Genesis 5 - WEB (Hindi)
1 This is the book of the generations of Adam. In the day that God created man, he made him in God's likeness.आदम की वंशावली यह है। जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की तब अपने ही स्वरूप में उसको बनाया;
2 He created them male and female, and blessed them, and called their name Adam,{"Adam" and "Man" are spelled with the exact same consonants in Hebrew, so this can be correctly translated either way.} in the day when they were created.उसने नर और नारी करके मनुष्यों की सृष्टि की और उन्हें आशीष दी, और उनकी सृष्टि के दिन उनका नाम आदम रखा।
3 Adam lived one hundred thirty years, and became the father of a son in his own likeness, after his image, and named him Seth.जब आदम एक सौ तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा उसकी समानता में उस ही के स्वरूप के अनुसार एक पुत्र उत्पन्न हुआ उसका नाम शेत रखा।
4 The days of Adam after he became the father of Seth were eight hundred years, and he became the father of sons and daughters.और शेत के जन्म के पश्चात आदम आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।
5 All the days that Adam lived were nine hundred thirty years, then he died.और आदम की कुल अवस्था नौ सौ तीस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
6 Seth lived one hundred five years, and became the father of Enosh.जब शेत एक सौ पांच वर्ष का हुआ, तब उसने एनोश को जन्म दिया।
7 Seth lived after he became the father of Enosh eight hundred seven years, and became the father of sons and daughters.और एनोश के जन्म के पश्चात शेत आठ सौ सात वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।
8 All the days of Seth were nine hundred twelve years, then he died.और शेत की कुल अवस्था नौ सौ बारह वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
9 Enosh lived ninety years, and became the father of Kenan.जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ, तब उसने केनान को जन्म दिया।
10 Enosh lived after he became the father of Kenan, eight hundred fifteen years, and became the father of sons and daughters.और केनान के जन्म के पश्चात एनोश आठ सौ पन्द्रह वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां हुई।
11 All the days of Enosh were nine hundred five years, then he died.और एनोश की कुल अवस्था नौ सौ पांच वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
12 Kenan lived seventy years, and became the father of Mahalalel.जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ, तब उसने महललेल को जन्म दिया।
13 Kenan lived after he became the father of Mahalalel eight hundred forty years, and became the father of sons and daughtersऔर महललेल के जन्म के पश्चात केनान आठ सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।
14 and all the days of Kenan were nine hundred ten years, then he died.और केनान की कुल अवस्था नौ सौ दस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
15 Mahalalel lived sixty-five years, and became the father of Jared.जब महललेल पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने येरेद को जन्म दिया।
16 Mahalalel lived after he became the father of Jared eight hundred thirty years, and became the father of sons and daughters.और येरेद के जन्म के पश्चात महललेल आठ सौ तीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।
17 All the days of Mahalalel were eight hundred ninety-five years, then he died.और महललेल की कुल अवस्था आठ सौ पंचानवे वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
18 Jared lived one hundred sixty-two years, and became the father of Enoch.जब येरेद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ, जब उसने हनोक को जन्म दिया।
19 Jared lived after he became the father of Enoch eight hundred years, and became the father of sons and daughters.और हनोक के जन्म के पश्चात येरेद आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।
20 All the days of Jared were nine hundred sixty-two years, then he died.और येरेद की कुल अवस्था नौ सौ बासठ वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया।
21 Enoch lived sixty-five years, and became the father of Methuselah.जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने मतूशेलह को जन्म दिया।
22 Enoch walked with God after he became the father of Methuselah three hundred years, and became the father of sons and daughters.और मतूशेलह के जन्म के पश्चात हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्वर के साथ साथ चलता रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।
23 all the days of Enoch were three hundred sixty-five years.और हनोक की कुल अवस्था तीन सौ पैंसठ वर्ष की हुई।
24 Enoch walked with God, and he was not, for God took him.और हनोक परमेश्वर के साथ साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया।
25 Methuselah lived one hundred eighty-seven years, and became the father of Lamech.जब मतूशेलह एक सौ सत्तासी वर्ष का हुआ, तब उसने लेमेक को जन्म दिया।
26 Methuselah lived after he became the father of Lamech seven hundred eighty-two years, and became the father of sons and daughters.और लेमेक के जन्म के पश्चात मतूशेलह सात सौ बयासी वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।
27 All the days of Methuselah were nine hundred sixty-nine years, then he died.और मतूशेलह की कुल अवस्था नौ सौ उनहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
28 Lamech lived one hundred eighty-two years, and became the father of a son,जब लेमेक एक सौ बयासी वर्ष का हुआ, तब उसने एक पुत्र जन्म दिया।
29 and he named him Noah, saying, "This same will comfort us in our work and in the toil of our hands, because of the ground which Yahweh has cursed."और यह कहकर उसका नाम नूह रखा, कि यहोवा ने जो पृथ्वी को शाप दिया है, उसके विषय यह लड़का हमारे काम में, और उस कठिन परिश्रम में जो हम करते हैं, हम को शान्ति देगा।
30 Lamech lived after he became the father of Noah five hundred ninety-five years, and became the father of sons and daughters.और नूह के जन्म के पश्चात लेमेक पांच सौ पंचानवे वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।
31 All the days of Lamech were seven hundred seventy-seven years, then he died.और लेमेक की कुल अवस्था सात सौ सतहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥
32 Noah was five hundred years old, and Noah became the father of Shem, Ham, and Japheth.और नूह पांच सौ वर्ष का हुआ; और नूह ने शेम, और हाम और येपेत को जन्म दिया॥
Hindi Bible