Bible

Hebrews 10 - YLT (Hindi)

1 For the law having a shadow of the coming good things -- not the very image of the matters, every year, by the same sacrifices that they offer continually, is never able to make perfect those coming near,क्योंकि व्यवस्था जिस में आने वाली अच्छी वस्तुओं का प्रतिबिम्ब है, पर उन का असली स्वरूप नहीं, इसलिये उन एक ही प्रकार के बलिदानों के द्वारा, जो प्रति वर्ष अचूक चढ़ाए जाते हैं, पास आने वालों को कदापि सिद्ध नहीं कर सकतीं।

2 since, would they not have ceased to be offered, because of those serving having no more conscience of sins, having once been purified?नहीं तो उन का चढ़ाना बन्द क्यों न हो जाता? इसलिये कि जब सेवा करने वाले एक ही बार शुद्ध हो जाते, तो फिर उन का विवेक उन्हें पापी न ठहराता।

3 but in those `sacrifices' is a remembrance of sins every year,परन्तु उन के द्वारा प्रति वर्ष पापों का स्मरण हुआ करता है।

4 for it is impossible for blood of bulls and goats to take away sins.क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लोहू पापों को दूर करे।

5 Wherefore, coming into the world, he saith, `Sacrifice and offering Thou didst not will, and a body Thou didst prepare for me,इसी कारण वह जगत में आते समय कहता है, कि बलिदान और भेंट तू ने न चाही, पर मेरे लिये एक देह तैयार किया।

6 in burnt-offerings, and concerning sin-offerings, Thou didst not delight,होम-बलियों और पाप-बलियों से तू प्रसन्न नहीं हुआ।

7 then I said, Lo, I come, (in a volume of the book it hath been written concerning me,) to do, O God, Thy will;'तब मैं ने कहा, देख, मैं आ गया हूं, (पवित्र शास्त्र में मेरे विषय में लिखा हुआ है) ताकि हे परमेश्वर तेरी इच्छा पूरी करूं।

8 saying above -- `Sacrifice, and offering, and burnt-offerings, and concerning sin-offering Thou didst not will, nor delight in,' -- which according to the law are offered --ऊपर तो वह कहता है, कि न तू ने बलिदान और भेंट और होम-बलियों और पाप-बलियों को चाहा, और न उन से प्रसन्न हुआ; यद्यपि ये बलिदान तो व्यवस्था के अनुसार चढ़ाए जाते हैं।

9 then he said, `Lo, I come to do, O God, Thy will;' he doth take away the first that the second he may establish;फिर यह भी कहता है, कि देख, मैं आ गया हूं, ताकि तेरी इच्छा पूरी करूं; निदान वह पहिले को उठा देता है, ताकि दूसरे को नियुक्त करे।

10 in the which will we are having been sanctified through the offering of the body of Jesus Christ once,उसी इच्छा से हम यीशु मसीह की देह के एक ही बार बलिदान चढ़ाए जाने के द्वारा पवित्र किए गए हैं।

11 and every priest, indeed, hath stood daily serving, and the same sacrifices many times offering, that are never able to take away sins.और हर एक याजक तो खड़े होकर प्रति दिन सेवा करता है, और एक ही प्रकार के बलिदान को जो पापों को कभी भी दूर नहीं कर सकते; बार बार चढ़ाता है।

12 And He, for sin one sacrifice having offered -- to the end, did sit down on the right hand of God, --पर यह व्यक्ति तो पापों के बदले एक ही बलिदान सर्वदा के लिये चढ़ा कर परमेश्वर के दाहिने जा बैठा।

13 as to the rest, expecting till He may place his enemies `as' his footstool,और उसी समय से इस की बाट जोह रहा है, कि उसके बैरी उसके पांवों के नीचे की पीढ़ी बनें।

14 for by one offering he hath perfected to the end those sanctified;क्योंकि उस ने एक ही चढ़ावे के द्वारा उन्हें जो पवित्र किए जाते हैं, सर्वदा के लिये सिद्ध कर दिया है।

15 and testify to us also doth the Holy Spirit, for after that He hath said before,और पवित्र आत्मा भी हमें यही गवाही देता है; क्योंकि उस ने पहिले कहा था

16 `This `is' the covenant that I will make with them after those days, saith the Lord, giving My laws on their hearts, and upon their minds I will write them,'कि प्रभु कहता है; कि जो वाचा मैं उन दिनों के बाद उन से बान्धूंगा वह यह है कि मैं अपनी व्यवस्थाओं को उनके हृदय पर लिखूंगा और मैं उन के विवेक में डालूंगा।

17 and `their sins and their lawlessness I will remember no more;'(फिर वह यह कहता है, कि) मैं उन के पापों को, और उन के अधर्म के कामों को फिर कभी स्मरण न करूंगा।

18 and where forgiveness of these `is', there is no more offering for sin.और जब इन की क्षमा हो गई है, तो फिर पाप का बलिदान नहीं रहा॥

19 Having, therefore, brethren, boldness for the entrance into the holy places, in the blood of Jesus,सो हे भाइयो, जब कि हमें यीशु के लोहू के द्वारा उस नए और जीवते मार्ग से पवित्र स्थान में प्रवेश करने का हियाव हो गया है।

