Bible

Mark 4 - DBY (Hindi)

1 And again he began to teach by the sea. And a great crowd was gathered together to him, so that going on board ship he sat in the sea, and all the crowd were close to the sea on the land.वह फिर झील के किनारे उपदेश देने लगा: और ऐसी बड़ी भीड़ उसके पास इकट्ठी हो गई, कि वह झील में एक नाव पर चढ़कर बैठ गया और सारी भीड़ भूमि पर झील के किनारे खड़ी रही।

2 And he taught them many things in parables. And he said to them in his doctrine,और वह उन्हें दृष्टान्तों में बहुत सी बातें सिखाने लगो, और अपने उपदेश में उन से कहा।

3 Hearken: Behold, the sower went forth to sow.सुनो: देखो, एक बोनेवाला, बीज बाने के लिये निकला!

4 And it came to pass as he sowed, one fell by the wayside, and the birds came and devoured it.और बोते समय कुछ तो मार्ग के किनारे गिरा और पक्षियों ने आकर उसे चुग लिया।

5 And another fell on the rocky ground, where it had not much earth, and immediately it sprung up out [of the ground] because it had no depth of earth;और कुछ पत्थरीली भूमि पर गिरा जहां उस को बहुत मिट्टी न मिली, और गहरी मिट्टी न मिलने के कारण जल्द उग आया।

6 and when the sun arose it was burnt up, and because of its not having any root, it withered.और जब सूर्य निकला, तो जल गया, और जड़ न पकड़ने के कारण सूख गया।

7 And another fell among the thorns, and the thorns grew up and choked it, and it yielded no fruit.और कुछ तो झाड़ियों में गिरा, और झाड़ियों ने बढ़कर उसे दबा लिया, और वह फल न लाया।

8 And another fell into the good ground, and yielded fruit, growing up and increasing; and bore, one thirty, and one sixty, and one a hundred.परन्तु कुछ अच्छी भूमि पर गिरा; और वह उगा, और बढ़कर फलवन्त हुआ; और कोई तीस गुणा, कोई साठ गुणा और कोई सौ गुणा फल लाया।

9 And he said, He that has ears to hear, let him hear.और उस ने कहा; जिस के पास सुनने के लिये कान हों वह सुन ले॥

10 And when he was alone, those about him with the twelve asked him [as to] the parables.जब वह अकेला रह गया, तो उसके साथियों ने उन बारह समेत उस से इन दृष्टान्तों के विषय में पूछा।

11 And he said to them, To you is given [to know] the mystery of the kingdom of God; but to them who are without, all things are done in parables,उस ने उन से कहा, तुम को तो परमेश्वर के राज्य के भेद की समझ दी गई है, परन्तु बाहर वालों के लिये सब बातें दृष्टान्तों में होती हैं।

12 that beholding they may behold and not see, and hearing they may hear and not understand, lest it may be, they should be converted and they should be forgiven.इसलिये कि वे देखते हुए देखें और उन्हें सुझाई न पड़े और सुनते हुए सुनें भी और न समझें; ऐसा न हो कि वे फिरें, और क्षमा किए जाएं।

13 And he says to them, Do ye not know this parable? and how will ye be acquainted with all the parables?फिर उस ने उन से कहा; क्या तुम यह दृष्टान्त नहीं समझते? तो फिर और सब दृष्टान्तों को क्योंकर समझोगे?

14 The sower sows the word:बोने वाला वचन बोता है।

15 and these are they by the wayside where the word is sown, and when they hear, immediately Satan comes and takes away the word that was sown in them.जो मार्ग के किनारे के हैं जहां वचन बोया जाता है, ये वे हैं, कि जब उन्होंने सुना, तो शैतान तुरन्त आकर वचन को जो उन में बोया गया था, उठा ले जाता है।

16 And these are they in like manner who are sown upon the rocky places, who when they hear the word, immediately receive it with joy,और वैसे ही जो पत्थरीली भूमि पर बोए जाते हैं, ये वे हैं, कि जो वचन को सुनकर तुरन्त आनन्द से ग्रहण कर लेते हैं।

17 and they have no root in themselves, but are for a time: then, tribulation arising, or persecution on account of the word, immediately they are offended.परन्तु अपने भीतर जड़ न रखने के कारण वे थोड़े ही दिनों के लिये रहते हैं; इस के बाद जब वचन के कारण उन पर क्लेश या उपद्रव होता है, तो वे तुरन्त ठोकर खाते हैं।

18 And others are they who are sown among the thorns: these are they who have heard the word,और जो झाडियों में बोए गए ये वे हैं जिन्होंने वचन सुना।

19 and the cares of life, and the deceitfulness of riches, and the lusts of other things, entering in, choke the word, and it becomes unfruitful.और संसार की चिन्ता, और धन का धोखा, और और वस्तुओं का लोभ उन में समाकर वचन को दबा देता है। और वह निष्फल रह जाता है।

20 And these are they who have been sown on the good ground, such as hear the word and receive it, and bear fruit; one thirty, and one sixty, and one a hundred [fold].और जो अच्छी भूमि में बोए गए, ये वे हैं, जो वचन सुनकर ग्रहण करते और फल लाते हैं, कोई तीस गुणा, कोई साठ गुणा, और कोई सौ गुणा॥

21 And he said to them, Does the lamp come that it should be put under the bushel or under the couch? [Is it] not that it should be set upon the lamp-stand?और उस ने उन से कहा; क्या दिये को इसलिये लाते हैं कि पैमाने या खाट के नीचे रखा जाए? क्या इसलिये नहीं, कि दीवट पर रखा जाए?

