Bible

Job 30 - BBE (Hindi)

1 But now those who are younger than I make sport of me; those whose fathers I would not have put with the dogs of my flocks.परन्तु अब जिनकी अवस्था मुझ से कम है, वे मेरी हंसी करते हैं, वे जिनके पिताओं को मैं अपनी भेड़ बकरियों के कुत्तों के काम के योग्य भी न जानता था।

2 Of what use is the strength of their hands to me? all force is gone from them.उनके भुजबल से मुझे क्या लाभ हो सकता था? उनका पौरुष तो जाता रहा।

3 They are wasted for need of food, biting the dry earth; their only hope of life is in the waste land.वे दरिद्रता और काल के मारे दुबले पड़े हुए हैं, वे अन्धेरे और सुनसान स्थानों में सूखी धूल फांकते हैं।

4 They are pulling off the salt leaves from the brushwood, and making a meal of roots.वे झाड़ी के आसपास का लोनिया साग तोड़ लेते, और झाऊ की जड़ें खाते हैं।

5 They are sent out from among their townsmen, men are crying after them as thievesवे मनुष्यों के बीच में से निकाले जाते हैं, उनके पीछे ऐसी पुकार होती है, जैसी चोर के पीछे।

6 They have to get a resting-place in the hollows of the valleys, in holes of the earth and rocks.डरावने नालों में, भूमि के बिलों में, और चट्टानों में, उन्हें रहना पड़ता है।

7 They make noises like asses among the brushwood; they get together under the thorns.वे झाड़ियों के बीच रेंकते, और बिच्छू पौधों के नीचे इकट्ठे पड़े रहते हैं।

8 They are sons of shame, and of men without a name, who have been forced out of the land.वे मूढ़ों और नीच लोगों के वंश हैं जो मार मार के इस देश से निकाले गए थे।

9 And now I have become their song, and I am a word of shame to them.ऐसे ही लोग अब मुझ पर लगते गीत गाते, और मुझ पर ताना मारते हैं।

10 I am disgusting to them; they keep away from me, and put marks of shame on me.वे मुझ से घिन खाकर दूर रहते, वा मेरे मुंह पर थूकने से भी नहीं डरते।

11 For he has made loose the cord of my bow, and put me to shame; he has sent down my flag to the earth before me.ईश्वर ने जो मेरी रस्सी खोल कर मुझे द:ख दिया है, इसलिये वे मेरे साम्हने मुंह में लगाम नहीं रखते।

12 The lines of his men of war put themselves in order, and make high their ways of destruction against me:मेरी दाहिनी अलंग पर बजारू लोग उठ खड़े होते हैं, वे मेरे पांव सरका देते हैं, और मेरे नाश के लिये अपने उपाय बान्धते हैं।

13 They have made waste my roads, with a view to my destruction; his bowmen come round about me;जिनके कोई सहायक नहीं, वे भी मेरे रास्तों को बिगाड़ते, और मेरी विपत्ति को बढ़ाते हैं।

14 As through a wide broken place in the wall they come on, I am overturned by the shock of their attack.मानो बड़े नाके से घुसकर वे आ पड़ते हैं, और उजाड़ के बीच में हो कर मुझ पर धावा करते हैं।

15 Fears have come on me; my hope is gone like the wind, and my well-being like a cloud.मुझ में घबराहट छा गई है, और मेरा रईसपन मानो वायु से उड़ाया गया है, और मेरा कुशल बादल की नाईं जाता रहा।

16 But now my soul is turned to water in me, days of trouble overtake me:और अब मैं शोकसागर में डूबा जाता हूँ; दु:ख के दिनों ने मुझे जकड़ लिया है।

17 The flesh is gone from my bones, and they give me no rest; there is no end to my pains.रात को मेरी हड्डियां मेरे अन्दर छिद जाती हैं और मेरी नसोंमें चैन नहीं पड़ती

18 With great force he takes a grip of my clothing, pulling me by the neck of my coat.मेरी बीमारी की बहुतायत से मेरे वस्त्र का रूप बदल गया है; वह मेरे कुर्ते के गले की नाईं मुझ से लिपटी हुई है।

19 Truly God has made me low, even to the earth, and I have become like dust.उसने मुझ को कीचड़ में फेंक दिया है, और मैं मिट्टी और राख के तुल्य हो गया हूँ।

20 You give no answer to my cry, and take no note of my prayer.मैं तेरी दोहाई देता हूँ, परन्तु तू नहीं सुनता; मैं खड़ा होता हूँ परन्तु तू मेरी ओर घूरने लगता है।

21 You have become cruel to me; the strength of your hand is hard on me.तू बदलकर मुझ पर कठोर हो गया है; और अपने बली हाथ से मुझे सताता है।

22 Lifting me up, you make me go on the wings of the wind; I am broken up by the storm.तू मुझे वायु पर सवार कर के उड़ाता है, और आंधी के पानी में मुझे गला देता है।

23 For I am certain that you will send me back to death, and to the meeting-place ordered for all living.हां, मुझे निश्चय है, कि तू मुझे मृत्यु के वश में कर देगा, और उस घर में पहुंचाएगा, जो सब जीवित प्राणियों के लिये ठहराया गया है।

24 Has not my hand been stretched out in help to the poor? have I not been a saviour to him in his trouble?तौभी क्या कोई गिरते समय हाथ न बढ़ाएगा? और क्या कोई विपत्ति के समय दोहाई न देगा?

25 Have I not been weeping for the crushed? and was not my soul sad for him who was in need?क्या मैं उसके लिये रोता नहीं था, जिसके दुदिर्न आते थे? और क्या दरिद्र जन के कारण मैं प्राण में दुखित न होता था?

26 For I was looking for good, and evil came; I was waiting for light, and it became dark.जब मैं कुशल का मार्ग जोहता था, तब विपत्ति आ पड़ी; और जब मैं उजियाले का आसरा लगाए था, तब अन्धकार छा गया।

27 My feelings are strongly moved, and give me no rest; days of trouble have overtaken me.मेरी अन्तडिय़ां निरन्तर उबलती रहती हैं और आराम नहीं पातीं; मेरे दु:ख के दिन आ गए हैं।

28 I go about in dark clothing, uncomforted; I get up in the public place, crying out for help.मैं शोक का पहिरावा पहिने हुए मानो बिना सूर्य की गमीं के काला हो गया हूँ। और सभा में खड़ा हो कर सहायता के लिये दोहाई देता हूँ।

29 I have become a brother to the jackals, and go about in the company of ostriches.मैं गीदड़ों का भाई और शुतुर्मुर्गों का संगी हो गया हूँ।

30 My skin is black and dropping off me; and my bones are burning with the heat of my disease.मेरा चमड़ा काला हो कर मुझ पर से गिरता जाता है, और तप के मारे मेरी हड्डियां जल गई हैं।

31 And my music has been turned to sorrow, and the sound of my pipe into the noise of weeping.इस कारण मेरी वीणा से विलाप और मेरी बांसुरी से रोने की ध्वनि निकलती है।

Hindi Bible