Isaiah 33 - ASV (Hindi)
1 Woe to thee that destroyest, and thou wast not destroyed; and dealest treacherously, and they dealt not treacherously with thee! When thou hast ceased to destroy, thou shalt be destroyed; and when thou hast made an end of dealing treacherously, they shall deal treacherously with thee.हाथ तुझ नाश करने वाले पर जो नाश नहीं किया गया था; हाथ तुझ विश्वासघाती पर, जिसके साथ विश्वासघात नहीं किया गया! जब तू नाश कर चुके, तब तू नाश किया जाएगा; और जब तू विश्वासघात कर चुके, तब तेरे साथ विश्वासघात किया जाएगा॥
2 O Jehovah, be gracious unto us; we have waited for thee: be thou our arm every morning, our salvation also in the time of trouble.हे यहोवा, हम लोगों पर अनुग्रह कर; हम तेरी ही बाट जोहते हैं। भोर को तू उनका भुजबल, संकट के समय हमारा उद्धारकर्त्ता ठहर।
3 At the noise of the tumult the peoples are fled; at the lifting up of thyself the nations are scattered.हुल्लड़ सुनते ही देश देश के लोग भाग गए, तेरे उठने पर अन्यजातियां तित्तर-बित्तर हुई।
4 And your spoil shall be gathered as the caterpillar gathereth: as locusts leap shall men leap upon it.और जैसे टिड्डियां चट करती हैं वैसे ही तुम्हारी लूट चट की जाएगी, और जैसे टिड्डियां टूट पड़ती हैं, वैसे ही वे उस पर टूट पड़ेंगे॥
5 Jehovah is exalted; for he dwelleth on high: he hath filled Zion with justice and righteousness.यहोवा महान हुआ है, वह ऊंचे पर रहता है; उसने सिय्योन को न्याय और धर्म से परिपूर्ण किया है;
6 And there shall be stability in thy times, abundance of salvation, wisdom, and knowledge: the fear of Jehovah is thy treasure.और उद्धार, बुद्धि और ज्ञान की बहुतायत तेरे दिनों का आधार होगी; यहोवा का भय उसका धन होगा॥
7 Behold, their valiant ones cry without; the ambassadors of peace weep bitterly.देख, उनके शूरवीर बाहर चिल्ला रहे हैं; संधि के दूत बिलक बिलककर रो रहे हैं।
8 The highways lie waste, the wayfaring man ceaseth: `the enemy' hath broken the covenant, he hath despised the cities, he regardeth not man.राजमार्ग सुनसान पड़े हैं, उन पर बटोही अब नहीं चलते। उसने वाचा को टाल दिया, नगरों को तुच्छ जाना, उसने मनुष्य को कुछ न समझा।
9 The land mourneth and languisheth; Lebanon is confounded and withereth away; Sharon is like a desert; and Bashan and Carmel shake off `their leaves'.पृथ्वी विलाप करती और मुर्झा गई है; लबानोन कुम्हला गया और उस पर सियाही छा गई है; शारोन मरूभूमि के समान हो गया; बाशान और कर्मेल में पतझड़ हो रहा है॥
10 Now will I arise, saith Jehovah; now will I lift up myself; now will I be exalted.यहोवा कहता है, अब मैं उठूंगा, मैं अपना प्रताप दिखाऊंगा; अब मैं महान ठहरूंगा।
11 Ye shall conceive chaff, ye shall bring forth stubble: your breath is a fire that shall devour you.तुम में सूखी घास का गर्भ रहेगा, तुम से भूसी उत्पन्न होगी; तुम्हारी सांस आग है जो तुम्हें भस्म करेगी।
12 And the peoples shall be as the burnings of lime, as thorns cut down, that are burned in the fire.देश देश के लोग फूंके हुए चूने के सामान हो जाएंगे, और कटे हुए कटीले पेड़ों की नाईं आग में जलाए जाएंगे॥
13 Hear, ye that are far off, what I have done; and, ye that are near, acknowledge my might.हे दूर दूर के लोगों, सुनो कि मैं ने क्या किया है? और तुम भी जो निकट हो, मेरा पराक्रम जान लो।
14 The sinners in Zion are afraid; trembling hath seized the godless ones: Who among us can dwell with the devouring fire? who among us can dwell with everlasting burnings?सिय्योन के पापी थरथरा गए हैं: भक्तिहीनों को कंपकंपी लगी है: हम में से कौन प्रचण्ड आग में रह सकता? हम में से कौन उस आग में बना रह सकता है जो कभी नहीं बुझेगी?
