Leviticus 11 - WBT (Hindi)
1 And the LORD spoke to Moses and to Aaron, saying to them.फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
2 Speak to the children of Israel, saying, These are the beasts which ye may eat among all the beasts that are on the earth.इस्त्राएलियों से कहो, कि जितने पशु पृथ्वी पर हैं उन सभों में से तुम इन जीवधारियों का मांस खा सकते हो।
3 Whatever parteth the hoof, and is cloven-footed, and cheweth the cud among the beasts, that shall ye eat.पशुओं में से जितने चिरे वा फटे खुर के होते हैं और पागुर करते हैं उन्हें खा सकते हो।
4 Nevertheless, these shall ye not eat, of them that chew the cud, or of them that divide the hoof: the camel, because he cheweth the cud, but divideth not the hoof; he is unclean to you.परन्तु पागुर करने वाले वा फटे खुर वालों में से इन पशुओं को न खाना, अर्थात ऊंट, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, इसलिये वह तुम्हारे लिये अशुद्ध ठहरा है।
5 And the coney, because he cheweth the cud, but divideth not the hoof; he is unclean to you.और शापान, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, वह भी तुम्हारे लिये अशुद्ध है।
6 And the hare, because he cheweth the cud, but divideth not the hoof: he is unclean to you.और खरहा, जो पागुर तो करता है परन्तु चिरे खुर का नहीं होता, इसलिये वह भी तुम्हारे लिये अशुद्ध है।
7 And the swine, though he divideth the hoof, and is cloven-footed, yet he cheweth not the cud; he is unclean to you.और सूअर, जो चिरे अर्थात फटे खुर का होता तो है परन्तु पागुर नहीं करता, इसलिये वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है।
8 Of their flesh shall ye not eat, and their carcass shall ye not touch; they are unclean to you.इनके मांस में से कुछ न खाना, और इनकी लोथ को छूना भी नहीं; ये तो तुम्हारे लिये अशुद्ध है॥
9 These shall ye eat, of all that are in the waters: whatever hath fins and scales in the waters, in the seas, and in the rivers, them shall ye eat.फिर जितने जलजन्तु हैं उन में से तुम इन्हें खा सकते हों, अर्थात समुद्र वा नदियों के जलजन्तुओं में से जितनों के पंख और चोंयेटे होते हैं उन्हें खा सकते हो।
10 And all that have not fins nor scales in the seas, and in the rivers, of all that move in the waters, and of any living animal which is in the waters, they shall be an abomination to you:और जलचरी प्राणियों में से जितने जीवधारी बिना पंख और चोंयेटे के समुद्र वा नदियों में रहते हैं वे सब तुम्हारे लिये घृणित हैं।
11 They shall be even an abomination to you; ye shall not eat of their flesh, but ye shall have their carcasses in abomination.वे तुम्हारे लिये घृणित ठहरें; तुम उनके मांस में से कुछ न खाना, और उनकी लोथों को अशुद्ध जानना।
12 Whatever hath no fins nor scales in the waters, that shall be an abomination to you.जल में जिस किसी जन्तु के पंख और चोंयेटे नहीं होते वह तुम्हारे लिये अशुद्ध है॥
13 And these are they which ye shall have in abomination among the fowls; they shall not be eaten, they are an abomination: the eagle, and the ossifrage, and the ospray,फिर पक्षियों में से इन को अशुद्ध जानना, ये अशुद्ध होने के कारण खाए न जाएं, अर्थात उकाब, हड़फोड़, कुरर,
14 And the vultur, and the kite after his kind;शाही, और भांति भांति की चील,
15 Every raven after his kind;और भांति भांति के सब काग,
16 And the owl, and the night-hawk, and the cuckow, and the hawk after his kind,शुतुर्मुर्ग, तखमास, जलकुक्कुट, और भांति भांति के बाज,
17 And the little owl, and the cormorant, and the great owl,हवासिल, हाड़गील, उल्लू,
18 And the swan, and the pelican, and the gier-eagle,राजहँस, धनेश, गिद्ध,
19 And the stork, and the heron after her kind, and the lapwing, and the bat.लगलग, भांति भांति के बगुले, टिटीहरी और चमगीदड़॥
20 All fowls that creep, going upon all four, shall be an abomination to you.जितने पंख वाले चार पांवों के बल चरते हैं वे सब तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं।
