Bible

Job 39 - DBY (Hindi)

1 Knowest thou the time when the wild goats of the rock bring forth? dost thou mark the calving of the hinds?क्या तू जानता है कि पहाड़ पर की जंगली बकरियां कब बच्चे देती हैं? वा जब हरिणियां बियाती हैं, तब क्या तू देखता रहता है?

2 Dost thou number the months that they fulfil? and knowest thou the time when they bring forth?क्या तू उनके महीने गिन सकता है, क्या तू उनके बियाने का समय जानता है?

3 They bow themselves, they give birth to their young ones, they cast out their pains;जब वे बैठ कर अपने बच्चों को जनतीं, वे अपनी पीड़ों से छूट जाती हैं?

4 Their young ones become strong, they grow up in the open field, they go forth, and return not unto them.उनके बच्चे हृष्टपुष्ट हो कर मैदान में बढ़ जाते हैं; वे निकल जाते और फिर नहीं लौटते।

5 Who hath sent out the wild ass free? and who hath loosed the bands of the onager,किस ने बनैले गदहे को स्वाधीन कर के छोड़ दिया है? किस ने उसके बन्धन खोले हैं?

6 Whose house I made the wilderness, and the salt plain his dwellings?उसका घर मैं ने निर्जल देश को, और उसका निवास लोनिया भूमि को ठहराया है।

7 He laugheth at the tumult of the city, and heareth not the shouts of the driver;वह नगर के कोलाहल पर हंसता, और हांकने वाले की हांक सुनता भी नहीं।

8 The range of the mountains is his pasture, and he searcheth after every green thing.पहाड़ों पर जो कुछ मिलता है उसे वह चरता वह सब भांति की हरियाली ढूंढ़ता फिरता है।

9 Will the buffalo be willing to serve thee, or will he lodge by thy crib?क्या जंगली सांढ़ तेरा काम करने को प्रसन्न होगा? क्या वह तेरी चरनी के पास रहेगा?

10 Canst thou bind the buffalo with his cord in the furrow? or will he harrow the valleys after thee?क्या तू जंगली सांढ़ को रस्से से बान्धकर रेघारियों में चला सकता है? क्या वह नालों में तेरे पीछे पीछे हेंगा फेरेगा?

11 Wilt thou put confidence in him, because his strength is great? and wilt thou leave thy labour to him?क्या तू उसके बड़े बल के कारण उस पर भरोसा करेगा? वा जो परिश्रम का काम तेरा हो, क्या तू उसे उस पर छोड़ेगा?

12 Wilt thou trust him to bring home thy seed, and gather it into thy threshing-floor?क्या तू उसका विश्वास करेगा, कि वह तेरा अनाज घर ले आए, और तेरे खलिहान का अन्न इकट्ठा करे?

13 The wing of the ostrich beats joyously -- But is it the stork's pinion and plumage?फिर शुतुरमुगीं अपने पंखों को आनन्द से फुलाती है, परन्तु क्या ये पंख और पर स्नेह को प्रगट करते हैं?

14 For she leaveth her eggs to the earth, and warmeth them in the dust,क्योंकि वह तो अपने अण्डे भूमि पर छोड़ देती और धूलि में उन्हें गर्म करती है;

15 And forgetteth that the foot may crush them, or that the beast of the field may trample them.और इसकी सुधि नहीं रखती, कि वे पांव से कुचले जाएंगे, वा कोई वनपशु उन को कुचल डालेगा।

16 She is hardened against her young ones, as though they were not hers; her labour is in vain, without her concern.वह अपने बच्चों से ऐसी कठोरता करती है कि मानो उसके नहीं हैं; यद्यपि उसका कष्ट अकारथ होता है, तौभी वह निश्चिन्त रहती है;

17 For +God hath deprived her of wisdom, and hath not furnished her with understanding.क्योंकि ईश्वर ने उसको बुद्धिरहित बनाया, और उसे समझने की शक्ति नहीं दी।

18 What time she lasheth herself on high, she scorneth the horse and his rider.जिस समय वह सीधी हो कर अपने पंख फैलाती है, तब घोड़े और उसके सवार दोनों को कुछ नहीं समझती है।

19 Hast thou given strength to the horse? hast thou clothed his neck with the quivering mane?क्या तू ने घोड़े को उसका बल दिया है? क्या तू ने उसकी गर्दन में फहराती हुई अयाल जमाई है?

20 Dost thou make him to leap as a locust? His majestic snorting is terrible.क्या उसको टिड्डी की सी उछलने की शक्ति तू देता है? उसके फुंक्कारने का शब्द डरावना होता है।

21 He paweth in the valley, and rejoiceth in [his] strength; he goeth forth to meet the armed host.वह तराई में टाप मारता है और अपने बल से हषिर्त रहता है, वह हथियारबन्दों का साम्हना करने को निकल पड़ता है।

22 He laugheth at fear, and is not affrighted; neither turneth he back from before the sword.वह डर की बात पर हंसता, और नहीं घबराता; और तलवार से पीछे नहीं हटता।

23 The quiver rattleth upon him, the glittering spear and the javelin.तर्कश और चमकता हुआ सांग ओर भाला उस पर खड़खड़ाता है।

24 He swalloweth the ground with fierceness and rage, and cannot contain himself at the sound of the trumpet:वह रिस और क्रोध के मारे भूमि को निगलता है; जब नरसिंगे का शब्द सुनाई देता है तब वह रुकता नहीं।

25 At the noise of the trumpets he saith, Aha! and he smelleth the battle afar off, the thunder of the captains, and the shouting.जब जब नरसिंगा बजता तब तब वह हिन हिन करता है, और लड़ाई और अफसरों की ललकार और जय-जयकार को दूर से सूंघ लेता है।

26 Doth the hawk fly by thine intelligence, [and] stretch his wings toward the south?क्या तेरे समझाने से बाज़ उड़ता है, और दक्खिन की ओर उड़ने को अपने पंख फैलाता है?

27 Doth the eagle mount up at thy command, and make his nest on high?क्या उकाब तेरी आज्ञा से ऊपर चढ़ जाता है, और ऊंचे स्थान पर अपना घोंसला बनाता है?

28 He inhabiteth the rock and maketh his dwelling on the point of the cliff, and the fastness:वह चट्टान पर रहता और चट्टान की चोटी और दृढ़स्थान पर बसेरा करता है।

29 From thence he spieth out the prey, his eyes look into the distance;वह अपनी आंखों से दूर तक देखता है, वहां से वह अपने अहेर को ताक लेता है।

30 And his young ones suck up blood; and where the slain are, there is he.उसके बच्चे भी लोहू चूसते हैं; और जहां घात किए हुए लोग होते वहां वह भी होता है।

Hindi Bible