Bible

Leviticus 11 - YLT (Hindi)

1 And Jehovah speaketh unto Moses and unto Aaron, saying unto them,फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,

2 `Speak unto the sons of Israel, saying, This `is' the beast which ye do eat out of all the beasts which `are' on the earth:इस्त्राएलियों से कहो, कि जितने पशु पृथ्वी पर हैं उन सभों में से तुम इन जीवधारियों का मांस खा सकते हो।

3 any dividing a hoof, and cleaving the cleft of the hoofs, bringing up the cud, among the beasts, it ye do eat.पशुओं में से जितने चिरे वा फटे खुर के होते हैं और पागुर करते हैं उन्हें खा सकते हो।

4 `Only, this ye do not eat -- of those bringing up the cud, and of those dividing the hoof -- the camel, though it is bringing up the cud, yet the hoof not dividing -- it `is' unclean to you;परन्तु पागुर करने वाले वा फटे खुर वालों में से इन पशुओं को न खाना, अर्थात ऊंट, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, इसलिये वह तुम्हारे लिये अशुद्ध ठहरा है।

5 and the rabbit, though it is bringing up the cud, yet the hoof it divideth not -- unclean it `is' to you;और शापान, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, वह भी तुम्हारे लिये अशुद्ध है।

6 and the hare, though it is bringing up the cud, yet the hoof hath not divided -- unclean it `is' to you;और खरहा, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, इसलिये वह भी तुम्हारे लिये अशुद्ध है।

7 and the sow, though it is dividing the hoof, and cleaving the cleft of the hoof, yet the cud it bringeth not up -- unclean it `is' to you.और सूअर, जो चिरे अर्थात फटे खुर का होता तो है परन्तु पागुर नहीं करता, इसलिये वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है।

8 `Of their flesh ye do not eat, and against their carcase ye do not come -- unclean they `are' to you.इनके मांस में से कुछ न खाना, और इनकी लोथ को छूना भी नहीं; ये तो तुम्हारे लिये अशुद्ध है॥

9 `This ye do eat of all which `are' in the waters; any one that hath fins and scales in the waters, in the seas, and in the brooks, them ye do eat;फिर जितने जलजन्तु हैं उन में से तुम इन्हें खा सकते हों, अर्थात समुद्र वा नदियों के जलजन्तुओं में से जितनों के पंख और चोंयेटे होते हैं उन्हें खा सकते हो।

10 and any one that hath not fins and scales in the seas, and in the brooks, of any teeming creature of the waters, and of any creature which liveth, which `is' in the waters -- an abomination they `are' to you;और जलचरी प्राणियों में से जितने जीवधारी बिना पंख और चोंयेटे के समुद्र वा नदियों में रहते हैं वे सब तुम्हारे लिये घृणित हैं।

11 yea, an abomination they are to you; of their flesh ye do not eat, and their carcase ye abominate.वे तुम्हारे लिये घृणित ठहरें; तुम उनके मांस में से कुछ न खाना, और उनकी लोथों को अशुद्ध जानना।

12 `Any one that hath not fins and scales in the waters -- an abomination it `is' to you.जल में जिस किसी जन्तु के पंख और चोंयेटे नहीं होते वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है॥

13 `And these ye do abominate of the fowl; they are not eaten, an abomination they `are': the eagle, and the ossifrage, and the ospray,फिर पक्षियों में से इन को अशुद्ध जानना, ये अशुद्ध होने के कारण खाए न जाएं, अर्थात उकाब, हड़फोड़, कुरर,

14 and the vulture, and the kite after its kind,शाही, और भांति भांति की चील,

15 every raven after its kind,और भांति भांति के सब काग,

16 and the owl, and the night-hawk, and the cuckoo, and the hawk after its kind,शुतुर्मुर्ग, तखमास, जलकुक्कुट, और भांति भांति के बाज,

17 and the little owl, and the cormorant, and the great owl,हवासिल, हाड़गील, उल्लू,

18 and the swan, and the pelican, and the gier eagle,राजहँस, धनेश, गिद्ध,

19 and the stork, the heron after its kind, and the lapwing, and the bat.लगलग, भांति भांति के बगुले, टिटीहरी और चमगीदड़॥

20 `Every teeming creature which is flying, which is going on four -- an abomination it `is' to you.जितने पंख वाले चार पांवों के बल चरते हैं वे सब तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं।

