Bible

John 4 - BBE (Hindi)

1 Now when it was clear to the Lord that word had come to the ears of the Pharisees that Jesus was making more disciples than John and was giving them baptismफिर जब प्रभु को मालूम हुआ, कि फरीसियों ने सुना है, कि यीशु यूहन्ना से अधिक चेले बनाता, और उन्हें बपतिस्मा देता है।

2 (Though, in fact, it was his disciples who gave baptism, not Jesus himself),(यद्यपि यीशु आप नहीं वरन उसके चेले बपतिस्मा देते थे)।

3 He went out of Judaea into Galilee again.तब यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया।

4 And it was necessary for him to go through Samaria.और उस को सामरिया से होकर जाना अवश्य था।

5 So he came to a town of Samaria which was named Sychar, near to the bit of land which Jacob gave to his son Joseph:सो वह सूखार नाम सामरिया के एक नगर तक आया, जो उस भूमि के पास है, जिसे याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को दिया था।

6 Now Jacob's fountain was there. Jesus, being tired after his journey, was resting by the fountain. It was about the sixth hour.और याकूब का कूआं भी वहीं था; सो यीशु मार्ग का थका हुआ उस कूएं पर यों ही बैठ गया, और यह बात छठे घण्टे के लगभग हुई।

7 A woman of Samaria came to get water, and Jesus said to her, Give me some water.इतने में एक सामरी स्त्री जल भरने को आई: यीशु ने उस से कहा, मुझे पानी पिला।

8 For his disciples had gone to the town to get food.क्योंकि उसके चेले तो नगर में भोजन मोल लेने को गए थे।

9 The woman of Samaria said to him, Why do you, a Jew, make a request for water to me, a woman of Samaria? She said this because Jews have nothing to do with the people of Samaria.उस सामरी स्त्री ने उस से कहा, तू यहूदी होकर मुझ सामरी स्त्री से पानी क्यों मांगता है? (क्योंकि यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखते)।

10 In answer Jesus said, If you had knowledge of what God gives freely and who it is who says to you, Give me water, you would make your prayer to him, and he would give you living water.यीशु ने उत्तर दिया, यदि तू परमेश्वर के वरदान को जानती, और यह भी जानती कि वह कौन है जो तुझ से कहता है; मुझे पानी पिला तो तू उस से मांगती, और वह तुझे जीवन का जल देता।

11 The woman said to him, Sir, you have no vessel and the fountain is deep; from where will you get the living water?स्त्री ने उस से कहा, हे प्रभु, तेरे पास जल भरने को तो कुछ है भी नहीं, और कूआं गहिरा है: तो फिर वह जीवन का जल तेरे पास कहां से आया?

12 Are you greater than our father Jacob who gave us the fountain and took the water of it himself, with his children and his cattle?क्या तू हमारे पिता याकूब से बड़ा है, जिस ने हमें यह कूआं दिया; और आप ही अपने सन्तान, और अपने ढोरों समेत उस में से पीया?

13 Jesus said to her, Everyone who takes this water will be in need of it again:यीशु ने उस को उत्तर दिया, कि जो कोई यह जल पीएगा वह फिर प्यासा होगा।

14 But whoever takes the water I give him will never be in need of drink again; for the water I give him will become in him a fountain of eternal life.परन्तु जो कोई उस जल में से पीएगा जो मैं उसे दूंगा, वह फिर अनन्तकाल तक प्यासा न होगा: वरन जो जल मैं उसे दूंगा, वह उस में एक सोता बन जाएगा जो अनन्त जीवन के लिये उमड़ता रहेगा।

15 The woman said to him, Sir, give me this water, so that I may not be in need again of drink and will not have to come all this way for it.स्त्री ने उस से कहा, हे प्रभु, वह जल मुझे दे ताकि मैं प्यासी न होऊं और न जल भरने को इतनी दूर आऊं।

16 Jesus said to her, Go, get your husband and come back here with him.यीशु ने उस से कहा, जा, अपने पति को यहां बुला ला।

17 In answer, the woman said, I have no husband. Jesus said to her, You have said rightly, I have no husband:स्त्री ने उत्तर दिया, कि मैं बिना पति की हूं: यीशु ने उस से कहा, तू ठीक कहती है कि मैं बिना पति की हूं।

18 You have had five husbands, and the man you have now is not your husband: that was truly said.क्योंकि तू पांच पति कर चुकी है, और जिस के पास तू अब है वह भी तेरा पति नहीं; यह तू ने सच कहा है।

