Leviticus 22 - YLT (Hindi)
1 And Jehovah speaketh unto Moses, saying,फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 `Speak unto Aaron, and unto his sons, and they are separated from the holy things of the sons of Israel, and they pollute not My holy name in what they are hallowing to Me; I `am' Jehovah.हारून और उसके पुत्रों से कह, कि इस्त्राएलियों की पवित्र की हुई वस्तुओं से जिन को वे मेरे लिये पवित्र करते हैं न्यारे रहें, और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र न करें, मैं यहोवा हूं।
3 `Say unto them, To your generations, any man who draweth near, out of all your seed, unto the holy things which the sons of Israel do sanctify to Jehovah, and his uncleanness on him -- even that person hath been cut off from before Me; I `am' Jehovah.और उन से कह, कि तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में तुम्हारे सारे वंश में से जो कोई अपनी अशुद्धता की दशा में उन पवित्र की हुई वस्तुओं के पास जाए, जिन्हें इस्त्राएली यहोवा के लिये पवित्र करते हैं, वह प्राणी मेरे साम्हने से नाश किया जाएगा; मैं यहोवा हूं।
4 `Any man of the seed of Aaron, and is leprous or hath an issue -- of the holy things he doth not eat till that he is clean; and he who is coming against any uncleanness of a person, or a man whose seed of copulation goeth out from him,हारून के वंश में से कोई क्यों न हो जो कोढ़ी हो, वा उसके प्रमेह हो, वह मनुष्य जब तक शुद्ध न हो जाए तब तक पवित्र की हुई वस्तुओं में से कुछ न खाए। और जो लोथ के कारण अशुद्ध हुआ हो, वा वीर्य्य स्खलित हुआ हो, ऐसे मनुष्य को जो कोई छूए,
5 or a man who cometh against any teeming thing which is unclean to him, or against a man who is unclean to him, even any of his uncleanness --और जो कोई किसी ऐसे रेंगनेहारे जन्तु को छूए जिस से लोग अशुद्ध हो सकते हैं, वा किसी ऐसे मनुष्य को छूए जिस में किसी प्रकार की अशुद्धता हो जो उसको भी लग सकती है।
6 the person who cometh against it -- hath even been unclean till the evening, and doth not eat of the holy things, but hath bathed his flesh with water,तो वह प्राणी जो इन में से किसी को छूए सांझ तक अशुद्ध ठहरा रहे, और जब तक जल से स्नान न कर ले तब तक पवित्र वस्तुओं में से कुछ न खाए।
7 and the sun hath gone in, and he hath been clean, and afterwards he doth eat of the holy things, for it `is' his food;तब सूर्य अस्त होने पर वह शुद्ध ठहरेगा; और तब वह पवित्र वस्तुओं में से खा सकेगा, क्योंकि उसका भोजन वही है।
8 a carcase or torn thing he doth not eat, for uncleanness thereby; I `am' Jehovah.जो जानवर आप से मरा हो वा पशु से फाड़ा गया हो उसे खाकर वह अपने आप को अशुद्ध न करे; मैं यहोवा हूं।
9 `And they have kept My charge, and bear no sin for it, that they have died for it when they pollute it; I `am' Jehovah sanctifying them.इसलिये याजक लोग मेरी सौंपी हुई वस्तुओं की रक्षा करें, ऐसा न हो कि वे उन को अपवित्र करके पाप का भार उठाएं, और इसके कारण मर भी जाएं; मैं उनका पवित्र करने वाला यहोवा हूं।
10 `And no stranger doth eat of the holy thing; a settler of a priest and an hireling doth not eat of the holy thing;पराए कुल का जन किसी पवित्र वस्तु को न खाने पाए, चाहे वह याजक का पाहुन हो वा मजदूर हो, तौभी वह कोई पवित्र वस्तु न खाए।
11 and when a priest buyeth a person, the purchase of his money, he doth eat of it, also one born in his house; they do eat of his bread.यदि याजक किसी प्राणी को रूपया देकर मोल ले, तो वह प्राणी उस में से खा सकता है; और जो याजक के घर में उत्पन्न हुए हों वे भी उसके भोजन में से खाएं।
12 `And a priest's daughter, when she is a strange man's, -- she, of the heave-offering of the holy things doth not eat;और यदि याजक की बेटी पराए कुल के किसी पुरूष से ब्याही गई हो, तो वह भेंट की हुई पवित्र वस्तुओं में से न खाए।
13 and a priest's daughter, when she is a widow, or cast out, and hath no seed, and hath turned back unto the house of her father, as `in' her youth, of her father's bread she doth eat; but no stranger doth eat of it.यदि याजक की बेटी विधवा वा त्यागी हुई हो, और उसकी सन्तान न हो, और वह अपनी बाल्यावस्था की रीति के अनुसार अपने पिता के घर में रहती हो, तो वह अपने पिता के भोजन में से खाए; पर पराए कुल का कोई उस में से न खाने पाए।
14 `And when a man doth eat of a holy thing through ignorance, then he hath added its fifth part to it, and hath given `it' to the priest, with the holy thing;और यदि कोई मनुष्य किसी पवित्र वस्तु में से कुछ भूल से खा जाए, तो वह उसका पांचवां भाग बढ़ाकर उसे याजक को भर दे।
15 and they do not pollute the holy things of the sons of Israel -- that which they lift up to Jehovah,और वे इस्त्राएलियों की पवित्र की हुई वस्तुओं को, जिन्हें वे यहोवा के लिये चढ़ाएं, अपवित्र न करें।
