Daniel 3 - BBE (Hindi)
1 Nebuchadnezzar the king made an image of gold, sixty cubits high and six cubits wide: he put it up in the valley of Dura, in the land of Babylon.नबूकदनेस्सर राजा ने सोने की एक मूरत बनवाई, जिनकी ऊंचाई साठ हाथ, और चौड़ाई छ: हाथ की थी। और उसने उसको बाबुल के प्रान्त के दूरा नाम मैदान में खड़ा कराया।
2 And Nebuchadnezzar the king sent to get together all the captains, the chiefs, the rulers, the wise men, the keepers of public money, the judges, the overseers, and all the rulers of the divisions of the country, to come to see the unveiling of the image which Nebuchadnezzar the king had put up.तब नबूकदनेस्सर राजा ने अधिपतियों, हाकिमों, गवर्नरों, जजों, खजांनचियों, न्यायियों, शास्त्रियों, आदि प्रान्त-प्रान्त के सब अधिकारियों को बुलवा भेजा कि वे उस मूरत की प्रतिष्ठा में आएं जो उसने खड़ी कराई थी।
3 Then the captains, the chiefs, the rulers, the wise men, the keepers of public money, the judges, the overseers, and all the rulers of the divisions of the country, came together to see the unveiling of the image which Nebuchadnezzar the king had put up; and they took their places before the image which Nebuchadnezzar had put up.तब अधिपति, हाकिम, गर्वनर, जज, खजांनची, न्यायी, शास्त्री आदि प्रान्त-प्रान्त के सब अधिकारी नबूकदनेस्सर राजा की खड़ी कराई हुई मूरत की प्रतिष्ठा के लिये इकट्ठे हुए, और उस मूरत के साम्हने खड़े हुए।
4 Then one of the king's criers said in a loud voice, To you the order is given, O peoples, nations, and languages,तब ढिंढोरिये ने ऊंचे शब्द से पुकार कर कहा, हे देश-देश और जाति-जाति के लोगों, और भिन्न भिन्न भाषा बोलने वालो, तुम को यह आज्ञा सुनाई जाती है कि,
5 That when the sound of the horn, pipe, harp, trigon, psaltery, bagpipe, and all sorts of instruments, comes to your ears, you are to go down on your faces in worship before the image of gold which Nebuchadnezzar the king has put up:जिस समय तुम नरसिंगे, बांसुली, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुनो, तुम उसी समय गिर कर नबूकदनेस्सर राजा की खड़ी कराई हुए सोने की मूरत को दण्डवत करो।
6 And anyone not falling down and worshipping will that same hour be put into a burning and flaming fire.और जो कोई गिरकर दण्डवत न करेगा वह उसी घड़ी धधकते हुए भट्ठे के बीच में डाल दिया जाएगा।
7 So at that time, all the people, when the sound of the horn, pipe, harp, trigon, psaltery, and all sorts of instruments, came to their ears, went down on their faces in worship before the image of gold which Nebuchadnezzar the king had put up.इस कारण उस समय ज्योंही सब जाति के लोगों को नरसिंगे, बांसुली, वीणा, सारंगी, सितार शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुन पड़ा, त्योंही देश-देश और जाति-जाति के लोगों और भिन्न-भिन्न भाषा बोलने वालों ने गिर कर उस सोने की मूरत को जो नबूकदनेस्सर राजा ने खड़ी कराई थी, दण्डवत की॥
8 At that time certain Chaldaeans came near and made a statement against the Jews.उसी समय कई एक कसदी पुरूष राजा के पास गए, और कपट से यहूदियों की चुगली खाई।
9 They made answer and said to Nebuchadnezzar the king, O King, have life for ever.वे नबुकदनेस्सर राजा से कहने लगे, हे राजा, तू चिरंजीव रहे।
10 You, O King, have given an order that every man, when the sound of the horn, pipe, harp, trigon, psaltery, bagpipe, and all sorts of instruments, comes to his ears, is to go down on his face in worship before the image of gold:हे राजा, तू ने तो यह आज्ञा दी है कि जो मनुष्य नरसिंगे, बांसुली, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुने, वह गिर कर उस सोने की मूरत को दण्डवत करे;
11 And anyone not falling down and worshipping is to be put into a burning and flaming fire.और जो कोई गिर कर दण्डवत न करे वह धधकते हुए भट्ठे के बीच में डाल दिया जाए।