19 The woman said to him, Sir, I see that you are a prophet.स्त्री ने उस से कहा, हे प्रभु, मुझे ज्ञात होता है कि तू भविष्यद्वक्ता है।

20 Our fathers gave worship on this mountain, but you Jews say that the right place for worship is in Jerusalem.हमारे बाप दादों ने इसी पहाड़ पर भजन किया: और तुम कहते हो कि वह जगह जहां भजन करना चाहिए यरूशलेम में है।

21 Jesus said to her, Woman, take my word for this; the time is coming when you will not give worship to the Father on this mountain or in Jerusalem.यीशु ने उस से कहा, हे नारी, मेरी बात की प्रतीति कर कि वह समय आता है कि तुम न तो इस पहाड़ पर पिता का भजन करोगे न यरूशलेम में।

22 You give worship, but without knowledge of what you are worshipping: we give worship to what we have knowledge of: for salvation comes from the Jews.तुम जिसे नहीं जानते, उसका भजन करते हो; और हम जिसे जानते हैं उसका भजन करते हैं; क्योंकि उद्धार यहूदियों में से है।

23 But the time is coming, and is even now here, when the true worshippers will give worship to the Father in the true way of the spirit, for these are the worshippers desired by the Father.परन्तु वह समय आता है, वरन अब भी है जिस में सच्चे भक्त पिता का भजन आत्मा और सच्चाई से करेंगे, क्योंकि पिता अपने लिये ऐसे ही भजन करने वालों को ढूंढ़ता है।

24 God is Spirit: then let his worshippers give him worship in the true way of the spirit.परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसके भजन करने वाले आत्मा और सच्चाई से भजन करें।

25 The woman said to him, I am certain that the Messiah, who is named Christ, is coming; when he comes he will make all things clear to us.स्त्री ने उस से कहा, मैं जानती हूं कि मसीह जो ख्रीस्तुस कहलाता है, आनेवाला है; जब वह आएगा, तो हमें सब बातें बता देगा।

26 Jesus said to her, I, who am talking to you, am he.यीशु ने उस से कहा, मैं जो तुझ से बोल रहा हूं, वही हूं॥

27 At that point the disciples came back, and they were surprised to see him talking to a woman; but not one of them said to him, What is your purpose? or, Why are you talking to her?इतने में उसके चेले आ गए, और अचम्भा करने लगे, कि वह स्त्री से बातें कर रहा है; तौभी किसी ने न कहा, कि तू क्या चाहता है? या किस लिये उस से बातें करता है।

28 Then the woman put down her water-pot and went into the town, and said to the people,तब स्त्री अपना घड़ा छोड़कर नगर में चली गई, और लोगों से कहने लगी।

29 Come and see a man who has been talking to me of everything I ever did! Is it possible that this is the Christ?आओ, एक मनुष्य को देखो, जिस ने सब कुछ जो मैं ने किया मुझे बता दिया: कहीं यह तो मसीह नहीं है?

30 So they went out of the town and came to him.सो वे नगर से निकलकर उसके पास आने लगे।

31 While this was taking place, the disciples were saying to Jesus, Master, take some food.इतने में उसके चेले यीशु से यह बिनती करने लगे, कि हे रब्बी, कुछ खा ले।

32 But he said to them, I have food of which you have no knowledge.परन्तु उस ने उन से कहा, मेरे पास खाने के लिये ऐसा भोजन है जिसे तुम नहीं जानते।

33 So the disciples said one to another, Did anyone give him food?तब चेलों ने आपस में कहा, क्या कोई उसके लिये कुछ खाने को लाया है?

34 Jesus said, My food is to do the pleasure of him who sent me and to make his work complete.यीशु ने उन से कहा, मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजने वाले की इच्छा के अनुसार चलूं और उसका काम पूरा करूं।

35 You would say, Four months from now is the time of the grain-cutting. Take a look, I say to you, at the fields; they are even now white for cutting.क्या तुम नहीं कहते, कि कटनी होने में अब भी चार महीने पड़े हैं? देखो, मैं तुम से कहता हूं, अपनी आंखे उठाकर खेतों पर दृष्टि डालो, कि वे कटनी के लिये पक चुके हैं।

36 He who does the cutting now has his reward; he is getting together fruit for eternal life, so that he who did the planting and he who gets in the grain may have joy together.और काटने वाला मजदूरी पाता, और अनन्त जीवन के लिये फल बटोरता है; ताकि बोने वाला और काटने वाला दोनों मिलकर आनन्द करें।

37 In this the saying is a true one, One does the planting, and another gets in the grain.क्योंकि इस पर यह कहावत ठीक बैठती है कि बोने वाला और है और काटने वाला और।

