Leviticus 18 - WBT (Hindi)
1 And the LORD spoke to Moses, saying,फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 Speak to the children of Israel, and say to them, I am the LORD your God.इस्त्राएलियों से कह, कि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।
3 After the doings of the land of Egypt in which ye dwelt, shall ye not do: and after the doings of the land of Canaan whither I bring you, shall ye not do: neither shall ye walk in their ordinances.तुम मिस्र देश के कामों के अनुसार जिस में तुम रहते थे न करना; और कनान देश के कामों के अनुसार भी जहां मैं तुम्हें ले चलता हूं न करना; और न उन देशों की विधियों पर चलना।
4 Ye shall perform my judgments, and keep my ordinances, to walk in them; I am the LORD your God.मेरे ही नियमों को मानना, और मेरी ही विधियों को मानते हुए उन पर चलना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं।
5 Ye shall therefore keep my statutes and my judgments: which if a man doeth, he shall live in them: I am the LORD.इसलिये तुम मेरे नियमों और मेरी विधियों को निरन्तर मानना; जो मनुष्य उन को माने वह उनके कारण जीवित रहेगा। मैं यहोवा हूं।
6 None of you shall approach to any that is near of kin to him, to uncover their nakedness: I am the LORD.तुम में से कोई अपनी किसी निकट कुटुम्बिन का तन उघाड़ने को उसके पास न जाए। मैं यहोवा हूं।
7 The nakedness of thy father, or the nakedness of thy mother, shalt thou not uncover: she is thy mother, thou shalt not uncover her nakedness.अपनी माता का तन जो तुम्हारे पिता का तन है न उघाड़ना; वह तो तुम्हारी माता है, इसलिये तुम उसका तन न उघाड़ना।
8 The nakedness of thy father's wife shalt thou not uncover: it is thy father's nakedness.अपनी सौतेली माता का भी तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे पिता ही का तन है।
9 The nakedness of thy sister, the daughter of thy father, or daughter of thy mother, whether born at home, or born abroad, even their nakedness thou shalt not uncover.अपनी बहिन चाहे सगी हो चाहे सौतेली हो, चाहे वह घर में उत्पन्न हुई हो चाहे बाहर, उसका तन न उघाड़ना।
10 The nakedness of thy son's daughter, or of thy daughter's daughter, even their nakedness thou shalt not uncover: for theirs is thy own nakedness.अपनी पोती वा अपनी नतिनी का तन न उघाड़ना, उनकी देह तो मानो तुम्हारी ही है।
11 The nakedness of thy father's wife's daughter, begotten by thy father, (she is thy sister) thou shalt not uncover her nakedness.तुम्हारी सोतेली बहिन जो तुम्हारे पिता से उत्पन्न हुई, वह तुम्हारी बहिन है, इस कारण उसका तन न उघाड़ना।
12 Thou shalt not uncover the nakedness of thy father's sister: she is thy father's near kinswoman.अपनी फूफी का तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे पिता की निकट कुटुम्बिन है।
13 Thou shalt not uncover the nakedness of thy mother's sister: for she is thy mother's near kinswoman.अपनी मौसी का तन न उघाड़ना; क्योंकि वह तुम्हारी माता की निकट कुटुम्बिन है।
14 Thou shalt not uncover the nakedness of thy father's brother, thou shalt not approach to his wife: she is thy aunt.अपने चाचा का तन न उघाड़ना, अर्थात उसकी स्त्री के पास न जाना; वह तो तुम्हारी चाची है।
15 Thou shalt not uncover the nakedness of thy daughter-in-law: she is thy son's wife, thou shalt not uncover her nakedness.अपनी बहू का तन न उघाड़ना वह तो तुम्हारे बेटे की स्त्री है, इस कारण तुम उसका तन न उघाड़ना।
16 Thou shalt not uncover the nakedness of thy brother's wife: it is thy brother's nakedness.अपनी भौजी का तन न उघाड़ना; वह तो तुम्हारे भाई ही का तन है।