12 There are certain Jews whom you have put over the business of the land of Babylon, Shadrach, Meshach, and Abed-nego; these men have not given attention to you, O King: they are not servants of your gods or worshippers of the gold image which you have put up.देख, शद्रक, मेशक, और अबेदनगो नाम कुछ यहूदी पुरूष हैं, जिन्हें तू ने बाबुल के प्रान्त के कार्य के ऊपर नियुक्त किया है। उन पुरूषों ने, हे राजा, तेरी आज्ञा की कुछ चिन्ता नहीं की; वे तेरे देवता की उपासना नहीं करते, और जो सोने की मूरत तू ने खड़ी कराई है, उसको दण्डवत नहीं करते॥
13 Then Nebuchadnezzar in his wrath and passion gave orders for Shadrach, Meshach, and Abed-nego to be sent for. Then they made these men come in before the king.तब नबूकदनेस्सर ने रोष और जलजलाहट में आकर आज्ञा दी कि शद्रक मेशक और अबेदनगो को लाओ। तब वे पुरूष राजा के साम्हने हाजिर किए गए।
14 Nebuchadnezzar made answer and said to them, Is it true, O Shadrach, Meshach, and Abed-nego, that you will not be servants of my god or give worship to the image of gold which I have put up?नबूकदनेस्सर ने उन से पूछा, हे शद्रक, मेशक और अबेदनगो, तुम लोग जो मेरे देवता की उपासना नहीं करते, और मेरी खड़ी कराई हुई सोने की मूरत को दण्डवत नहीं करते, सो क्या तुम जान बूझकर ऐसा करते हो?
15 Now if you are ready, on hearing the sound of the horn, pipe, harp, trigon, psaltery, bagpipe, and all sorts of instruments, to go down on your faces in worship before the image which I have made, it is well: but if you will not give worship, that same hour you will be put into a burning and flaming fire; and what god is there who will be able to take you out of my hands?यदि तुम अभी तैयार हो, कि जब नरसिंगे, बांसुली, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुनो, और उसी क्षण गिर कर मेरी बनवाई हुई मूरत को दण्डवत करो, तो बचोगे; और यदि तुम दण्डवत ने करो तो इसी घड़ी धधकते हुए भट्ठे के बीच में डाले जाओगे; फिर ऐसा कौन देवता है, जो तुम को मेरे हाथ से छुड़ा सके?
16 Shadrach, Meshach, and Abed-nego, answering Nebuchadnezzar the king, said, There is no need for us to give you an answer to this question.शद्रक, मेशक और अबेदनगो ने राजा से कहा, हे नबूकदनेस्सर, इस विषय में तुझे उत्तर देने का हमें कुछ प्रयोजन नहीं जान पड़ता।
17 If our God, whose servants we are, is able to keep us safe from the burning and flaming fire, and from your hands, O King, he will keep us safe.हमारा परमेश्वर, जिसकी हम उपासना करते हैं वह हम को उस धधकते हुए भट्टे की आग से बचाने की शक्ति रखता है; वरन हे राजा, वह हमें तेरे हाथ से भी छुड़ा सकता है।
18 But if not, be certain, O King, that we will not be the servants of your gods, or give worship to the image of gold which you have put up.परन्तु, यदि नहीं, तो हे राजा तुझे मालूम हो, कि हम लोग तेरे देवता की उपासना नहीं करेंगे, और न तेरी खड़ी कराई हुई सोने की मूरत को दण्डवत करेंगे॥
19 Then Nebuchadnezzar was full of wrath, and the form of his face was changed against Shadrach, Meshach, and Abed-nego: and he gave orders that the fire was to be heated up seven times more than it was generally heated.तब नबूकदनेस्सर झुंझला उठा, और उसके चेहरे का रंग शद्रक, मेशक और अबेदनगो की ओर बदल गया। और उसने आज्ञा दी कि भट्ठे को सातगुणा अधिक धधका दो।
20 And he gave orders to certain strong men in his army to put cords on Shadrach, Meshach and Abed-nego and put them into the burning and flaming fire.फिर अपनी सेना में के कई एक बलवान् पुरूषों को उसने आज्ञा दी, कि शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बान्धकर उन्हें धधकते हुए भट्ठे में डाल दो।
21 Then these men had cords put round them as they were, in their coats, their trousers, their hats, and their clothing, and were dropped into the burning and flaming fire.तब वे पुरूष अपने मोजों, अंगरखों, बागों और और वस्त्रों सहित बान्धकर, उस धधकते हुए भट्ठे में डाल दिए गए।
