John 4 - DBY (Hindi)
1 When therefore the Lord knew that the Pharisees had heard that Jesus makes and baptises more disciples than Johnफिर जब प्रभु को मालूम हुआ, कि फरीसियों ने सुना है, कि यीशु यूहन्ना से अधिक चेले बनाता, और उन्हें बपतिस्मा देता है।
2 (however, Jesus himself did not baptise, but his disciples),(यद्यपि यीशु आप नहीं वरन उसके चेले बपतिस्मा देते थे)।
3 he left Judaea and went away again unto Galilee.तब यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया।
4 And he must needs pass through Samaria.और उस को सामरिया से होकर जाना अवश्य था।
5 He comes therefore to a city of Samaria called Sychar, near to the land which Jacob gave to his son Joseph.सो वह सूखार नाम सामरिया के एक नगर तक आया, जो उस भूमि के पास है, जिसे याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को दिया था।
6 Now a fountain of Jacob's was there; Jesus therefore, being wearied with the way he had come, sat just as he was at the fountain. It was about the sixth hour.और याकूब का कूआं भी वहीं था; सो यीशु मार्ग का थका हुआ उस कूएं पर यों ही बैठ गया, और यह बात छठे घण्टे के लगभग हुई।
7 A woman comes out of Samaria to draw water. Jesus says to her, Give me to drinkइतने में एक सामरी स्त्री जल भरने को आई: यीशु ने उस से कहा, मुझे पानी पिला।
8 (for his disciples had gone away into the city that they might buy provisions).क्योंकि उसके चेले तो नगर में भोजन मोल लेने को गए थे।
9 The Samaritan woman therefore says to him, How dost thou, being a Jew, ask to drink of me who am a Samaritan woman? for Jews have no intercourse with Samaritans.उस सामरी स्त्री ने उस से कहा, तू यहूदी होकर मुझ सामरी स्त्री से पानी क्यों मांगता है? (क्योंकि यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखते)।
10 Jesus answered and said to her, If thou knewest the gift of God, and who it is that says to thee, Give me to drink, thou wouldest have asked of him, and he would have given thee living water.यीशु ने उत्तर दिया, यदि तू परमेश्वर के वरदान को जानती, और यह भी जानती कि वह कौन है जो तुझ से कहता है; मुझे पानी पिला तो तू उस से मांगती, और वह तुझे जीवन का जल देता।
11 The woman says to him, Sir, thou hast nothing to draw with, and the well is deep: whence then hast thou the living water?स्त्री ने उस से कहा, हे प्रभु, तेरे पास जल भरने को तो कुछ है भी नहीं, और कूआं गहिरा है: तो फिर वह जीवन का जल तेरे पास कहां से आया?
12 Art thou greater than our father Jacob, who gave us the well, and drank of it himself, and his sons, and his cattle?क्या तू हमारे पिता याकूब से बड़ा है, जिस ने हमें यह कूआं दिया; और आप ही अपने सन्तान, और अपने ढोरों समेत उस में से पीया?
13 Jesus answered and said to her, Every one who drinks of this water shall thirst again;यीशु ने उस को उत्तर दिया, कि जो कोई यह जल पीएगा वह फिर प्यासा होगा।
14 but whosoever drinks of the water which I shall give him shall never thirst for ever, but the water which I shall give him shall become in him a fountain of water, springing up into eternal life.परन्तु जो कोई उस जल में से पीएगा जो मैं उसे दूंगा, वह फिर अनन्तकाल तक प्यासा न होगा: वरन जो जल मैं उसे दूंगा, वह उस में एक सोता बन जाएगा जो अनन्त जीवन के लिये उमड़ता रहेगा।
15 The woman says to him, Sir, give me this water, that I may not thirst nor come here to draw.स्त्री ने उस से कहा, हे प्रभु, वह जल मुझे दे ताकि मैं प्यासी न होऊं और न जल भरने को इतनी दूर आऊं।