17 Thou shalt not uncover the nakedness of a woman and her daughter, neither shalt thou take her son's daughter, or her daughter's daughter, to uncover her nakedness; for they are her near kinswomen: it is wickedness.किसी स्त्री और उसकी बेटी दोनों का तन न उघाड़ना, और उसकी पोती को वा उसकी नतिनी को अपनी स्त्री करके उसका तन न उघाड़ना; वे तो निकट कुटुम्बिन है; ऐसा करना महापाप है।
18 Neither shalt thou take a wife to her sister, to vex her, to uncover her nakedness besides the other in her life-time.और अपनी स्त्री की बहिन को भी अपनी स्त्री करके उसकी सौत न करना, कि पहली के जीवित रहते हुए उसका तन भी उघाड़े।
19 Also thou shalt not approach to a woman to uncover her nakedness, as long as she is put apart for her uncleanness.फिर जब तक कोई स्त्री अपने ऋतु के कारण अशुद्ध रहे तब तक उसके पास उसका तन उघाड़ने को न जाना।
20 Moreover, thou shalt not lie carnally with thy neighbor's wife, to defile thyself with her.फिर अपने भाई बन्धु की स्त्री से कुकर्म करके अशुद्ध न हो जाना।
21 And thou shalt not let any of thy seed pass through the fire to Molech, neither shalt thou profane the name of thy God: I am the LORD.और अपने सन्तान में से किसी को मोलेक के लिये होम करके न चढ़ाना, और न अपने परमेश्वर के नाम को अपवित्र ठहराना; मैं यहोवा हूं।
22 Thou shalt not lie with mankind, as with womankind: it is abomination.स्त्रीगमन की रीति पुरूषगमन न करना; वह तो घिनौना काम है।
23 Neither shalt thou lie with any beast to defile thyself therewith: neither shall any woman stand before a beast to lie down thereto: it is confusion.किसी जाति के पशु के साथ पशुगमन करके अशुद्ध न हो जाना, और न कोई स्त्री पशु के साम्हने इसलिये खड़ी हो कि उसके संग कुकर्म करे; यह तो उल्टी बात है॥
24 Defile not ye yourselves in any of these things; for in all these the nations are defiled which I cast out before you:ऐसा ऐसा कोई भी काम करके अशुद्ध न हो जाना, क्योंकि जिन जातियों को मैं तुम्हारे आगे से निकालने पर हूं वे ऐसे ऐसे काम करके अशुद्ध हो गई है;
25 And the land is defiled: therefore I do visit its iniquity upon it, and the land itself vomiteth out her inhabitants.और उनका देश भी अशुद्ध हो गया है, इस कारण मैं उस पर उसके अधर्म का दण्ड देता हूं, और वह देश अपने निवासियों उगल देता है।
26 Ye shall therefore keep my statutes and my judgments, and shall not commit any of these abominations; neither any of your own nation, nor any stranger that sojourneth among you.इस कारण तुम लोग मेरी विधियों और नियमों को निरन्तर मानना, और चाहे देशी चाहे तुम्हारे बीच रहनेवाला परदेशी हो तुम में से कोई भी ऐसा घिनौना काम न करे;
27 (For all these abominations have the men of the land done, who were before you, and the land is defiled;)क्योंकि ऐसे सब घिनौने कामों को उस देश के मनुष्य तो तुम से पहिले उस में रहते थे वे करते आए हैं, इसी से वह देश अशुद्ध हो गया है।
28 That the land may not vomit you out also, when ye defile it, as it vomited out the nations that were before you.अब ऐसा न हो कि जिस रीति से जो जाति तुम से पहिले उस देश में रहती थी उसको उसने उगल दिया, उसी रीति जब तुम उसको अशुद्ध करो, तो वह तुम को भी उगल दे।
29 For whoever shall commit any of these abominations, even the souls that commit them shall be cut off from among their people.जितने ऐसा कोई घिनौना काम करें वे सब प्राणी अपने लोगों में से नाश किए जाएं।
30 Therefore shall ye keep my ordinance, that ye commit not any one of these abominable customs, which were committed before you, and that ye defile not yourselves in them; I am the LORD your God.यह आज्ञा जो मैं ने तुम्हारे मानने को दी है उसे तुम मानना, और जो घिनौनी रीतियां तुम से पहिले प्रचलित हैं उन में से किसी पर न चलना, और न उनके कारण अशुद्ध हो जाना। मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं॥
Hindi Bible