Bible

Job 34 - BBE (Hindi)

1 And Elihu made answer and said,फिर एलीहू यों कहता गया;

2 Give ear, you wise, to my words; and you who have knowledge, give attention to me;हे बुद्धिमानो! मेरी बातें सुनो, और हे ज्ञानियो! मेरी बातों पर कान लगाओ;

3 For words are tested by the ear, as food is tasted by the mouth.क्योंकि जैसे जीभ से चखा जाता है, वैसे ही वचन कान से परखे जाते हैं।

4 Let us make the decision for ourselves as to what is right; let us have the knowledge among ourselves of what is good.जो कुछ ठीक है, हम अपने लिये चुन लें; जो भला है, हम आपस में समझ बूझ लें।

5 For Job has said, I am upright, and it is God who has taken away my right;क्योंकि अय्यूब ने कहा है, कि मैं निर्दोष हूँ, और ईश्वर ने मेरा हक़ मार दिया है।

6 Though I am right, still I am in pain; my wound may not be made well, though I have done no wrong.यद्यपि मैं सच्चाई पर हूं, तौभी झूठा ठहरता हूँ, मैं निरपराध हूँ, परन्तु मेरा घाव असाध्य है।

7 What man is like Job, a man who freely makes sport of God,अय्यूब के तुल्य कौन शूरवीर है, जो ईश्वर की निन्दा पानी की नाईं पीता है,

8 And goes in the company of evil-doers, walking in the way of sinners?जो अनर्थ करने वालों का साथ देता, और दुष्ट मनुष्यों की संगति रखता है?

9 For he has said, It is no profit to a man to take delight in God.उसने तो कहा है, कि मनुष्य को इस से कुछ लाभ नहीं कि वह आनन्द से परमेश्वर की संगति रखे।

10 Now then, you wise, take note; you men of knowledge, give ear to me. Let it be far from God to do evil, and from the Ruler of all to do wrong.इसलिऐ हे समझवालो! मेरी सुनो, यह सम्भव नहीं कि ईश्वर दुष्टता का काम करे, और सर्वशकितमान बुराई करे।

11 For he gives to every man the reward of his work, and sees that he gets the fruit of his ways.वह मनुष्य की करनी का फल देता है, और प्रत्येक को अपनी अपनी चाल का फल भुगताता है।

12 Truly, God does not do evil, and the Ruler of all is not a false judge.नि:सन्देह ईश्वर दुष्टता नहीं करता और न सर्वशक्तिमान अन्याय करता है।

13 Who put the earth into his care, or made him responsible for the world?किस ने पृथ्वी को उसके हाथ में सौंप दिया? वा किस ने सारे जगत का प्रबन्ध किया?

14 If he made his spirit come back to him, taking his breath into himself again,यदि वह मनुष्य से अपना मन हटाये और अपना आत्मा और श्वास अपने ही में समेट ले,

15 All flesh would come to an end together, and man would go back to the dust.तो सब देहधारी एक संग नाश हो जाएंगे, और मनुष्य फिर मिट्टी में मिल जाएगा।

16 If you are wise, take note of this; give ear to the voice of my words.इसलिये इस को सुन कर समझ रख, और मेरी इन बातों पर कान लगा।

17 How may a hater of right be a ruler? and will you say that the upright Ruler of all is evil?जो न्याय का बैरी हो, क्या वह शासन करे? जो पूर्ण धमीं है, क्या तू उसे दुष्ट ठहराएगा?

