Hosea 4 - WEB (Hindi)
1 Hear the word of Yahweh, you children of Israel; For Yahweh has a charge against the inhabitants of the land: "Indeed there is no truth, Nor goodness, Nor knowledge of God in the land.हे इस्राएलियों, यहोवा का वचन सुनो; इस देश के निवासियों के साथ यहोवा का मुकद्दमा है। इस देश में न तो कुछ सच्चाई है, न कुछ करूणा और न कुछ परमेश्वर का ज्ञान ही है।
2 There is cursing, lying, murder, stealing, and committing adultery; They break boundaries, and bloodshed causes bloodshed.यहां शाप देने, झूठ बोलने, वध करने, चुराने, और व्यभिचार करने को छोड़ कुछ नहीं होता; वे व्यवस्था की सीमा को लांघ कर कुकर्म करते हैं और खून ही खून होता रहता है।
3 Therefore the land will mourn, And everyone who dwells therein will waste away. All living things in her, Even the animals of the field and the birds of the sky; Yes, the fish of the sea also die.इस कारण यह देश विलाप करेगा, और मैदान के जीव-जन्तुओं, और आकाश के पक्षियों समेत उसके सब निवासी कुम्हला जाएंगे; और समुद्र की मछलियां भी नाश हो जाएंगी॥
4 "Yet let no man bring a charge, neither let any man accuse; For your people are like those who bring charges against a priest.देखो, कोई वाद-विवाद न करे, न कोई उलहना दे, क्योंकि तेरे लोग तो याजकों से वाद-विवाद करने वालों के समान हैं।
5 You will stumble in the day, And the prophet will also stumble with you in the night; And I will destroy your mother.तू दिनदुपहरी ठोकर खाएगा, और रात को भविष्यद्वक्ता भी तेरे साथ ठोकर खाएगा; और मैं तेरी माता को नाश करूंगा।
6 My people are destroyed for lack of knowledge. Because you have rejected knowledge, I will also reject you, That you may be no priest to me. Because you have your God's law, I will also forget your children.मेरे ज्ञान के न होने से मेरी प्रजा नाश हो गई; तू ने मेरे ज्ञान को तुच्छ जाना है, इसलिये मैं तुझे अपना याजक रहने के अयोग्य ठहराऊंगा। और इसलिये कि तू ने अपने परमेश्वर की व्यवस्था को तज दिया है, मैं भी तेरे लड़के-बालों को छोड़ दूंगा।
7 As they were multiplied, so they sinned against me. I will change their glory into shame.जैसे वे बढ़ते गए, वैसे ही वे मेरे विरुद्ध पाप करते गए; मैं उनके वैभव के बदले उनका अनादर करूंगा।
8 They feed on the sin of my people, And set their heart on their iniquity.वे मेरी प्रजा के पापबलियों को खाते हैं, और प्रजा के पापी होने की लालसा करते हैं।
9 It will be, like people, like priest; And I will punish them for their ways, And will repay them for their deeds.इसलिये जो प्रजा की दशा होगी, वही याजक की भी होगी; मैं उनके चालचलन का दण्ड दूंगा, और उनके कामों के अनुकूल उन्हें बदला दूंगा।
10 They will eat, and not have enough. They will play the prostitute, and will not increase; Because they have abandoned giving to Yahweh.वे खाएंगे तो सही, परन्तु तृप्त न होंगे, और वेश्यागमन तो करेंगे, परन्तु न बढ़ेंगे; क्योंकि उन्होंने यहोवा की ओर मन लगाना छोड़ दिया है॥
11 Prostitution, wine, and new wine take away understanding.वेश्यागमन और दाखमधु और ताजा दाखमधु, ये तीनों बुद्धि को भ्रष्ट करते हैं।
12 My people consult with their wooded idol, And answer to a stick of wood. Indeed the spirit of prostitution has led them astray, And they have been unfaithful to their God.मेरी प्रजा के लोग काठ के पुतले से प्रश्न करते हैं, और उनकी छड़ी उन को भविष्य बताती है। क्योंकि छिनाला कराने वाली आत्मा ने उन्हें बहकाया है, और वे अपने परमेश्वर की आधीनता छोड़ कर छिनाला करते हैं।
13 They sacrifice on the tops of the mountains, And burn incense on the hills, under oaks and poplars and terebinths, Because its shade is good. Therefore your daughters play the prostitute, And your brides commit adultery.बांज, चिनार और छोटे बांज वृक्षों की छाया अच्छी होती है, इसलिये वे उनके नीचे और पहाड़ों की चोटियों पर यज्ञ करते, और टीलों पर धूप जलाते हैं॥ इस कारण तुम्हारी बेटियां छिनाल और तुम्हारी बहुएं व्यभिचारिणी हो गई हैं।
14 I will not punish your daughters when they play the prostitute, Nor your brides when they commit adultery; Because the men consort with prostitutes, And they sacrifice with the shrine prostitutes; And the people that does not understand will come to ruin.जब तुम्हारी बेटियां छिनाला और तुम्हारी बहुएं व्यभिचार करें, तब मैं उन को दण्ड न दूंगा; क्योंकि मनुष्य आप ही वेश्याओं के साथ एकान्त में जाते, और देवदासियों के साथी हो कर यज्ञ करते हैं; और जो लोग समझ नहीं रखते, वे नाश हो जाएंगे॥
15 "Though you, Israel, play the prostitute, Yet don't let Judah offend; And don't come to Gilgal, Neither go up to Beth Aven, Nor swear, 'As Yahweh lives.'हे इस्राएल, यद्यपि तू छिनाला करता है, तौभी यहूदा दोषी न बने। गिलगाल को न आओ; और न बेतावेन को चढ़ जाओ; और यहोवा के जीवन की सौगन्ध कह कर शपथ न खाओ।
16 For Israel has behaved extremely stubbornly, like a stubborn heifer. Then how will Yahweh feed them like a lamb in a meadow.क्योंकि इस्राएल ने हठीली कलोर की नाईं हठ किया है, क्या अब यहोवा उन्हें भेड़ के बच्चे की नाईं लम्बे चौड़े मैदान में चराएगा?
17 Ephraim is joined to idols. Leave him alone!एप्रैम मूरतों का संगी हो गया है; इसलिये उसको रहने दे।
18 Their drink has become sour. They play the prostitute continually. Her rulers dearly love their shameful way.वे जब दाखमधु पी चुकते हैं तब वेश्यागमन करने में लग जाते हैं; उनके प्रधान लोग निरादर होने से अधिक प्रीति रखते हैं।
19 The wind has wrapped her up in its wings; And they shall be disappointed because of their sacrifices.आंधी उन को अपने पंखों में बान्ध कर उड़ा ले जाएगी, और उनके बलिदानों के कारण उनकी आशा टूट जाएगी॥
Hindi Bible