Bible

Leviticus 18 - WEB (Hindi)

1 Yahweh said to Moses,फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

2 "Speak to the children of Israel, and say to them, 'I am Yahweh your God.इस्त्राएलियों से कह, कि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।

3 You shall not do as they do in the land of Egypt, where you lived: and you shall not do as they do in the land of Canaan, where I am bringing you; neither shall you walk in their statutes.तुम मिस्र देश के कामों के अनुसार जिस में तुम रहते थे न करना; और कनान देश के कामों के अनुसार भी जहां मैं तुम्हें ले चलता हूं न करना; और न उन देशों की विधियों पर चलना।

4 You shall do my ordinances, and you shall keep my statutes, and walk in them: I am Yahweh your God.मेरे ही नियमों को मानना, और मेरी ही विधियों को मानते हुए उन पर चलना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।

5 You shall therefore keep my statutes and my ordinances; which if a man does, he shall live in them: I am Yahweh.इसलिये तुम मेरे नियमों और मेरी विधियों को निरन्तर मानना; जो मनुष्य उन को माने वह उनके कारण जीवित रहेगा। मैं यहोवा हूं।

6 "'None of you shall approach anyone who are his close relatives, to uncover their nakedness: I am Yahweh.तुम में से कोई अपनी किसी निकट कुटुम्बिन का तन उघाड़ने को उसके पास न जाए। मैं यहोवा हूं।

7 "'You shall not uncover the nakedness of your father, nor the nakedness of your mother: she is your mother. You shall not uncover her nakedness.अपनी माता का तन जो तुम्हारे पिता का तन है न उघाड़ना; वह तो तुम्हारी माता है, इसलिये तुम उसका तन न उघाड़ना।

8 "'You shall not uncover the nakedness of your father's wife: it is your father's nakedness.अपनी सौतेली माता का भी तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे पिता ही का तन है।

9 "'You shall not uncover the nakedness of your sister, the daughter of your father, or the daughter of your mother, whether born at home, or born abroad.अपनी बहिन चाहे सगी हो चाहे सौतेली हो, चाहे वह घर में उत्पन्न हुई हो चाहे बाहर, उसका तन न उघाड़ना।

10 "'You shall not uncover the nakedness of your son's daughter, or of your daughter's daughter, even their nakedness: for theirs is your own nakedness.अपनी पोती वा अपनी नतिनी का तन न उघाड़ना, उनकी देह तो मानो तुम्हारी ही है।

11 "'You shall not uncover the nakedness of your father's wife's daughter, conceived by your father, since she is your sister. "'तुम्हारी सोतेली बहिन जो तुम्हारे पिता से उत्पन्न हुई, वह तुम्हारी बहिन है, इस कारण उसका तन न उघाड़ना।

12 You shall not uncover the nakedness of your father's sister: she is your father's near kinswoman.अपनी फूफी का तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे पिता की निकट कुटुम्बिन है।

13 "'You shall not uncover the nakedness of your mother's sister: for she is your mother's near kinswoman.अपनी मौसी का तन न उघाड़ना; क्योंकि वह तुम्हारी माता की निकट कुटुम्बिन है।

14 "'You shall not uncover the nakedness of your father's brother, you shall not approach his wife: she is your aunt.अपने चाचा का तन न उघाड़ना, अर्थात उसकी स्त्री के पास न जाना; वह तो तुम्हारी चाची है।

15 "'You shall not uncover the nakedness of your daughter-in-law: she is your son's wife. You shall not uncover her nakedness.अपनी बहू का तन न उघाड़ना वह तो तुम्हारे बेटे की स्त्री है, इस कारण तुम उसका तन न उघाड़ना।

16 "'You shall not uncover the nakedness of your brother's wife: it is your brother's nakedness.अपनी भौजी का तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे भाई ही का तन है।

17 "'You shall not uncover the nakedness of a woman and her daughter. You shall not take her son's daughter, or her daughter's daughter, to uncover her nakedness; they are near kinswomen: it is wickedness.किसी स्त्री और उसकी बेटी दोनों का तन न उघाड़ना, और उसकी पोती को वा उसकी नतिनी को अपनी स्त्री करके उसका तन न उघाड़ना; वे तो निकट कुटुम्बिन है; ऐसा करना महापाप है।

