Isaiah 38 - YLT (Hindi)
1 In those days hath Hezekiah been sick unto death, and come in unto him doth Isaiah son of Amoz, the prophet, and saith unto him, `Thus said Jehovah: Give a charge to thy house, for thou `art' dying, and dost not live.'उन दिनों में हिजकिय्याह ऐसा रोगी हुआ कि वह मरने पर था। और आमोस के पुत्र यशायाह नबी ने उसके पास जा कर कहा, यहोवा यों कहता है, अपने घराने के विषय जो आज्ञा देनी हो वह दे, क्योंकि तू न बचेगा मर ही जाएगा।
2 And Hezekiah turneth round his face unto the wall, and prayeth unto Jehovah,तब हिजकिय्याह ने भीत की ओर मुंह फेर कर यहोवा से प्रार्थना कर के कहा;
3 and saith, `I pray thee, O Jehovah, remember, I pray Thee, how I have walked habitually before Thee in truth, and with a perfect heart, and that which `is' good in thine eyes I have done;' and Hezekiah weepeth -- a great weeping.हे यहोवा, मैं बिनती करता हूं, स्मरण कर कि मैं सच्चाई और खरे मन से अपने को तेरे सम्मुख जानकर चलता आया हूं और जो तेरी दृष्टि में उचित था वही करता आया हूं। और हिजकिय्याह बिलक बिलककर रोने लगा।
4 And a word of Jehovah is unto Isaiah, saying,तब यहोवा का यह वचन यशायाह के पास पहुंचा,
5 Go, and thou hast said to Hezekiah, Thus said Jehovah, God of David thy father, `I have heard thy prayer, I have seen thy tear, lo, I am adding to thy days fifteen years,जा कर हिजकिय्याह से कह कि तेरे मूलपुरूष दाऊद का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, मैं ने तेरी प्रार्थना सुनी और तेरे आंसू देखे हैं; सुन, मैं तेरी आयु पन्द्रह वर्ष और बढ़ा दूंगा।
6 and out of the hand of the king of Asshur I deliver thee and this city, and have covered over this city.अश्शूर के राजा के हाथ से मैं तेरी और इस नगर की रक्षा कर के बचाऊंगा॥
7 And this `is' to thee the sign from Jehovah, that Jehovah doth this thing that He hath spoken.यहोवा अपने इस कहे हुए वचन को पूरा करेगा,
8 Lo, I am bringing back the shadow of the degrees that it hath gone down on the degrees of Ahaz, by the sun, backward ten degrees:' and the sun turneth back ten degrees in the degrees that it had gone down.और यहोवा की ओर से इस बात का तेरे लिये यह चिन्ह होगा कि धूप की छाया जो आहाज की धूपघड़ी में ढल गई है, मैं दस अंश पीछे की ओर लौटा दूंगा। सो वह छाया जो दस अंश ढल चुकी थी लौट गई॥
9 A writing of Hezekiah king of Judah concerning his being sick, when he reviveth from his sickness:यहूदा के राजा हिजकिय्याह का लेख जो उसने लिखा जब वह रोगी हो कर चंगा हो गया था, वह यह है:
10 `I -- I said in the cutting off of my days, I go in to the gates of Sheol, I have numbered the remnant of mine years.मैं ने कहा, अपनी आयु के बीच ही मैं अधोलोक के फाटकों में प्रवेश करूंगा; क्योंकि मेरी शेष आयु हर ली गई है।
11 I said, I do not see Jah -- Jah! In the land of the living, I do not behold man any more, With the inhabitants of the world.मैं ने कहा, मैं याह को जीवितों की भूमि में फिर न देखने पाऊंगा; इस लोक के निवासियों मैं फिर न देखूंगा।
12 My sojourning hath departed, And been removed from me as a shepherd's tent, I have drawn together, as a weaver, my life, By weakness it cutteth me off, From day unto night Thou dost end me.मेरा घर चरवाहे के तम्बू की नाईं उठा लिया गया है; मैं ने जोलाहे की नाईं अपने जीवन को लपेट दिया है; वह मुझे तांत से काट लेगा; एक ही दिन में तू मेरा अन्त कर डालेगा।
13 I have set `Him' till morning as a lion, So doth He break all my bones, From day unto night Thou dost end me.मैं भोर तक अपने मन को शान्त करता रहा; वह सिंह की नाईं मेरी सब हड्डियों को तोड़ता है; एक ही दिन में तू मेरा अन्त कर डालता है।
14 As a crane -- a swallow -- so I chatter, I mourn as a dove, Drawn up have been mine eyes on high, O Jehovah, oppression `is' on me, be my surety.मैं सूपाबेने वा सारस की नाईं च्यूं च्यूं करता, मैं पिण्डुक की नाईं विलाप करता हूं। मेरी आंखें ऊपर देखते देखते पत्थरा गई हैं। हे यहोवा, मुझ पर अन्धेर हो रहा है; तू मेरा सहारा हो!
15 -- What do I say? seeing He said to me, And He Himself hath wrought, I go softly all my years for the bitterness of my soul.मैं क्या कहूं? उसी ने मुझ से प्रतिज्ञा की और पूरा भी किया है। मैं जीवन भर कडुआहट के साथ धीरे धीरे चलता रहूंगा॥
16 Lord, by these do `men' live, And by all in them `is' the life of my spirit, And Thou savest me, make me also to live,हे प्रभु, इन्हीं बातों से लोग जीवित हैं, और इन सभों से मेरी आत्मा को जीवन मिलता है। तू मुझे चंगा कर और मुझे जीवित रख!
17 Lo, to peace He changed for me bitterness, And Thou hast delighted in my soul without corruption, For Thou hast cast behind Thy back all my sins.देख, शान्ति ही के लिये मुझे बड़ी कडुआहट मिली; परन्तु तू ने स्नेह कर के मुझे विनाश के गड़हे से निकाला है, क्योंकि मेरे सब पापों को तू ने अपनी पीठ के पीछे फेंक दिया है।
18 For Sheol doth not confess Thee, Death doth not praise Thee, Those going down to the pit hope not for Thy truth.क्योंकि अधोलोक तेरा धन्यवाद नहीं कर सकता, न मृत्यु तेरी स्तुति कर सकती है; जो कबर में पड़ें वे तेरी सच्चाई की आशा नहीं रख सकते
19 The living, the living, he doth confess Thee.जीवित, हाँ जीवित ही तेरा धन्यवाद करता है, जैसा मैं आज कर रहा हूं; पिता तेरी सच्चाई का समाचार पुत्रों को देता है॥
20 Like myself to-day -- a father to sons Doth make known of Thy faithfulness, O Jehovah -- to save me: And my songs we sing all days of our lives In the house of Jehovah.'यहोवा मेरा उद्धार करेगा, इसलिये हम जीवन भर यहोवा के भवन में तार वाले बाजों पर अपने रचे हुए गीत गातें रहेंगे॥
21 And Isaiah saith, `Let them take a bunch of figs, and plaster over the ulcer, and he liveth.'यशायाह ने कहा था, अंजीरों की एक टिकिया बना कर हिजकिय्याह के फोड़े पर बान्धी जाए, तब वह बचेगा।
22 And Hezekiah saith, `What `is' the sign that I go up to the house of Jehovah!'और हिजकिय्याह ने पूछा था कि इसका क्या चिन्ह है कि मैं यहोवा के भवन को फिर जाने पाऊंगा?
Hindi Bible