2 Chronicles 18 - WEB (Hindi)
1 Now Jehoshaphat had riches and honor in abundance; and he joined affinity with Ahab.यहोशपात बड़ा धनवान और ऐश्वर्यवान हो गया; और उसने अहाब के साथ समधियाना किया।
2 After certain years he went down to Ahab to Samaria. Ahab killed sheep and oxen for him in abundance, and for the people who were with him, and moved him to go up [with him] to Ramoth-gilead.कुछ वर्ष के बाद वह शोमरोन में अहाब के पास गया, तब अहाब ने उसके और उसके संगियों के लिये बहुत सी भेड़-बकरियां और गाय-बैल काटकर, उसे गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करने को उकसाया।
3 Ahab king of Israel said to Jehoshaphat king of Judah, Will you go with me to Ramoth-gilead? He answered him, I am as you are, and my people as your people; and [we will be] with you in the war.और इस्राएल के राजा अहाब ने यहूदा के राजा यहोशापात से कहा, क्या तू मेरे साथ गिलाद के रामोत पर चढ़ाई करेगा? उसने उसे उत्तर दिया, जैसा तू वैसा मैं भी हूँ, और जैसी तेरी प्रजा, वैसी मेरी भी प्रजा है। हम लोग युद्ध में तेरा साथ देंगे।
4 Jehoshaphat said to the king of Israel, Please inquire first for the word of Yahweh.फिर यहोशापात ते इस्राएल के राजा से कहा, आज यहोवा की आज्ञा ले।
5 Then the king of Israel gathered the prophets together, four hundred men, and said to them, Shall we go to Ramoth-gilead to battle, or shall I forbear? They said, Go up; for God will deliver it into the hand of the king.तब इस्राएल के राजा ने नबियों को जो चार सौ पुरुष थे, इकट्ठा कर के उन से पूछा, क्या हम गिलाद के रामोत पर युद्ध करने को चढ़ाई करें, अथवा मैं रुका रहूं? उन्होंने उत्तर दिया चढ़ाई कर, क्योंकि परमेश्वर उसको राजा के हाथ कर देगा।
6 But Jehoshaphat said, Isn't there here a prophet of Yahweh besides, that we may inquire of him?परन्तु यहोशापात ने पूछा, क्या यहां यहोवा का और भी कोई नबी नहीं है जिस से हम पूछ लें?
7 The king of Israel said to Jehoshaphat, There is yet one man by whom we may inquire of Yahweh: but I hate him; for he never prophesies good concerning me, but always evil: the same is Micaiah the son of Imla. Jehoshaphat said, Don't let the king say so.इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, हां, एक पुरुष और है, जिसके द्वारा हम यहोवा से पूछ सकते हैं; परन्तु मैं उस से घृणा करता हूँ; क्योंकि वह मेरे विष्य कभी कल्याण की नहीं, सदा हानि ही की नबूवत करता है। वह यिम्ला का पुत्र मीकायाह है। यहोशापात ने कहा, राजा ऐसा न कहे।
8 Then the king of Israel called an officer, and said, Get quickly Micaiah the son of Imla.तब इस्राएल के राजा ने एक हाकिम को बुलवा कर कहा, यिम्ला के पुत्र मीकायाह को फुर्ती से ले आ।
9 Now the king of Israel and Jehoshaphat the king of Judah sat each on his throne, arrayed in their robes, and they were sitting in an open place at the entrance of the gate of Samaria; and all the prophets were prophesying before them.इस्राएल का राजा और यहूदा का राजा यहोशापात अपने अपने राजवस्त्र पहिने हुए, अपने अपने सिंहासन पर बैठे हुए थे; वे शोमरोन के फाटक में एक खुले स्थान में बैठे थे और सब नबी उनके साम्हने नबूवत कर रहे थे।
10 Zedekiah the son of Chenaanah made him horns of iron, and said, Thus says Yahweh, With these shall you push the Syrians, until they be consumed.तब कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने लोहे के सींग बनवा कर कहा, यहोवा यों कहता है, कि इन से तू अरामियों को मारते मारते नाश कर डालेगा।
11 All the prophets prophesied so, saying, Go up to Ramoth-gilead, and prosper; for Yahweh will deliver it into the hand of the king.और सब नबियों ने इसी आशय की नबूवत कर के कहा, कि गिलाद के रामोत पर चढ़ाई कर और तू कृतार्थ होवे; क्योंकि यहोवा उसे राजा के हाथ कर देगा।
