Bible

James 1 - WEB (Hindi)

1 James, a servant of God and of the Lord Jesus Christ, to the twelve tribes which are in the Dispersion: Greetings.परमेश्वर के और प्रभु यीशु मसीह के दास याकूब की ओर से उन बारहों गोत्रों को जो तित्तर बित्तर होकर रहते हैं नमस्कार पहुंचे॥

2 Count it all joy, my brothers{The word for "brothers" here and where context allows may also be correctly translated "brothers and sisters" or "siblings."}, when you fall into various temptations,हे मेरे भाइयों, जब तुम नाना प्रकार की परीक्षाओं में पड़ो

3 knowing that the testing of your faith produces endurance.तो इसको पूरे आनन्द की बात समझो, यह जान कर, कि तुम्हारे विश्वास के परखे जाने से धीरज उत्पन्न होता है।

4 Let endurance have its perfect work, that you may be perfect and complete, lacking in nothing.पर धीरज को अपना पूरा काम करने दो, कि तुम पूरे और सिद्ध हो जाओ और तुम में किसी बात की घटी न रहे॥

5 But if any of you lacks wisdom, let him ask of God, who gives to all liberally and without reproach; and it will be given to him.पर यदि तुम में से किसी को बुद्धि की घटी हो, तो परमेश्वर से मांगे, जो बिना उलाहना दिए सब को उदारता से देता है; और उस को दी जाएगी।

6 But let him ask in faith, without any doubting, for he who doubts is like a wave of the sea, driven by the wind and tossed.पर विश्वास से मांगे, और कुछ सन्देह न करे; क्योंकि सन्देह करने वाला समुद्र की लहर के समान है जो हवा से बहती और उछलती है।

7 For let that man not think that he will receive anything from the Lord.ऐसा मनुष्य यह न समझे, कि मुझे प्रभु से कुछ मिलेगा।

8 He is a double-minded man, unstable in all his ways.वह व्यक्ति दुचित्ता है, और अपनी सारी बातों में चंचल है॥

9 But let the brother in humble circumstances glory in his high position;दीन भाई अपने ऊंचे पद पर घमण्ड करे।

10 and the rich, in that he is made humble, because like the flower in the grass, he will pass away.और धनवान अपनी नीच दशा पर: क्योंकि वह घास के फूल की नाईं जाता रहेगा।

11 For the sun arises with the scorching wind, and withers the grass, and the flower in it falls, and the beauty of its appearance perishes. So also will the rich man fade away in his pursuits.क्योंकि सूर्य उदय होते ही कड़ी धूप पड़ती है और घास को सुखा देती है, और उसका फूल झड़ जाता है, और उस की शोभा जाती रहती है; उसी प्रकार धनवान भी अपने मार्ग पर चलते चलते धूल में मिल जाएगा।

12 Blessed is the man who endures temptation, for when he has been approved, he will receive the crown of life, which the Lord promised to those who love him.धन्य है वह मनुष्य, जो परीक्षा में स्थिर रहता है; क्योंकि वह खरा निकल कर जीवन का वह मुकुट पाएगा, जिस की प्रतिज्ञा प्रभु ने अपने प्रेम करने वालों को दी है।

13 Let no man say when he is tempted, "I am tempted by God," for God can't be tempted by evil, and he himself tempts no one.जब किसी की परीक्षा हो, तो वह यह न कहे, कि मेरी परीक्षा परमेश्वर की ओर से होती है; क्योंकि न तो बुरी बातों से परमेश्वर की परीक्षा हो सकती है, और न वह किसी की परीक्षा आप करता है।

14 But each one is tempted, when he is drawn away by his own lust, and enticed.परन्तु प्रत्येक व्यक्ति अपनी ही अभिलाषा में खिंच कर, और फंस कर परीक्षा में पड़ता है।

15 Then the lust, when it has conceived, bears sin; and the sin, when it is full grown, brings forth death.फिर अभिलाषा गर्भवती होकर पाप को जनती है और पाप जब बढ़ जाता है तो मृत्यु को उत्पन्न करता है।

16 Don't be deceived, my beloved brothers.हे मेरे प्रिय भाइयों, धोखा न खाओ।

17 Every good gift and every perfect gift is from above, coming down from the Father of lights, with whom can be no variation, nor turning shadow.क्योंकि हर एक अच्छा वरदान और हर एक उत्तम दान ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जिस में न तो कोई परिवर्तन हो सकता है, ओर न अदल बदल के कारण उस पर छाया पड़ती है।

18 Of his own will he brought us forth by the word of truth, that we should be a kind of first fruits of his creatures.उस ने अपनी ही इच्छा से हमें सत्य के वचन के द्वारा उत्पन्न किया, ताकि हम उस की सृष्टि की हुई वस्तुओं में से एक प्रकार के प्रथम फल हों॥

19 So, then, my beloved brothers, let every man be swift to hear, slow to speak, and slow to anger;हे मेरे प्रिय भाइयो, यह बात तुम जानते हो: इसलिये हर एक मनुष्य सुनने के लिये तत्पर और बोलने में धीरा और क्रोध में धीमा हो।

20 for the anger of man doesn't produce the righteousness of God.क्योंकि मनुष्य का क्रोध परमेश्वर के धर्म का निर्वाह नहीं कर सकता है।

21 Therefore, putting away all filthiness and overflowing of wickedness, receive with humility the implanted word, which is able to save your souls{or, preserve your life.}.इसलिये सारी मलिनता और बैर भाव की बढ़ती को दूर करके, उस वचन को नम्रता से ग्रहण कर लो, जो हृदय में बोया गया और जो तुम्हारे प्राणों का उद्धार कर सकता है।

22 But be doers of the word, and not only hearers, deluding your own selves.परन्तु वचन पर चलने वाले बनो, और केवल सुनने वाले ही नहीं जो अपने आप को धोखा देते हैं।

23 For if anyone is a hearer of the word and not a doer, he is like a man beholding his natural face in a mirror;क्योंकि जो कोई वचन का सुनने वाला हो, और उस पर चलने वाला न हो, तो वह उस मनुष्य के समान है जो अपना स्वाभाविक मुंह दर्पण में देखता है।

24 for he sees himself, and goes away, and immediately forgets what kind of man he was.इसलिये कि वह अपने आप को देख कर चला जाता, और तुरन्त भूल जाता है कि मैं कैसा था।

25 But he who looks into the perfect law, the law of freedom, and continues, not being a hearer who forgets but a doer of the work, this man will be blessed in what he does.पर जो व्यक्ति स्वतंत्रता की सिद्ध व्यवस्था पर ध्यान करता रहता है, वह अपने काम में इसलिये आशीष पाएगा कि सुनकर नहीं, पर वैसा ही काम करता है।

26 If anyone among you thinks himself to be religious while he doesn't bridle his tongue, but deceives his heart, this man's religion is worthless.यदि कोई अपने आप को भक्त समझे, और अपनी जीभ पर लगाम न दे, पर अपने हृदय को धोखा दे, तो उस की भक्ति व्यर्थ है।

27 Pure religion and undefiled before our God and Father is this: to visit the fatherless and widows in their affliction, and to keep oneself unstained by the world.हमारे परमेश्वर और पिता के निकट शुद्ध और निर्मल भक्ति यह है, कि अनाथों और विधवाओं के क्लेश में उन की सुधि लें, और अपने आप को संसार से निष्कलंक रखें॥

Hindi Bible