21 `Only -- this ye do eat of any teeming thing which is flying, which is going on four, which hath legs above its feet, to move with them on the earth;पर रेंगने वाले और पंख वाले जो चार पांवों के बल चलते हैं, जिनके भूमि पर कूदने फांदने को टांगे होती हैं उन को तो खा सकते हो।

22 these of them ye do eat: the locust after its kind, and the bald locust after its kind, and the beetle after its kind, and the grasshopper after its kind;वे ये हैं, अर्थात भांति भांति की टिड्डी, भांति भांति के फनगे, भांति भांति के हर्गोल, और भांति भांति के हागाब।

23 and every teeming thing which is flying, which hath four feet -- an abomination it `is' to you.परन्तु और सब रेंगने वाले पंख वाले जो चार पांव वाले होते हैं वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं॥

24 `And by these ye are made unclean, any one who is coming against their carcase is unclean till the evening;और इनके कारण तुम अशुद्ध ठहरोगे; जिस किसी से इनकी लोथ छू जाए वह सांझ तक अशुद्ध ठहरे।

25 and anyone who is lifting up `aught' of their carcase doth wash his garments, and hath been unclean till the evening: --और जो कोई इनकी लोथ में का कुछ भी उठाए वह अपने वस्त्र धोए और सांझ तक अशुद्ध रहे।

26 even every beast which is dividing the hoof, and is not cloven-footed, and the cud is not bringing up -- unclean they `are' to you; any one who is coming against them is unclean.फिर जितने पशु चिरे खुर के होते है। परन्तु न तो बिलकुल फटे खुर और न पागुर करने वाले हैं वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; जो कोई उन्हें छूए वह अशुद्ध ठहरेगा।

27 `And any one going on its paws, among all the beasts which are going on four -- unclean they `are' to you; any one who is coming against their carcase is unclean until the evening;और चार पांव के बल चलने वालों में से जितने पंजों के बल चलते हैं वे सब तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; जो कोई उनकी लोथ छूए वह सांझ तक अशुद्ध रहे।

28 and he who is lifting up their carcase doth wash his garments, and hath been unclean until the evening -- unclean they `are' to you.और जो कोई उनकी लोथ उठाए वह अपने वस्त्र धोए और सांझ तक अशुद्ध रहे; क्योंकि वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं॥

29 `And this `is' to you the unclean among the teeming things which are teeming on the earth: the weasel, and the mouse, and the tortoise after its kind,और जो पृथ्वी पर रेंगते हैं उन में से ये रेंगने वाले तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं, अर्थात नेवला, चूहा, और भांति भांति के गोह,

30 and the ferret, and the chameleon, and the lizard, and the snail, and the mole;और छिपकली, मगर, टिकटिक, सांडा, और गिरगिटान।

31 these `are' the unclean to you among all which are teeming; any one who is coming against them in their death is unclean till the evening.सब रेंगने वालों में से ये ही तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; जो कोई इनकी लोथ छूए वह सांझ तक अशुद्ध रहे।

32 `And anything on which any one of them falleth, in their death, is unclean, of any vessel of wood or garment or skin or sack, any vessel in which work is done is brought into water, and hath been unclean till the evening, then it hath been clean;और इन में से किसी की लोथ जिस किसी वस्तु पर पड़ जाए वह भी अशुद्ध ठहरे, चाहे वह काठ का कोई पात्र हो, चाहे वस्त्र, चाहे खाल, चाहे बोरा, चाहे किसी काम का कैसा ही पात्रादि क्यों न हो; वह जल में डाला जाए, और सांझ तक अशुद्ध रहे, तब शुद्ध समझा जाए।

33 and any earthen vessel, into the midst of which `any' one of them falleth, all that `is' in its midst is unclean, and it ye do break.और यदि मिट्टी का कोई पात्र हो जिस में इन जन्तुओं में से कोई पड़े, तो उस पात्र में जो कुछ हो वह अशुद्ध ठहरे, और पात्र को तुम तोड़ डालना।

34 `Of all the food which is eaten, that on which cometh `such' water, is unclean, and all drink which is drunk in any `such' vessel is unclean;उस में जो खाने के योग्य भोजन हो, जिस में पानी का छुआव हों वह सब अशुद्ध ठहरे; फिर यदि ऐसे पात्र में पीने के लिये कुछ हो तो वह भी अशुद्ध ठहरे।

