Bible

Genesis 5 - DBY (Hindi)

1 This is the book of Adam's generations. In the day that God created man, in the likeness of God made he him.आदम की वंशावली यह है। जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की तब अपने ही स्वरूप में उसको बनाया;

2 Male and female created he them; and blessed them, and called their name Adam, in the day when they were created.उसने नर और नारी करके मनुष्यों की सृष्टि की और उन्हें आशीष दी, और उनकी सृष्टि के दिन उनका नाम आदम रखा।

3 And Adam lived a hundred and thirty years, and begot [a son] in his likeness, after his image, and called his name Seth.जब आदम एक सौ तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा उसकी समानता में उस ही के स्वरूप के अनुसार एक पुत्र उत्पन्न हुआ उसका नाम शेत रखा।

4 And the days of Adam after he had begotten Seth were eight hundred years; and he begot sons and daughters.और शेत के जन्म के पश्चात आदम आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

5 And all the days of Adam that he lived were nine hundred and thirty years; and he died.और आदम की कुल अवस्था नौ सौ तीस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

6 And Seth lived a hundred and five years, and begot Enosh.जब शेत एक सौ पांच वर्ष का हुआ, तब उसने एनोश को जन्म दिया।

7 And Seth lived after he had begotten Enosh eight hundred and seven years, and begot sons and daughters.और एनोश के जन्म के पश्चात शेत आठ सौ सात वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

8 And all the days of Seth were nine hundred and twelve years; and he died.और शेत की कुल अवस्था नौ सौ बारह वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

9 And Enosh lived ninety years, and begot Cainan.जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ, तब उसने केनान को जन्म दिया।

10 And Enosh lived after he had begotten Cainan eight hundred and fifteen years, and begot sons and daughters.और केनान के जन्म के पश्चात एनोश आठ सौ पन्द्रह वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां हुई।

11 And all the days of Enosh were nine hundred and five years; and he died.और एनोश की कुल अवस्था नौ सौ पांच वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

12 And Cainan lived seventy years, and begot Mahalaleel.जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ, तब उसने महललेल को जन्म दिया।

13 And Cainan lived after he had begotten Mahalaleel eight hundred and forty years, and begot sons and daughters.और महललेल के जन्म के पश्चात केनान आठ सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

14 And all the days of Cainan were nine hundred and ten years; and he died.और केनान की कुल अवस्था नौ सौ दस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

15 And Mahalaleel lived sixty-five years, and begot Jared.जब महललेल पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने येरेद को जन्म दिया।

16 And Mahalaleel lived after he had begotten Jared eight hundred and thirty years, and begot sons and daughters.और येरेद के जन्म के पश्चात महललेल आठ सौ तीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

17 And all the days of Mahalaleel were eight hundred and ninety-five years; and he died.और महललेल की कुल अवस्था आठ सौ पंचानवे वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

18 And Jared lived a hundred and sixty-two years, and begot Enoch.जब येरेद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ, जब उसने हनोक को जन्म दिया।

19 And Jared lived after he had begotten Enoch eight hundred years, and begot sons and daughters.और हनोक के जन्म के पश्चात येरेद आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

20 And all the days of Jared were nine hundred and sixty-two years; and he died.और येरेद की कुल अवस्था नौ सौ बासठ वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया।

21 And Enoch lived sixty-five years, and begot Methushelah.जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने मतूशेलह को जन्म दिया।

22 And Enoch walked with God after he had begotten Methushelah three hundred years, and begot sons and daughters.और मतूशेलह के जन्म के पश्चात हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्वर के साथ साथ चलता रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

23 And all the days of Enoch were three hundred and sixty-five years.और हनोक की कुल अवस्था तीन सौ पैंसठ वर्ष की हुई।

24 And Enoch walked with God; and he was not, for God took him.और हनोक परमेश्वर के साथ साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया।

25 And Methushelah lived a hundred and eighty-seven years, and begot Lemech.जब मतूशेलह एक सौ सत्तासी वर्ष का हुआ, तब उसने लेमेक को जन्म दिया।

26 And Methushelah lived after he had begotten Lemech seven hundred and eighty-two years, and begot sons and daughters.और लेमेक के जन्म के पश्चात मतूशेलह सात सौ बयासी वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

27 And all the days of Methushelah were nine hundred and sixty-nine years; and he died.और मतूशेलह की कुल अवस्था नौ सौ उनहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

28 And Lemech lived a hundred and eighty-two years, and begot a son.जब लेमेक एक सौ बयासी वर्ष का हुआ, तब उसने एक पुत्र जन्म दिया।

29 And he called his name Noah, saying, This [one] shall comfort us concerning our work and concerning the toil of our hands, because of the ground which Jehovah has cursed.और यह कहकर उसका नाम नूह रखा, कि यहोवा ने जो पृथ्वी को शाप दिया है, उसके विषय यह लड़का हमारे काम में, और उस कठिन परिश्रम में जो हम करते हैं, हम को शान्ति देगा।

30 And Lemech lived after he had begotten Noah five hundred and ninety-five years, and begot sons and daughters.और नूह के जन्म के पश्चात लेमेक पांच सौ पंचानवे वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

31 And all the days of Lemech were seven hundred and seventy-seven years; and he died.और लेमेक की कुल अवस्था सात सौ सतहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

32 And Noah was five hundred years old, and Noah begot Shem, Ham, and Japheth.और नूह पांच सौ वर्ष का हुआ; और नूह ने शेम, और हाम और येपेत को जन्म दिया॥

Hindi Bible