12 The messenger who went to call Micaiah spoke to him, saying, Behold, the words of the prophets [declare] good to the king with one mouth: let your word therefore, Please be like one of theirs, and speak you good.और जो दूत मीकायाह को बुलाने गया था, उसने उस से कहा, सुन, नबी लोग एक ही मुंह से राजा के विषय शुभ वचन कहते हैं; सो तेरी बात उनकी सी हो, तू भी शुभ वचन कहना।
13 Micaiah said, As Yahweh lives, what my God says, that will I speak.मीकायाह ने कहा, यहोवा के जीवन की सौंह, जो कुछ मेरा परमेश्वर कहे वही मैं भी कहूंगा।
14 When he was come to the king, the king said to him, Micaiah, shall we go to Ramoth-gilead to battle, or shall I forbear? He said, Go up, and prosper; and they shall be delivered into your hand.जब वह राजा के पास आया, तब राजा ने उस से पूछा, हे मीकायाह, क्या हम गिलाद के रामोत पर युद्ध करने को चढ़ाई करें अथवा मैं रुका रहूं? उसने कहा, हां, तुम लोग चढ़ाई करो, और कृतार्थ होओ; और वे तुम्हारे हाथ में कर दिए जाएंगे।
15 The king said to him, How many times shall I adjure you that you speak to me nothing but the truth in the name of Yahweh?राजा ने उस से कहा, मुझे कितनी बार तुझे शपथ धरा कर चिताना होगा, कि तू यहोवा का स्मरण कर के मुझ से सच ही कह।
16 He said, I saw all Israel scattered on the mountains, as sheep that have no shepherd: and Yahweh said, These have no master; let them return every man to his house in peace.मीकायाह ने कहा, मुझे सारा इस्राएल बिना चरवाहे की भेंड़-बकरियों की नाईं पहाड़ों पर तितर बितर दिखाई पड़ा, और यहोवा का वचन आया कि वे तो अनाथ हैं, इसलिये हर एक अपने अपने घर कुशल क्षेम से लौट जाएं।
17 The king of Israel said to Jehoshaphat, Didn't I tell you that he would not prophesy good concerning me, but evil?तब इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, क्या मैं ने तुझ से न कहा था, कि वह मेरे विषय कल्याण की नहीं, हानि ही की नबूवत करेगा?
18 [Micaiah] said, Therefore hear you the word of Yahweh: I saw Yahweh sitting on his throne, and all the host of heaven standing on his right hand and on his left.मीकायाह ने कहा, इस कारण तुम लोग यहोवा का यह वचन सुनो: मुझे सिंहासन पर विराजमान यहोवा और उसके दाहिने बाएं खड़ी हुई स्वर्ग की सारी सेना दिखाई पड़ी।
19 Yahweh said, Who shall entice Ahab king of Israel, that he may go up and fall at Ramoth-gilead? One spoke saying after this manner, and another saying after that manner.तब यहोवा ने पूछा, इस्राएल के राजा अहाब को कौन ऐसा बहकाएगा, कि वह गिलाद के रामोत पर चढ़ाई कर के खेत आए, तब किसी ने कुछ और किसी ने कुछ कहा।
20 There came forth a spirit, and stood before Yahweh, and said, I will entice him. Yahweh said to him, 'How?'निदान एक आत्मा पास आकर यहोवा के सम्मुख खड़ी हुई, और कहने लगी, मैं उसको बहकाऊंगी।
21 He said, 'I will go forth, and will be a lying spirit in the mouth of all his prophets.' He said, 'You shall entice him, and shall prevail also: go forth, and do so.'यहोवा ने पूछा, किस उपाय से? उसने कहा, मैं जा कर उसके सब नबियों में पैठ के उन से झूठ बुलवाऊंगी। यहोवा ने कहा, तेरा उसको बहकाना सफल होगा, जा कर ऐसा ही कर।
22 Now therefore, behold, Yahweh has put a lying spirit in the mouth of these your prophets; and Yahweh has spoken evil concerning you.इसलिये सुन अब यहोवा ने तेरे इन नबियों के मुंह में एक झूठ बोलने वाली आत्मा पैठाई है, और यहोवा ने तेरे विषय हानि की बात कही है।
