Bible

Joel 2 - DBY (Hindi)

1 Blow the trumpet in Zion, and sound an alarm in my holy mountain; let all the inhabitants of the land tremble: for the day of Jehovah cometh, for it is at hand;सिय्योन में नरसिंगा फूंको ; मेरे पवित्र पर्वत पर सांस बान्ध कर फूंको! देश के सब रहने वाले कांप उठें, क्योंकि यहोवा का दिन आता है, वरन वह निकट ही है।

2 a day of darkness and gloom, a day of clouds and gross darkness, as the dawn spread upon the mountains; -- a great people and a strong; there hath not been ever the like, neither shall be any more after them, to the years of generations and generations.वह अन्धकार और तिमिर का दिन है, वह बदली का दिन है और अन्धियारे का सा फैलता है। जैसे भोर का प्रकाश पहाड़ों पर फैलता है, वैसे ही एक बड़ी और सामर्थी जाति आएगी; प्राचीनकाल में वैसी कभी न हुई, और न उसके बाद भी फिर किसी पीढ़ी में होगी॥

3 A fire devoureth before them, and behind them a flame burneth; the land is as a garden of Eden before them, and behind them a desolate wilderness: yea, and nothing escapeth them.उसके आगे आगे तो आग भस्म करती जाएगी, और उसके पीछे पीछे लौ जलती जाएगी। उसके आगे की भूमि तो एदेन की बारी के समान होगी, परन्तु उसके पीछे की भूमि उजाड़ मरूस्थल बन जाएगी, और उस से कुछ न बचेगा॥

4 The appearance of them is as the appearance of horses; and as horsemen, so they run.उनका रूप घोड़ों का सा है, और वे सवारी के घोड़ों की नाईं दौड़ते हैं।

5 Like the noise of chariots, on the tops of the mountains, they leap; like the noise of a flame of fire that devoureth the stubble, as a strong people set in battle array.उनके कूदने का शब्द ऐसा होता है जैसा पहाड़ों की चोटियों पर रथों के चलने का, वा खूंटी भस्म करती हुई लौ का, था जैसे पांति बान्धे हुए बली योद्धाओं का शब्द होता है॥

6 Before them the peoples are in anguish: all faces turn pale.उनके सामने जाति जाति के लोग पीड़ित होते हैं, सब के मुख मलीन होते हैं।

7 They run like mighty men; they climb the wall like men of war; and they march every one on his ways, and break not their ranks.वे शूरवीरों की नाईं दौड़ते, और योद्धाओं की भांति शहरपनाह पर चढ़ते हैं वे अपने अपने मार्ग पर चलते हैं, और कोई अपनी पांति से अलग न चलेगा।

8 Neither doth one press upon another; they march every one in his path; and fall amid weapons, but are not wounded.वे एक दूसरे को धक्का नहीं लगाते, वे अपनी अपनी राह पर चलते हैं; शस्त्रों का साम्हना करने से भी उनकी पांति नहीं टूटती।

9 They spread themselves over the city; they run upon the wall; they climb up into the houses; they enter in by the windows like a thief.वे नगर में इधर-उधर दौड़ते, और शहरपनाह पर चढ़ते हैं; वे घरों में ऐसे घुसते हैं जैसे चोर खिड़कियों से घुसते हैं॥

10 The earth quaketh before them; the heavens tremble; the sun and the moon are darkened, and the stars withdraw their shining.उनके आगे पृथ्वी कांप उठती है, और आकाश थरथराता है। सूर्य और चन्द्रमा काले हो जाते हैं, और तारे नहीं झलकते।

11 And Jehovah uttereth his voice before his army; for his camp is very great; for strong is he that executeth his word: for the day of Jehovah is great and very terrible; and who can bear it?यहोवा अपने उस दल के आगे अपना शब्द सुनाता है, क्योंकि उसकी सेना बहुत ही बड़ी है; जो अपना वचन पूरा करने वाला है, वह सामर्थी है। क्योंकि यहोवा का दिन बड़ा और अति भयानक है; उसको कौन सह सकेगा?