35 and anything on which `any' of their carcase falleth is unclean (oven or double pots), it is broken down, unclean they `are', yea, unclean they are to you.और यदि इनकी लोथ में का कुछ तंदूर वा चूल्हे पर पड़े तो वह भी अशुद्ध ठहरे, और तोड़ डाला जाए; क्योंकि वह अशुद्ध हो जाएगा, वह तुम्हारे लिये भी अशुद्ध ठहरे।

36 `Only -- a fountain or pit, a collection of water, is clean, but that which is coming against their carcase is unclean;परन्तु सोता वा तालाब जिस में जल इकट्ठा हो वह तो शुद्ध ही रहे; परन्तु जो कोई इनकी लोथ को छूए वह अशुद्ध ठहरे।

37 and when `any' of their carcase falleth on any sown seed which is sown -- it `is' clean;और यदि इनकी लोथ में का कुछ किसी प्रकार के बीज पर जो बोने के लिये हो पड़े, तो वह बीज शुद्ध रहे;

38 and when water is put on the seed, and `any' of its carcase hath fallen on it -- unclean it `is' to you.पर यदि बीज पर जल डाला गया हो और पीछे लोथ में का कुछ उस पर पड़ जाए, तो वह तुम्हारे लिये अशुद्ध ठहरे॥

39 `And when any of the beasts which are to you for food dieth, he who is coming against its carcase is unclean till the evening;फिर जिन पशुओं के खाने की आज्ञा तुम को दी गई है यदि उन में से कोई पशु मरे, तो जो कोई उसकी लोथ छूए वह सांझ तक अशुद्ध रहे।

40 and he who is eating of its carcase doth wash his garments, and hath been unclean till the evening; and he who is lifting up its carcase doth wash his garments, and hath been unclean till the evening.और उसकी लोथ में से जो कोई कुछ खाए वह अपने वस्त्र धोए और सांझ तक अशुद्ध रहे; और जो कोई उसकी लोथ उठाए वह भी अपने वस्त्र धोए और सांझ तक अशुद्ध रहे।

41 `And every teeming thing which is teeming on the earth is an abomination, it is not eaten;और सब प्रकार के पृथ्वी पर रेंगने वाले जन्तु घिनौने हैं; वे खाए न जाएं।

42 any thing going on the belly, and any going on four, unto every multiplier of feet, to every teeming thing which is teeming on the earth -- ye do not eat them, for they `are' an abomination;पृथ्वी पर सब रेंगने वालों में से जितने पेट वा चार पांवों के बल चलते हैं, वा अधिक पांव वाले होते हैं, उन्हें तुम न खाना; क्योंकि वे घिनौने हैं।

43 ye do not make yourselves abominable with any teeming thing which is teeming, nor do ye make yourselves unclean with them, so that ye have been unclean thereby.तुम किसी प्रकार के रेंगने वाले जन्तु के द्वारा अपने आप को घिनौना न करना; और न उनके द्वारा अपने को अशुद्ध करके अपवित्र ठहराना।

44 `For I `am' Jehovah your God, and ye have sanctified yourselves, and ye have been holy, for I `am' holy; and ye do not defile your persons with any teeming thing which is creeping on the earth;क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं; इस प्रकार के रेंगने वाले जन्तु के द्वारा जो पृथ्वी पर चलता है अपने आप को अशुद्ध न करना।

45 for I `am' Jehovah who am bringing you up out of the land of Egypt to become your God; and ye have been holy, for I `am' holy.क्योंकि मैं वह यहोवा हूं जो तुम्हें मिस्र देश से इसलिये निकाल ले आया हूं कि तुम्हारा परमेश्वर ठहरूं; इसलिये तुम पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूं॥

46 `This `is' a law of the beasts, and of the fowl, and of every living creature which is moving in the waters, and of every creature which is teeming on the earth,पशुओं, पक्षियों, और सब जलचरी प्राणियों, और पृथ्वी पर सब रेंगने वाले प्राणियों के विषय में यही व्यवस्था है,

47 to make separation between the unclean and the pure, and between the beast that is eaten, and the beast that is not eaten.'कि शुद्ध अशुद्ध और भक्षय और अभक्षय जीवधारियों में भेद किया जाए॥

Hindi Bible