18 He who says to a king, You are an evil-doer; and to rulers, You are sinners;वह राजा से कहता है कि तू नीच है; और प्रधानों से, कि तुम दुष्ट हो।

19 Who has no respect for rulers, and who gives no more attention to those who have wealth than to the poor, for they are all the work of his hands.ईश्वर तो हाकिमों का पक्ष नहीं करता और धनी और कंगाल दोनों को अपने बनाए हुए जान कर उन में कुछ भेद नहीं करता।

20 Suddenly they come to an end, even in the middle of the night: the blow comes on the men of wealth, and they are gone, and the strong are taken away without the hand of man.आधी रात को पल भर में वे मर जाते हैं, और प्रजा के लोग हिलाए जाते और जाते रहते हैं। और प्रतापी लोग बिना हाथ लगाए उठा लिए जाते हैं।

21 For his eyes are on the ways of a man, and he sees all his steps.क्योंकि ईश्वर की आंखें मनुष्य की चालचलन पर लगी रहती हैं, और वह उसकी सारी चाल को देखता रहता है।

22 There is no dark place, and no thick cloud, in which the workers of evil may take cover.ऐसा अन्धियारा वा घोर अन्धकार कहीं नहीं है जिस में अनर्थ करने वाले छिप सकें।

23 For he does not give man a fixed time to come before him to be judged.क्योंकि उसने मनुष्य का कुछ समय नहीं ठहराया ताकि वह ईश्वर के सम्मुख अदालत में जाए।

24 He sends the strong to destruction without searching out their cause, and puts others in their place.वह बड़े बड़े बलवानों को बिना पूछपाछ के चूर चूर करता है, और उनके स्थान पर औरों को खड़ा कर देता है।

25 For he has knowledge of their works, overturning them in the night, so that they are crushed.इसलिये कि वह उनके कामों को भली भांति जानता है, वह उन्हें रात में ऐसा उलट देता है कि वे चूर चूर हो जाते हैं।

26 The evil-doers are broken by his wrath, he puts his hand on them with force before the eyes of all onlookers.वह उन्हें दुष्ट जान कर सभों के देखते मारता है,

27 Because they did not go after him, and took no note of his ways,क्योंकि उन्होंने उसके पीछे चलना छोड़ दिया है, और उसके किसी मार्ग पर चित्त न लगाया,

28 So that the cry of the poor might come up to him, and the prayer of those in need come to his ears.यहां तक कि उनके कारण कंगालों की दोहाई उस तक पहुंची और उसने दीन लोगों की दोहाई सुनी।

29 ...जब वह चैन देता तो उसे कौन दोषी ठहरा सकता है? और जब वह मुंह फेर ले, तब कौन उसका दर्शन पा सकता है? जाति भर के साथ और अकेले मनुष्य, दोनों के साथ उसका बराबर व्यवहार है

30 ...ताकि भक्तिहीन राज्य करता न रहे, और प्रजा फन्दे में फंसाई न जाए।

31 ...क्या किसी ने कभी ईश्वर से कहा, कि मैं ने दण्ड सहा, अब मैं भविष्य में बुराई न करूंगा,

32 ...जो कुछ मुझे नहीं सूज पड़ता, वह तू मुझे सिखा दे; और यदि मैं ने टेढ़ा काम किया हो, तो भविष्य में वैसा न करूंगा?

33 ...क्या वह तेरे ही मन के अनुसार बदला पाए क्योंकि तू उस से अप्रसन्न है? क्योंकि तुझे निर्णय करना है, न कि मुझे; इस कारण जो कुछ तुझे समझ पड़ता है, वह कह दे।

34 Men of knowledge, and all wise men, hearing me, will say,सब ज्ञानी पुरुष वरन जितने बुद्धिमान मेरी सुनते हैं वे मुझ से कहेंगे, कि

35 Job's words do not come from knowledge; they are not the fruit of wisdom.अय्यूब ज्ञान की बातें नहीं कहता, और न उसके वचन समझ के साथ होते हैं।

36 May Job be tested to the end, because his answers have been like those of evil men.भला होता, कि अय्यूब अन्त तक परीक्षा में रहता, क्योंकि उसने अनर्थियों के से उत्तर दिए हैं।

37 For in addition to his sin, he is uncontrolled in heart; before our eyes he makes sport of God, increasing his words against him.और वह अपने पाप में विरोध बढ़ाता है; ओर हमारे बीच ताली बजाता है, और ईश्वर के विरुद्ध बहुत सी बातें बनाता है।

Hindi Bible