12 Yet even now, saith Jehovah, turn to me with all your heart, and with fasting, and with weeping, and with mourning;तौभी यहोवा की यह वाणी है, अभी भी सुनो, उपवास के साथ रोते-पीटते अपने पूरे मन से फिरकर मेरे पास आओ।

13 and rend your heart, and not your garments, and turn unto Jehovah your God: for he is gracious and merciful, slow to anger, and of great loving-kindness, and repenteth him of the evil.अपने वस्त्र नहीं, अपने मन ही को फाड़ कर अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फिरो; क्योंकि वह अनुग्रहकारी, दयालु, विलम्ब से क्रोध करने वाला, करूणानिधान और दु:ख देकर पछतानेहारा है।

14 Who knoweth? He might return and repent, and leave a blessing behind him, an oblation and a drink-offering for Jehovah your God?क्या जाने वह फिरकर पछताए और ऐसी आशीष दे जिस से तुम्हारे परमेश्वर यहोवा का अन्नबलि और अर्घ दिया जाए॥

15 Blow the trumpet in Zion, hallow a fast, proclaim a solemn assembly;सिय्योन में नरसिंगा फूको, उपवास का दिन ठहराओ, महासभा का प्रचार करो;

16 gather the people, hallow the congregation, assemble the elders, gather the children, and those that suck the breasts; let the bridegroom go forth from his chamber, and the bride from her closet.लोगों को इकट्ठा करो। सभा को पवित्र करो; पुरनियों को बुला लो; बच्चों और दूधपीउवों को भी इकट्ठा करो। दुल्हा अपनी कोठरी से, और दुल्हिन भी अपने कमरे से निकल आएं॥

17 Let the priests, the ministers of Jehovah, weep between the porch and the altar, and let them say, Spare, O Jehovah, thy people, and give not thine inheritance to reproach, that they should be a byword of the nations. Wherefore should they say among the peoples, Where is their God?याजक जो यहोवा के टहलुए हैं, वे आंगन और वेदी के बीच में रो रोकर कहें, हे यहोवा अपनी प्रजा पर तरस खा; और अपने निज भाग की नामधराई न होने दे; न अन्यजातियां उसकी उपमा देने पाएं। जाति जाति के लोग आपस में क्यां कहने पाएं, कि उनका परमेश्वर कहां रहा?

18 Then Jehovah will be jealous for his land, and will have pity on his people.तब यहोवा को अपने देश के विषय में जलन हुई, और उसने अपनी प्रजा पर तरस खाया।

19 And Jehovah will answer and say unto his people, Behold, I send you corn, and new wine, and oil, and ye shall be satisfied therewith; and I will no more make you a reproach among the nations.यहोवा ने अपनी प्रजा के लोगों को उत्तर दिया, सुनो, मैं अन्न और नया दाखमधु और ताजा तेल तुम्हें देने पर हूं, और तुम उन्हें पाकर तृप्त होगे; और मैं भविष्य में अन्यजातियों से तुम्हारी नामधराई न होने दूंगा॥

20 And I will remove far off from you him [that cometh] from the north, and will drive him into a land barren and desolate, his face toward the eastern sea, and his rear toward the hinder sea; and his stench shall come up, and his ill odour shall come up, for he hath exalted himself to do great things.मैं उत्तर की ओर से आई हुई सेना को तुम्हारे पास से दूर करूंगा, और उसे एक निर्जल और उजाड़ देश में निकाल दूंगा; उसका आगा तो पूरब के ताल की ओर और उसका पीछा पश्चिम के समुद्र की ओर होगा; उस से दुर्गन्ध उठेगी, और उसकी सड़ी गन्ध फैलेगी, क्योंकि उसने बहुत बुरे काम किए हैं॥

21 -- Fear not, O land; be glad and rejoice: for Jehovah doeth great things.हे देश, तू मत डर; तू मगन हो और आनन्द कर, क्योंकि यहोवा ने बड़े बड़े काम किए हैं!