16 Jesus says to her, Go, call thy husband, and come here.यीशु ने उस से कहा, जा, अपने पति को यहां बुला ला।
17 The woman answered and said, I have not a husband. Jesus says to her, Thou hast well said, I have not a husband;स्त्री ने उत्तर दिया, कि मैं बिना पति की हूं: यीशु ने उस से कहा, तू ठीक कहती है कि मैं बिना पति की हूं।
18 for thou hast had five husbands, and he whom now thou hast is not thy husband: this thou hast spoken truly.क्योंकि तू पांच पति कर चुकी है, और जिस के पास तू अब है वह भी तेरा पति नहीं; यह तू ने सच कहा है।
19 The woman says to him, Sir, I see that thou art a prophet.स्त्री ने उस से कहा, हे प्रभु, मुझे ज्ञात होता है कि तू भविष्यद्वक्ता है।
20 Our fathers worshipped in this mountain, and ye say that in Jerusalem is the place where one must worship.हमारे बाप दादों ने इसी पहाड़ पर भजन किया: और तुम कहते हो कि वह जगह जहां भजन करना चाहिए यरूशलेम में है।
21 Jesus says to her, Woman, believe me, [the] hour is coming when ye shall neither in this mountain nor in Jerusalem worship the Father.यीशु ने उस से कहा, हे नारी, मेरी बात की प्रतीति कर कि वह समय आता है कि तुम न तो इस पहाड़ पर पिता का भजन करोगे न यरूशलेम में।
22 Ye worship ye know not what; we worship what we know, for salvation is of the Jews.तुम जिसे नहीं जानते, उसका भजन करते हो; और हम जिसे जानते हैं उसका भजन करते हैं; क्योंकि उद्धार यहूदियों में से है।
23 But [the] hour is coming and now is, when the true worshippers shall worship the Father in spirit and truth; for also the Father seeks such as his worshippers.परन्तु वह समय आता है, वरन अब भी है जिस में सच्चे भक्त पिता का भजन आत्मा और सच्चाई से करेंगे, क्योंकि पिता अपने लिये ऐसे ही भजन करने वालों को ढूंढ़ता है।
24 God [is] a spirit; and they who worship him must worship [him] in spirit and truth.परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसके भजन करने वाले आत्मा और सच्चाई से भजन करें।
25 The woman says to him, I know that Messias is coming, who is called Christ; when *he* comes he will tell us all things.स्त्री ने उस से कहा, मैं जानती हूं कि मसीह जो ख्रीस्तुस कहलाता है, आनेवाला है; जब वह आएगा, तो हमें सब बातें बता देगा।
26 Jesus says to her, I who speak to thee am [he].यीशु ने उस से कहा, मैं जो तुझ से बोल रहा हूं, वही हूं॥
27 And upon this came his disciples, and wondered that he spoke with a woman; yet no one said, What seekest thou? or, Why speakest thou with her?इतने में उसके चेले आ गए, और अचम्भा करने लगे, कि वह स्त्री से बातें कर रहा है; तौभी किसी ने न कहा, कि तू क्या चाहता है? या किस लिये उस से बातें करता है।
28 The woman then left her waterpot and went away into the city, and says to the men,तब स्त्री अपना घड़ा छोड़कर नगर में चली गई, और लोगों से कहने लगी।
29 Come, see a man who told me all things I had ever done: is not he the Christ?आओ, एक मनुष्य को देखो, जिस ने सब कुछ जो मैं ने किया मुझे बता दिया: कहीं यह तो मसीह नहीं है?
30 They went out of the city and came to him.सो वे नगर से निकलकर उसके पास आने लगे।
31 But meanwhile the disciples asked him saying, Rabbi, eat.इतने में उसके चेले यीशु से यह बिनती करने लगे, कि हे रब्बी, कुछ खा ले।
32 But he said to them, I have food to eat which ye do not know.परन्तु उस ने उन से कहा, मेरे पास खाने के लिये ऐसा भोजन है जिसे तुम नहीं जानते।
33 The disciples therefore said to one another, Has any one brought him [anything] to eat?तब चेलों ने आपस में कहा, क्या कोई उसके लिये कुछ खाने को लाया है?