22 And because the king's order was not to be put on one side, and the heat of the fire was so great, the men who took up Shadrach, Meshach, and Abed-nego were burned to death by the flame of the fire.वह भट्ठा तो राजा की दृढ़ आज्ञा होने के कारण अत्यन्त धधकाया गया था, इस कारण जिन पुरूषों ने शद्रक, मेशक और अबेदनगो को उठाया वे ही आग की आंच से जल मरे।
23 And these three men, Shadrach, Meshach, and Abed-nego, with the cords about them, went down into the burning and flaming fire.और उसी धधकते हुए भट्ठे के बीच ये तीनों पुरूष, शद्रक, मेशक और अबेदनगो, बन्धे हुए फेंक दिए गए॥
24 Then King Nebuchadnezzar, full of fear and wonder, got up quickly, and said to his wise men, Did we not put three men in cords into the fire? and they made answer and said to the king, True, O King.तब नबूकदनेस्सरे राजा अचम्भित हुआ और घबरा कर उठ खड़ा हुआ। और अपने मन्त्रियों से पूछने लगा, क्या हम ने उस आग के बीच तीन ही पुरूष बन्धे हुए नहीं डलवाए? उन्होंने राजा को उत्तर दिया, हां राजा, सच बात तो है।
25 He made answer and said, Look! I see four men loose, walking in the middle of the fire, and they are not damaged; and the form of the fourth is like a son of the gods.फिर उसने कहा, अब मैं देखता हूं कि चार पुरूष आग के बीच खुले हुए टहल रहे हैं, और उन को कुछ भी हानि नहीं पहुंची; और चौथे पुरूष का स्वरूप ईश्वर के पुत्र के सदृश्य है॥
26 Then Nebuchadnezzar came near the door of the burning and flaming fire: he made answer and said, Shadrach, Meshach, and Abed-nego, you servants of the Most High God, come out and come here. Then Shadrach, Meshach, and Abed-nego came out of the fire.फिर नबूकदनेस्सर उस धधकते हुए भट्ठे के द्वार के पास जा कर कहने लगा, हे शद्रक, मेशक और अबेदनगो, हे परमप्रधान परमेश्वर के दासो, निकल कर यहां आओ! यह सुन कर शद्रक, मेशक और अबेदनगो आग के बीच से निकल आए।
27 And the captains, the chiefs, and the rulers, and the king's wise men who had come together, saw these men, over whose bodies the fire had no power, and not a hair of their heads was burned, and their coats were not changed, and there was no smell of fire about them.जब अधिपति, हाकिम, गर्वनर और राजा के मन्त्रियों ने, जो इकट्ठे हुए थे, उन पुरूषों की ओर देखा, तब उनकी देह में आग का कुछ भी प्रभाव नहीं पाया; और उनके सिर का एक बाल भी न झुलसा, न उनके मोजे कुछ बिगड़े, न उन में जलने की कुछ गन्ध पाई गई।
28 Nebuchadnezzar made answer and said, Praise be to the God of Shadrach, Meshach, and Abed-nego, who has sent his angel and kept his servants safe who had faith in him, and who put the king's word on one side and gave up their bodies to the fire, so that they might not be servants or worshippers of any other god but their God.नबूकदनेस्सर कहने लगा, धन्य है शद्रक, मेशक और अबेदनगो का परमेश्वर, जिसने अपना दूत भेज कर अपने इन दासों को इसलिये बचाया, क्योंकि इन्होंने राजा की आज्ञा न मान कर, उसी पर भरोसा रखा, और यह सोच कर अपना शरीर भी अर्पण किया, कि हम अपने परमेश्वर को छोड़, किसी देवता की उपासना वा दण्डवत न करेंगे।
29 And it is my decision that any people, nation, or language saying evil against the God of Shadrach, Meshach, and Abed-nego, will be cut to bits and their houses made waste: because there is no other god who is able to give salvation such as this.इसलिये अब मैं यह आज्ञा देता हूं कि देश-देश और जाति-जाति के लोगों, और भिन्न-भिन्न भाषा बोलने वालों में से जो कोई शद्रक, मेशक और अबेदनगो के परमेश्वर की कुछ निन्दा करेगा, वह टुकड़े टुकड़े किया जाएगा, और उसका घर घूरा बनाया जाएगा; क्योंकि ऐसा कोई और देवता नहीं जो इस रीति से बचा सके।
30 Then the king gave Shadrach, Meshach, and Abed-nego even greater authority in the land of Babylon.तब राजा ने बाबुल के प्रान्त में शद्रक, मेशक, अबेदनगो का पद और ऊंचा किया॥
Hindi Bible