Bible

Hebrews 10 - ASV (Hindi)

1 For the law having a shadow of the good `things' to come, not the very image of the things, can never with the same sacrifices year by year, which they offer continually, make perfect them that draw nigh.क्योंकि व्यवस्था जिस में आने वाली अच्छी वस्तुओं का प्रतिबिम्ब है, पर उन का असली स्वरूप नहीं, इसलिये उन एक ही प्रकार के बलिदानों के द्वारा, जो प्रति वर्ष अचूक चढ़ाए जाते हैं, पास आने वालों को कदापि सिद्ध नहीं कर सकतीं।

2 Else would they not have ceased to be offered? because the worshippers, having been once cleansed, would have had no more consciousness of sins.नहीं तो उन का चढ़ाना बन्द क्यों न हो जाता? इसलिये कि जब सेवा करने वाले एक ही बार शुद्ध हो जाते, तो फिर उन का विवेक उन्हें पापी न ठहराता।

3 But in those `sacrifices' there is a remembrance made of sins year by year.परन्तु उन के द्वारा प्रति वर्ष पापों का स्मरण हुआ करता है।

4 For it is impossible that the blood of bulls and goats should take away sins.क्योंकि अनहोना है, कि बैलों और बकरों का लोहू पापों को दूर करे।

5 Wherefore when he cometh into the world, he saith, Sacrifice and offering thou wouldest not, But a body didst thou prepare for me;इसी कारण वह जगत में आते समय कहता है, कि बलिदान और भेंट तू ने न चाही, पर मेरे लिये एक देह तैयार किया।

6 In whole burnt offerings and `sacrifices' for sin thou hadst no pleasure:होम-बलियों और पाप-बलियों से तू प्रसन्न नहीं हुआ।

7 Then said I, Lo, I am come (In the roll of the book it is written of me) To do thy will, O God.तब मैं ने कहा, देख, मैं आ गया हूं, (पवित्र शास्त्र में मेरे विषय में लिखा हुआ है) ताकि हे परमेश्वर तेरी इच्छा पूरी करूं।

8 Saying above, Sacrifices and offerings and whole burnt offerings and `sacrifices' for sin thou wouldest not, neither hadst pleasure therein (the which are offered according to the law),ऊपर तो वह कहता है, कि न तू ने बलिदान और भेंट और होम-बलियों और पाप-बलियों को चाहा, और न उन से प्रसन्न हुआ; यद्यपि ये बलिदान तो व्यवस्था के अनुसार चढ़ाए जाते हैं।

9 then hath he said, Lo, I am come to do thy will. He taketh away the first, that he may establish the second.फिर यह भी कहता है, कि देख, मैं आ गया हूं, ताकि तेरी इच्छा पूरी करूं; निदान वह पहिले को उठा देता है, ताकि दूसरे को नियुक्त करे।

10 By which will we have been sanctified through the offering of the body of Jesus Christ once for all.उसी इच्छा से हम यीशु मसीह की देह के एक ही बार बलिदान चढ़ाए जाने के द्वारा पवित्र किए गए हैं।

11 And every priest indeed standeth day by day ministering and offering oftentimes the same sacrifices, the which can never take away sins:और हर एक याजक तो खड़े होकर प्रति दिन सेवा करता है, और एक ही प्रकार के बलिदान को जो पापों को कभी भी दूर नहीं कर सकते; बार बार चढ़ाता है।

12 but he, when he had offered one sacrifice for sins for ever, sat down on the right hand of God;पर यह व्यक्ति तो पापों के बदले एक ही बलिदान सर्वदा के लिये चढ़ा कर परमेश्वर के दाहिने जा बैठा।

13 henceforth expecting till his enemies be made the footstool of his feet.और उसी समय से इस की बाट जोह रहा है, कि उसके बैरी उसके पांवों के नीचे की पीढ़ी बनें।

14 For by one offering he hath perfected for ever them that are sanctified.क्योंकि उस ने एक ही चढ़ावे के द्वारा उन्हें जो पवित्र किए जाते हैं, सर्वदा के लिये सिद्ध कर दिया है।

15 And the Holy Spirit also beareth witness to us; for after he hath said,और पवित्र आत्मा भी हमें यही गवाही देता है; क्योंकि उस ने पहिले कहा था

16 This is the covenant that I will make with them After those days, saith the Lord: I will put my laws on their heart, And upon their mind also will I write them; `then saith he,'कि प्रभु कहता है; कि जो वाचा मैं उन दिनों के बाद उन से बान्धूंगा वह यह है कि मैं अपनी व्यवस्थाओं को उनके हृदय पर लिखूंगा और मैं उन के विवेक में डालूंगा।

17 And their sins and their iniquities will I remember no more.(फिर वह यह कहता है, कि) मैं उन के पापों को, और उन के अधर्म के कामों को फिर कभी स्मरण न करूंगा।

18 Now where remission of these is, there is no more offering for sin.और जब इन की क्षमा हो गई है, तो फिर पाप का बलिदान नहीं रहा॥

19 Having therefore, brethren, boldness to enter into the holy place by the blood of Jesus,सो हे भाइयो, जब कि हमें यीशु के लोहू के द्वारा उस नए और जीवते मार्ग से पवित्र स्थान में प्रवेश करने का हियाव हो गया है।

