John 11 - ASV (Hindi)
1 Now a certain man was sick, Lazarus of Bethany, of the village of Mary and her sister Martha.मरियम और उस की बहिन मारथा के गांव बैतनिय्याह का लाजर नाम एक मनुष्य बीमार था।
2 And it was that Mary who anointed the Lord with ointment, and wiped his feet with her hair, whose brother Lazarus was sick.यह वही मरियम थी जिस ने प्रभु पर इत्र डालकर उसके पांवों को अपने बालों से पोंछा था, इसी का भाई लाजर बीमार था।
3 The sisters therefore sent unto him, saying, Lord, behold, he whom thou lovest is sick.सो उस की बहिनों ने उसे कहला भेजा, कि हे प्रभु, देख, जिस से तू प्रीति रखता है, वह बीमार है।
4 But when Jesus heard it, he said, This sickness is not unto death, but for the glory of God, that the Son of God may be glorified thereby.यह सुनकर यीशु ने कहा, यह बीमारी मृत्यु की नहीं, परन्तु परमेश्वर की महिमा के लिये है, कि उसके द्वारा परमेश्वर के पुत्र की महिमा हो।
5 Now Jesus loved Martha, and her sister, and Lazarus.और यीशु मारथा और उस की बहन और लाजर से प्रेम रखता था।
6 When therefore he heard that he was sick, he abode at that time two days in the place where he was.सो जब उस ने सुना, कि वह बीमार है, तो जिस स्थान पर वह था, वहां दो दिन और ठहर गया।
7 Then after this he saith to the disciples, Let us go into Judaea again.फिर इस के बाद उस ने चेलों से कहा, कि आओ, हम फिर यहूदिया को चलें।
8 The disciples say unto him, Rabbi, the Jews were but now seeking to stone thee; and goest thou thither again?चेलों ने उस से कहा, हे रब्बी, अभी तो यहूदी तुझे पत्थरवाह करना चाहते थे, और क्या तू फिर भी वहीं जाता है?
9 Jesus answered, Are there not twelve hours in the day? If a man walk in the day, he stumbleth not, because he seeth the light of this world.यीशु ने उत्तर दिया, क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते यदि कोई दिन को चले, तो ठोकर नहीं खाता है, क्योंकि इस जगत का उजाला देखता है।
10 But if a man walk in the night, he stumbleth, because the light is not in him.परन्तु यदि कोई रात को चले, तो ठोकर खाता है, क्योंकि उस में प्रकाश नहीं।
11 These things spake he: and after this he saith unto them, Our friend Lazarus is fallen asleep; but I go, that I may awake him out of sleep.उस ने ये बातें कहीं, और इस के बाद उन से कहने लगा, कि हमारा मित्र लाजर सो गया है, परन्तु मैं उसे जगाने जाता हूं।
12 The disciples therefore said unto him, Lord, if he is fallen asleep, he will recover.तब चेलों ने उस से कहा, हे प्रभु, यदि वह सो गया है, तो बच जाएगा।
13 Now Jesus had spoken of his death: but they thought that he spake of taking rest in sleep.यीशु ने तो उस की मृत्यु के विषय में कहा था: परन्तु वे समझे कि उस ने नींद से सो जाने के विषय में कहा।
14 Then Jesus therefore said unto them plainly, Lazarus is dead.तब यीशु ने उन से साफ कह दिया, कि लाजर मर गया है।
15 And I am glad for your sakes that I was not there, to the intent ye may believe; nevertheless let us go unto him.और मैं तुम्हारे कारण आनन्दित हूं कि मैं वहां न था जिस से तुम विश्वास करो, परन्तु अब आओ, हम उसके पास चलें।
16 Thomas therefore, who is called Didymus, said unto his fellow-disciples, Let us also go, that we may die with him.तब थोमा ने जो दिदुमुस कहलाता है, अपने साथ के चेलों से कहा, आओ, हम भी उसके साथ मरने को चलें।
17 So when Jesus came, he found that he had been in the tomb four days already.सो यीशु को आकर यह मालूम हुआ कि उसे कब्र में रखे चार दिन हो चुके हैं।
18 Now Bethany was nigh unto Jerusalem, about fifteen furlongs off;बैतनिय्याह यरूशलेम के समीप कोई दो मील की दूरी पर था।
19 and many of the Jews had come to Martha and Mary, to console them concerning their brother.और बहुत से यहूदी मारथा और मरियम के पास उन के भाई के विषय में शान्ति देने के लिये आए थे।
20 Martha therefore, when she heard that Jesus was coming, went and met him: but Mary still sat in the house.सो मारथा यीशु के आने का समचार सुनकर उस से भेंट करने को गई, परन्तु मरियम घर में बैठी रही।
21 Martha therefore said unto Jesus, Lord, if thou hadst been here, my brother had not died.मारथा ने यीशु से कहा, हे प्रभु, यदि तू यहां होता, तो मेरा भाई कदापि न मरता।
22 And even now I know that, whatsoever thou shalt ask of God, God will give thee.और अब भी मैं जानती हूं, कि जो कुछ तू परमेश्वर से मांगेगा, परमेश्वर तुझे देगा।
23 Jesus saith unto her, Thy brother shall rise again.यीशु ने उस से कहा, तेरा भाई जी उठेगा।
24 Martha saith unto him, I know that he shall rise again in the resurrection at the last day.मारथा ने उस से कहा, मैं जानती हूं, कि अन्तिम दिन में पुनरुत्थान के समय वह जी उठेगा।
25 Jesus said unto her, I am the resurrection, and the life: he that believeth on me, though he die, yet shall he live;यीशु ने उस से कहा, पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूं, जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तौभी जीएगा।
26 and whosoever liveth and believeth on me shall never die. Believest thou this?और जो कोई जीवता है, और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा, क्या तू इस बात पर विश्वास करती है?
