Proverbs 26 - KJV (Hindi)
1 As snow in summer, and as rain in harvest, so honour is not seemly for a fool.जैसा धूपकाल में हिम का, और कटनी के समय जल का पड़ना, वैसा ही मूर्ख की महिमा भी ठीक नहीं होती।
2 As the bird by wandering, as the swallow by flying, so the curse causeless shall not come.जैसे गौरिया घूमते घूमते और सूपाबेनी उड़ते-उड़ते नहीं बैठती, वैसे ही व्यर्थ शाप नहीं पड़ता।
3 A whip for the horse, a bridle for the ass, and a rod for the fool's back.घोड़े के लिये कोड़ा, गदहे के लिये बाग, और मूर्खों की पीठ के लिये छड़ी है।
4 Answer not a fool according to his folly, lest thou also be like unto him.मूर्ख को उस की मूर्खता के अनुसार उत्तर न देना ऐसा न हो कि तू भी उसके तुल्य ठहरे।
5 Answer a fool according to his folly, lest he be wise in his own conceit.मूर्ख को उसकी मूढ़ता के अनुसार उत्तर न देना, ऐसा न हो कि वह अपने लेखे बुद्धिमान ठहरे।
6 He that sendeth a message by the hand of a fool cutteth off the feet, and drinketh damage.जो मूर्ख के हाथ से संदेशा भेजता है, वह मानो अपने पांव में कुल्हाड़ा मारता और विष पीता है।
7 The legs of the lame are not equal: so is a parable in the mouth of fools.जैसे लंगड़े के पांव लड़खड़ाते हैं, वैसे ही मूर्खों के मुंह में नीतिवचन होता है।
8 As he that bindeth a stone in a sling, so is he that giveth honour to a fool.जैसे पत्थरों के ढेर में मणियों की थैली, वैसे ही मूर्ख को महिमा देनी होती है।
9 As a thorn goeth up into the hand of a drunkard, so is a parable in the mouths of fools.जैसे मतवाले के हाथ में कांटा गड़ता है, वैसे ही मूर्खों का कहा हुआ नीतिवचन भी दु:खदाई होता है।
10 The great God that formed all things both rewardeth the fool, and rewardeth transgressors.जैसा कोई तीरन्दाज जो अकारण सब को मारता हो, वैसा ही मूर्खों वा बटोहियों का मजदूरी में लगाने वाला भी होता है।
11 As a dog returneth to his vomit, so a fool returneth to his folly.जैसे कुत्ता अपनी छाँट को चाटता है, वैसे ही मूर्ख अपनी मूर्खता को दुहराता है।
12 Seest thou a man wise in his own conceit? there is more hope of a fool than of him.यदि तू ऐसा मनुष्य देखे जो अपनी दृष्टि में बुद्धिमान बनता हो, तो उस से अधिक आशा मूर्ख ही से है।
13 The slothful man saith, There is a lion in the way; a lion is in the streets.आलसी कहता है, कि मार्ग में सिंह है, चौक में सिंह है!
14 As the door turneth upon his hinges, so doth the slothful upon his bed.जैसे किवाड़ अपनी चूल पर घूमता है, वैसे ही आलसी अपनी खाट पर करवटें लेता है।
15 The slothful hideth his hand in his bosom; it grieveth him to bring it again to his mouth.आलसी अपना हाथ थाली में तो डालता है, परन्तु आलस्य के कारण कौर मुंह तक नहीं उठाता।
16 The sluggard is wiser in his own conceit than seven men that can render a reason.आलसी अपने को ठीक उत्तर देने वाले सात मनुष्यों से भी अधिक बुद्धिमान समझता है।
17 He that passeth by, and meddleth with strife belonging not to him, is like one that taketh a dog by the ears.जो मार्ग पर चलते हुए पराये झगड़े में विघ्न डालता है, सो वह उसके समान है, जो कुत्ते को कानों से पकड़ता है।
18 As a mad man who casteth firebrands, arrows, and death,जैसा एक पागल जो जंगली लकडिय़ां और मृत्यु के तीर फेंकता है,
19 So is the man that deceiveth his neighbour, and saith, Am not I in sport?वैसा ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी को धोखा दे कर कहता है, कि मैं तो ठट्ठा कर रहा था।
20 Where no wood is, there the fire goeth out: so where there is no talebearer, the strife ceaseth.जैसे लकड़ी न होने से आग बुझती है, उसी प्रकार जहां कानाफूसी करने वाला नहीं वहां झगड़ा मिट जाता है।
21 As coals are to burning coals, and wood to fire; so is a contentious man to kindle strife.जैसा अंगारों में कोयला और आग में लकड़ी होती है, वैसा ही झगड़े के बढ़ाने के लिये झगडालू होता है।
22 The words of a talebearer are as wounds, and they go down into the innermost parts of the belly.कानाफूसी करने वाले के वचन, स्वादिष्ट भोजन के समान भीतर उतर जाते हैं।
23 Burning lips and a wicked heart are like a potsherd covered with silver dross.जैसा कोई चान्दी का पानी चढ़ाया हुअ मिट्टी का बर्तन हो, वैसा ही बुरे मन वाले के प्रेम भरे वचन होते हैं।
24 He that hateth dissembleth with his lips, and layeth up deceit within him;जो बैरी बात से तो अपने को भोला बनाता है, परन्तु अपने भीतर छल रखता है,
25 When he speaketh fair, believe him not: for there are seven abominations in his heart.उसकी मीठी-मीठी बात प्रतीति न करना, क्योंकि उसके मन में सात घिनौनी वस्तुएं रहती हैं;
26 Whose hatred is covered by deceit, his wickedness shall be shewed before the whole congregation.चाहे उसका बैर छल के कारण छिप भी जाए, तौभी उसकी बुराई सभा के बीच प्रगट हो जाएगी।
27 Whoso diggeth a pit shall fall therein: and he that rolleth a stone, it will return upon him.जो गड़हा खोदे, वही उसी में गिरेगा, और जो पत्थर लुढ़काए, वह उलट कर उसी पर लुढ़क आएगा।
28 A lying tongue hateth those that are afflicted by it; and a flattering mouth worketh ruin.जिस ने किसी को झूठी बातों से घायल किया हो वह उस से बैर रखता है, और चिकनी चुपड़ी बात बोलने वाला विनाश का कारण होता है॥
Hindi Bible