Bible

1 Peter 5 - WEB (Hindi)

1 I exhort the elders among you, as a fellow elder, and a witness of the sufferings of Christ, and who will also share in the glory that will be revealed.तुम में जो प्राचीन हैं, मैं उन की नाईं प्राचीन और मसीह के दुखों का गवाह और प्रगट होने वाली महिमा में सहभागी होकर उन्हें यह समझाता हूं।

2 Shepherd the flock of God which is among you, exercising the oversight, not under compulsion, but voluntarily, not for dishonest gain, but willingly;कि परमेश्वर के उस झुंड की, जो तुम्हारे बीच में हैं रखवाली करो; और यह दबाव से नहीं, परन्तु परमेश्वर की इच्छा के अनुसार आनन्द से, और नीच-कमाई के लिये नहीं, पर मन लगा कर।

3 neither as lording it over the charge allotted to you, but making yourselves examples to the flock.और जो लोग तुम्हें सौंपे गए हैं, उन पर अधिकार न जताओ, वरन झुंड के लिये आदर्श बनो।

4 When the chief Shepherd is revealed, you will receive the crown of glory that doesn't fade away.और जब प्रधान रखवाला प्रगट होगा, तो तुम्हें महिमा का मुकुट दिया जाएगा, जो मुरझाने का नहीं।

5 Likewise, you younger ones, be subject to the elder. Yes, all of you gird yourselves with humility, to subject yourselves to one another; for "God resists the proud, but gives grace to the humble."हे नवयुवकों, तुम भी प्राचीनों के आधीन रहो, वरन तुम सब के सब एक दूसरे की सेवा के लिये दीनता से कमर बान्धे रहो, क्योंकि परमेश्वर अभिमानियों का साम्हना करता है, परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है।

6 Humble yourselves therefore under the mighty hand of God, that he may exalt you in due time;इसलिये परमेश्वर के बलवन्त हाथ के नीचे दीनता से रहो, जिस से वह तुम्हें उचित समय पर बढ़ाए।

7 casting all your worries on him, because he cares for you.और अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उस को तुम्हारा ध्यान है।

8 Be sober and self-controlled. Be watchful. Your adversary the devil, walks around like a roaring lion, seeking whom he may devour.सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जने वाले सिंह की नाईं इस खोज में रहता है, कि किस को फाड़ खाए।

9 Withstand him steadfast in your faith, knowing that your brothers who are in the world are undergoing the same sufferings.विश्वास में दृढ़ हो कर, और यह जान कर उसका साम्हना करो, कि तुम्हारे भाई जो संसार में हैं, ऐसे ही दुख भुगत रहे हैं।

10 But may the God of all grace, who called you to his eternal glory by Christ Jesus, after you have suffered a little while, perfect, establish, strengthen, and settle you.अब परमेश्वर जो सारे अनुग्रह का दाता है, जिस ने तुम्हें मसीह में अपनी अनन्त महिमा के लिये बुलाया, तुम्हारे थोड़ी देर तक दुख उठाने के बाद आप ही तुम्हें सिद्ध और स्थिर और बलवन्त करेगा।

11 To him be the glory and the power forever and ever. Amen.उसी का साम्राज्य युगानुयुग रहे। आमीन॥

12 Through Silvanus, our faithful brother, as I consider him, I have written to you briefly, exhorting, and testifying that this is the true grace of God in which you stand.मैं ने सिलवानुस के हाथ, जिस मैं विश्वासयोग्य भाई समझता हूं, संक्षेप में लिख कर तुम्हें समझाया है और यह गवाही दी है कि परमेश्वर का सच्चा अनुग्रह यही है, इसी में स्थिर रहो।

13 She who is in Babylon, chosen together with you, greets you; and so does Mark, my son.जो बाबुल में तुम्हारी नाईं चुने हुए लोग हैं, वह और मेरा पुत्र मरकुस तुम्हें नमस्कार कहते हैं।

14 Greet one another with a kiss of love. Peace be to you all who are in Christ Jesus. Amen.प्रेम से चुम्बन ले लेकर एक दूसरे को नमस्कार करो॥ तुम सब को जो मसीह में हो शान्ति मिलती रहे॥

Hindi Bible