवा की महिमा का तेज तुम को दिखाई पड़ेगा।

7 And Moses said unto Aaron, Draw near unto the altar, and offer thy sin-offering, and thy burnt-offering, and make atonement for thyself, and for the people; and offer the oblation of the people, and make atonement for them; as Jehovah commanded.और मूसा ने हारून से कहा, यहोवा की आज्ञा के अनुसार वेदी के समीप जा कर अपने पापबलि और होमबलि को चढ़ाकर अपने और सब जनता के लिये प्रायश्चित्त कर; और जनता के चढ़ावे को भी चढ़ाकर उनके लिए प्रायश्चित कर।

8 So Aaron drew near unto the altar, and slew the calf of the sin-offering, which was for himself.इसलिये हारून ने वेदी के समीप जा कर अपने पापबलि के बछड़े को बलिदान किया।

9 And the sons of Aaron presented the blood unto him; and he dipped his finger in the blood, and put it upon the horns of the altar, and poured out the blood at the base of the altar:और हारून के पुत्र लोहू को उसके पास ले गए, तब उसने अपनी उंगली को लोहू में डुबाकर वेदी के सींगों पर लोहू को लगाया, और शेष लोहू को वेदी के पाए पर उंडेल दिया;

10 but the fat, and the kidneys, and the caul from the liver of the sin-offering, he burnt upon the altar; as Jehovah commanded Moses.और पापबलि में की चरबी और गुर्दों और कलेजे पर की झिल्ली को उसने वेदी पर जलाया, जैसा यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी।

11 And the flesh and the skin he burnt with fire without the camp.और मांस और खाल को उसने छावनी से बाहर आग में जलाया।

12 And he slew the burnt-offering; and Aaron's sons delivered unto him the blood, and he sprinkled it upon the altar round about.तब होमबलिपशु को बलिदान किया; और हारून के पुत्रों ने लोहू को उसके हाथ में दिया, और उसने उसको वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया।

13 And they delivered the burnt-offering unto him, piece by piece, and the head: and he burnt them upon the altar.तब उन्होंने होमबलिपशु का टुकड़ा टुकड़ा करके सिर सहित उसके हाथ में दे दिया और उसने उन को वेदी पर जला दिया।

14 And he washed the inwards and the legs, and burnt them upon the burnt-offering on the altar.और उसने अंतडिय़ों और पांवों को धोकर वेदी पर होमबलि के ऊपर जलाया।

15 And he presented the people's oblation, and took the goat of the sin-offering which was for the people, and slew it, and offered it for sin, as the first.और उसने लोगों के चढ़ावे को आगे ले कर और उस पापबलि के बकरे को जो उनके लिये था ले कर उसका बलिदान किया, और पहिले के समान उसे भी पापबलि करके चढ़ाया।

16 And he presented the burnt-offering, and offered it according to the ordinance.और उसने होमबलि को भी समीप ले जा कर विधि के अनुसार चढ़ाया।

17 And he presented the meal-offering, and filled his hand therefrom, and burnt it upon the altar, besides the burnt-offering of the morning.और अन्नबलि को भी समीप ले जा कर उस में से मुट्ठी भर वेदी पर जलाया, यह भोर के होमबलि के अलावा चढ़ाया गया।

18 He slew also the ox and the ram, the sacrifice of peace-offerings, which was for the people: and Aaron's sons delivered unto him the blood, which he sprinkled upon the altar round about,और बैल और मेढ़ा, अर्थात जो मेलबलिपशु जनता के लिये थे वे भी बलि किये गए; और हारून के पुत्रों ने लोहू को उसके हाथ में दिया, और उसने उसको वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया;

19 and the fat of the ox and of the ram, the fat tail, and that which covereth `the inwards', and the kidneys, and the caul of the liver:और उन्होंने बैल की चरबी को, और मेढ़े में से मोटी पूंछ को, और जिस चरबी से अतडिय़ां ढपी रहती हैं उसको, ओर गुर्दों सहित कलेजे पर की झिल्ली को भी उसके हाथ में दिया;

20 and they put the fat upon the breasts, and he burnt the fat upon the altar:और उन्होंने चरबी को छातियों पर रखा; और उसने वह चरबी वेदी पर जलाई,

21 and the breasts and the right thigh Aaron waved for a wave-offering before Jehovah; as Moses commanded.परन्तु छातियों और दाहिनी जांघ को हारून ने मूसा की आज्ञा के अनुसार हिलाने की भेंट के लिये यहोवा के साम्हने हिलाया।

22 And Aaron lifted up his hands toward the people, and blessed them; and he came down from offering the sin-offering, and the burnt-offering, and the peace-offerings.तब हारून ने लोगों की ओर हाथ बढ़ाकर उन्हें आशीर्वाद दिया; और पापबलि, होमबलि, और मेलबलियों को चढ़ाकर वह नीचे उतर आया।

23 And Moses and Aaron went into the tent of meeting, and came out, and blessed the people: and the glory of Jehovah appeared unto all the people.तब मूसा और हारून मिलापवाले तम्बू में गए, और निकलकर लोगों को आशीर्वाद दिया; तब यहोवा का तेज सारी जनता को दिखाई दिया।

24 And there came forth fire from before Jehovah, and consumed upon the altar the burnt-offering and the fat: and when all the people saw it, they shouted, and fell on their faces.और यहोवा के साम्हने से आग निकलकर चरबी सहित होमबलि को वेदी पर भस्म कर दिया; इसे देखकर जनता ने जयजयकार का नारा मारा, और अपने अपने मुंह के बल गिरकर दण्डवत किया॥

Hindi Bible