18 "'You shall not take a wife to her sister, to be a rival, to uncover her nakedness, while her sister is yet alive.और अपनी स्त्री की बहिन को भी अपनी स्त्री करके उसकी सौत न करना, कि पहली के जीवित रहते हुए उसका तन भी उघाड़े।

19 "'You shall not approach a woman to uncover her nakedness, as long as she is impure by her uncleanness.फिर जब तक कोई स्त्री अपने ऋतु के कारण अशुद्ध रहे तब तक उसके पास उसका तन उघाड़ने को न जाना।

20 "'You shall not lie carnally with your neighbor's wife, and defile yourself with her.फिर अपने भाई बन्धु की स्त्री से कुकर्म करके अशुद्ध न हो जाना।

21 "'You shall not give any of your children to sacrifice to Molech; neither shall you profane the name of your God: I am Yahweh.और अपने सन्तान में से किसी को मोलेक के लिये होम करके न चढ़ाना, और न अपने परमेश्वर के नाम को अपवित्र ठहराना; मैं यहोवा हूं।

22 "'You shall not lie with a man, as with a woman. That is detestible.स्त्रीगमन की रीति पुरूषगमन न करना; वह तो घिनौना काम है।

23 "'You shall not lie with any animal to defile yourself with it; neither shall any woman give herself to an animal, to lie down with it: it is a perversion.किसी जाति के पशु के साथ पशुगमन करके अशुद्ध न हो जाना, और न कोई स्त्री पशु के साम्हने इसलिये खड़ी हो कि उसके संग कुकर्म करे; यह तो उल्टी बात है॥

24 "'Don't defile yourselves in any of these things: for in all these the nations which I am casting out before you were defiled.ऐसा ऐसा कोई भी काम करके अशुद्ध न हो जाना, क्योंकि जिन जातियों को मैं तुम्हारे आगे से निकालने पर हूं वे ऐसे ऐसे काम करके अशुद्ध हो गई है;

25 The land was defiled: therefore I punished its iniquity, and the land vomitted out her inhabitants.और उनका देश भी अशुद्ध हो गया है, इस कारण मैं उस पर उसके अधर्म का दण्ड देता हूं, और वह देश अपने निवासियों उगल देता है।

26 You therefore shall keep my statutes and my ordinances, and shall not do any of these abominations; neither the native-born, nor the stranger who lives as a foreigner among you;इस कारण तुम लोग मेरी विधियों और नियमों को निरन्तर मानना, और चाहे देशी चाहे तुम्हारे बीच रहनेवाला परदेशी हो तुम में से कोई भी ऐसा घिनौना काम न करे;

27 (for all these abominations have the men of the land done, that were before you, and the land became defiled);क्योंकि ऐसे सब घिनौने कामों को उस देश के मनुष्य तो तुम से पहिले उस में रहते थे वे करते आए हैं, इसी से वह देश अशुद्ध हो गया है।

28 that the land not vomit you out also, when you defile it, as it vomited out the nation that was before you.अब ऐसा न हो कि जिस रीति से जो जाति तुम से पहिले उस देश में रहती थी उसको उसने उगल दिया, उसी रीति जब तुम उसको अशुद्ध करो, तो वह तुम को भी उगल दे।

29 "'For whoever shall do any of these abominations, even the souls that do them shall be cut off from among their people.जितने ऐसा कोई घिनौना काम करें वे सब प्राणी अपने लोगों में से नाश किए जाएं।

30 Therefore you shall keep my charge, that you do not practice any of these abominable customs, which were practiced before you, and that you do not defile yourselves with them: I am Yahweh your God.'"यह आज्ञा जो मैं ने तुम्हारे मानने को दी है उसे तुम मानना, और जो घिनौनी रीतियां तुम से पहिले प्रचलित हैं उन में से किसी पर न चलना, और न उनके कारण अशुद्ध हो जाना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं॥

Hindi Bible