27 She saith unto him, Yea, Lord: I have believed that thou art the Christ, the Son of God, `even' he that cometh into the world.उस ने उस से कहा, हां हे प्रभु, मैं विश्वास कर चुकी हूं, कि परमेश्वर का पुत्र मसीह जो जगत में आनेवाला था, वह तू ही है।
28 And when she had said this, she went away, and called Mary her sister secretly, saying, The Teacher is her, and calleth thee.यह कहकर वह चली गई, और अपनी बहिन मरियम को चुपके से बुलाकर कहा, गुरू यहीं है, और तुझे बुलाता है।
29 And she, when she heard it, arose quickly, and went unto him.वह सुनते ही तुरन्त उठकर उसके पास आई।
30 (Now Jesus was not yet come into the village, but was still in the place where Martha met him.)(यीशु अभी गांव में नहीं पहुंचा था, परन्तु उसी स्थान में था जहां मारथा ने उस से भेंट की थी।)
31 The Jews then who were with her in the house, and were consoling her, when they saw Mary, that she rose up quickly and went out, followed her, supposing that she was going unto the tomb to weep there.तब जो यहूदी उसके साथ घर में थे, और उसे शान्ति दे रहे थे, यह देखकर कि मरियम तुरन्त उठके बाहर गई है और यह समझकर कि वह कब्र पर रोने को जाती है, उसके पीछे हो लिये।
32 Mary therefore, when she came where Jesus was, and saw him, fell down at his feet, saying unto him, Lord, if thou hadst been here, my brother had not died.जब मरियम वहां पहुंची जहां यीशु था, तो उसे देखते ही उसके पांवों पर गिर के कहा, हे प्रभु, यदि तू यहां होता तो मेरा भाई न मरता।
33 When Jesus therefore saw her weeping, and the Jews `also' weeping who came with her, he groaned in the spirit, and was troubled,जब यीशु न उस को और उन यहूदियों को जो उसके साथ आए थे रोते हुए देखा, तो आत्मा में बहुत ही उदास हुआ, और घबरा कर कहा, तुम ने उसे कहां रखा है?
34 and said, Where have ye laid him? They say unto him, Lord, come and see.उन्होंने उस से कहा, हे प्रभु, चलकर देख ले।
35 Jesus wept.यीशु के आंसू बहने लगे।
36 The Jews therefore said, Behold how he loved him!तब यहूदी कहने लगे, देखो, वह उस से कैसी प्रीति रखता था।
37 But some of them said, Could not this man, who opened the eyes of him that was blind, have caused that this man also should not die?परन्तु उन में से कितनों ने कहा, क्या यह जिस ने अन्धे की आंखें खोली, यह भी न कर सका कि यह मनुष्य न मरता
38 Jesus therefore again groaning in himself cometh to the tomb. Now it was a cave, and a stone lay against it.यीशु मन में फिर बहुत ही उदास होकर कब्र पर आया, वह एक गुफा थी, और एक पत्थर उस पर धरा था।
39 Jesus saith, Take ye away the stone. Martha, the sister of him that was dead, saith unto him, Lord, by this time the body decayeth; for he hath been `dead' four days.यीशु ने कहा; पत्थर को उठाओ: उस मरे हुए की बहिन मारथा उस से कहने लगी, हे प्रभु, उस में से अब तो र्दुगंध आती है क्योंकि उसे मरे चार दिन हो गए।
40 Jesus saith unto her, Said I not unto thee, that, if thou believedst, thou shouldest see the glory of God?यीशु ने उस से कहा, क्या मैं ने तुझ से न कहा था कि यदि तू विश्वास करेगी, तो परमेश्वर की महिमा को देखेगी।
41 So they took away the stone. And Jesus lifted up his eyes, and said, Father, I thank thee that thou heardest me.तब उन्होंने उस पत्थर को हटाया, फिर यीशु ने आंखें उठाकर कहा, हे पिता, मैं तेरा धन्यवाद करता हूं कि तू ने मेरी सुन ली है।
42 And I knew that thou hearest me always: but because of the multitude that standeth around I said it, that they may believe that thou didst send me.और मै जानता था, कि तू सदा मेरी सुनता है, परन्तु जो भीड़ आस पास खड़ी है, उन के कारण मैं ने यह कहा, जिस से कि वे विश्वास करें, कि तू ने मुझे भेजा है।