16 nor have caused them to bear the iniquity of the guilt-offering in their eating their holy things; for I `am' Jehovah, sanctifying them.'वे उन को अपनी पवित्र वस्तुओं में से खिलाकर उन से अपराध का दोष न उठवाएं; मैं उनका पवित्र करने वाला यहोवा हूं॥
17 And Jehovah speaketh unto Moses, saying,फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
18 `Speak unto Aaron, and unto his sons, and unto all the sons of Israel, and thou hast said unto them, Any man of the house of Israel, or of the sojourners in Israel, who bringeth near his offering, of all his vows, or of all his willing offerings which they bring near to Jehovah for a burnt-offering;हारून और उसके पुत्रों से और इस्त्राएल के घराने वा इस्त्राएलियों में रहने वाले परदेशियों में से कोई क्यों न हो जो मन्नत वा स्वेच्छाबलि करने के लिये यहोवा को कोई होमबलि चढ़ाए,
19 at your pleasure a perfect one, a male of the herd, of the sheep or of the goats;तो अपने निमित्त ग्रहणयोग्य ठहरने के लिये बैलों वा भेड़ों वा बकरियों में से निर्दोष नर चढ़ाया जाए।
20 nothing in which `is' blemish do ye bring near, for it is not for a pleasing thing for you.जिस में कोई भी दोष हो उसे न चढ़ाना; क्योंकि वह तुम्हारे निमित्त ग्रहणयोग्य न ठहरेगा।
21 `And when a man bringeth near a sacrifice of peace-offerings to Jehovah, to complete a vow, or for a willing-offering, of the herd or of the flock, it is perfect for a pleasing thing: no blemish is in it;और जो कोई बैलों वा भेड़-बकरियों में से विशेष वस्तु संकल्प करने के लिये वा स्वेच्छाबलि के लिये यहोवा को मेलबलि चढ़ाए, तो ग्रहण होने के लिये अवश्य है कि वह निर्दोष हो, उस में कोई भी दोष न हो।
22 blind, or broken, or maimed, or having a wen, or scurvy, or scabbed -- ye do not bring these near to Jehovah, and a fire-offering ye do not make of them on the altar to Jehovah.जो अन्धा वा अंग का टूटा वा लूला हो, वा उस में रसौली वा खौरा वा खुजली हो, ऐसों को यहोवा के लिये न चढ़ाना, उन को वेदी पर यहोवा के लिये हव्य न चढ़ाना।
23 `As to an ox or a sheep enlarged or dwarfed -- a willing-offering ye do make it, but for a vow it is not pleasing.जिस किसी बैल वा भेड़ वा बकरे का कोई अंग अधिक वा कम हो उसको स्वेच्छाबलि के लिये चढ़ा सकते हो, परन्तु मन्नत पूरी करने के लिये वह ग्रहण न होगा।
24 As to a bruised, or beaten, or enlarged, or cut thing -- ye do not bring `it' near to Jehovah; even in your land ye do not do it.जिसके अंड दबे वा कुचले वा टूटे वा कट गए हों उसको यहोवा के लिये न चढ़ाना, और अपने देश में भी ऐसा काम न करना।
25 And from the hand of a son of a stranger ye do not bring near the bread of your God, of any of these, for their corruption `is' in them; blemish `is' in them; they are not pleasing for you.'फिर इन में से किसी को तुम अपने परमेश्वर का भोजन जानकर किसी परदेशी से ले कर न चढ़ाओ; क्योंकि उन में उनका बिगाड़ वर्तमान है, उन में दोष है, इसलिये वे तुम्हारे निमित्त ग्रहण न होंगे॥
26 And Jehovah speaketh unto Moses, saying,फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
27 `When ox or lamb or goat is born, and it hath been seven days under its dam, then from the eighth day and henceforth, it is pleasing for an offering, a fire-offering to Jehovah;जब बछड़ा वा भेड़ वा बकरी का बच्चा उत्पन्न हो, तो वह सात दिन तक अपनी मां के साथ रहे; फिर आठवें दिन से आगे को वह यहोवा के हव्यवाह चढ़ावे के लिये ग्रहणयोग्य ठहरेगा।
28 but an ox or sheep -- it and its young one, ye do not slaughter in one day.चाहे गाय, चाहे भेड़ी वा बकरी हो, उसको और उसके बच्चे को एक ही दिन में बलि न करना।
29 `And when ye sacrifice a sacrifice of thanksgiving to Jehovah, at your pleasure ye do sacrifice,और जब तुम यहोवा के लिये धन्यवाद का मेलबलि चढ़ाओ, तो उसे इसी प्रकार से करना जिस से वह ग्रहणयोग्य ठहरे॥
30 on that day it is eaten, ye do not leave of it till morning; I `am' Jehovah;वह उसी दिन खाया जाए, उस में से कुछ भी बिहान तक रहने न पाए; मैं यहोवा हूं।
31 and ye have kept my commands, and have done them; I `am' Jehovah;और तुम मेरी आज्ञाओं को मानना और उनका पालन करना; मैं यहोवा हूं।
32 and ye do not pollute My holy name, and I have been hallowed in the midst of the sons of Israel; I `am' Jehovah, sanctifying you,और मेरे पवित्र नाम को अपवित्र न ठहराना, क्योंकि मैं इस्त्राएलियों के बीच अवश्य ही पवित्र माना जाऊंगा; मैं तुम्हारा पवित्र करने वाला यहोवा हूं।
33 who am bringing you up out of the land of Egypt, to become your God; I `am' Jehovah.'जो तुम को मिस्र देश से निकाल लाया हूं जिस से तुम्हारा परमेश्वर बना रहूं; मैं यहोवा हूं॥
Hindi Bible