20 which way he did initiate for us -- new and living, through the vail, that is, his flesh --जो उस ने परदे अर्थात अपने शरीर में से होकर, हमारे लिये अभिषेक किया है,

21 and a high priest over the house of God,और इसलिये कि हमारा ऐसा महान याजक है, जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है।

22 may we draw near with a true heart, in full assurance of faith, having the hearts sprinkled from an evil conscience, and having the body bathed with pure water;तो आओ; हम सच्चे मन, और पूरे विश्वास के साथ, और विवेक को दोष दूर करने के लिये हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलवा कर परमेश्वर के समीप जाएं।

23 may we hold fast the unwavering profession of the hope, (for faithful `is' He who did promise),और अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहें; क्योंकि जिस ने प्रतिज्ञा किया है, वह सच्चा है।

24 and may we consider one another to provoke to love and to good works,और प्रेम, और भले कामों में उक्साने के लिये एक दूसरे की चिन्ता किया करें।

25 not forsaking the assembling of ourselves together, as a custom of certain `is', but exhorting, and so much the more as ye see the day coming nigh.और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना ने छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों ज्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों त्यों और भी अधिक यह किया करो॥

26 For we -- willfully sinning after the receiving the full knowledge of the truth -- no more for sins doth there remain a sacrifice,क्योंकि सच्चाई की पहिचान प्राप्त करने के बाद यदि हम जान बूझ कर पाप करते रहें, तो पापों के लिये फिर कोई बलिदान बाकी नहीं।

27 but a certain fearful looking for of judgment, and fiery zeal, about to devour the opposers;हां, दण्ड का एक भयानक बाट जोहना और आग का ज्वलन बाकी है जो विरोधियों को भस्म कर देगा।

28 any one who did set at nought a law of Moses, apart from mercies, by two or three witnesses, doth die,जब कि मूसा की व्यवस्था का न मानने वाला दो या तीन जनों की गवाही पर, बिना दया के मार डाला जाता है।

29 of how much sorer punishment shall he be counted worthy who the Son of God did trample on, and the blood of the covenant did count a common thing, in which he was sanctified, and to the Spirit of the grace did despite?तो सोच लो कि वह कितने और भी भारी दण्ड के योग्य ठहरेगा, जिस ने परमेश्वर के पुत्र को पांवों से रौंदा, और वाचा के लोहू को जिस के द्वारा वह पवित्र ठहराया गया था, अपवित्र जाना है, और अनुग्रह की आत्मा का अपमान किया।

30 for we have known Him who is saying, `Vengeance `is' Mine, I will recompense, saith the Lord;' and again, `The Lord shall judge His people;' --क्योंकि हम उसे जानते हैं, जिस ने कहा, कि पलटा लेना मेरा काम है, मैं ही बदला दूंगा: और फिर यह, कि प्रभु अपने लोगों का न्याय करेगा।

31 fearful `is' the falling into the hands of a living God.जीवते परमेश्वर के हाथों में पड़ना भयानक बात है॥

32 And call to your remembrance the former days, in which, having been enlightened, ye did endure much conflict of sufferings,परन्तु उन पहिले दिनों को स्मरण करो, जिन में तुम ज्योति पाकर दुखों के बड़े झमेले में स्थिर रहे।

33 partly both with reproaches and tribulations being made spectacles, and partly having become partners of those so living,कुछ तो यों, कि तुम निन्दा, और क्लेश सहते हुए तमाशा बने, और कुछ यों, कि तुम उन के साझी हुए जिन की र्दुदशा की जाती थी।

34 for also with my bonds ye sympathised, and the robbery of your goods with joy ye did receive, knowing that ye have in yourselves a better substance in the heavens, and an enduring one.क्योंकि तुम कैदियों के दुख में भी दुखी हुए, और अपनी संपत्ति भी आनन्द से लुटने दी; यह जान कर, कि तुम्हारे पास एक और भी उत्तम और सर्वदा ठहरने वाली संपत्ति है।

35 Ye may not cast away, then, your boldness, which hath great recompense of reward,सो अपना हियाव न छोड़ो क्योंकि उसका प्रतिफल बड़ा है।

36 for of patience ye have need, that the will of God having done, ye may receive the promise,क्योंकि तुम्हें धीरज धरना अवश्य है, ताकि परमेश्वर की इच्छा को पूरी करके तुम प्रतिज्ञा का फल पाओ।

37 for yet a very very little, He who is coming will come, and will not tarry;क्योंकि अब बहुत ही थोड़ा समय रह गया है जब कि आने वाला आएगा, और देर न करेगा।

38 and `the righteous by faith shall live,' and `if he may draw back, My soul hath no pleasure in him,'और मेरा धर्मी जन विश्वास से जीवित रहेगा, और यदि वह पीछे हट जाए तो मेरा मन उस से प्रसन्न न होगा।

39 and we are not of those drawing back to destruction, but of those believing to a preserving of soul.पर हम हटने वाले नहीं, कि नाश हो जाएं पर विश्वास करने वाले हैं, कि प्राणों को बचाएं॥

Hindi Bible