22 Be not afraid, ye beasts of the field: for the pastures of the wilderness do spring; for the tree beareth its fruit; the fig-tree and the vine yield full increase.हे मैदान के पशुओं, मत डरो, क्योंकि जंगल में चराई उगेगी, और वृक्ष फलने लगेंगे; अंजीर का वृक्ष और दाखलता अपना अपना बल दिखाने लगेंगी।

23 And ye, children of Zion, be glad and rejoice in Jehovah your God; for he giveth you the early rain in due measure, and he causeth to come down for you the rain, the early rain, and the latter rain at the beginning [of the season].हे सिय्योनियों, तुम अपने परमेश्वर यहोवा के कारण मगन हो, और आनन्द करो; क्योंकि तुम्हारे लिये वह वर्षा, अर्थात बरसात की पहिली वर्षा बहुतायत से देगा; और पहिले के समान अगली और पिछली वर्षा को भी बरसाएगा॥

24 And the floors shall be full of corn, and the vats shall overflow with new wine and oil.तब खलिहान अन्न से भर जाएंगे, और रासकुण्ड नये दाखमधु और ताजे तेल से उमड़ेंगे।

25 And I will restore to you the years that the locust hath eaten, the cankerworm, and the caterpillar, and the palmer-worm, my great army which I sent among you.और जिन वर्षों की उपज अर्बे नाम टिड्डियों, और येलेक, और हासील ने, और गाजाम नाम टिड्डियों ने, अर्थात मेरे बड़े दल ने जिस को मैं ने तुम्हारे बीच भेजा, खा ली थी, मैं उसकी हानि तुम को भर दूंगा॥

26 And ye shall eat in plenty, and be satisfied, and praise the name of Jehovah your God, who hath dealt wondrously with you: and my people shall never be ashamed.तुम पेट भरकर खाओगे, और तृप्त होगे, और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम की स्तुति करोगे, जिसने तुम्हारे लिये आश्चर्य के काम किए हैं। और मेरी प्रजा की आशा फिर कभी न टूटेगी।

27 And ye shall know that I am in the midst of Israel, and that I, Jehovah, [am] your God, and there is none else: and my people shall never be ashamed.तब तुम जानोगे कि मैं इस्राएल के बीच में हूं, और मैं, यहोवा, तुम्हारा परमेश्वर हूं और कोई दूसरा नहीं है। और मेरी प्रजा की आशा फिर कभी न टूटेगी॥

28 And it shall come to pass afterwards [that] I will pour out my Spirit upon all flesh; and your sons and your daughters shall prophesy, your old men shall dream dreams, your young men shall see visions.उन बातों के बाद मैं सब प्राणियों पर अपना आत्मा उण्डेलूंगा; तुम्हारे बेटे-बेटियां भविष्यद्वाणी करेंगी, और तुम्हारे पुरनिये स्वप्न देखेंगे, और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे।

29 Yea, even upon the bondmen and upon the handmaids in those days will I pour out my Spirit.तुम्हारे दास और दासियों पर भी मैं उन दिनों में अपना आत्मा उण्डेलूंगा॥

30 And I will shew wonders in the heavens and on the earth, blood, and fire, and pillars of smoke.और मैं आकाश में और पृथ्वी पर चमत्कार, अर्थात लोहू और आग और धूएं के खम्भे दिखाऊंगा।

31 The sun shall be changed to darkness, and the moon to blood, before the great and terrible day of Jehovah come.यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहिले सूर्य अन्धियारा होगा और चन्द्रमा रक्त सा हो जाएगा।

32 And it shall be that whosoever shall call upon the name of Jehovah shall be saved: for in mount Zion and in Jerusalem shall be deliverance, as Jehovah hath said, and for the residue whom Jehovah shall call.उस समय जो कोई यहोवा से प्रार्थना करेगा, वह छुटकारा पाएगा; और यहोवा के वचन के अनुसार सिय्योन पर्वत पर, और यरूशलेम में जिन बचे हुओं को यहोवा बुलाएगा, वे उद्धार पाएंगे॥

Hindi Bible