15 He that walketh righteously, and speaketh uprightly; he that despiseth the gain of oppressions, that shaketh his hands from taking a bribe, that stoppeth his ears from hearing of blood, and shutteth his eyes from looking upon evil:जो धर्म से चलता और सीधी बातें बोलता; जो अन्धेर के लाभ से घृणा करता, जो घूस नहीं लेता; जो खून की बात सुनने से कान बन्द करता, और बुराई देखने से आंख मूंद लेता है। वही ऊंचे स्थानों में निवास करेगा।
16 He shall dwell on high; his place of defence shall be the munitions of rocks; his bread shall be given `him'; his waters shall be sure.वह चट्टानों के गढ़ों में शरण लिए हुए रहेगा; उसको रोटी मिलेगी और पानी की घटी कभी न होगी॥
17 Thine eyes shall see the king in his beauty: they shall behold a land that reacheth afar.तू अपनी आंखों से राजा को उसकी शोभा सहित देखेगा; और लम्बे चौड़े देश पर दृष्टि करेगा।
18 Thy heart shall muse on the terror: Where is he that counted, where is he that weighed `the tribute'? where is he that counted the towers?तू भय के दिनों को स्मरण करेगा: लेखा लेने वाला और कर तौल कर लेने वाला कहां रहा? गुम्मटों का गिनने वाला कहां रहा?
19 Thou shalt not see the fierce people, a people of a deep speech that thou canst not comprehend, of a strange tongue that thou canst not understand.जिनकी कठिन भाषा तू नहीं समझता, और जिनकी लड़बड़ाती जीभ की बात तू नहीं बूझ सकता उन निर्दय लोगों को तू फिर न देखेगा।
20 Look upon Zion, the city of our solemnities: thine eyes shall see Jerusalem a quiet habitation, a tent that shall not be removed, the stakes whereof shall never be plucked up, neither shall any of the cords thereof be broken.हमारे पर्व के नगर सिय्योन पर दृष्टि कर! तू अपनी आंखों से यरूशेलम को देखेगा, वह विश्राम का स्थान, और ऐसा तम्बू है जो कभी गिराया नहीं जाएगा, जिसका कोई खूंटा कभी उखाड़ा न जाएगा, और न कोई रस्सी कभी टूटेगी।
21 But there Jehovah will be with us in majesty, a place of broad rivers and streams, wherein shall go no galley with oars, neither shall gallant ship pass thereby.वहां महाप्रतापी यहोवा हमारे लिये रहेगा, वह बहुत बड़ी बड़ी नदियों और नहरों का स्थान होगा, जिस में डांड़वाली नाव न चलेगी और न शोभायमान जहाज उस में हो कर जाएगा।
22 For Jehovah is our judge, Jehovah is our lawgiver, Jehovah is our king; he will save us.क्योंकि यहोवा हमारा न्यायी, यहोवा हमारा हाकिम, यहोवा हमारा राजा है; वही हमारा उद्धार करेगा॥
23 Thy tacklings are loosed; they could not strengthen the foot of their mast, they could not spread the sail: then was the prey of a great spoil divided; the lame took the prey.तेरी रस्सियां ढीली हो गईं, वे मस्तूल की जड़ को दृढ़ न रख सकीं, और न पाल को तान सकीं॥ तब बड़ी लूट छीनकर बांटी गई, लंगड़े लोग भी लूट के भागी हुए।
24 And the inhabitant shall not say, I am sick: the people that dwell therein shall be forgiven their iniquity.कोई निवासी न कहेगा कि मैं रोगी हूं; और जो लाग उस में बसेंगे, उनका अधर्म क्षमा किया जाएगा॥
Hindi Bible