23 Then Zedekiah the son of Chenaanah came near, and struck Micaiah on the cheek, and said, Which way went the Spirit of Yahweh from me to speak to you?तब कनाना के पुत्र सिदकिय्याह ने निकट जा, मीकायाह के गाल पर थप्पड़ मार कर पूछा, यहोवा का आत्मा मुझे छोड़ कर तुझ से बातें करने को किधर गया।
24 Micaiah said, Behold, you shall see on that day, when you shall go into an inner chamber to hide yourself.उसने कहा, जिस दिन तू छिपने के लिये कोठरी से कोठरी में भागेगा, तब जान लेगा।
25 The king of Israel said, Take Micaiah, and carry him back to Amon the governor of the city, and to Joash the king's son;इस पर इस्राएल के राजा ने कहा, कि मीकायाह को नगर के हाकिम आमोन और राजकुमार योआश के पास लौटा कर,
26 and say, Thus says the king, Put this fellow in the prison, and feed him with bread of affliction and with water of affliction, until I return in peace.उन से कहो, राजा यों कहता है, कि इस को बन्दीगृह में डालो, और जब तक मैं कुशल से न आऊं, तब तक इसे दु:ख की रोटी और पानी दिया करो।
27 Micaiah said, If you return at all in peace, Yahweh has not spoken by me. He said, Hear, you peoples, all of you.तब मीकायाह ने कहा, यदि तू कभी कुशल से लौटे, तो जान, कि यहोवा ने मेरे द्वारा नहीं कहा। फिर उसने कहा, हे लोगो, तुम सब के सब सुन लो।
28 So the king of Israel and Jehoshaphat the king of Judah went up to Ramoth-gilead.तब इस्राएल के राजा और यहूदा के राजा यहोशापात दोनों ने गिलाद के रामोत पर चढ़ाई की।
29 The king of Israel said to Jehoshaphat, I will disguise myself, and go into the battle; but put you on your robes. So the king of Israel disguised himself; and they went into the battle.और इस्राएल के राजा ने यहोशापात से कहा, मैं तो भेष बदल कर युद्ध में जाऊंगा, परन्तु तू अपने ही वस्त्र पहिने रह। इस्राएल के राजा ने भेष बदला और वे दोनों युद्ध में गए।
30 Now the king of Syria had commanded the captains of his chariots, saying, Fight neither with small nor great, save only with the king of Israel.अराम के राजा ने तो अपने रथों के प्रधानों को आज्ञा दी थी, कि न तो छोटे से लड़ो और न बड़े से, केवल इस्राएल के राजा से लड़ो।
31 It happened, when the captains of the chariots saw Jehoshaphat, that they said, It is the king of Israel. Therefore they turned about to fight against him: but Jehoshaphat cried out, and Yahweh helped him; and God moved them [to depart] from him.सो जब रथों के प्रधानों ने यहोशापात को देखा, तब कहा इस्राएल का राजा वही है, और वे उसी से लड़ने को मुड़े। इस पर यहोशापात चिल्ला उठा, तब यहोवा ने उसकी सहायता की। और परमेश्वर ने उन को उसके पास से फिर जाने की प्रेरणा की।
32 It happened, when the captains of the chariots saw that it was not the king of Israel, that they turned back from pursuing him.सो यह देखकर कि वह इस्राएल का राजा नहीं है, रथों के प्रधान उसका पीछा छोड़ के लौट गए।
33 A certain man drew his bow at a venture, and struck the king of Israel between the joints of the armor. Therefore he said to the driver of the chariot, Turn your hand, and carry me out of the host; for I am sore wounded.तब किसी ने अटकल से एक तीर चलाया, और वह इस्राएल के राजा के झिलम और निचले वस्त्र के बीच छेद कर लगा; तब उसने अपने सारथी से कहा, मैं घायल हुआ, इसलिये लगाम फेर के मुझे सेना में से बाहर ले चल।
34 The battle increased that day: however the king of Israel stayed himself up in his chariot against the Syrians until the even; and about the time of the going down of the sun he died.और उस दिन युद्ध बढ़ता गया और इस्राएल का राजा अपने रथ में अरामियों के सम्मुख सांझ तक खड़ा रहा, परन्तु सूर्य अस्त होते-होते वह मर गया।
Hindi Bible