43 And when he had thus spoken, he cried with a loud voice, Lazarus, come forth.यह कहकर उस ने बड़े शब्द से पुकारा, कि हे लाजर, निकल आ।
44 He that was dead came forth, bound hand and foot with grave-clothes; and his face was bound about with a napkin. Jesus saith unto them, Loose him, and let him go.जो मर गया था, वह कफन से हाथ पांव बन्धे हुए निकल आया और उसका मुंह अंगोछे से लिपटा हुआ तें यीशु ने उन से कहा, उसे खोलकर जाने दो॥
45 Many therefore of the Jews, who came to Mary and beheld that which he did, believed on him.तब जो यहूदी मरियम के पास आए थे, और उसका यह काम देखा था, उन में से बहुतों ने उस पर विश्वास किया।
46 But some of them went away to the Pharisees, and told them the things which Jesus had done.परन्तु उन में से कितनों ने फरीसियों के पास जाकर यीशु के कामों का समाचार दिया॥
47 The chief priests therefore and the Pharisees gathered a council, and said, What do we? for this man doeth many signs.इस पर महायाजकों और फरीसियों ने मुख्य सभा के लोगों को इकट्ठा करके कहा, हम करते क्या हैं? यह मनुष्य तो बहुत चिन्ह दिखाता है।
48 If we let him thus alone, all men will believe on him: and the Romans will come and take away both our place and our nation.यदि हम उसे यों ही छोड़ दे, तो सब उस पर विश्वास ले आएंगे और रोमी आकर हमारी जगह और जाति दोनों पर अधिकार कर लेंगे।
49 But a certain one of them, Caiaphas, being high priest that year, said unto them, Ye know nothing at all,तब उन में से काइफा नाम एक व्यक्ति ने जो उस वर्ष का महायाजक था, उन से कहा, तुम कुछ नहीं जानते।
50 nor do ye take account that it is expedient for you that one man should die for the people, and that the whole nation perish not.और न यह सोचते हो, कि तुम्हारे लिये यह भला है, कि हमारे लोगों के लिये एक मनुष्य मरे, और न यह, कि सारी जाति नाश हो।
51 Now this he said not of himself: but, being high priest that year, he prophesied that Jesus should die for the nation;यह बात उस ने अपनी ओर से न कही, परन्तु उस वर्ष का महायाजक होकर भविष्यद्वणी की, कि यीशु उस जाति के लिये मरेगा।
52 and not for the nation only, but that he might also gather together into one the children of God that are scattered abroad.और न केवल उस जाति के लिये, वरन इसलिये भी, कि परमेश्वर की तित्तर बित्तर सन्तानों को एक कर दे।
53 So from that day forth they took counsel that they might put him to death.सो उसी दिन से वे उसके मार डालने की सम्मति करने लगे॥
54 Jesus therefore walked no more openly among the Jews, but departed thence into the country near to the wilderness, into a city called Ephraim; and there he tarried with the disciples.इसलिये यीशु उस समय से यहूदियों में प्रगट होकर न फिरा; परन्तु वहां से जंगल के निकट के देश में इफ्राईम नाम, एक नगर को चला गया; और अपने चेलों के साथ वहीं रहने लगा।
55 Now the passover of the Jews was at hand: and many went up to Jerusalem out of the country before the passover, to purify themselves.और यहूदियों का फसह निकट था, और बहुतेरे लोग फसह से पहिले देहात से यरूशलेम को गए कि अपने आप को शुद्ध करें।
56 They sought therefore for Jesus, and spake one with another, as they stood in the temple, What think ye? That he will not come to the feast?सो वे यीशु को ढूंढ़ने और मन्दिर में खड़े होकर आपस में कहने लगे, तुम क्या समझते हो
57 Now the chief priests and the Pharisees had given commandment, that, if any man knew where he was, he should show it, that they might take him.क्या वह पर्व में नहीं आएगा? और महायाजकों और फरीसियों ने भी आज्ञा दे रखी थी, कि यदि कोई यह जाने कि यीशु कहां है तो बताए, कि उसे पकड़ लें॥
Hindi Bible