34 Jesus says to them, My food is that I should do the will of him that has sent me, and that I should finish his work.यीशु ने उन से कहा, मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजने वाले की इच्छा के अनुसार चलूं और उसका काम पूरा करूं।
35 Do not ye say, that there are yet four months and the harvest comes? Behold, I say to you, Lift up your eyes and behold the fields, for they are already white to harvest.क्या तुम नहीं कहते, कि कटनी होने में अब भी चार महीने पड़े हैं? देखो, मैं तुम से कहता हूं, अपनी आंखे उठाकर खेतों पर दृष्टि डालो, कि वे कटनी के लिये पक चुके हैं।
36 He that reaps receives wages and gathers fruit unto life eternal, that both he that sows and he that reaps may rejoice together.और काटने वाला मजदूरी पाता, और अनन्त जीवन के लिये फल बटोरता है; ताकि बोने वाला और काटने वाला दोनों मिलकर आनन्द करें।
37 For in this is [verified] the true saying, It is one who sows and another who reaps.क्योंकि इस पर यह कहावत ठीक बैठती है कि बोने वाला और है और काटने वाला और।
38 I have sent you to reap that on which ye have not laboured; others have laboured, and ye have entered into their labours.मैं ने तुम्हें वह खेत काटने के लिये भेजा, जिस में तुम ने परिश्रम नहीं किया: औरों ने परिश्रम किया और तुम उन के परिश्रम के फल में भागी हुए॥
39 But many of the Samaritans of that city believed on him because of the word of the woman who bore witness, He told me all things that I had ever done.और उस नगर के बहुत सामरियों ने उस स्त्री के कहने से, जिस ने यह गवाही दी थी, कि उस ने सब कुछ जो मैं ने किया है, मुझे बता दिया, विश्वास किया।
40 When therefore the Samaritans came to him they asked him to abide with them, and he abode there two days.तब जब ये सामरी उसके पास आए, तो उस से बिनती करने लगे, कि हमारे यहां रह: सो वह वहां दो दिन तक रहा।
41 And more a great deal believed on account of his word;और उसके वचन के कारण और भी बहुतेरों ने विश्वास किया।
42 and they said to the woman, [It is] no longer on account of thy saying that we believe, for we have heard him ourselves, and we know that this is indeed the Saviour of the world.और उस स्त्री से कहा, अब हम तेरे कहने ही से विश्वास नहीं करते; क्योंकि हम ने आप ही सुन लिया, और जानते हैं कि यही सचमुच में जगत का उद्धारकर्ता है॥
43 But after the two days he went forth thence and went away into Galilee,फिर उन दो दिनों के बाद वह वहां से कूच करके गलील को गया।
44 for Jesus himself bore witness that a prophet has no honour in his own country.क्योंकि यीशु ने आप ही साक्षी दी, कि भविष्यद्वक्ता अपने देश में आदर नहीं पाता।
45 When therefore he came into Galilee, the Galileans received him, having seen all that he had done in Jerusalem during the feast, for they also went to the feast.जब वह गलील में आया, तो गलीली आनन्द के साथ उस से मिले; क्योंकि जितने काम उस ने यरूशलेम में पर्व के समय किए थे, उन्होंने उन सब को देखा था, क्योंकि वे भी पर्व में गए थे॥
46 He came therefore again to Cana of Galilee, where he made the water wine. And there was a certain courtier in Capernaum whose son was sick.तब वह फिर गलील के काना में आया, जहां उस ने पानी को दाख रस बनाया था: और राजा का एक कर्मचारी था जिस का पुत्र कफरनहूम में बीमार था।
47 He, having heard that Jesus had come out of Judaea into Galilee, went to him and asked [him] that he would come down and heal his son, for he was about to die.वह यह सुनकर कि यीशु यहूदिया से गलील में आ गया है, उसके पास गया और उस से बिनती करने लगा कि चलकर मेरे पुत्र को चंगा कर दे: क्योंकि वह मरने पर था।
48 Jesus therefore said to him, Unless ye see signs and wonders ye will not believe.यीशु ने उस से कहा, जब तक तुम चिन्ह और अद्भुत काम न देखोगे तब तक कदापि विश्वास न करोगे।
49 The courtier says to him, Sir, come down ere my child die.राजा के कर्मचारी ने उस से कहा; हे प्रभु, मेरे बालक की मृत्यु होने से पहिले चल।
50 Jesus says to him, Go, thy son lives. And the man believed the word which Jesus said to him, and went his way.यीशु ने उस से कहा, जा, तेरा पुत्र जीवित है: उस मनुष्य ने यीशु की कही हुई बात की प्रतीति की, और चला गया।
51 But already, as he was going down, his servants met him and brought [him] word saying, Thy child lives.वह मार्ग में जा रहा था, कि उसके दास उस से आ मिले और कहने लगे कि तेरा लड़का जीवित है।
52 He inquired therefore from them the hour at which he got better. And they said to him, Yesterday at the seventh hour the fever left him.उस ने उन से पूछा कि किस घड़ी वह अच्छा होने लगा उन्होंने उस से कहा, कल सातवें घण्टे में उसका ज्वर उतर गया।
53 The father therefore knew that [it was] in that hour in which Jesus said to him, Thy son lives; and he believed, himself and his whole house.तब पिता जान गया, कि यह उसी घड़ी हुआ जिस घड़ी यीशु ने उस से कहा, तेरा पुत्र जीवित है, और उस ने और उसके सारे घराने ने विश्वास किया।
54 This second sign again did Jesus, being come out of Judaea into Galilee.यह दूसरा आश्चर्यकर्म था, जो यीशु ने यहूदिया से गलील में आकर दिखाया॥
Hindi Bible