20 by the way which he dedicated for us, a new and living way, through the veil, that is to say, his flesh;जो उस ने परदे अर्थात अपने शरीर में से होकर, हमारे लिये अभिषेक किया है,

21 and `having' a great priest over the house of God;और इसलिये कि हमारा ऐसा महान याजक है, जो परमेश्वर के घर का अधिकारी है।

22 let us draw near with a true heart in fulness of faith, having our hearts sprinkled from an evil conscience: and having our body washed with pure water,तो आओ; हम सच्चे मन, और पूरे विश्वास के साथ, और विवेक को दोष दूर करने के लिये हृदय पर छिड़काव लेकर, और देह को शुद्ध जल से धुलवा कर परमेश्वर के समीप जाएं।

23 let us hold fast the confession of our hope that it waver not; for he is faithful that promised:और अपनी आशा के अंगीकार को दृढ़ता से थामें रहें; क्योंकि जिस ने प्रतिज्ञा किया है, वह सच्चा है।

24 and let us consider one another to provoke unto love and good works;और प्रेम, और भले कामों में उक्साने के लिये एक दूसरे की चिन्ता किया करें।

25 not forsaking our own assembling together, as the custom of some is, but exhorting `one another'; and so much the more, as ye see the day drawing nigh.और एक दूसरे के साथ इकट्ठा होना ने छोड़ें, जैसे कि कितनों की रीति है, पर एक दूसरे को समझाते रहें; और ज्यों ज्यों उस दिन को निकट आते देखो, त्यों त्यों और भी अधिक यह किया करो॥

26 For if we sin wilfully after that we have received the knowledge of the truth, there remaineth no more a sacrifice for sins,क्योंकि सच्चाई की पहिचान प्राप्त करने के बाद यदि हम जान बूझ कर पाप करते रहें, तो पापों के लिये फिर कोई बलिदान बाकी नहीं।

27 but a certain fearful expectation of judgment, and a fierceness of fire which shall devour the adversaries.हां, दण्ड का एक भयानक बाट जोहना और आग का ज्वलन बाकी है जो विरोधियों को भस्म कर देगा।

28 A man that hath set at nought Moses law dieth without compassion on `the word of' two or three witnesses:जब कि मूसा की व्यवस्था का न मानने वाला दो या तीन जनों की गवाही पर, बिना दया के मार डाला जाता है।

29 of how much sorer punishment, think ye, shall he be judged worthy, who hath trodden under foot the Son of God, and hath counted the blood of the covenant wherewith he was sanctified an unholy thing, and hath done despite unto the Spirit of grace?तो सोच लो कि वह कितने और भी भारी दण्ड के योग्य ठहरेगा, जिस ने परमेश्वर के पुत्र को पांवों से रौंदा, और वाचा के लोहू को जिस के द्वारा वह पवित्र ठहराया गया था, अपवित्र जाना है, और अनुग्रह की आत्मा का अपमान किया।

30 For we know him that said, Vengeance belongeth unto me, I will recompense. And again, The Lord shall judge his people.क्योंकि हम उसे जानते हैं, जिस ने कहा, कि पलटा लेना मेरा काम है, मैं ही बदला दूंगा: और फिर यह, कि प्रभु अपने लोगों का न्याय करेगा।

31 It is a fearful thing to fall into the hands of the living God.जीवते परमेश्वर के हाथों में पड़ना भयानक बात है॥

32 But call to remembrance the former days, in which, after ye were enlightened, ye endured a great conflict of sufferings;परन्तु उन पहिले दिनों को स्मरण करो, जिन में तुम ज्योति पाकर दुखों के बड़े झमेले में स्थिर रहे।

33 partly, being made a gazingstock both by reproaches and afflictions; and partly, becoming partakers with them that were so used.कुछ तो यों, कि तुम निन्दा, और क्लेश सहते हुए तमाशा बने, और कुछ यों, कि तुम उन के साझी हुए जिन की र्दुदशा की जाती थी।

34 For ye both had compassion on them that were in bonds, and took joyfully the spoiling of you possessions, knowing that ye have for yourselves a better possession and an abiding one.क्योंकि तुम कैदियों के दुख में भी दुखी हुए, और अपनी संपत्ति भी आनन्द से लुटने दी; यह जान कर, कि तुम्हारे पास एक और भी उत्तम और सर्वदा ठहरने वाली संपत्ति है।

35 Cast not away therefore your boldness, which hath great recompense of reward.सो अपना हियाव न छोड़ो क्योंकि उसका प्रतिफल बड़ा है।

36 For ye have need of patience, that, having done the will of God, ye may receive the promise.क्योंकि तुम्हें धीरज धरना अवश्य है, ताकि परमेश्वर की इच्छा को पूरी करके तुम प्रतिज्ञा का फल पाओ।

37 For yet a very little while, He that cometh shall come, and shall not tarry.क्योंकि अब बहुत ही थोड़ा समय रह गया है जब कि आने वाला आएगा, और देर न करेगा।

38 But my righteous one shall live by faith: And if he shrink back, my soul hath no pleasure in him.और मेरा धर्मी जन विश्वास से जीवित रहेगा, और यदि वह पीछे हट जाए तो मेरा मन उस से प्रसन्न न होगा।

39 But we are not of them that shrink back unto perdition; but of them that have faith unto the saving of the soul.पर हम हटने वाले नहीं, कि नाश हो जाएं पर विश्वास करने वाले हैं, कि प्राणों को बचाएं॥

Hindi Bible