38 I sent you to get in grain which you had no hand in planting: other men did that work, and you take the reward.मैं ने तुम्हें वह खेत काटने के लिये भेजा, जिस में तुम ने परिश्रम नहीं किया: औरों ने परिश्रम किया और तुम उन के परिश्रम के फल में भागी हुए॥

39 Now a number of the people of that town had faith in him because of the woman's witness: He has been talking to me of everything I ever did.और उस नगर के बहुत सामरियों ने उस स्त्री के कहने से, जिस ने यह गवाही दी थी, कि उस ने सब कुछ जो मैं ने किया है, मुझे बता दिया, विश्वास किया।

40 So when the people came to him they made request to him to be among them for a time, and he was there two days.तब जब ये सामरी उसके पास आए, तो उस से बिनती करने लगे, कि हमारे यहां रह: सो वह वहां दो दिन तक रहा।

41 And a great number more of them came to have faith in him because of what he himself said.और उसके वचन के कारण और भी बहुतेरों ने विश्वास किया।

42 And they said to the woman, Now we have faith, but not because of your story: we ourselves have given ear to his words, and we are certain that he is truly the Saviour of the world.और उस स्त्री से कहा, अब हम तेरे कहने ही से विश्वास नहीं करते; क्योंकि हम ने आप ही सुन लिया, और जानते हैं कि यही सचमुच में जगत का उद्धारकर्ता है॥

43 And after the two days he went on from there into Galilee.फिर उन दो दिनों के बाद वह वहां से कूच करके गलील को गया।

44 For Jesus himself said that a prophet has no honour in the country of his birth.क्योंकि यीशु ने आप ही साक्षी दी, कि भविष्यद्वक्ता अपने देश में आदर नहीं पाता।

45 So when he came into Galilee, the Galilaeans took him to their hearts because of the things which they had seen him do in Jerusalem at the feast--they themselves having been there at the feast.जब वह गलील में आया, तो गलीली आनन्द के साथ उस से मिले; क्योंकि जितने काम उस ने यरूशलेम में पर्व के समय किए थे, उन्होंने उन सब को देखा था, क्योंकि वे भी पर्व में गए थे॥

46 So he came to Cana in Galilee, where he had made the water wine. And there was a certain man of high position whose son was ill at Capernaum.तब वह फिर गलील के काना में आया, जहां उस ने पानी को दाख रस बनाया था: और राजा का एक कर्मचारी था जिस का पुत्र कफरनहूम में बीमार था।

47 When it came to his ears that Jesus had come from Judaea into Galilee, he went to him and made a request that he would come down to his son, who was near to death, and make him well.वह यह सुनकर कि यीशु यहूदिया से गलील में आ गया है, उसके पास गया और उस से बिनती करने लगा कि चलकर मेरे पुत्र को चंगा कर दे: क्योंकि वह मरने पर था।

48 Then Jesus said to him, You will not have faith if you do not see signs and wonders.यीशु ने उस से कहा, जब तक तुम चिन्ह और अद्भुत काम न देखोगे तब तक कदापि विश्वास न करोगे।

49 The man said, Sir, come down before my boy is dead.राजा के कर्मचारी ने उस से कहा; हे प्रभु, मेरे बालक की मृत्यु होने से पहिले चल।

50 And Jesus said, Go in peace; your son is living. The man had faith in the word which Jesus said to him and went away.यीशु ने उस से कहा, जा, तेरा पुत्र जीवित है: उस मनुष्य ने यीशु की कही हुई बात की प्रतीति की, और चला गया।

51 And while he was going down, his servants came to him and said, Your boy is living.वह मार्ग में जा रहा था, कि उसके दास उस से आ मिले और कहने लगे कि तेरा लड़का जीवित है।

52 So he put a question to them as to the hour when he became better; and they said to him, The disease went from him yesterday at the seventh hour.उस ने उन से पूछा कि किस घड़ी वह अच्छा होने लगा उन्होंने उस से कहा, कल सातवें घण्टे में उसका ज्वर उतर गया।

53 It was clear then to the father that this was the very time at which Jesus said to him, Your son is living. And he had faith in Jesus, he and all his family.तब पिता जान गया, कि यह उसी घड़ी हुआ जिस घड़ी यीशु ने उस से कहा, तेरा पुत्र जीवित है, और उस ने और उसके सारे घराने ने विश्वास किया।

54 Now this is the second sign which Jesus did after he had come out of Judaea into Galilee.यह दूसरा आश्चर्यकर्म था, जो यीशु ने यहूदिया से गलील में आकर दिखाया॥

Hindi Bible