Bible

Job 8 - WEB (Hindi)

1 Then Bildad the Shuhite answered,तब शूही बिलदद ने कहा,

2 "How long will you speak these things? Shall the words of your mouth be a mighty wind?तू कब तक ऐसी ऐसी बातें करता रहेगा? और तेरे मुंह की बातें कब तक प्रचण्ड वायु सी रहेंगी?

3 Does God pervert justice? Or does the Almighty pervert righteousness?क्या ईश्वर अन्याय करता है? और क्या सर्वशक्तिमान धर्म को उलटा करता है?

4 If your children have sinned against him, He has delivered them into the hand of their disobedience;यदि तेरे लड़के-बालों ने उसके विरुद्ध पाप किया है, तो उसने उन को उनके अपराध का फल भुगताया है।

5 If you want to seek God diligently, Make your supplication to the Almighty.तौभी यदि तू आप ईश्वर को यत्न से ढूंढ़ता, और सर्वशक्तिमान से गिड़गिड़ाकर बिनती करता,

6 If you were pure and upright, Surely now he would awaken for you, And make the habitation of your righteousness prosperous.और यदि तू निर्मल और धमीं रहता, तो निश्चय वह तेरे लिये जागता; और तेरी धमिर्कता का निवास फिर ज्यों का त्यों कर देता।

7 Though your beginning was small, Yet your latter end would greatly increase.चाहे तेरा भाग पहिले छोटा ही रहा हो परन्तु अन्त में तेरी बहुत बढती होती।

8 "Please inquire of past generations, Find out about the learning of their fathers.अगली पीढ़ी के लोगों से तो पूछ, और जो कुछ उनके पुरखाओं ने जांच पड़ताल की है उस पर ध्यान दे।

9 (For we are but of yesterday, and know nothing, Because our days on earth are a shadow.)क्योंकि हम तो कल ही के हैं, और कुछ नहीं जानते; और पृथ्वी पर हमारे दिन छाया की नाईं बीतते जाते हैं।

10 Shall they not teach you, tell you, And utter words out of their heart?क्या वे लोग तुझ से शिक्षा की बातें न कहेंगे? क्या वे अपने मन से बात न निकालेंगे?

11 "Can the papyrus grow up without mire? Can the rushes grow without water?क्या कछार की घास पानी बिना बढ़ सकती है? क्या सरकणडा कीच बिना बढ़ता है?

12 While it is yet in its greenness, not cut down, It withers before any other reed.चाहे वह हरी हो, और काटी भी न गई हो, तौभी वह और सब भांति की घास से पहिले ही सूख जाती है।

13 So are the paths of all who forget God. The hope of the godless man shall perish,ईश्वर के सब बिसराने वालों की गति ऐसी ही होती है और भक्तिहीन की आशा टूट जाती है।

14 Whose confidence shall break apart, Whose trust is a spider's web.उसकी आश का मूल कट जाता है; और जिसका वह भरोसा करता है, वह मकड़ी का जाला ठहराता है।

15 He shall lean on his house, but it shall not stand. He shall cling to it, but it shall not endure.चाहे वह अपने घर पर टेक लगाए परन्तु वह न ठहरेगा; वह उसे दृढ़ता से थांभेगा परन्तु वह स्थिर न रहेगा।

16 He is green before the sun, His shoots go forth over his garden.वह घाम पाकर हरा भरा हो जाता है, और उसकी डालियां बगीचे में चारों ओर फैलती हैं।

17 His roots are wrapped around the rock pile, He sees the place of stones.उसकी जड़ कंकरों के ढेर में लिपटी हुई रहती है, और वह पत्थर के स्थान को देख लेता है।

18 If he is destroyed from his place, Then it shall deny him, saying, 'I have not seen you.'परन्तु जब वह अपने स्थान पर से नाश किया जाए, तब वह स्थान उस से यह कह कर मुंह मोड़ लेगा कि मैं ने उसे कभी देखा ही नहीं।

19 Behold, this is the joy of his way: Out of the earth shall others spring.देख, उसकी आनन्द भरी चाल यही है; फिर उसी मिट्टी में से दूसरे उगेंगे।

20 "Behold, God will not cast away a blameless man, Neither will he uphold the evil-doers.देख, ईश्वर न तो खरे मनुष्य को निकम्मा जान कर छोड़ देता है, और न बुराई करने वालों को संभालता है।

21 He will still fill your mouth with laughter, Your lips with shouting.वह तो तुझे हंसमुख करेगा; और तुझ से जयजयकार कराएगा।

22 Those who hate you shall be clothed with shame. The tent of the wicked shall be no more."तेरे बैरी लज्जा का वस्त्र पहिनेंगे, और दुष्टों का डेरा कहीं रहने न पाएगा।

Hindi Bible