Bible

Hebrews 5 - DBY (Hindi)

1 For every high priest taken from amongst men is established for men in things relating to God, that he may offer both gifts and sacrifices for sins;क्योंकि हर एक महायाजक मनुष्यों में से लिया जाता है, और मनुष्यों ही के लिये उन बातों के विषय में जो परमेश्वर से सम्बन्ध रखती हैं, ठहराया जाता है: कि भेंट और पाप बलि चढ़ाया करे।

2 being able to exercise forbearance towards the ignorant and erring, since he himself also is clothed with infirmity;और वह अज्ञानों, और भूले भटकों के साथ नर्मी से व्यवहार कर सकता है इसलिये कि वह आप भी निर्बलता से घिरा है।

3 and, on account of this [infirmity], he ought, even as for the people, so also for himself, to offer for sins.और इसी लिये उसे चाहिए, कि जैसे लोगों के लिये, वैसे ही अपने लिये भी पाप-बलि चढ़ाया करे।

4 And no one takes the honour to himself but [as] called by God, even as Aaron also.और यह आदर का पद कोई अपने आप से नहीं लेता, जब तक कि हारून की नाईं परमेश्वर की ओर से ठहराया न जाए।

5 Thus the Christ also has not glorified himself to be made a high priest; but he who had said to him, *Thou* art my Son, *I* have to-day begotten thee.वैसे ही मसीह ने भी महायाजक बनने की बड़ाई अपने आप से नहीं ली, पर उस को उसी ने दी, जिस ने उस से कहा था, कि तू मेरा पुत्र है, आज मैं ही ने तुझे जन्माया है।

6 Even as also in another [place] he says, *Thou* [art] a priest for ever according to the order of Melchisedec.वह दूसरी जगह में भी कहता है, तू मलिकिसिदक की रीति पर सदा के लिये याजक है।

7 Who in the days of his flesh, having offered up both supplications and entreaties to him who was able to save him out of death, with strong crying and tears; (and having been heard because of his piety;)उस ने अपनी देह में रहने के दिनों में ऊंचे शब्द से पुकार पुकार कर, और आंसू बहा बहा कर उस से जो उस को मृत्यु से बचा सकता था, प्रार्थनाएं और बिनती की और भक्ति के कारण उस की सुनी गई।

8 though he were Son, he learned obedience from the things which he suffered;और पुत्र होने पर भी, उस ने दुख उठा उठा कर आज्ञा माननी सीखी।

9 and having been perfected, became to all them that obey him, author of eternal salvation;और सिद्ध बन कर, अपने सब आज्ञा मानने वालों के लिये सदा काल के उद्धार का कारण हो गया।

10 addressed by God [as] high priest according to the order of Melchisedec.और उसे परमेश्वर की ओर से मलिकिसिदक की रीति पर महायाजक का पद मिला॥

11 Concerning whom we have much to say, and hard to be interpreted in speaking [of it], since ye are become dull in hearing.इस के विषय में हमें बहुत सी बातें कहनी हैं, जिन का समझना भी कठिन है; इसलिये कि तुम ऊंचा सुनने लगे हो।

12 For when for the time ye ought to be teachers, ye have again need that [one] should teach you what [are] the elements of the beginning of the oracles of God, and are become such as have need of milk, [and] not of solid food.समय के विचार से तो तुम्हें गुरू हो जाना चाहिए था, तौभी क्या यह आवश्यक है, कि कोई तुम्हें परमेश्वर के वचनों की आदि शिक्षा फिर से सिखाए ओर ऐसे हो गए हो, कि तुम्हें अन्न के बदले अब तक दूध ही चाहिए।

13 For every one that partakes of milk [is] unskilled in the word of righteousness, for he is a babe;क्योंकि दूध पीने वाले बच्चे को तो धर्म के वचन की पहिचान नहीं होती, क्योंकि वह बालक है।

14 but solid food belongs to full-grown men, who, on account of habit, have their senses exercised for distinguishing both good and evil.पर अन्न सयानों के लिये है, जिन के ज्ञानेन्द्रिय अभ्यास करते करते, भले बुरे में भेद करने के लिये पक्के हो गए हैं॥

Hindi Bible