21 Yet these may ye eat, of every flying creeping animal that goeth upon all four, which have legs above their feet, to leap with upon the earth;पर रेंगने वाले और पंख वाले जो चार पांवों के बल चलते हैं, जिनके भूमि पर कूदने फांदने को टांगे होती हैं उन को तो खा सकते हो।
22 Even these of them ye may eat; the locust after its kind, and the bald locust after its kind, and the beetle after its kind, and the grasshopper after its kind.वे ये हैं, अर्थात भांति भांति की टिड्डी, भांति भांति के फनगे, भांति भांति के हर्गोल, और भांति भांति के हागाब।
23 But all other flying creeping animals, which have four feet, shall be an abomination to you.परन्तु और सब रेंगने वाले पंख वाले जो चार पांव वाले होते हैं वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं॥
24 And for these ye shall be unclean: whoever toucheth the carcass of them shall be unclean until the evening.और इनके कारण तुम अशुद्ध ठहरोगे; जिस किसी से इनकी लोथ छू जाए वह सांझ तक अशुद्ध ठहरे।
25 And whoever beareth aught of the carcass of them shall wash his clothes, and be unclean until the evening.और जो कोई इनकी लोथ में का कुछ भी उठाए वह अपने वस्त्र धोए और सांझ तक अशुद्ध रहे।
26 The carcasses of every beast which divideth the hoof, and is not cloven-footed, nor cheweth the cud, are unclean to you: every one that toucheth them shall be unclean.फिर जितने पशु चिरे खुर के होते है। परन्तु न तो बिलकुल फटे खुर और न पागुर करने वाले हैं वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; जो कोई उन्हें छूए वह अशुद्ध ठहरेगा।
27 And whatever goeth upon its paws, among all manner of beasts that go on all four, those are unclean to you: whoever toucheth their carcass shall be unclean until the evening.और चार पांव के बल चलने वालों में से जितने पंजों के बल चलते हैं वे सब तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; जो कोई उनकी लोथ छूए वह सांझ तक अशुद्ध रहे।
28 And he that beareth the carcass of them shall wash his clothes, and be unclean until the evening: they are unclean to you.और जो कोई उनकी लोथ उठाए वह अपने वस्त्र धोए और सांझ तक अशुद्ध रहे; क्योंकि वे तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं॥
29 These also shall be unclean to you among the creeping animals that creep upon the earth; the weasel, and the mouse, and the tortoise, after its kind,और जो पृथ्वी पर रेंगते हैं उन में से ये रेंगने वाले तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं, अर्थात नेवला, चूहा, और भांति भांति के गोह,
30 And the ferret and the chameleon, and the lizard, and the snail, and the mole.और छिपकली, मगर, टिकटिक, सांडा, और गिरगिटान।
31 These are unclean to you among all that creep: whoever doth touch them, when they are dead, shall be unclean until the evening.सब रेंगने वालों में से ये ही तुम्हारे लिये अशुद्ध हैं; जो कोई इनकी लोथ छूए वह सांझ तक अशुद्ध रहे।
32 And upon whatever any of them, when they are dead, doth fall, it shall be unclean; whether it is any vessel of wood, or raiment, or skin, or sack, whatever vessel it is, in which any work is done, it must be put into water, and it shall be unclean until the evening; so it shall be cleansed.और इन में से किसी की लोथ जिस किसी वस्तु पर पड़ जाए वह भी अशुद्ध ठहरे, चाहे वह काठ का कोई पात्र हो, चाहे वस्त्र, चाहे खाल, चाहे बोरा, चाहे किसी काम का कैसा ही पात्रादि क्यों न हो; वह जल में डाला जाए, और सांझ तक अशुद्ध रहे, तब शुद्ध समझा जाए।
33 And every earthen vessel, into which any of them falleth, whatever is in it shall be unclean; and ye shall break it.और यदि मिट्टी का कोई पात्र हो जिस में इन जन्तुओं में से कोई पड़े, तो उस पात्र में जो कुछ हो वह अशुद्ध ठहरे, और पात्र को तुम तोड़ डालना।
