Bible

Leviticus 3 - ASV (Hindi)

1 And if his oblation be a sacrifice of peace-offerings; if he offer of the herd, whether male or female, he shall offer it without blemish before Jehovah.और यदि उसका चढ़ावा मेंलबलि का हो, और यदि वह गाय-बैलों में से किसी को चढ़ाए, तो चाहे वह पशु नर हो या मादा, पर जो निर्दोष हो उसी को वह यहोवा के आगे चढ़ाए।

2 And he shall lay his hand upon the head of his oblation, and kill it at the door of the tent of meeting: and Aaron's sons the priests shall sprinkle the blood upon the altar round about.और वह अपना हाथ अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के द्वार पर बलि करे; और हारून के पुत्र जो याजक है वे उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़कें।

3 And he shall offer of the sacrifice of peace-offerings an offering made by fire unto Jehovah; the fat that covereth the inwards, and all the fat that is upon the inwards,और वह मेलबलि में से यहोवा के लिये हवन करे, अर्थात जिस चरबी से अंतडिय़ां ढपी रहती हैं, और जो चरबी उन में लिपटी रहती है वह भी,

4 and the two kidneys, and the fat that is on them, which is by the loins, and the caul upon the liver, with the kidneys, shall he take away.और दोनों गुर्दे और उनके ऊपर की चरबी जो कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली, इन सभों को वह अलग करे।

5 And Aaron's sons shall burn it on the altar upon the burnt-offering, which is upon the wood that is on the fire: it is an offering made by fire, of a sweet savor unto Jehovah.और हारून के पुत्र इन को वेदी पर उस होमबलि के ऊपर जलाएं, जो उन लकडिय़ों पर होगी जो आग के ऊपर हैं, कि यह यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्धवाला हवन ठहरे॥

6 And if his oblation for a sacrifice of peace-offerings unto Jehovah be of the flock; male or female, he shall offer it without blemish.और यदि यहोवा के मेलबलि के लिये उसका चढ़ावा भेड़-बकरियों में से हो, तो चाहे वह नर हो या मादा, पर जो निर्दोष हो उसी को वह चढ़ाए।

7 If he offer a lamb for his oblation, then shall he offer it before Jehovah;यदि वह भेड़ का बच्चा चढ़ाता हो, तो उसको यहोवा के साम्हने चढ़ाए,

8 and he shall lay his hand upon the head of his oblation, and kill it before the tent of meeting: and Aaron's sons shall sprinkle the blood thereof upon the altar round about.और वह अपने चढ़ावे के पशु के सिर पर हाथ रखे और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्र उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़कें।

9 And he shall offer of the sacrifice of peace-offerings an offering made by fire unto Jehovah; the fat thereof, the fat tail entire, he shall take away hard by the backbone; and the fat that covereth the inwards, and all the fat that is upon the inwards,और मेलबलि में से चरबी को यहोवा के लिये हवन करे, अर्थात उसकी चरबी भरी मोटी पूंछ को वह रीढ़ के पास से अलग करे, और जो चरबी उन में लिपटी रहती है,

10 and the two kidneys, and the fat that is upon them, which is by the loins, and the caul upon the liver, with the kidneys, shall he take away.और दोनों गुर्दे, और जो चरबी उनके ऊपर कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली, इन सभों को वह अलग करे।

11 And the priest shall burn it upon the altar: it is the food of the offering made by fire unto Jehovah.और याजक इन्हें वेदी पर जलाए; यह यहोवा के लिये हवन रूपी भोजन ठहरे॥

12 And if his oblation be a goat, then he shall offer it before Jehovah:और यदि वह बकरा वा बकरी चढ़ाए, तो उसे यहोवा के साम्हने चढ़ाए।

13 and he shall lay his hand upon the head of it, and kill it before the tent of meeting; and the sons of Aaron shall sprinkle the blood thereof upon the altar round about.और वह अपना हाथ उसके सिर पर रखे, और उसको मिलापवाले तम्बू के आगे बलि करे; और हारून के पुत्र उसके लोहू को वेदी की चारों अलंगों पर छिड़के।

14 And he shall offer thereof his oblation, `even' an offering made by fire unto Jehovah; the fat that covereth the inwards, and all the fat that is upon the inwards,और वह उस में से अपना चढ़ावा यहोवा के लिये हवन करके चढ़ाए, अर्थात जिस चरबी से अंतडिय़ां ढपी रहती हैं, और जो चरबी उन में लिपटी रहती है वह भी,

15 and the two kidneys, and the fat that is upon them, which is by the loins, and the caul upon the liver, with the kidneys, shall he take away.और दोनों गुर्दे और जो चरबी उनके ऊपर कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली, इन सभों को वह अलग करे।

16 And the priest shall burn them upon the altar: it is the food of the offering made by fire, for a sweet savor; all the fat is Jehovah's.और याजक इन्हें वेदी पर जलाए; यह तो हवन रूपी भोजन है जो सुखदायक सुगन्ध के लिये होता है; क्योंकि सारी चरबी यहोवा की हैं।

17 It shall be a perpetual statute throughout your generations in all your dwellings, that ye shall eat neither fat nor blood.यह तुम्हारे निवासों में तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी के लिये सदा की विधि ठहरेगी कि तुम चरबी और लोहू कभी न खाओ॥

Hindi Bible