22 For there is nothing hidden which shall not be made manifest; nor does any secret thing take place, but that it should come to light.क्योंकि कोई वस्तु छिपी नहीं, परन्तु इसलिये कि प्रगट हो जाए;

23 If any one have ears to hear, let him hear.और न कुछ गुप्त है पर इसलिये कि प्रगट हो जाए। यदि किसी के सुनने के कान हों, तो सुन ले।

24 And he said to them, Take heed what ye hear; with what measure ye mete, it shall be meted to you; and there shall be [more] added to you.फिर उस ने उन से कहा; चौकस रहो, कि क्या सुनते हो? जिस नाप से तुम नापते हो उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा, और तुम को अधिक दिया जाएगा।

25 For whosoever has, to him shall be given; and he who has not, even what he has shall be taken from him.क्योंकि जिस के पास है, उस को दिया जाएगा; परन्तु जिस के पास नहीं है उस से वह भी जो उसके पास है; ले लिया जाएगा॥

26 And he said, Thus is the kingdom of God, as if a man should cast the seed upon the earth,फिर उस ने कहा; परमेश्वर का राज्य ऐसा है, जैसे कोई मनुष्य भूमि पर बीज छींटे।

27 and should sleep and rise up night and day, and the seed should sprout and grow, he does not know how.और रात को सोए, और दिन को जागे और वह बीज ऐसे उगे और बढ़े कि वह न जाने।

28 The earth bears fruit of itself, first [the] blade, then an ear, then full corn in the ear.पृथ्वी आप से आप फल लाती है पहिले अंकुर, तब बाल, और तब बालों में तैयार दाना।

29 But when the fruit is produced, immediately he sends the sickle, for the harvest is come.परन्तु जब दाना पक जाता है, तब वह तुरन्त हंसिया लगाता है, क्योंकि कटनी आ पहुंची है॥

30 And he said, How should we liken the kingdom of God, or with what comparison should we compare it?फिर उस ने कहा, हम परमेश्वर के राज्य की उपमा किस से दें, और किस दृष्टान्त से उसका वर्णन करें?

31 As to a grain of mustard [seed], which, when it is sown upon the earth, is less than all seeds which are upon the earth,वह राई के दाने के समान है; कि जब भूमि में बोया जाता है तो भूमि के सब बीजों से छोटा होता है।

32 and when it has been sown, mounts up and becomes greater than all herbs, and produces great branches, so that the birds of heaven can roost under its shadow.परन्तु जब बोया गया, तो उगकर सब साग पात से बड़ा हो जाता है, और उसकी ऐसी बड़ी डालियां निकलती हैं, कि आकाश के पक्षी उसकी छाया में बसेरा कर सकते हैं॥

33 And with many such parables he spoke the word to them, as they were able to hear,और वह उन्हें इस प्रकार के बहुत से दृष्टान्त दे देकर उन की समझ के अनुसार वचन सुनाता था।

34 but without a parable spoke he not to them; and in private he explained all things to his disciples.और बिना दृष्टान्त कहे उन से कुछ भी नहीं कहता था; परन्तु एकान्त में वह अपने निज चेलों को सब बातों का अर्थ बताता था॥

35 And on that day, when evening was come, he says to them, Let us go over to the other side:उसी दिन जब सांझ हुई, तो उस ने उन से कहा; आओ, हम पार चलें,।

36 and having sent away the crowd, they take him with [them], as he was, in the ship. But other ships also were with him.और वे भीड़ को छोड़कर जैसा वह था, वैसा ही उसे नाव पर साथ ले चले; और उसके साथ, और भी नावें थीं।

37 And there comes a violent gust of wind, and the waves beat into the ship, so that it already filled.तब बड़ी आन्धी आई, और लहरें नाव पर यहां तक लगीं, कि वह अब पानी से भरी जाती थी।

38 And *he* was in the stern sleeping on the cushion. And they awake him up and say to him, Teacher, dost thou not care that we are perishing?और वह आप पिछले भाग में गद्दी पर सो रहा था; तब उन्होंने उसे जगाकर उस से कहा; हे गुरू, क्या तुझे चिन्ता नहीं, कि हम नाश हुए जाते हैं?

39 And awaking up he rebuked the wind, and said to the sea, Silence; be mute. And the wind fell, and there was a great calm.तब उस ने उठकर आन्धी को डांटा, और पानी से कहा; “शान्त रह, थम जा”: और आन्धी थम गई और बड़ा चैन हो गया।

40 And he said to them, Why are ye [thus] fearful? how [is it] ye have not faith?और उन से कहा; तुम क्यों डरते हो? क्या तुम्हें अब तक विश्वास नहीं?

41 And they feared [with] great fear, and said one to another, Who then is this, that even the wind and the sea obey him?और वे बहुत ही डर गए और आपस में बोले; यह कौन है, कि आन्धी और पानी भी उस की आज्ञा मानते हैं?

Hindi Bible