34 Of all meat which may be eaten, that on which such water cometh shall be unclean: and all drink that may be drank in every such vessel, shall be unclean.उस में जो खाने के योग्य भोजन हो, जिस में पानी का छुआव हों वह सब अशुद्ध ठहरे; फिर यदि ऐसे पात्र में पीने के लिये कुछ हो तो वह भी अशुद्ध ठहरे।
35 And every thing on which any part of their carcass falleth, shall be unclean; whether an oven, or ranges for pots, they shall be broken down: for they are unclean, and shall be unclean to you.और यदि इनकी लोथ में का कुछ तंदूर वा चूल्हे पर पड़े तो वह भी अशुद्ध ठहरे, और तोड़ डाला जाए; क्योंकि वह अशुद्ध हो जाएगा, वह तुम्हारे लिये भी अशुद्ध ठहरे।
36 Nevertheless, a fountain or pit, in which there is plenty of water, shall be clean: but that which toucheth their carcass shall be unclean.परन्तु सोता वा तालाब जिस में जल इकट्ठा हो वह तो शुद्ध ही रहे; परन्तु जो कोई इनकी लोथ को छूए वह अशुद्ध ठहरे।
37 And if any part of their carcass shall fall upon any sowing-seed which is to be sown, it shall be clean.और यदि इनकी लोथ में का कुछ किसी प्रकार के बीज पर जो बोने के लिये हो पड़े, तो वह बीज शुद्ध रहे;
38 But if any water shall be put upon the seed, and any part of their carcass shall fall on it, it shall be unclean to you.पर यदि बीज पर जल डाला गया हो और पीछे लोथ में का कुछ उस पर पड़ जाए, तो वह तुम्हारे लिये अशुद्ध ठहरे॥
39 And if any beast, of which ye may eat, shall die; he that toucheth its carcass shall be unclean until the evening.फिर जिन पशुओं के खाने की आज्ञा तुम को दी गई है यदि उन में से कोई पशु मरे, तो जो कोई उसकी लोथ छूए वह सांझ तक अशुद्ध रहे।
40 And he that eateth of its carcass shall wash his clothes, and be unclean until the evening; he also that beareth its carcass shall wash his clothes and be unclean until the evening.और उसकी लोथ में से जो कोई कुछ खाए वह अपने वस्त्र धोए और सांझ तक अशुद्ध रहे; और जो कोई उसकी लोथ उठाए वह भी अपने वस्त्र धोए और सांझ तक अशुद्ध रहे।
41 And every creeping animal that creepeth upon the earth shall be an abomination; it shall not be eaten.और सब प्रकार के पृथ्वी पर रेंगने वाले जन्तु घिनौने हैं; वे खाए न जाएं।
42 Whatever goeth upon the belly, and whatever goeth upon all four, or whatever hath more feet among all creeping animals that creep upon the earth, them ye shall not eat; for they are an abomination.पृथ्वी पर सब रेंगने वालों में से जितने पेट वा चार पांवों के बल चलते हैं, वा अधिक पांव वाले होते हैं, उन्हें तुम न खाना; क्योंकि वे घिनौने हैं।
43 Ye shall not make your selves abominable with any creeping animal that creepeth, neither shall ye make yourselves unclean with them, that ye should be defiled by them.तुम किसी प्रकार के रेंगने वाले जन्तु के द्वारा अपने आप को घिनौना न करना; और न उनके द्वारा अपने को अशुद्ध करके अपवित्र ठहराना।
44 For I am the LORD your God: ye shall therefore sanctify yourselves, and ye shall be holy; for I am holy: neither shall ye defile yourselves with any manner of creeping animal that creepeth upon the earth.क्योंकि मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूं; इस प्रकार के रेंगने वाले जन्तु के द्वारा जो पृथ्वी पर चलता है अपने आप को अशुद्ध न करना।
45 For I am the LORD that bringeth you out of the land of Egypt, to be your God: ye shall therefore be holy, for I am holy.क्योंकि मैं वह यहोवा हूं जो तुम्हें मिस्र देश से इसलिये निकाल ले आया हूं कि तुम्हारा परमेश्वर ठहरूं; इसलिये तुम पवित्र बनो, क्योंकि मैं पवित्र हूं॥
46 This is the law of the beasts, and of the fowl, and of every living creature that moveth in the waters, and of every creature that creepeth upon the earth;पशुओं, पक्षियों, और सब जलचरी प्राणियों, और पृथ्वी पर सब रेंगने वाले प्राणियों के विषय में यही व्यवस्था है,
47 To make a difference between the unclean and the clean, and between the beast that may be eaten and the beast that may not be eaten.कि शुद्ध अशुद्ध और भक्षय और अभक्षय जीवधारियों में भेद किया जाए॥
Hindi Bible